12th ke baad science students kya kare 12th Science के बाद क्या करें 

12th ke baad Kya Kare science students

12th karne ke bad Kya Kare Science Students

12th karne ke baad Kya Kare Science Students, 12 वी के बाद करें ! Science एक ऐसा विषय है जो आर्ट्स और कॉमर्स के मुकाबले थोड़ा कठिन माना जाता हैं, पर इस विषय की खास बात यह है की इस कोर्स में जितने ऑप्शन हैं उतने आर्ट्स और कॉमर्स में नहीं है।

साइंस स्टूडेंट्स को हमेशा एक विज़न प्लान बना कर कर स्टडी को आगे बढ़ाना चाहिए, जिससे आप करियर में सफल हो पाएंगे। आपकी सोच पूरा साफ होना चाहिए की आपको क्या बनना हैं या आप किसमें करियर बनाना चाहते हैं।

आज भी पेरेंट्स बच्चो से यह अपेक्षा करते हैं उनका बच्चा डॉक्टर, इंजीनियररिंग, साइंटिस्ट बने। नतीजा ये होता है की अधिकांश स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जो डॉक्टर, इंजीनियररिंग, साइंटिस्ट से आगे ज्यादा कुछ सोच नहीं पाते।

पर कई स्टूडेंट ऐसे भी होते हैं जिन्हें कुछ ही करना होता हैं पर उन स्टूडेंट्स को यह बताने वाला कोई नहीं होता हैं की 12th karne ke baad Kya Kare साइंस में और कौन – कौन से कोर्स ऑप्शन है जिसे कर हम अपना करियर बना सके और सफल हो सके।

क्योंकि हम सभी जानते है की हर स्टूडेंट्स डॉक्टर, इंजीनियररिंग, साइंटिस्ट नहीं बन सकता। इसलिए यह जानकारी हम आप सभी स्टूडेंट्स के लिए लेकर आये हैं की वह और कौन – कौन से कोर्स है जिसे साइंस स्टूडेंट कर सकते हैं तो जानते हैं 12th karne ke baad Kya Kare Science Students (Courses After 12th Science in hindi).

12th Science के बाद क्या करें 

#1. BSC (Bachelor Of Science)

12th के बाद Science स्टूडेंट्स के लिए जो सबसे पहले और बेसिक कोर्स माना जाता है तो वह है BSC जिसका फूल फॉर्म Bachelor Of Science होता हैं। जिसमें स्टूडेंट्स को Zoology, Chemistry, Botany, Physics, Environmental science, Computer science, आदि जैसे विषयों के बारे पढ़ाया जाता हैं।

BSC 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट कोर्स हैं जिसे आप किसी भी कॉलेज से आसानी से कर सकते हैं जिसको करने के बाद स्टूडेंट्स इन्ही में से किसी एक विषय को लेकर M.sc भी कर सकते हैं।

BSC (Bachelor Of Science) Course Fees

BSC की फीस सभी कॉलेज में अलग हो सकती है अगर आप सरकारी कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 6000 से 12,000 तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 18,000 से 50,000 तक हो सकता हैं।

BSC के बाद जॉब एवं करियर ऑप्शन

1. BSC करने के बाद स्टूडेंट्स के पास सभी प्रकार के गवर्नमेंट्स जॉब्स हासिल करने के अवसर होते है जिसके लिए उन्हें प्रतियोगी परीक्षा पास करना होता हैं।

2. इसके अलावा B.SC करने के बाद टीचर, पुलिस, सेल्स एक्सिक्यूटिव, मेडिकल इंडस्ट्री,  सोशल सर्विस, HR एक्सिक्यूटिव इत्यादि।

BSC के बाद  सैलरी (Salary after BSC )

B.SC करने के बाद सैलरी आपके पद के अनुसार और कंपनी के अनुसार 2.5 लाख से लेकर 7 लाख वार्षिक आय हो सकती हैं। वही अगर आप गवर्नमेंट जॉब की बात करें तो कम से कम 18,000 से लेकर 60,000 रुपए तक की मासिक आय हो सकता हैं।


#2. MBBS (Bachelor of Medicine & Bachelor of Surgery)

MBBS का फूल फॉर्म Bachelor of Medicine & Bachelor of Surgery होता हैं अगर आपका भी सपना एक डॉक्टर बनना है और आप इसमें अपना करियर बनाना चाहते हो तो आपको MBBS करना चाहिए 

यह एक 5 वर्ष 5 माह का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता हैं  जिसे स्टूडेंट्स गवर्नमेंट कॉलेज या प्राइवेट कॉलेज किसी में से भी कर सकते है जिसके लिए सभी स्टूडेंट्स को NEET का एग्जाम दिलाना आवश्यक  होता हैं जो की सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से आयोजित किया जाता हैं

MBBS Course Fees

MBBS  की फीस अगर आप सरकारी कॉलेज से करते है जो की आपके रैंक पर डिपेंड करता तो इसकी फीस 20,000 से 100,000 तक हो सकता है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 1,50,000 से 600,000 रूपए तक वार्षिक हो सकते हैं

सैलरी (Salary after MBBS) : 50,000  से 3,00,000 रुपए प्रति माह

 

#3. BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine & Surgery

BAMS का फूल फॉर्म Bachelor of Ayurvedic Medicine & Surgery होता हैं यह कोर्स भी बिल्कुल MBBS तरह होता है फर्क  बस इतना है की इसमें आपको आयुर्वेदिक दवाओं और चिकित्सा के बारे में सिखाया जाता है। 

जिसमें मॉडर्न मेडिसिन और आयुर्वेद दोनों के बारे में सिखने को मिलता हैं यह 5 वर्ष 6 माह का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता हैं विद्वानों का मानना है की योग की तरह आयुर्वेद का भी भविष्य में अपार संभावना हैं

जिसमें एडमिशन हर वर्ष राज्य स्तरीय BAMS या  NEET  नाम से प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन के द्वारा होता हैं

BAMS Course Fees

BAMS फीस अगर आप सरकारी कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 10,000 से 50,000 तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 60,000 से 300,000 रूपए तक वार्षिक हो सकते हैं

सैलरी (Salary after BAMS ): 20,000  से 80,000 रुपए प्रति माह

 

#4. Nursing

यह एक ऐसा कोर्स हैं जिसकी डिमांड आज वक़्त के साथ और भी बढ़ती जा रही हैंयही वजह है की जहाँ कुछ समय पूर्व तक नर्स के काम में अक्सर महिलाओ को देखा जाता था वहाँ आज पुरषो की भागीदारी भी बड़ा हैं

नर्स एक ऐसा कोर्स होता जिसमें आपको मरीज की देख भाल करना और डॉक्टर के काम में सहयोग करना होता हैं जिससे डॉक्टर के देख रेख मरीज को सही मेडिकल ट्रीटमेंट दिया जा सके और हेल्थ स्टेटस की जानकारी रख सके

यह 4 वर्ष का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता हैं जिसमे एडमिशन कई कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम या फिर मेरिट के आधार पर होता हैं

Nursing Course Fees

Nursing कोर्स फीस की बात करें अगर आप सरकारी कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 15,000 से 50,000 तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 100,000 से 400,000 रूपए तक वार्षिक हो सकते हैं

 सैलरी (Salary after Nursing  ) :1.5 लाख से 6 लाख रुपए वार्षिक

 

#5. BioTechnology

12th karne ke Bad बायोटेक्नोलॉजी विज्ञान की एक ऐसी शाखा हैं जिसमें जैविक पदार्थों और तकनीकी को साथ मिला कर एक ऐसा उन्नत किस्म तैयार करना होता हैं जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने में मदद करें

इस बायोटेक्नोलॉजी का उपयोग आज विभिन्न क्षेत्र में किया जा रहा है जैसे मेडिकल, दवा निर्माण, कृषि, उद्योग, पर्यावरण आदि यह 4 वर्ष का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता हैं जिसमे एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम या फिर मेरिट के आधार पर होता हैं

बायोटेक्नोलॉजी Course Fees

कोर्स फीस की बात करें तो अगर स्टूडेंट सरकारी कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 50,000 से 1.50,000 तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 1.50,000 से 4 .00,000 रूपए तक वार्षिक हो सकते हैं

सैलरी (Salary after BioTechnology) : 3 लाख से 9 लाख रुपए वार्षिक

Also Read :

#6. BDS (Bachelor Of Dental Surgery)

BDS का फूल फॉर्म Bachelor Of Dental Surgery होता हैं जैसा की आपको नाम से ही पता चल गया होगा की B.D.S एक ऐसा कोर्स है जिसमें दांतो और मुँह से संबधित सभी प्रकार के बीमारियों उपचार और उसके रोकथाम के बारे में सिखाया जाता हैं

जिसे आम भाषा में डेंटिस्ट या दांतो के डॉक्टर के नाम से जानते हैं। यह 4 वर्ष का  अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता हैं और एक वर्ष का इंटर्नशिप करना होता हैं। 

BDS मे एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता हैं BDS  के बाद आप चाहो तो MDS भी कर सकते है जिसके बाद आप Master Of Dental Surgeon कहलायेंगे।

BDS (Bachelor Of Dental Surgery) Course Fees

कोर्स की फीस की बात करें तो अगर आप Government College से करते है तो इसकी फीस 25,000 से 50,000 तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 50,000 से 6.00,000 रूपए  वार्षिक तक हो सकते हैं।

सैलरी (Salary after BDS ) : 25,000 से 90,000 रुपए प्रति माह।

 

#7. MicroBiology

माइक्रोबायोलॉजी विज्ञान की ही एक शाखा है जिसे स्टूडेंट्स 12th के बाद कर सकते हैं। माइक्रोबायोलॉजी विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतरगर्त उन माइक्रोऑर्गैनिस्म का अध्ययन करते जिसे हम खुली आँखों से नहीं देख सकते है।

जैसे कवक, प्रोटोजोवा, विषाणु, जीवाणु, परजीवी आदि एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट पौधों, जानवरो और मनुष्य में इन सब के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव के बारे जानकारी एकत्रित करते हैं और उसके समाधान ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं।

यह 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता हैं, जिसमें एडमिशन कई में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम  द्वारा या फिर मेरिट के आधार पर होता हैं

माइक्रोबायोलॉजी Course Fees

MicroBiology कोर्स फीस की बात करें तो अगर आप Government College से करते है तो इसकी फीस 20,000 से 50,000 तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 50,000 से 5.00,000 रूपए  वार्षिक तक हो सकते हैं।

सैलरी (Salary after MicroBiology ) : 3 लाख से लेकर 10 लाख रुपए वार्षिक।

 

#8. BVSC (Bachelor of Veterinary Science Animal)

BVSC का फूल फॉर्म Bachelor of Veterinary Science Animal होता हैं। यह विज्ञान की वह शाखा है जिसमें सभी प्रकार के जीव जंतु पक्षी के बीमारी को पहचानने और और उसका सही उपचार करने, किसी प्रकार की सर्जरी करने या उनका सही टीकाकरण करने इत्यादि के बारे विस्तृत जानकरी दी जाती हैं।

जिसे हम आम भाषा में जानवरो के डॉक्टर के नाम से जानते हैं यह 5 वर्ष 5 माह का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता हैं जिसमें एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता हैं

B.V.SC Course Fees

कोर्स की फीस 20,000 से 200,000 रूपए  वार्षिक तक हो सकते हैं

सैलरी (Salary after BVSC 30,000  से लेकर 50,000 रुपए प्रति माह, अनुभव के आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी होता हैं।

 

#9. BHMS (Bachelor of Homeopathic Medicine & Surgery)

BHMS का फूल फॉर्म Bachelor of Homeopathic Medicine & Surgery होता हैं। होम्योपैथी विज्ञान की वह शाखा है जिसमें  मरीज के रोगो का उपचार होम्योपैथी पद्धति से किया जाता है।

इसमें मरीज के शरीर में उत्पन्न हुई रोग के लक्षण का पता लगा कर उसी प्रकार के लक्षण उत्पन्न करने वाली औषधि से मरीज का इलाज किया जाता हैं।

यह 5 वर्ष 6  माह अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स हैं जो सेमेस्टर में होता हैं  जिसमें एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम आधार पर होता हैं

BHMS कोर्स फीस

BHMS की फीस सभी कॉलेज में अलग हो सकता है यह सिटी पर भी डिपेंड करता हैं  इसकी फीस 20,000 से 300,000 रूपए  वार्षिक तक हो सकता हैं।

सैलरी (Salary after BHMS ): 30,000  से लेकर 60,000 रुपए प्रति माह, अनुभव के आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी होता हैं

 

#10. B.Pharma (Bachelor Of Pharmacy)

BPharma फूल फॉर्म Bachelor of Pharmacy  होता हैं, 12th के बाद साइंस स्टूडेंट्स लिए यह भी एक अच्छा कोर्स माना जाता हैं इस कोर्स के अंतरगर्त दवा निर्माण, नई दवाओं का विकास और सभी प्रकार के दवाओं की जानकारी के बारे में विस्तार से सिखाया जाता हैं 12th karne ke baad Kya Kare Science Students

फार्मेसी में 2 तरह के कोर्स किये जाते हैं एक डी. फार्मा जिसे डिप्लोमा इन फार्मेसी कहते है जो की 2 वर्ष का होता हैंवही दूसरा BPharma जिसे Bachelor of Pharmacy कहते हैं।

यह  B.Pharma 4 वर्ष का कोर्स होता हैं जिसमें एडमिशन  एंट्रेंस एग्जाम आधार पर होता हैं तो कहीं मेरिट के आधार पर होता हैं

BPharma Course Fees

B.Pharma की फीस सभी कॉलेज में अलग हो सकता है  यह सिटी पर डिपेंड करता हैं। इसकी फीस 25,000 से 1,25,000 रूपए  वार्षिक तक हो सकता हैं।

सैलरी (Salary after BPharma ): 15,000  से लेकर 30,000 रुपए प्रति माह।

 

#11. Paramedical

पैरामेडिकल एक ऐसा कोर्स है जिसे करने के बाद स्टूडेंट्स विभिन्न सरकारी और प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों में एक मेडिकल हेल्थ केयर वर्कर के रूप में काम कर सकते हैं। जो इमरजेंसी के दौरान एक हेल्थ वर्कर के रूप में काम करता है।

पैरामेडिकल की कई शाखा होती है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं इसमें आप डिप्लोमा कोर्स, बैचलर डिग्री कोर्स या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं यह 6  माह  से लेकर 3 वर्ष तक कोर्स होता हैं।   

पैरामेडिकल कोर्स फीस

पैरामेडिकल की फीस सभी कॉलेज में अलग हो सकती है यह सिटी पर भी डिपेंड करता हैं। इसकी फीस 10,000 से 50,000 रूपए  वार्षिक तक हो सकती हैं, वही प्राइवेट संस्थानों में इसकी फीस और भी ज्यादा हो सकती हैं।

सैलरी (Salary After Paramedical) : 2 लाख  से लेकर 5 लाख रुपए वार्षिक

Also Read :

आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी 12th karne ke baad Kya Kare Science Students, 12th Science के बाद क्या करें अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

अगर आपको हमसे किसी भी तरह का सवाल करना है या अपने प्रॉब्लम शेयर करना है तो आप बिना संकोच के हमारे फेसबुक पर जुड़ कर सवाल कर सकते हैं।

साथ ही इस जानकारी 12th karne ke Baad Kya Kare Science Students को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Instagram को Follow भी कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading ..

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!