Men’s Hair Removal: छाती, हाथ-पैर और प्राइवेट पार्ट के बाल कैसे हटाएं?

Men’s Hair Removal : आज सिर्फ महिलाएँ ही नहीं, बल्कि बहुत से पुरुष भी अपने शरीर के अनचाहे बाल हटाना पसंद करते हैं। कोई छाती और पीठ के बाल कम करना चाहता है, किसी को हाथ-पैर साफ रखने हैं, तो कोई चेहरे या प्राइवेट पार्ट के आसपास के बालों को सुरक्षित तरीके से हटाना चाहता है।

लेकिन परेशानी तब होती है जब बाजार में Hair Removal Cream, Hair Removal Spray, Trimmer और Laser Hair Removal जैसे कई विकल्प दिखाई देते हैं। समझ नहीं आता कि इनमें से कौन-सा तरीका अच्छा है, किससे त्वचा को नुकसान हो सकता है और किसका खर्च कितना आता है।

इस लेख में आज हम आसान भाषा में जानेंगे कि पुरुषों के लिए बाल हटाने के कौन-कौन से तरीके हैं, Hair Removal Cream और Spray कैसे काम करते हैं, Veet जैसे उत्पादों का इस्तेमाल करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए और Laser Hair Removal की भारत में अनुमानित कीमत कितनी हो सकती है।

1. Men’s Hair Removal क्या है और पुरुष बाल क्यों हटाते हैं?

Men’s Hair Removal का मतलब है पुरुषों के शरीर के अनचाहे बालों को हटाना या कम करना। इसके लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जाते हैं, जैसे Shaving, Trimming, Hair Removal Cream, Hair Removal Spray, Waxing और Laser Hair Removal।

पुरुष आमतौर पर इन हिस्सों के बाल हटाना पसंद करते हैं:

  • Chest Hair: छाती के बाल कम करना या हटाना।
  • Back Hair: पीठ और कंधों के बाल हटाना।
  • Underarm Hair: बगल के बाल साफ करना।
  • Leg Hair: पैरों के बाल हटाना।
  • Arm Hair: हाथों के बाल कम करना।
  • Face Hair: चेहरे और गर्दन के अनचाहे बाल हटाना।
  • Private Part Hair: प्राइवेट पार्ट के आसपास के बालों को ट्रिम करना या हटाना।

2. पुरुषों के बाल हटाने के 6 सबसे अच्छे तरीके

बाल हटाने के लिए हर किसी को महंगा Treatment करवाने की जरूरत नहीं है। अगर आप कम खर्च में बाल हटाना चाहते हैं तो Trimmer या Hair Removal Cream इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं लंबे समय तक बालों की ग्रोथ कम करवानी है तो Laser Hair Removal का ऑप्शन देख सकते हैं।

तरीकापरिणाम कितने समय तकखर्च
Trimmingबाल रहते हैं, सिर्फ छोटे होते हैंकम
Shavingकुछ दिनकम
Hair Removal Creamकुछ दिन से लगभग एक सप्ताहकम
Hair Removal Sprayउत्पाद के अनुसार कुछ दिनकम
Waxingकुछ सप्ताहमध्यम
Laser Hair Removalलंबे समय तक बालों में कमीज्यादा

हमारी राय: पहली बार बाल हटाने जा रहे हैं तो पहले Trimmer से शुरुआत करना आसान रहता है। इससे त्वचा पर केमिकल लगाने या ब्लेड से कटने का खतरा कम रहता है।

3. Hair Removal Cream for Men क्या होती है?

Hair Removal Cream एक ऐसी क्रीम होती है जो त्वचा के ऊपर मौजूद बालों को केमिकल की मदद से कमजोर करके हटाती है। इसे Depilatory Cream भी कहते हैं। इसमें आमतौर पर Thioglycolate जैसे तत्व होते हैं, जो बालों में मौजूद Keratin Protein की संरचना को कमजोर करते हैं। इसके बाद बाल आसानी से साफ किए जा सकते हैं।

पुरुषों के लिए Top 5 Hair Removal Cream

ब्रांडप्रोडक्ट का नामकीमत
VeetMen Hair Removal Cream (50g)165–185
Bombay Shaving CompanyIntimate Hair Removal Cream (50g)149
Bold CareMen Intimate Hair Removal Cream (100ml)246–362
The Man CompanyHair Removal Cream222
UrbanGabruHair Removal Cream Spray (130ml)399

कीमतें ऑफर और विक्रेता के हिसाब से बदल सकती हैं।

हमारी सलाह: सामान्य बॉडी हेयर के लिए Veet Men एक अच्छा बजट विकल्प है। प्राइवेट एरिया के लिए केवल उसी जगह के इस्तेमाल के लिए स्पष्ट रूप से बनी क्रीम चुनें और उसके निर्देश पढ़ें। American Academy of Dermatology  ने भी Hair Removal Cream इस्तेमाल करने से पहले Patch Test करने की सलाह देती है।

4. Hair Removal Spray for Men क्या होता है?

Hair Removal Spray भी क्रीम की तरह ही काम करता है। अंतर सिर्फ इतना है कि इसे स्प्रे के रूप में त्वचा पर लगाया जाता है। इसमें मौजूद केमिकल बालों को कमजोर करते हैं और तय समय के बाद पानी से धोकर बाल साफ किए जा सकते हैं।

Men के लिए Top 5 Hair Removal Spray

ब्रांडप्रोडक्ट का नामपैककीमत
UrbanGabruHair Removal Cream Spray for Men200 ml469
Bombay Shaving CompanySensi Hair Removal Spray200 ml449
BeardoHair Removal Spray Advanced200 g495
ManCodeHair Removal Spray200 ml300
SVISHOn-The-Go Hair Removal Spray200 ml350

ध्यान दें: Hair Removal Spray को आंखों, मुंह, नाक, कटे हुए हिस्से या जननांगों पर इस्तेमाल न करें। कुछ उत्पाद सिर्फ हाथ-पैर या शरीर के खास हिस्सों के लिए बनाए जाते हैं। इसलिए पैक पर दी गई निर्देश जरूर देखें।

5. Veet Hair Removal Cream for Men: क्या पुरुष इस्तेमाल कर सकते हैं?

Veet भारत में मिलने वाला जाना-पहचाना Hair Removal ब्रांड है। इसके अलग-अलग उत्पाद और फॉर्मूले होते हैं। हर उत्पाद पुरुषों के लिए या शरीर के हर हिस्से के लिए नहीं होता। पुरुष Veet का इस्तेमाल तभी करें जब उस खास उत्पाद के पैक पर उनके इस्तेमाल और संबंधित Body Area की अनुमति दी गई हो।

Veet इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें:

  • पहले उत्पाद का नाम और निर्देश पढ़ें।
  • चेहरे के लिए बनी क्रीम को ही चेहरे पर लगाएं।
  • शरीर के लिए बनी क्रीम को प्राइवेट पार्ट पर न लगाएं।
  • पहले Patch Test जरूर करें।
  • निर्धारित समय से ज्यादा क्रीम न रखें।
  • क्रीम हटाने के बाद त्वचा को अच्छी तरह पानी से साफ करें।

अगर आपकी त्वचा पहले से लाल है, उस पर घाव है या खुजली हो रही है तो उस जगह क्रीम का इस्तेमाल न करें।

6. Face Hair Removal Cream: पुरुष चेहरे के बाल कैसे हटाएं?

चेहरे की त्वचा शरीर के कई दूसरे हिस्सों की तुलना में संवेदनशील हो सकती है। इसलिए Face Hair Removal Cream खरीदते समय विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

Top 5 Products in India

ब्रांडप्रोडक्ट का नामपैककीमत
SanfeUbtan Facial Hair Removal Cream150 g475 
7 Days NaturalFacial Hair Removal Cream30 g170
HairHair Remover Face Cream59 ml1,290–1,500*
7DAYSNATURALFacial Hair Removal Cream100 g224
SanfeUbtan Facial Hair Removal Cream150 g597 MRP

हमारी सलाह: चेहरे के लिए Sanfe Ubtan Facial Hair Removal Cream एक अच्छा प्रोडक्ट है। खरीदने से पहले देखें कि प्रोडक्ट आपके चेहरे के किस हिस्से के लिए बना है। पहले पैच टेस्ट करें और आंखों, भौंहों व होंठों के पास न लगाएं।

7. Private Part Hair Removal: पुरुष प्राइवेट पार्ट के बाल कैसे हटाएं?

यह ऐसा विषय है जिसके बारे में बहुत से युवा पुरुष जानकारी चाहते हैं, लेकिन सही सलाह नहीं मिलने के कारण गलत उत्पाद इस्तेमाल कर लेते हैं।

पुरुष प्राइवेट पार्ट के बाल कैसे हटाएं?

पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट (Pubic Hair) के बाल हटाने के लिए ये 5 तरीके अपना सकते हैं:

  1. Trimmer: सबसे सुरक्षित और आसान विकल्पों में से एक गार्ड लगाकर बाल छोटे करें।
  2. Scissors: छोटी कैंची से सावधानीपूर्वक लंबे बाल काट सकते हैं।
  3. Shaving Razor: साफ रेजर से धीरे-धीरे बाल हटाएं। कटने और जलन का खतरा रहता है।
  4. Hair Removal Cream: केवल ऐसी क्रीम इस्तेमाल करें जिस पर पुरुषों के प्राइवेट एरिया के लिए ही बना हो, सामान्य बॉडी क्रीम न लगाएं।
  5. Laser Hair Removal: लंबे समय तक बालों की ग्रोथ कम करने का विकल्प है। इसे योग्य त्वचा विशेषज्ञ से करवाएं।

 Top 5 Private Part Hair Removal Cream

ब्रांडप्रोडक्ट का नामपैककीमत
Bombay Shaving CompanyIntimate Hair Removal Cream50g149
Bold CareIntimate Hair Removal Cream for Men100ml362
MannlichFresh Hair Removal Cream for Men100ml295
NamyaaHair Removal Cream for Intimate Skin60g160
SanfeBikini Hair Removal Cream50g109–199

Private Part Hair Removal Spray – Top 5 Products

ब्रांडप्रोडक्ट का नामपैककीमत
UrbanGabruHair Removal Spray for Men200 ml469
Bombay Shaving CompanyIntimate Hair Removal Spray200 ml449
BeardoHair Removal Spray200 g495
ManCodeHair Removal Spray for Men200 ml300
SVISHOn-The-Go Hair Removal Spray200 ml350

9. Laser Hair Removal Cost in India 2026: कितना खर्च आता है?

Laser Hair Removal की कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि आप शरीर के किस हिस्से का Treatment करवाना चाहते हैं, कौन-सी मशीन इस्तेमाल हो रही है और क्लिनिक किस शहर में है।

भारत में कुछ क्लीनिकों की प्रकाशित कीमतों के आधार पर नीचे अनुमानित रेंज दी गई है। यह किसी एक क्लिनिक का पक्का रेट नहीं है।

Body Areaप्रति Session अनुमानित खर्च
Upper Lip / Chin1,000–4,000
Underarms1,500–4,000
Full Face2,500–8,000
Full Arms4,000–8,000
Full Legs6,000–12,000
Chest (Men)3,000–7,000
Back (Men)4,000–9,000
Bikini / Intimate Area3,000–10,000
Full Body (Men)20,000–50,000

कीमतें अनुमानित हैं, वास्तविक शुल्क क्लिनिक, शहर, मशीन, बालों की मात्रा और पैकेज के अनुसार बदल सकता है। Intimate Area Treatment की उपलब्धता और उपयुक्तता क्लिनिक से अलग से पूछें।

10. Hair Removal Machine for Men: कौन-सी मशीन इस्तेमाल करें?

मशीनइस्तेमाल
Body Grooming Trimmerशरीर के बाल छोटे करना
Electric Shaverबालों को त्वचा की सतह से साफ करना
IPL Hair Removal Deviceरोशनी की मदद से बालों की ग्रोथ कम करना
Professional Laser Machineक्लिनिक में बालों की लंबे समय तक कमी करना

IPL और Laser में अंतर: IPL यानी Intense Pulsed Light में कई तरंगों वाली रोशनी का इस्तेमाल होता है, जबकि Laser में एक खास तरंगदैर्ध्य की रोशनी इस्तेमाल होती है। दोनों एक जैसी तकनीक नहीं हैं।

घर पर इस्तेमाल होने वाले IPL Device के लिए भी निर्माता की Skin Tone और Hair Colour संबंधी शर्तें पढ़ना जरूरी है। इन्हें हर त्वचा या हर शरीर के हिस्से पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Men Hair Removal से जुड़े आम सवाल (FAQs)

Q1. पुरुषों के लिए सबसे अच्छा Hair Removal तरीका कौन-सा है?

यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। थोड़े समय के लिए बाल कम करने हैं तो Trimmer या Shaving इस्तेमाल कर सकते हैं। लंबे समय तक बालों की ग्रोथ कम करनी है तो डॉक्टर की सलाह से Laser Hair Removal पर विचार कर सकते हैं।

Q2. क्या Hair Removal Cream से बाल हमेशा के लिए खत्म हो जाते हैं?

नहीं, क्रीम बालों को त्वचा की सतह के पास से हटाती है। इससे बाल हमेशा के लिए खत्म नहीं होते और कुछ समय बाद फिर उग आते हैं।

Q3. क्या पुरुष Veet Hair Removal Cream इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, लेकिन केवल उसी Veet उत्पाद का इस्तेमाल करें जिसके पैक पर पुरुषों के लिए और संबंधित शरीर के हिस्से के लिए उपयोग की अनुमति दी गई हो। हर Veet Cream हर हिस्से के लिए नहीं होती।

Q4. क्या Hair Removal Spray क्रीम से अच्छा होता है?

दोनों का काम लगभग एक जैसा होता है। कौन-सा उत्पाद बेहतर है, यह उसकी सामग्री, इस्तेमाल की जगह और आपकी त्वचा पर निर्भर करता है।

Q5. क्या प्राइवेट पार्ट पर Hair Removal Cream लगा सकते हैं?

सामान्य Hair Removal Cream को लिंग, अंडकोष और नाजुक जननांग त्वचा पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इन हिस्सों के लिए Trimming अधिक वअच्छा विकल्प हो सकता है।

Q6. Laser Hair Removal हमेशा के लिए बाल खत्म कर देता है?

Laser से लंबे समय तक बालों में कमी हो सकती है, लेकिन हर व्यक्ति में सारे बाल हमेशा के लिए खत्म होने की गारंटी नहीं होती। कुछ बाल वापस आ सकते हैं और Maintenance Session की जरूरत पड़ सकती है।

Q7. क्या Shaving करने से बाल मोटे हो जाते हैं?

नहीं, Shaving से बालों की असली मोटाई या जड़ में बदलाव नहीं होता। कटे हुए बाल का सिरा थोड़ा सख्त महसूस हो सकता है, इसलिए दोबारा उगते समय बाल मोटे लगते हैं।

निष्कर्ष

Men’s Hair Removal Guide :पुरुषों के लिए Hair Removal के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन हर तरीका हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता। अगर आप कम खर्च में शरीर के बाल छोटे करना चाहते हैं तो Body Trimmer अच्छा विकल्प है।

अगर कुछ दिनों तक त्वचा साफ रखनी है तो सही जगह के लिए बनी Hair Removal Cream इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं लंबे समय तक बालों की ग्रोथ कम करवानी है तो योग्य Dermatologist से Laser Hair Removal के बारे में जानकारी लें। उम्मीद है आपकोMen’s Hair Removal Guide से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी।  धन्यवाद!

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!