Top 20 Richest Actress In Bollywood बॉलीवुड की अमीर अभिनेत्रियां

Top 20 Richest Actress In Bollywood

बॉलीवुड दुनियाँ में सबसे ज्यादा फिल्म बनाने वाली फिल्म इंडस्ट्रीज हैं जहाँ हर वर्ष 1500 से 2000 फिल्म का निर्माण होता हैं। बॉलीवुड दुनियाँ की Second Oldest Film Industries होने के साथ ही दुनियाँ की Richest Film Industries में से भी एक हैं।

जहाँ अभिनेत्रियों की कमाई करोड़ो में होती हैं ऐसे में कई सिनेमा प्रेमी और दर्शको के मन में यह जानने की जिज्ञासा जरूर होती हैं की बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री कौन हैं।

इसलिए आज हम आप सभी के लिए Top 20 Richest Bollywood Actress In India लेकर आये हैं तो चलिए जानते हैं भारत में बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री कौन हैं।

#20. कृति सैनॉन (Kriti Sanon)

कृति सैनॉन
Image Credit : Bollywood Hungama

जन्म – 27 जुलाई 1990 नई दिल्ली, भारत

उम्र – 30 वर्ष

शिक्षा – जे.पी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट, बी – टेक इन इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन

व्यवसाय – अभिनेत्री, मॉडल

नेट वर्थ – $2.6 मिलियन

करियर – कृति सैनॉन ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात हीरोपंती (2014) से किया था जिसके सह अभिनेता टाइगर श्रॉफ थे। इसके बाद इन्होने कई फिल्मो में काम किया जैसे दिलवाले, हॉउसफुल 4, पानीपत, लुकाछिपी इत्यादि।

इन्होंने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली हैं। आज Top 20 Richest Actress In Bollywood की लिस्ट में कृति सैनॉन 20 वें स्थान पर हैं।

#19. आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिआ भट्ट
Bollywood Hungama

जन्म – 15 मार्च 1993 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 27 वर्ष

शिक्षा – जमनाबाई नर्सी हाई स्कूल, 12th पास

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ – $4 मिलियन

करियर – आलिया भट्ट निर्देशक और फिल्म निर्माता महेश भट्ट की सुपुत्री हैं इन्होने हिंदी फिल्मो में अभिनय बतौर बाल कलाकार फ़िल्म संघर्ष (1999) के साथ किया। इसके बाद करन जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ़ द इयर (2012) से डेब्यू किया था जिसके लिए इन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया, Top 20 Richest Actress In Bollywood की लिस्ट में आलिया भट्ट 19 वें स्थान पर हैं।

#18. ज़रीन खान (Zarine Khan)

ज़रीन खान
Credit : Bollywood Hungama

जन्म – 14 मई 1987 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 33 वर्ष

शिक्षा – रिज़वी कॉलेज ऑफ़ साइंस मुंबई, कॉलेज ड्रॉप आउट

व्यवसाय – अभिनेत्री, मॉडल

नेट वर्थ – $4. 5 मिलियन

करियर – ज़रीन खान फिल्मों में आने से पहले एक सफल मॉडल रह चुकी हैं इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 2010 में फिल्म वीर से किया जिसके सह – अभिनेता सलमान खान थे। इसके बाद इन्होंने बॉलीवुड में  कई और फिल्मों में काम किया जैसे हेट स्टोरी 3, हॉउसफुल 2, 1921, अक्सर 2 आदि Top 20 Richest Actress In Bollywood की लिस्ट में ज़रीन खान 18 वें स्थान पर हैं।

#17. परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra)
Top 20 Richest Actress In Bollywood बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रि
Credit : Bollywood Hungama

जन्म – 22 अक्टूबर 1988 अंबाला, हरियाणा, भारत

उम्र – 32 वर्ष

शिक्षा – मैनचेस्टर बिज़नेस स्कूल, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में स्नातक

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ – $6.7 मिलियन

करियर – परिणीति चोपड़ा मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन है इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 2011 में आयी फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से किया। जिसके लिए इन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया, आज यह एक्ट्रेस एक फिल्म के 2 से 4 करोड़ लेती हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री ली सूची में परिणीति चोपड़ा 17 वें स्थान पर हैं।

#16. श्रुति हसन कोर्सले (Shruti Hassan)

श्रुति हासन
Bollywood Hungama

जन्म – 28 जनवरी 1986 चेन्नई, तमिलनाडु, भारत

उम्र – 34 वर्ष

शिक्षा – सेंट एंड्रूज कॉलेज मुंबई, साइकोलॉजी में स्नातक

व्यवसाय – अभिनेत्री, गायिका

नेट वर्थ – $7 मिलियन

करियर – श्रुति हसन दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हसन की सुपुत्री हैं इनका पूरा नाम श्रुति राजलक्ष्मी हसन हैं। इन्होने हिंदी फिल्मों में कदम बतौर बाल कलाकार हे राम (2000) से किया। इनकी पहली हिंदी डेब्यू फिल्म लक (2009) थी, भारतीय फिल्मों की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक हैं। बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्री सूची में श्रुति हसन 16 वें स्थान पर हैं।

#15. कैटरीना कैफ (Katrina Turquotte)

कैटरीना कैफ 
Credit : Bollywood Hungama

जन्म – 16 जुलाई 1983 हांगकांग

उम्र – वर्ष 37

शिक्षा – नियमित स्कूल नहीं गई

व्यवसाय – अभिनेत्री, मॉडल

नेट वर्थ – $10 मिलियन

करियर – कैटरीना कैफ फिल्मों में आने से पहले एक सफल मॉडल रह चुकी है इन्होने कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग की हैं। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात  बूम (2003) से किया, इसके बाद इन्होने  बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया। इनकी पहली सफल फिल्म मैंने प्यार क्यों किया था जिसके सह अभिनेता सलमान खान थे।

#14 करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan)

Top 20 Richest Actress In Bollywood कौन है बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रि
Credit : Bollywood Hungama

जन्म –  21 सितंबर 1980 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 40 वर्ष

शिक्षा – मीठीबाई कॉलेज, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से माइक्रो कंप्यूटर डिप्लोमा

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ – $10 मिलियन

करियर – करीना कपूर महान दिग्गज अभिनेता राज कपूर की पोती और अभिनेता रणधीर कपूर की सुपुत्री हैं। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात रिफ्यूजी (2000) से किया, जिसके लिए इन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया। करीना कपूर आज एक फिल्म के 11 करोड़ लेती हैं बॉलीवुड की Richest Actress In India सूची में यह 14 वें स्थान पर हैं।

#13. कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

कंगना रनौत
Credit : Bollywood Hungama

जन्म – 23 मार्च 1987 भांबला सूरजपुर हिमाचल प्रदेश, भारत

उम्र – 33 वर्ष

शिक्षा – DAV स्कूल चंडीगढ़, साइंस ऑफ़ शिमला स्नातक

व्यवसाय – अभिनेत्री, फिल्म निर्देशक

नेट वर्थ – 10.5 मिलियन

करियर – कंगना रनौत भारतीय फिल्मों की एक संजीदा और खूबसूरत अभिनेत्री हैं इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात Gangster (2006) से किया, जिसके लिए इन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस फिल्म फेयर का अवार्ड दिया गया। तनु वेड्स मनु और Queen जैसे फिल्मों ने इन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई।

#12. इलियाना डिक्रूज़ (Ileana D’cruz)

Top 20 Richest Actress In Bollywood बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रि
Bollywood Hungama

जन्म – 1 नवंबर 1986 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 34 वर्ष

शिक्षा – मुंबई यूनिवर्सिटी स्नातक

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ  – $14 मिलियन

करियर – इलियाना डिक्रूज़ मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय फिल्मो में ज्यादा दिखाई देती है पर यह अभिनेत्री बॉलीवुड में भी सक्रीय हैं और अपने अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात तेलगु फिल्म (2006) देवदासु से किया इनकी पहली हिंदी फिल्म बर्फी (2012) थी जो सफल फिल्म रहीं।

#11. सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)

सोनाक्षी सिन्हा
Bollywood Hungama

जन्म – 2 जून 1987 पटना, बिहार, भारत

उम्र – 33 वर्ष

शिक्षा – SNDT  महिला विश्वविद्यालय मुंबई, ग्रेजुएट इन फैशन डिजाइनिंग

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ – $15 मिलियन

करियर – सोनाक्षी सिन्हा मशहूर अभिनेता और राजनेता शत्रुघन सिन्हा की सुपुत्री हैं इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात दबंग (2010) से किया जिसके सह अभिनेता सलमान खान थे। यह फिल्म इनके करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुआ, बॉलीवुड की Richest Actress In India सूची में सोनाक्षी सिन्हा 11 वें स्थान पर हैं।

#10. सोनम कपूर आहूजा (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर
Bollywood Hungama

जन्म – 9 जून 1985 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 34 वर्ष

शिक्षा – मुंबई विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र और राजनीती विज्ञान में स्नातक

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ – 15 मिलियन

करियर – सोनम कपूर आहूजा मशहूर अभिनेता अनिल कपूर की सुपुत्री हैं इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात सांवरिया (2007) से किया जिसके सह अभिनेता रणबीर कपूर थे। नीरजा सोनम कपूर की अब तक की सबसे लोकप्रिय फिल्म हैं जिसने इन्हें काफी प्रसिद्धि दिलाई।

#9. काजोल (Kajol Devgan)

Top 20 Richest Actress In Bollywood बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रि
Bollywood Hungama

जन्म – 5 अगस्त 1974 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 45 वर्ष

शिक्षा – सेंट जोसेफ़ कान्वेंट स्कूल, पंचगनी, कॉलेज ड्रॉप आउट

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ – $16 मिलियन

करियर – काजोल भारतीय फिल्मों की एक सफल अभिनेत्री हैं जो न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशो में भी काफी लोकप्रिय हैं। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात फिल्म बेखुदी (1992) से किया, दिलवाले दुल्हनियाँ लें जायेंगे इनकी सबसे सफल रही जो इन्हे सबकी पसंदीदा अभिनेत्री बना दिया।

#8. अमृता राव (Amrita Rao)

Top 20 Richest Actress In Bollywood बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रि
Bollywood Hungama

जन्म – 7 जून 1981 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 39 वर्ष

शिक्षा – सोफ़िया कॉलेज फॉर वुमन कॉलेज ड्रॉप आउट

व्यवसाय – अभिनेत्री, मॉडल

नेट वर्थ – $20.5 मिलियन

करियर – अमृता राव अपनी सादगी के लिए भारतीय फिल्मों में हमेशा से ही चर्चा में  रही है इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात फिल्म अब के बरस (1992) से किया। विवाह इनकी अब तक की सबसे चर्चित और सफल फिल्म रहीं।

#7. अनुष्का शर्मा कोहली (Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा
Bollywood Hungama

जन्म – 1 मई 1988 अयोध्या, उत्तर प्रदेश, भारत

उम्र – 32 वर्ष

शिक्षा – माउंट कार्मेल कॉलेज बेंगलुरु (B.A) अर्थशास्त्र में पोस्टग्रेजुएट

व्यवसाय – अभिनेत्री, फिल्म निर्माता, फैशन डिज़ाइनर

नेट वर्थ – $25 मिलियन

करियर – अनुष्का शर्मा एक बहुत ही प्रतिभावान अभिनेत्री हैं फिल्मों में आने से एक सफल मॉडल रह चुकी है जिसने कई ब्रांड के लिए मॉडलिंग की है। इन्होने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात यश राज की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की जो इनकी सुपरहिट फिल्म साबित हुआ।

#6. विद्या बालन (Vidya Balan)

Top 20 Richest Actress In Bollywood बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रि
Bollywood Hungama

जन्म – 1 जनवरी 1979 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 42 वर्ष

शिक्षा – जेवियर कॉलेज मुंबई, समाजशास्त्र में मास्टर

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ – 25 मिलियन

करियर –  विद्या बालन फिल्मो में आने से पहले लोकप्रिय धारावाहिक हम पाँच की हिस्सा रह चूकी हैं इनकी पहली डेब्यू फिल्म भालो थेको एक बांगला फिल्म थी। विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म परिणीता थी, फिल्म डर्टी पिक्चर इनकी लाइफ को एक नई उचाई पर ले कर गया जिसमे शानदार अभिनय के लिए पदम श्री पुरुष्कार से सम्मानित किया गया।

#5. प्रीति ज़िंटा (Preity Zinta)

प्रीति जिंटा 
Bollywood Hungama

जन्म – 31 जनवरी 1975 शिमला, हिमाचल प्रदेश, भारत

उम्र – 45 वर्ष

शिक्षा – सेंट बेडे कॉलेज शिमला, ग्रेजुएट इन इंग्लिश हॉनर, पोस्टग्रेजुएट इन क्रिमिनल साइकोलॉजी

व्यवसाय – अभिनेत्री, फिल्म निर्माता, एंटरप्रेन्योर

नेट वर्थ – $30 मिलियन

करियर – प्रीति ज़िंटा की पहली डेब्यू फिल्म दिल (1998) था जिसके सह अभिनेता शाहरुख खान थे। इन्होने कई विज्ञापनों में भी काम किया, इन्होने कई बड़ी कंपनी में निवेश भी किया है प्रीति ज़िंटा आईपीएल टीम किंग्स 11 पंजाब की सह मालिक भी हैं। Top 20 Richest Actress In Bollywood की लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं।

#4. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai)

ऐश्वर्या राय
Bollywood Hungama

जन्म – 1 नवंबर 1973 मैंगलोर, कर्नाटक, भारत

उम्र – 47 वर्ष

शिक्षा – हिन्द कॉलेज मुंबई डी.जी रूपारेल कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, कॉलेज ड्रॉप आउट

व्यवसाय – अभिनेत्री, मॉडल

नेट वर्थ – $35 मिलियन

करियर –  ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने करियर की शुरुवात मॉडलिंग के साथ किया जिसमें वे बहुत सफल रहीं ऐश्वर्या राय सन 1994 में मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। ऐश्वर्या राय अपने अभिनय के साथ ही अपनी खूबसूरती के लिए पुरे विश्व में भी प्रसिद्ध हैं इनकी पहली डेब्यू हिंदी फिल्म और प्यार हो गया (1997) था।

#3. माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit)

जन्म – 15 मई 1967 मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

उम्र – 53 वर्ष

शिक्षा – पारले कॉलेज मुंबई, माइक्रो बायोलॉजी में स्नातक

व्यवसाय – अभिनेत्री

नेट वर्थ –  $35 मिलियन

करियर – माधुरी दीक्षित नेने भारतीय फिल्मो की जान और एक प्रख्यात बहुमुखी अभिनेत्री हैं जो अपने अदाकारी और नृत्य के लिए हमेशा से ही सुर्खिओं में रही हैं। इनकी पहली डेब्यू हिंदी फिल्म अबोध (1984) था Richest Actress In India की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

#2. प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा
Credit : Fuzheado

जन्म – 18 जुलाई 1982 जमशेदपुर, बिहार, भारत

उम्र – 38 वर्ष

शिक्षा – 12th पास

व्यवसाय – अभिनेत्री, फिल्म निर्माता,

नेट वर्थ – $40 मिलियन

करियर – प्रियंका चोपड़ा फिल्मों में आने से पहले एक सफल मॉडल रह चुकी हैं प्रियंका ने मिस वर्ल्ड 2000 का ताज अपने नाम किया। अमेरिकन लोकप्रिय टेलीविजन शो क्वान्टिको में अपने दमदार अभिनय से काफी प्रसिद्धि मिली।

इनकी पहली डेब्यू हिंदी फिल्म हीरो द लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई (2003) थी इनकी पहली हॉलीवुड फिल्म बेवॉच था, Top 20 Richest Actress In Bollywood की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।

1. दीपिका पादुकोण (Dipika Padukone)

दीपिका पादुकोण 
Credit : Bollywood Hungama

जन्म – 5 जनवरी 1986 कोपेनहेगन, डेनमार्क

उम्र –  35 वर्ष

शिक्षा – सोफ़िया हाई स्कूल बेंगलुरु, माउंट कार्मेल कॉलेज बेंगलुरु, कॉलेज ड्रॉप आउट

व्यवसाय – अभिनेत्री, फिल्म निर्माता

नेट वर्थ – $47 मिलियन

करियर – दीपिका पादुकोण एक भारतीय अभिनेत्री हैं दीपिका भारतीय फिल्मों की सफल अभिनेत्रिओं में गिनी जाती हैं, इन्होने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुवात कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या (2006) से किया।

इनकी पहली हिंदी फिल्म ओम शांति ओम थी जिसके सह अभिनेता शाहरुख खान थे यह उनकी करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुआ जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म xxx थी जिसके सह अभिनेता विन डीज़ल थे Top 20 Richest Actress In Bollywood  के लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

Also Read :

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!