Spiritual Meaning In Hindi आध्यात्मिक का मतलब 

Spiritual Meaning आध्यात्मिक का अर्थ 

Spiritual Meaning In Hindi, Spirituality Meaning In Hindi, Adhyatmik Meaning ! आज हम बात करेंगे और जानेंगे की Spiritual Meaning अर्थात आध्यात्मिक या आध्यात्मिकता क्या हैं। आपने भी अपने जीवन में Spiritual Life और Spirituality के बारे में सुना ही होगा। पर कई लोग इसे ठीक से जाना और समझा नहीं होगा, इसकी वजह यह भी हो सकता हैं की आपने कभी इस बारे में जानने की कोशिश ही नहीं की।

कुछ लोग इधर – उधर से आध्यात्मिकता के बारे में जान कर एक गलत धारणा बना लेते हैं और फिर कभी इसे गहराई से जानने की कोशिश ही नहीं करते। इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी हैं की आज Spirituality आध्यात्मिक जीवन और आध्यात्मिकता को गलत रूप से पेश किया जा रहा हैं जो की बिल्कुल भी गलत हैं।

यदि आप आध्यात्मिक के सही मतलब, सही स्वरूप को जानना और समझना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े। तो चलिए जानते हैं Spiritual Meaning In Hindi, Spirituality Meaning In Hindi, Adhyatmik Meaning, Spiritually meaning In Hindi Spiritual Meaning In Hindi विस्तार से।

आध्यात्मिक क्या हैं (Spirituality Meaning In Hindi) 

Spiritual का हिंदी अर्थ या हिंदी में मतलब आध्यात्मिक होता हैं वही Spirituality का मतलब आध्यात्मिकता होता हैं। आध्यात्मिक का मतलब किसी भी धर्म, रिलिजन मज़हब, संप्रदाय से नहीं होता हैं बल्कि आध्यात्मिक पूर्ण रूप से आंतरिक, स्वयं जो जानने व पहचानने से हैं।

Spiritual Meaning In Hindi

स्वयं को इस भौतिक जीवन से परे अनंत जीवन की खोज में निकलना ही आध्यात्मिकता का सही स्वरुप कहलाती हैं। आध्यात्मिकता की राह एक ऐसी राह हैं जिसमें आपको परमानंद, मानसिक शांति, भरपूर प्रेम एवं स्वयं को  भगवान के करीब से महसूस करने का अनुभव कराती हैं।

जो आपको कभी भी सामान्य जीवन जीते हुए प्राप्त नहीं हो सकता इसे ही आध्यात्मिकता और आध्यात्मिक जीवन कहा जाता हैं।

लोगो की आध्यात्मिक को लेकर धारणा 

आज बहुत से लोग हैं जो आध्यात्मिक और आध्यात्मिक जीवन को सही तरीके से नहीं समझते हैं। उनको लगता हैं आध्यात्मिक होने का मतलब घर परिवार से अलग हो जाना हैं, भौतिक सुख सुविधाओं से दूर होना एवं अभाव ग्रस्त जीवन जीना, भूखे रहना, आश्रम, मठ या कहीं पहाड़ो पर रहना एवं एक कष्टदायक जीवन जीना इत्यादि पर यह पूरा सच नहीं हैं।

आध्यात्मिक जीवन

आध्यात्मिक जीवन जीना यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता हैं की आप इसे कैसे जीना चाहते हैं। इसमें किसी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं हैं की आपको ऐसा करना ही हैं।  यह जरुरी नहीं हैं की आपको घर परिवार छोड़ना हैं या आश्रम या मठ में रहना।

आध्यात्मिक होने का मतलब यह भी नहीं हैं की आपको सारी सुख सुविधाओं का त्याग करना ही होगा। यह पूरी तरह से आप निर्भर करता हैं की आप इसे कैसे जीना पसंद करते हैं। पर यह सत्य हैं की आध्यात्मिक जीवन में कुछ बातों या कहे नियमो का पालन अवश्य करना होता हैं। तभी आप इस आध्यात्मिक जीवन का पूर्ण आनंद लें पाएंगे।

आध्यात्मिक जीवन का सही मतलब 

Spirituality व Spiritual Life का हमारे आंतरिक भाग मन और आत्मा से होता हैं, इसका हमारे बाहरी जीवन से कोई लेना देना नहीं होता हैं। एक आध्यात्मिक इंसान क्रोध, दुःख, ईर्ष्या, अहंकार, लालच, नाराजगी, भोग विलाश को पूरी तरह त्याग कर चूका होता हैं।

एक आध्यात्मिक इंसान सभी से प्रेम करता हैं एवं सभी की भलाई के लिए जीता हैं और सभी को सामान दृस्टि से देखता हैं। चाहें वह कोई भी इंसान हो या कोई भी जीव जंतु उसके दिल में सभी के लिए करुणा का भाव होता हैं। एक आध्यात्मिक इंसान सदैव सृष्टि, प्रकृति, इंसान और भगवान के प्रति आभार प्रकट करता हैं इस मनुष्य रुपी अच्छे जीवन के लिए।

आध्यात्मिक जीवन के लाभ (Benefits Of Spirituality In Hindi)

#1. दुःखो से मुक्ति

आध्यात्मिक होने का सबसे बड़ा लाभ यह होता हैं की इंसान को अपने दुःखो से मुक्ति मिल जाता हैं। वह अपने जीवन के सही स्वरुप एवं उसके मतलब को जान चूका होता हैं उसे पता होता हैं यह सब मोहमाया, सुख – दुःख जीवन का हिस्सा हैं।

यह सब हमेशा के लिए नहीं रहेगा यह सब नश्वर हैं इसलिए वह इन सबकी चिंता करना छोड़ देता हैं। वह अपने मन और आत्मा से जीवन को उसके असली स्वरूप में ही स्वीकार्य करने लगता हैं जो उसे दुखो से परे ले जाता हैं।

 #2. मानसिक शांति और खुशी

आध्यात्मिक जीवन जीना या इसके करीब जाना आपको मानसिक शांति देने के साथ ही खुशी का अनुभव कराती हैं। आध्यात्मिक जीवन आपको यह एहसास कराती हैं की हमें बाहरी दुनियाँ में व दूसरे लोगो में खुशी ढूँढने के बजाय अपने अंदर खुशी की खोज करनी चाहिए।

इससे हमारा मन किसी अन्य बाहरी चीज़ो पर ज्यादा फ़िक्र या चिंता नहीं करता हैं। जिससे मन एकाग्र होता हैं और मानसिक शांति एवं आनंद का अनुभव होता हैं।

# 3. ऊर्जावान महसूस करना 

एक स्पिरिचुअल इंसान सदैव स्वयं के अंदर असीमित ऊर्जा को महसूस करता हैं। यहीं कारण हैं की यह उसे दूसरे सामान्य लोगो से अलग और श्रेष्ट बनाता हैं। Spirituality से इंसान के अंदर उसके शरीर में कुछ ऐसी ऊर्जा या शक्ति का संचार होने लगता हैं, जो उस इंसान एक दूसरे अलग आयाम से जोड़ता हैं।

यह अनुभव अद्भुत अकल्पनीय एवं शक्ति शाली होता हैं, जिसे आप सिर्फ Spirituality के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

# 4. ईश्वर को करीब से महसूस करना

यदि आपको ईश्वर को महसूस करना हैं या उसकी ईश्वरीय शक्ति को स्वयं में महसूस करना चाहते हो एवं ईश्वर के अस्तित्व को जानना चाहते हो तो इसका सबसे अच्छा और आसान माध्यम अध्यात्म ही होता हैं। यहीं Spirituality आपको आपके मंजिल तक पहुँचा सकता हैं जिस ईश्वर को आप जानना और समझना चाहते हो।

#5. स्वास्थ लाभ

यह भी सच हैं की आध्यात्मिक जीवन आपको एक अच्छा और स्वस्थ जीवन प्रदान करता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालो का जीवन बहुत साधारण व सीधा साधा होता हैं उनके जीवन का मुख्य सिद्धांत भी यहीं होता हैं सादा जीवन उच्च विचार।

ऐसे लोगो का रहन सहन खान पान भी सादा होता हैं जिससे इनको मानसिक शांति, शारीरिक ऊर्जा, अच्छा स्वास्थ लाभ होता हैं।

आध्यात्मिक कैसे बने 

#1. मेडिटेशन करें

आध्यात्मिक जीवन की शुरुवात जीवन में कुछ अच्छे आदतों एवं बदलाव के साथ शुरू होता हैं जिसमें सबसे पहले योग विद्या (Meditation) आता हैं। आपको भी आध्यात्मिकता की राह में चलने के लिए सबसे पहले योग का अपनाना होगा। आप हर दिन सुबह समय निकाल कर स्वच्छ खुले वातावरण में योगा अभ्यास अवश्य करें।

यह आपके मन को शांत और एकाग्र करने में मदद करेगा और सोचने समझने के शक्ति का विकास करेगा। जो एक आध्यात्मिक इंसान की पहचान होती हैं शांत चित और एक एकाग्र मन।

#2. ध्यान करें 

ध्यान करना भी योग विधा का ही एक प्रारूप हैं पर यह ध्यान योग इंसान को उच्च स्तर की ओर ले जाता हैं। जो आपको आपके मन पर काबू करने, किसी एक चीज़ पर ध्यान केंद्रित करने व दुनियाँ के अलसुलझे रहस्यों को जानने और समझने की ओर ले जाता हैं।

जो आपको सही मायने में एक आध्यात्मिक इंसान बनने की ओर अग्रसर करता हैं। इस प्रक्रिया से सभी आध्यात्मिक लोगो को गुजरना ही पड़ता हैं। आप यह योग विद्या को अकेले स्वयं ही सीख सकते हैं, पर ध्यान विद्या के लिए आपको गुरु की आवश्कता अवश्य ही पड़ेगा।

#3. आध्यात्मिक गुरु के संपर्क में आये

जीवन में कुछ भी चीज़ हासिल करनी हो या अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए आपको गुरु की अवश्यकता हमेशा से पड़ता हैं। आप बिना गुरु के कोई भी दीक्षा या मंजिल हासिल नहीं कर पा सकते, इसलिए आपको आध्यात्मिकता के करीब जाने व आध्यात्मिक इंसान बनने के लिए किसी अच्छे गुरु के संपर्क में आना होगा।

इसके लिए आप सीधे ही अपने आस -आस स्थित अपने पसंद के अच्छे गुरु से संपर्क कर सकते हैं। या आप कही बाहर नहीं जा सकते तो आप सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे मिल सकते हैं या यूट्यूब पर उनके वीडियोस देख सकते हैं, उनकी बातें सुन सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा स्वयं को आध्यात्मिकता के क़रीब लाने में।

#4. विश्व कल्याण के लिए काम करें 

एक आध्यात्मिक इंसान कभी भी स्वयं के लिए या सिर्फ अपने परिवार के उत्थान के लिए कार्य नहीं करता, वह हमेशा विश्व कल्याण के बारे में सोचता व कार्य करता हैं। क्योंकि वह सभी को अपना समझता हैं चाहें वह इंसान हो, जीव जंतु हो या प्रकृति वह सभी के कल्याण के कार्य करता हैं।

आपको भी अपने आस पास के लोगो से प्यार करना चाहिए उनकी मदद के लिए जितना संभव हो सके करना चाहिए। यहाँ पर कल्याण या मदद से तात्पर्य पैसा बाटने से नहीं हैं बल्कि कष्ट में जी रहे लोगो का जीवन स्तर को सुधारने से हैं।

उन्हें सही राह दिखाने से, उन्हें मानसिक रूप से मजबूत करने से हैं, इसके साथ ही जीव जंतु के कल्याण व प्रकति को बचाने व सुन्दर बनाने के दिशा में कार्य करना चाहिए।

#5. धार्मिक कार्यो में रूचि लें 

स्वयं को आध्यात्मिक बनाने के लिए यह भी एक बहुत अच्छा माध्यम हैं धार्मिक कार्यो से जुड़ना। यह आपको जीवन में जीने की नई सोच व नई राह देती हैं। जब आप धार्मिक कार्य से जुड़ते हो तो आप स्वयं को ईश्वर के करीब महसूस करते हो, जो आपको अंदर से असीम ऊर्जा से भर देता हैं।

जिससे आप स्वयं को ऊर्जावान और आनंद से परिपूर्ण महसूस करते हो। जो आपके अंदर से दुःख पीड़ा, डर भय, मृत्यु के डर से परे लें जाता हैं तथा आप जीवन के मूल उद्देश्य को समझ पाते हैं।

Top 10 Spiritual Gurus In India 

  1. Sadhguru Jaggi Vasudev
  2. Shri Shri Ravishankar
  3. BK Shivani
  4. Osho
  5. Dalai Lama
  6. Swami Gyanvatsal
  7. Sadhvi Ritambhara
  8. Maharishi Mahesh Yogi
  9. Mata Amritanandamayi
  10. Paramhansa Yogananda

निष्कर्ष

इस तरह इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना की Spiritual Meaning In Hindi, Spirituality Meaning In Hindi, Adhyatmik Meaning उम्मीद करता हूँ आपको यह पसंद आया होगा आपको यह कैसा लगा नीचे Comments में जरूर बताये धन्यवाद।

साथ ही आप Spiritual Meaning In Hindi, Spirituality Meaning In Hindi, Adhyatmik Meaning, Spiritually meaning In Hindi Spiritual Meaning In Hindi को अपने Friends और Social Media में भी Share जरूर करें। अगर आप हमसे जुड़ने और सीधे सवाल करने के लिए आप हमारे Facebook या  इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!