Dengue Symptoms In Hindi डेंगू बुखार के लक्षण व उपचार

Dengue Symptoms In Hindi

Dengue Symptoms In Hindi, डेंगू बुखार के लक्षण और घरेलु उपचार Home Remedies For Dengue Fever In Hindi ! आज हम जानेंगे डेंगू बुखार के लक्षण, कारण और उसके घरेलु उपचार के बारे में।  डेंगू एक ऐसी गंभीर बीमारी हैं जो कभी भी किसी को हो सकता हैं, यह (Dengue Mosquito Name In Hindi) डेंगू Aedes Egypti नामक प्रजाति के मच्छर के काटने से फैलता हैं।

यह डेंगू वायरस इतनी ख़तरनाक हैं इस मच्छर के काटने से पूरी दुनियाँ में हर साल लाखों लोग मारे जाते हैं।इसके अलावा हर साल करोड़ो लोग इस डेंगू वायरस के चपेट में कर बुरी तरह प्रभावित होते हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी हैं की आज भी एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा हैं जिसे डेंगू बुखार क्या हैं एवं उसके लक्षण के बारे में ठीक से जानकारी नहीं हैं। जिससे वे डेंगू के लक्षण को समझ नहीं पाते है और समय रहते इलाज नहीं कराते।

ज्यादातर डेंगू के मच्छर दिन के समय में काटते हैं जिसकी वजह से लोग भी इस अनजाने बीमारी से बेखबर रहते हैं। माना जाता हैं की डेंगू बुखार बहुत ही दर्दनाक और कष्टमय होता हैं, इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह की डेंगू क्या हैं डेंगू कैसे होता हैं डेंगू वायरस से कैसे बचा जाए इसके बारे में उचित जानकारी हो।

तो चलिए जानते हैं Dengue Symptoms In Hindi, डेंगू बुखार के लक्षण और घरेलु उपचार व उपाय, Home Remedies For Dengue Fever In Hindi, Dengue Treatment In Hindi डेंगू बुखार क्या हैं बारे में विस्तार से हिंदी में।

डेंगू बुखार क्या हैं (What Is Dengue Fever In Hindi)

डेंगू बुखार डेंगू वायरस के कारण होता हैं जो मुख्य रूप से मच्छर के काटने से होता हैं। जिसमें एडीज एजिप्टी मच्छर डेंगू वायरस को फ़ैलाने का वाहक का काम करता हैं। डेंगू फ़ैलाने वाले एडीज मच्छर अक्सर खुले और साफ़ ठहरे हुए पानी में पनपते हैं, इस डेंगू वायरस का प्रकोप ज्यादातर बारिश के मौसम में देखने को मिलता हैं।

डेंगू बुखार बहुत ही दर्दनाक और असहनीय होता हैं जिसमे सर, जोड़ो और पुरे बदन में तेज़ दर्द होता हैं। कहा जाता है डेंगू बुखार होने पर हड्डी टूटने जैसा दर्द होता हैं इसी वजह से इसे हड्डी तोड़ बुखार या Breakbone Fever भी कहा जाता हैं।

इसलिए डेंगू बुखार के लक्षण दिखने पर इसका तुरंत इलाज कराना बहुत ही जरुरी हो जाता हैं। क्योंकि इसमें कई बार असहनीय दर्द एवं रक्त स्राव के कारण जान भी चली जाती हैं।

डेंगू बुखार के शुरुवाती लक्षण (Dengue Symptoms In Hindi)

  1. डेंगू बुखार से संक्रमित व्यक्ति को इसके लक्षण 3 से 7 दिन के बाद दिखाई देना शुरू हो जाता हैं।

  2. भूख न लगना, सर में तेज़ दर्द का होना, ठण्ड लगना, तेज़ बुख़ार आना, जोड़ो में तेज़ दर्द होना यह सब डेंगू के   शुरुवाती लक्षण होते हैं।

  3. ब्लड प्रेसर का तेज़ी से गिरना, साथ ही दिल की धड़कन भी कम होने लगना।

  4. चेहरे पर गुलाबी धब्बो के निशान दिखाई देना व आँखों का लाल होना एवं दर्द देना।

  5. जैसे – जैसे वक़्त बीतता हैं सर और जोड़ो में तेज़ दर्द और बढ़ने लगना, साथ ही पुरे शरीर में छोटे – छोटे लाल निशान बनना।

 डेंगू बुखार के गंभीर लक्षण 

  • बहुत तेज़ पेट में दर्द
  • लगातार उल्टी का होना
  • उल्टी के साथ खून का आना
  • मसूड़ों से खून का बहना
  • दिल की धड़कन तेज़ होना
  • थकान व बेचैनी महसूस करना

ऐसी हालात में समय रहते इसका मेडिकल उपचार करना अति आवश्यक हो जाता हैं, क्योंकि इसमें जान जाने की संभावना भी बना रहता हैं।

डेंगू बुख़ार के घरेलु उपचार 

1. गिलोय 

डेंगू बुखार के लिए गिलोय सबसे महत्वपूर्ण औषधि के रूप में माना जाता है। गिलोय डेंगू बुख़ार दूर करने और शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता हैं। इसके लिए आप गिलोय के तनो का काढ़ा बना कर पी सकते हैं, यह डेंगू बुखार को दूर करने का सबसे अच्छा घरेलु उपाय हैं।

गिलोय का सेवन कैसे करें 

सबसे पहले 2 से 3 ग्राम गिलोय (पत्ती और तने) को अच्छी तरह पीस लें। फिर गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए एक बर्तन में एक गिलास पानी लें उसमें पिसा हुआ गिलोय डाले।

फिर उसमें 5 से 7 तुलसी के ताज़े पत्ती डाल कर उसे 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर अच्छी तरह उबलने दें ताकि काढ़ा तैयार हो जाए। जब यह काढ़ा तैयार हो जाए तो इसे डेंगू संक्रमित मरीज को पिलाए इससे डेंगू का असर कुछ ही दिनों में कम होने लगेगा।

 2. तुलसी 

तुलसी का पत्ता डेंगू बुखार कम करने में मदद करता हैं, तुलसी हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। यह कई प्रकार के रोगो से लड़ने में हमें सक्षम बनाता हैं। तुलसी में सारे विटामिन और खनिज तत्व पाए जाते हैं साथ ही इसमें सिट्रिक, टारटरिक एवं मैलिक एसिड पाया जाता हैं।

Dengue Symptoms In Hindi

तुलसी का सेवन कैसे करें 

इसके लिए आप एक कप पानी को गर्म करें उसमे 5 से 7 तुलसी के ताज़े पत्ते डाल दे। फिर उसमे एक चुटकी काली मिर्च डाल कर 10 मिनट के लिए उबलने दें, फिर ठंडा होने पर इसे छान कर डेंगू संक्रमित मरीज को पिलाये इससे डेंगू बुखार में राहत मिलेगा।

3. पपीते के पत्ते 

हम सब जानते हैं की पपीता स्वास्थ की दृष्टि से बहुत ही लाभकारी होता है डॉक्टर भी इसके खाने की सलाह देते हैं। पर पपीते के साथ ही पपीते के पत्ते भी काफी गुणकारी हैं, पपीते के पत्ते में डेंगू बुखार को दूर करने के प्राकृतिक गुण होते हैं।

पपीते के पत्ते 

इसमें कई पोषक तत्व और कार्बनिक यौगिक के जटिल मिश्रण पाए हैं, जो शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करता हैं। इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं जो डेंगू बुखार के दौरान होने वाले तनाव व सर दर्द में राहत दिलाता हैं।

पपीते की पत्ती का सेवन कैसे करें 

सबसे पहले आप साफ़ और ताज़ी पपीते के पत्तीयों को धोकर उसे पीस लें फिर उसे छान कर उसका जूस निकाल  कर डेंगू के मरीज को सेवन कराये। दिन में 2 से 3 बार दो – दो चम्मच डेंगू मरीज को सेवन कराये यह डेंगू बुखार को ख़तम करने में मदद करता हैं

4. नीम की पत्तियां 

नीम की पत्तियों में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसका उपचार कई प्रकार के बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। नीम की पत्तियों का जूस हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से ब्लड प्लेटलेट्स और सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होता हैं, जो डेंगू बुख़ार के उपचार में मदद करता हैं।

नीम की पत्तियां 

नीम की पत्ती का सेवन कैसे करें 

सबसे पहले आप नीम की ताज़ी पतियों को अच्छी तरह से धोकर उसे मिक्सी में पीस लें फिर उसे एक कपड़े से छान कर नीम का जूस निकाल ले फिर उसका सेवन मरीज को कराये। इस बात का ध्यान दें नीम का जूस दिन भर में आधे कप से ज्यादा कभी न पिए इसकी ज्यादा मात्रा में सेवन न करें।

इसके अलावा आप चाहे तो नीम की 5 से 6 पत्तियाँ सुबह खली पेट भी चबा कर खा सकते हैं, यह आपके रक्त को शुद्ध करने में भी फायदेमंद करता हैं।

5. संतरा 

संतरा स्वास्थ के लिए लाभदायक होता हैं संतरे में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं इसके सेवन से डेंगू से संक्रमित व्यक्ति में मौजूद डेंगू वायरस को ख़तम करने में मदद करता हैं। संतरे का जूस हमारे शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। शरीर के हानिकारक पदार्थ को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता हैं।

संतरा 

संतरे का सेवन कैसे करें 

संतरे का सेवन आप खाने से 1 घंटे पहले या खाने के 1 घंटे के बाद जूस के रूप में कर सकते हैं। एक दिन में 1 ताज़े संतरे का जूस का सेवन कर सकते हैं। पर इस बात का ध्यान दें की डेंगू बुखार होने पर प्रिज़ में रखा एक दिन पुराना जूस या बाजार में मिलने वाले जूस का सेवन करने से बचे। हा आप चाहें तो एक ताज़ा संतरा ऐसे ही खा सकते हैं।

  • हमने ऊपर जितने डेंगू के घरेलु उपचार के बारे में बताया हैं यह सिर्फ शुरुवाती दिनों में ही अच्छा असर करता हैं।अगर आप डेंगू बुखार के 3rd स्टेज में हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाकर मेडिकल उपचार लेने की आवश्यकता हैं।

डेंगू होने पर क्या खाना चाहिए 

  • खूब सारा साफ़ शुद्ध पानी पीये।
  • हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें।
  • डेंगू के मरीज सूप, जूस और नारियल पानी का सेवन करें।
  • समय समय पर डेंगू के मरीज को नींबू पानी का सेवन कराये, यह शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता हैं।
  •  हर्बल चाय का सेवन कराये जिसमें इलायची और अदरक भी डालें।
  • दलिया का सेवन डेंगू के मरीज के लिए एक अच्छा विकल्प हैं।
  • दूध और डेहरी उत्पाद का सेवन कराए।
  • अनार, पपीता कीवी, संतरा, गाजर, खीरा का सेवन करें।

डेंगू होने पर क्या न खाएं 

  • डेंगू होने पर तेलीय पदार्थ और मसाले दार भोजन का सेवन न करें।
  • डेंगू से पीड़ित व्यक्ति को मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • डेंगू के मरीज को शराब व किसी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए।

डेंगू बुखार से बचाव कैसे करें

  • डेंगू से बचने का सबसे अच्छा तरीका उसका बचाव हैं जिसे हम निम्न प्रकार से कर सकते हैं।
  • अपने घर के आस पास साफ़ सफ़ाई रखें किसी प्रकार का पानी या बारिश का पानी जमा होने न दें।
  • यदि आपके घर के पास डेंगू का प्रकोप हो तो कोशिश करें ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर रहे और लम्बे आस्तीन वाले कपड़े और मोज़े।
  • सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और दिन में मच्छर भगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • घरो में ऑल ऑउट या मॉर्टिन का भी इस्तेमाल जरूर करें।

Also Read :

निष्कर्ष  

इस तरह आज आपने जाना Dengue Symptoms In Hindi, डेंगू बुखार के लक्षण और घरेलु उपचार Home Remedies For Dengue Fever In Hindi. आशा करते हैं आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही आप Dengue Symptoms In Hindi, डेंगू बुखार के लक्षण और घरेलु उपचार डेंगू कितने दिन में ठीक होता हैं को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया में भी शेयर जरूर करें।

अगर आपके मन किसी प्रकार सवाल हैं या आप हमसे जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकॉउंट Facebook या इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

नोट : हमने पूरी कोशिश की आपको एक अच्छी और सही जानकारी देने की फिर भी हमारी आपको हमेशा से यही सलाह हैं की कुछ भी करने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर ले लें। क्योंकि सभी की बॉडी अलग – अलग होती हैं, साथ ही हो सकता हैं आपको किसी प्रकार की कोई बीमारी पहले से हो जिसकी वजह से आपको इसका एलर्जी या रिएक्शन हो सकता हैं पर अगर आप बिल्कुल एक स्वस्थ व्यक्ति हैं तो आप ऊपर बताए तरीको को आजमा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!