Low Fade Haircut: 10 जबरदस्त स्टाइल और फोटो Trendy Look!

अगर आप भी barber की दुकान पर जाते हैं और समझ नहीं आता कि कौन-सा haircut करवाएं, तो इस बार आप  Low Fade Haircut जरूर ट्राई करें। जो आपको एक कूल और स्टाइलिश लुक देगा। इसकी खास बात यह है कि इसमें सिर के दोनों तरफ और पीछे के निचले हिस्से के बाल धीरे-धीरे छोटे किए जाते हैं, जबकि ऊपर के बाल अपनी पसंद के हिसाब से रखे जा सकते हैं।

इस Article में हम आपको 10 Best Low Fade Haircut Styles के नाम, उनकी खासियत, किस तरह के बालों पर वे अच्छे लग सकते हैं और barber को haircut कैसे समझाना है, इसकी पूरी जानकारी देंगे। इसमें Straight Hair Short Low Fade Haircut, Low Taper Fade और Boys के लिए Low Fade भी शामिल हैं।

1. Low Fade Haircut क्या होता है?

Low Fade एक ऐसा haircut है जिसमें कानों के पास और गर्दन के निचले हिस्से से बालों को धीरे-धीरे छोटा किया जाता है। नीचे के बाल बहुत छोटे और ऊपर जाते-जाते थोड़े लंबे रखे जाते हैं। बालों की इस blending से एक साफ और smooth look बनता है। इस haircut में ऊपर के बालों को छोटा रखना जरूरी नहीं है। आप अपनी पसंद के अनुसार उन्हें छोटे, मध्यम या लंबे रख सकते हैं।

ध्यान रखें कि Low Fade में “Low” का मतलब fade की position से है, बालों की लंबाई से नहीं। आप नीचे के बाल skin तक छोटे करवाना चाहते हैं या थोड़े लंबे रखना चाहते हैं, यह barber को अलग से बताना चाहिए।

2. 10 Best Low Fade Haircut Styles for Men

अब जानते हैं ऐसे 10 Low Fade Hairstyles के बारे में, जिन्हें आप अपनी hair type, face shape और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।

1. Classic Low Fade Haircut

Classic Low Fade उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें बहुत ज्यादा चमक-दमक वाला haircut पसंद नहीं है। इसमें कानों के पास से नीचे के बाल छोटे किए जाते हैं और ऊपर के बाल सामान्य लंबाई में रखे जाते हैं। यह hairstyle कॉलेज जाने वाले लड़कों, नौकरी करने वाले पुरुषों और उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें रोजाना साफ-सुथरा look चाहिए।

किसके लिए अच्छा है?

  • स्ट्रेट और हल्के wavy hair
  • छोटे और मध्यम लेंथ हेयर
  • ऑफिस और कॉलेज जाने वाले
  • Simple hairstyle पसंद करने वाले लोग

Barber को क्या बोलें?

“भैया मुझे Classic Low Fade चाहिए, Side और back में fade नीचे से शुरू करना और ऊपर के बाल ज्यादा छोटे मत करना। Blending smooth रखना।”

2. Low Skin Fade Haircut

अगर आपको थोड़ा ज्यादा शार्प और  मॉडर्न लुक पसंद है, तो Low Skin Fade करना सही हैं। इसमें कानों के आसपास और गर्दन के नीचे के बाल बहुत छोटे कर दिए जाते हैं। कुछ हिस्सों में सिर की त्वचा दिखाई दे सकती है। ऊपर के बाल थोड़े लंबे रखने पर नीचे और ऊपर के बीच अच्छा contrast दिखाई देता है।

किसके लिए अच्छा है?

  • छोटे बाल पसंद करने वाले पुरुष
  • मोटे बालो वाले लोग
  • Modern और sharp look चाहने वाले लोग

3. Low Taper Fade Haircut

Low Taper Fade भी आजकल काफी पसंद किया जाने वाला हेयरस्टाइल है। इसमें मुख्य रूप से कान के आगे sideburns और गर्दन के पीछे neckline के आसपास बाल धीरे-धीरे छोटे किए जाते हैं। सामान्य Low Fade में sides और back के निचले हिस्से में ज्यादा एरिया ब्लेंड किया जा सकता है, जबकि Low Taper में बदलाव आमतौर पर सीमित जगह पर होता है।

किसके लिए अच्छा है?

  • College students
  • Office जाने वाले पुरुष
  • Straight और curly hair
  • Natural और subtle look पसंद करने वाले लोग

4. Straight Hair Short Low Fade Haircut

अगर आपके बाल सीधे हैं और आप छोटे बाल रखना पसंद करते हैं, तो Straight Hair Short Low Fade आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

इसमें ऊपर के बाल छोटे रखे जाते हैं और sides में Low Fade दिया जाता है। सीधे बालों की वजह से haircut का shape साफ दिखाई देता है। ऊपर हल्का texture देने से बालों में थोड़ी अलग बनावट भी दिखाई दे सकती है।

इस hairstyle की खास बातें:

  • रोजाना ज्यादा styling की जरूरत नहीं।
  • College और office दोनों के लिए अच्छा हैं।
  • गर्मी में छोटे बाल पसंद करने वालों के लिए उपयोगी।
  • Straight और thick hair पर अच्छा look दे सकता है।

अगर आपके बाल पतले हैं, तो barber से ऊपर के बाल जरूरत से ज्यादा छोटे न करने को कहें। हल्की texture cutting से बालों को बेहतर shape मिल सकता है।

5. Low Fade Textured Crop Haircut

Textured Crop में सिर के ऊपर के बालों को अलग-अलग छोटी layers और texture के साथ काटा जाता है। सामने की तरफ हल्की fringe रखी जा सकती है और दोनों साइड में लो फेड दिया जाता है। यह हेयर स्टाइल उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें बालों में थोड़ा अलग और modern look चाहिए।

किसके लिए अच्छा है?

  • Straight hair
  • Thick hair
  • हल्के wavy hair
  • छोटे और मध्यम लेंथ बाल

6. Low Fade Side Part Haircut

Side Part एक classic hairstyle है, जिसमें ऊपर के बालों को एक तरफ comb किया जाता है। Sides में Low Fade होने से haircut को modern look मिलता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें बहुत ज्यादा experimental hairstyle पसंद नहीं है, लेकिन अपने बालों में थोड़ा बदलाव चाहते हैं।

किसके लिए अच्छा है?

  • Straight hair
  • Medium length hair
  • Office और formal look
  • Neat और smart hairstyle पसंद करने वाले लोग

अगर आपके बालों में पहले से natural side part बनता है, तो barber उसी दिशा में बाल सेट कर सकता है।

Low Fade Haircut

7. Low Fade Quiff Haircut

Quiff hairstyle में सामने के बाल बाकी बालों से थोड़े लंबे रखे जाते हैं। इन्हें हल्का ऊपर और पीछे की तरफ सेट किया जाता है। Sides में Low Fade देने से पूरा हेयर कट साफ और संतुलित दिखाई देता है। अगर आपको बालों में थोड़ा volume पसंद है, तो यह रख सकते हैं।

किसके लिए अच्छा है?

  • Straight और wavy hair
  • Medium length hair
  • जिनके बालों में अच्छा volume है
  • Stylish और modern look पसंद करने वाले पुरुष

इसे सेट करने के लिए blow dryer और हल्का styling product इस्तेमाल किया जा सकता है। बहुत ज्यादा ऊंचा Quiff हर face shape पर एक जैसा नहीं दिखता, इसलिए अपनी पसंद के अनुसार height चुनें।

8. Low Fade Comb Over Haircut

Comb Over में ऊपर के बालों को एक तरफ या हल्का पीछे की ओर comb किया जाता है। Sides में Low Fade होने से बालों का पूरा shape साफ नजर आता है। यह hairstyle उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें बालों को व्यवस्थित और smart रखना पसंद है।

किसके लिए अच्छा है?

  • Straight hair
  • Medium length hair
  • Office जाने वाले पुरुष
  • Neat और formal look चाहने वाले लोग

9. Low Fade Curly Top Haircut

अगर आपके बाल घुंघराले हैं, तो उन्हें पूरा छोटा करवाने की जरूरत नहीं है। आप ऊपर के curls को उनकी natural बनावट के साथ रख सकते हैं और sides में Low Fade करवा सकते हैं। इससे ऊपर के curls अलग दिखाई देते हैं और नीचे का हिस्सा साफ रहता है।

किसके लिए अच्छा है?

  • Natural curly hair
  • Thick hair
  • Medium length curls
  • Natural hairstyle पसंद करने वाले पुरुष

Curly hair सूखने के बाद छोटे दिखाई दे सकते हैं। इसलिए barber को आपके curls की natural shrinkage समझकर cutting करनी चाहिए। जरूरत हो तो बालों को सूखी अवस्था में भी check करवाएं।

10. Low Fade Haircut for Boys

Low Fade Haircut सिर्फ बड़े पुरुषों के लिए नहीं है। स्कूल बॉयज और टीनएजर्स भी अपनी पसंद के हिसाब से इसका simple version करवा सकते हैं।

Boys के लिए ऊपर के बाल थोड़े लंबे और sides में हल्का Low Fade अच्छा लगता है। इससे hairstyle साफ दिखता है और रोजाना बाल सेट करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।

Boys के लिए कुछ अच्छे हेयरकट :

  • Short Low Fade Haircut
  • Low Taper Fade
  • Low Fade Textured Crop
  • Side Part Low Fade
  • Straight Hair Low Fade

अगर स्कूल में haircut को लेकर कोई नियम है, तो बहुत ज्यादा sharp या skin fade करवाने से पहले स्कूल की guidelines जरूर देख लें। छोटे बच्चों के लिए बहुत ज्यादा styling gel या chemical products इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होती।

3. Straight Hair के लिए कौन-सा Low Fade अच्छा है?

Straight Hair यानी सीधे बालों में कई तरह के Low Fade styles अच्छे लग सकते हैं। लेकिन सही hairstyle चुनने के लिए बालों की मोटाई और लंबाई को समझना जरूरी है।

बालों का प्रकारअच्छा ऑप्शन
Short straight hairShort Low Fade
Thick straight hairTextured Crop Low Fade
Thin straight hairSoft Low Fade with light texture
Medium straight hairSide Part Low Fade
Front में लंबे बालQuiff Low Fade

अगर आपके बाल बहुत पतले हैं, तो sides को बहुत ज्यादा skin तक छोटा करवाने से पहले barber से सलाह लें। Soft Fade और ऊपर हल्की texture cutting एक विकल्प हो सकता है।

4. Face Shape के हिसाब से Low Fade कैसे चुनें?

हर व्यक्ति का चेहरा अलग आकार का होता है। इसलिए किसी दूसरे व्यक्ति की फोटो देखकर बिल्कुल वही हेयर कट करवाना हमेशा सही नहीं होता।

1. Oval Face: Oval face पर Classic Low Fade, Side Part और Textured Crop अच्छे लगते हैं।

2. Round Face: गोल चेहरे पर ऊपर थोड़ी height और texture रखने वाला हेयरकट चेहरे को थोड़ा लंबा दिखाने में मदद करता है।

3. Square Face: Square face पर Classic Low Fade और Textured Crop जैसे styles अच्छे लग सकते हैं।

4. Long Face: लंबे चेहरे पर ऊपर बहुत ज्यादा height रखने की बजाय short या medium top रखना बेहतर हो सकता है।

ये सामान्य styling suggestions हैं, कोई पक्का नियम नहीं। आपके बालों की बनावट और आपकी पसंद भी उतनी ही जरूरी है।

5. Low Fade और Low Taper Fade में क्या अंतर है?

कई लोग Low Fade और Low Taper Fade को एक ही समझ लेते हैं। दोनों में बाल धीरे-धीरे छोटे किए जाते हैं, लेकिन blending का area अलग हो सकता है।

Low FadeLow Taper Fade
Sides और back के निचले हिस्से में ज्यादा area blend होता हैमुख्य रूप से sideburns और neckline के आसपास taper होता है
Contrast थोड़ा ज्यादा दिख सकता हैLook ज्यादा soft और natural हो सकता है
Skin fade या guard length के साथ बन सकता हैनीचे skin तक या guard length तक रखा जा सकता है
Modern और साफ lookSubtle और simple look

अलग-अलग barber इन terms का इस्तेमाल थोड़ा अलग तरीके से कर सकते हैं। इसलिए केवल नाम बताने के बजाय reference photo दिखाना ज्यादा अच्छा रहेगा।

6. Barber को Low Fade Haircut कैसे समझाएं?

कई बार हम barber को बोलते हैं कि Low Fade कर दो, लेकिन haircut हमारी उम्मीद के मुताबिक नहीं बनता। इसकी वजह यह हो सकती है कि barber को यह पता नहीं चला कि आपको कितना छोटा fade चाहिए और ऊपर कितने बाल रखने हैं।

Haircut करवाने से पहले ये चार बातें साफ बताएं:

  1. Fade की height: बताएं कि fade कान के पास नीचे से शुरू होना चाहिए।
  2. Bottom length: बताएं कि नीचे skin तक करना है या थोड़े बाल रहने देने हैं।
  3. Top length: ऊपर के बाल कितने छोटे या लंबे रखने हैं, यह बताएं।
  4. Back और neckline: पीछे natural neckline चाहिए या साफ outline, यह भी बताएं।

आप barber से इस तरह कह सकते हैं: ” मुझे Low Fade Haircut चाहिए। Fade नीचे कान के पास से शुरू करना, ज्यादा ऊपर मत ले जाना। ऊपर के बाल मेरी पसंद के हिसाब से छोटे रखना और side से back तक blending smooth करनी है।” सबसे अच्छा तरीका है कि जिस तरह का haircut आपको पसंद है, उसकी फ्रंट, साइड और back view वाली reference photo दिखा दें।

7. Low Fade Haircut कितने दिन में दोबारा करवाना चाहिए?

Low Fade में sides और गर्दन के पास के बाल छोटे रखे जाते हैं। इसलिए बाल बढ़ने पर इसका साफ shape धीरे-धीरे बदलने लगता है। आमतौर पर लोग लगभग 2 से 4 सप्ताह के बीच touch-up करवाते हैं। लेकिन यह कोई fixed rule नहीं है।

आपके बाल कितनी तेजी से बढ़ते हैं और आप कितना sharp look चाहते हैं, इस पर समय निर्भर करता है। Skin Fade में नया hair growth जल्दी दिखाई दे सकता है, जबकि soft Low Taper बढ़ने के बाद भी कुछ लोगों को अच्छा लगता है।

 Low Fade Haircut से जुड़े आम सवाल (FAQs)

Q1. क्या Low Fade Haircut Straight Hair पर अच्छा लगता है?

हां, Straight Hair पर Low Fade अच्छा लग सकता है। आप इसके साथ Short Hair, Side Part, Textured Crop या Quiff जैसे styles चुन सकते हैं।

Q2. Low Fade और Low Taper में कौन-सा बेहतर है?

अगर आप किनारे और पीछे ज्यादा साफ blending चाहते हैं, तो Low Fade चुन सकते हैं। अगर सिर्फ sideburns और neckline के आसपास हल्का बदलाव चाहते हैं, तो Low Taper अच्छा विकल्प होगा।

Q3. क्या Low Fade Haircut Boys के लिए सही है?

हां, बॉयज और टीनएजर्स के लिए इसका सिंपल वर्सन अच्छा विकल्प हो सकता है। स्कूल रूल के हिसाब से Short Low Fade या Low Taper चुना जा सकता है।

Q4. Low Fade Haircut कितने दिन तक अच्छा दिखता है?

यह बालों की growth और fade की length पर निर्भर करता है। आम तौर पर 2 से 4 सप्ताह में trimming की जरूरत महसूस हो सकती है।

Q5. क्या Low Fade पतले बालों पर अच्छा लगता है?

हां, लेकिन बहुत ज्यादा स्किन फेड करवाने से पहले नाइ से सलाह लें। Soft Low Fade और ऊपर हल्की texture cutting एक विकल्प अच्छा होगा।

Q6. क्या Low Fade हर Face Shape पर अच्छा लगता है?

Low Fade को अलग-अलग face shapes के हिसाब से बदला जा सकता है। ऊपर के बालों की लंबाई और volume चेहरे के आकार के अनुसार चुनना चाहिए।

Q7. Low Fade Haircut की फोटो barber को दिखाना जरूरी है?

जरूरी तो नहीं, लेकिन reference photo दिखाने से बार्बर को आपकी पसंद समझने में आसानी होती है। खासकर side और back view की फोटो दिखाना उपयोगी रहता है।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!