Best Honeymoon Destinations In India best places for honeymoons 

 Best Places For Honeymoon in India 

Best Honeymoon Destinations In India Best Places For Honeymoon in India शादी सभी के जीवन का सबसे खूबसूरत लम्हा होता है जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इसके साथ ही एक नई शादीशुदा जोड़ी के लिए शादी के बाद सबसे स्पेशल मोमेंट होता है वह है हनीमून।

 

क्योंकि हनीमून ही वह पल होता हैं जब दो अजनबी एक साथ कभी न साथ छूटने वाले बंधन में बंध जाते हैं एक नई जीवन की शुरुवात करते हैं। हनीमून ही वह पल होता हैं जब दोनों एक दूसरे को करीब से जानते हैं और अपने जीवन के सबसे खुबसूरत पल की भी शुरुवात करते हैं।

 

ऐसे में हनीमून की प्लानिंग तो कई लोग शादी से पहले ही शुरू कर देते हैं। चूकि भारत में Best Places For Honeymoon in India बहुत सारे हैं, ऐसे में कन्फूशन बहुत ज्यादा हो जाता हैं कहाँ जाये और कहाँ नहीं।

 

ऐसे में सबसे अच्छे शांत खुबसूरत और Best Honeymoon Destinations On a Budget ढूँढना आसान नहीं हैं।  इसलिए आज हम आपके कन्फूशन को दूर करने के लिए ही Best Places For Honeymoon in India लेकर आए हैं। तो जानते हैं Best Honeymoon Destinations In India, Top 10 Honeymoon Places in India.

 

भारत के 10 खूबसूरत रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन

1. अंडमान द्वीप (Andaman Islands)

अंडमान द्वीप (Andaman Islands)
Source : pixabay

अंडमान को पहले स्थान पर रखने का मुख्य कारण यहाँ की प्राकृतिक खुबसुरती, स्वच्छ और शांत वातावरण का होना हैं यह अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए पुरे भारत में Best Honeymoon Destination In India के लिए प्रसिद्ध हैं।

यहाँ हनीमून में आये जोड़े के लिए खूबसूरत होटल और रिसोर्ट मौजूद है। यहाँ की खूसबूरत समुद्र तटों के किनारे बसे होटल और रिसोर्ट आपके प्यार के लम्हें को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।

 

यहाँ आपको अंडमान के कई खूबसूरत प्रसिद्ध जगह और बीचेस देखने को मिलेगा साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्केलिंग, वॉटर स्पोर्ट का भी भरपूर आनंद लें सकते हैं।

यह सबसे Safe Honeymoon Destination जगहों में से एक हैं जहाँ से आप प्यार की ढेर सारी यादें लेकर जा सकते हैं, अंडमान द्वीप घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मई के बीच होता हैं।

2. शिमला (Shimla)

 

शिमला (Shimla)
शिमला अपने हनीमून डेस्टिनेशन के लिए पुरे भारत में  विख्यात हैं जो हर मध्यम वर्गीय जोड़े की पसंद होता हैं। क्योंकि शिमला खूबूसरत होने के साथ ही सभी के बजट में होता है जहॉ कोई भी आसानी से जा सकता हैं।

 

अगर आप भी अपना हनीमून बर्फीली पहाड़ियों और खूबसूरत वादियों में खुद को भुला कर रोमांस से भरपूर हनीमून मानना चाहते हो तो शिमला आपके लिए सबसे अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन होगा।

 

साथ ही आप यहाँ कई मजेदार चीज़ो का भी लुप्त उठा सकते हो जैसे स्नो, आइस स्केटिंग, ट्रेकिंग आदि इस जगह की अच्छी बात यह भी है यहाँ आप साल भर कभी भी घूमने जा सकते हो।

 

3.गोवा(Goa)

 

गोवा(Goa)
अगर आप भी समुद्री तट की प्राकृतिक सौन्दर्य को महसूस करना चाहते हो और बीच पार्टी के शैकीन है तो गोवा आपके लिए सबसे अच्छा Best Honeymoon Destination होगा। यह गोवा मुख्य रूप से युवाओ का पसंदीदा जगहों में से एक हैं।

 

यहाँ जाते ही आपको एक खुलापन एक आज़ादी का एहसास होगा, जहाँ आप जो चाहें कर सकते हो जो चाहे पहनकर घूम सकते हो जो की आप दूसरे सिटी में नहीं घूम सकते हो। इसका मुख्य कारण गोवा के मल्टी कल्चर का होना हैं जो गोवा को एक विदेशी शहर होने का एहसास दिलाता हैं।

 

यहाँ आपको कई देशो से आये लोगो से मिलने का मौका मिलेगा यहाँ सुमद्र किनारे बसे कई सुन्दर रिसोर्ट और होटल में रहना आपको एक सुखद एहसास दिलाएगा।

 

जहाँ आप भरपूर पार्टी का भी आनंद ले सकते है यहाँ आप कई प्रसिद्ध जगहो का भी दर्शन कर सकते हैं, गोवा जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फ़रवरी के बीच को माना जाता हैं।

 

4. दार्जिलिंग(Darjeeling)

 

Best Honeymoon Destinations In India दार्जिलिंग(Darjeeling)

दार्जीलिंग को इसकी मनमोहक घने हरे – भरे पहाड़ो और सुन्दर वादियों के कारण इसे सभी हिल स्टेशनो की रानी कहते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी है और हरियाली से आपको प्यार है तो यह दार्जिलिंग आपके हनीमून को बहुत ही खूबसूरत और यादगार बना देगा जिसे आप कभी नहीं भूल पाओगे।

 

दार्जीलिंग की चाय की बागान विश्व प्रसिद्ध हैं जहा की सैर आपको मंत्र मुग्ध कर देगी। साथ ही यहाँ की मशहूर टॉय ट्रेन में सफर के दौरान चाय के बागान, हरियाली से भरा ऊँची पहाड़ियाँ, जंगल, शांत वातावरण और हल्की सी गुलाबी ठंड शरीर से होते हुए आत्मा में उतर जाती हैं।

 

ऐसे में पति – पत्नी का साथ इस जगह को और भी खूबसूरत और रोमांटिक बना देता हैं दार्जीलिंग घूमने का सबसे अच्छा समय सितम्बर से अप्रैल के बीच होता हैं।

 

5. केरल(Kerala)

 

केरल(Kerala)
अगर आपको समुद्री तटों के साथ हरियाली और राष्ट्रीय उद्यान का भी एक साथ आनंद लेना चाहते हो और किसी शांत जगह हनीमून मनाने का प्लान है तो केरल आपके लिए सबसे उपयुक्त जगह साबित होगा।

 

केरल को कुदरत की देवी का वरदान हैं जहाँ की खूबसूरती देखते ही बनती हैं यहाँ प्रकृति के गोद में हनीमून आपको रूहानी प्यार का एहसास कराएगा।आप समुद्र तटों में समुद्री जीव जंतु से लेकर राष्ट्रीय उद्यान में कई जीव जंतु को देखने का भी आनंद ले सकते हैं जो की आपको एक अलग ही एहसास कराएगा।

साथ ही आपको यहाँ की पारंपरिक स्वादिस्ट व्यंजन का लुप्त उठाने का का भी मौका मिलेगा जो पुरे भारत के साथ विदेशो में भी पसंद किया जाता हैं। इसकी खूबसूरती का अन्दाज़ा इस बात से भी लगा सकते है यहाँ हर तीसरा विदेशी सैलानी केरल जरूर जाता हैं।

6. ऊटी(Ooty)

ऊटी(Ooty) Best Honeymoon Destinations In India
ऊटी का नाम आपने अक्सर 90’s के दशक के फिल्मो में खूब सुना होगा जो मुख्य रूप से Honeymoon Destination के रूप में फिल्मों में दिखाया जाता था। यहाँ के ऊँचे – ऊँचे नीलगिरि पेड़, सुन्दर बागानों और चारो ओर फैली हरियाली सुन्दर झीले कई खूबसूरत वॉटरफॉल किसी का भी मन मोह लेती हैं।

इसकी खूबसूरती इस बात से लगाया जा सकता है की 90’s के दशक में कई सुपरहिट रोमांटिक फिल्मो का शूटिंग ऊटी में हुआ करता था।

यहाँ की वादियों में जब आप आकाश को छूती पहाड़ियों में बैठ कर अपने लव पार्टनर के हाथो में हाथ रख कर बैठोगे तो यह पल आपकी ज़िन्दगी भर की खूबसूरत यादों में से एक होगा। इस जगह की अच्छी बात यह भी है यहाँ आप साल भर कभी भी घूमने जा सकते हो।

7. उदयपुर(Udaipur)

Best Honeymoon Destinations In India उदयपुर(Udaipur)

उदयपुर को City Of Lake कहते है जो अपने कई सारे खूबसूरत Lake के लिए जाने जाते हैं। अगर आपका बजट काफी अच्छा है और आप एक Royal Romantic Honeymoon मनाने का प्लान बना रहे हो।

जो आपको एक राजशाही होने का एहसास दिलाये तो उदयपुर आपके लिए एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन साबित होगा। यहाँ आपको कई ऐसे होटल और रिसोर्ट मिल जायेंगे जो आपको किसी राजमहल से कम नहीं लगेंगे।

जहाँ की हर एक चीज़ आपको राजा महाराजाओ के ज़माने का एहसास दिलाते हैं, यहाँ के आर्टवर्क से लेकर खाने तक में आपको एक रॉयल होने का एहसास दिलाते हैं। जो आपके हनीमून को एक रॉयल हनीमून बना देंगे उदयपुर घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से अक्टूबर के बीच होता हैं।

8. डलहौजी(Dalhousie)

 

दार्जिलिंग(Darjeeling)
Credit : Ruchika Maurya
यह एक प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हिल स्टेशन हैं जो हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित हैं। पाँच पहाड़ो में बसा यह सुंदर डलहौजी हनीमून के लिए एक आदर्श जगह हमेशा से रहा रहा हैं।

 

अंग्रेजो के जमाने में यह बहुत ही ज्यादा पॉपुलर हुआ करता था यही वजह है ब्रिटिश कालीन कई शासक यहाँ गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने आते थे। डलहौजी को विकसित करने का मुख्य श्रेय ब्रिटिश वायसराय लार्ड डलहौजी को जाता हैं इसलिए इसका नाम डलहौजी पड़ा।

 

यहाँ चारो ओर फैली हरियाली खूबसूरत झील किसी का भी मन मोह लेते हैं। यहाँ आपको कई ब्रिटिश कालीन विशाल चर्च और मिलिट्री हॉस्पिटल देखने को मिल जायेंगे।

 

साथी ही यहाँ आपको कई प्राचीन मंदिर भी देखने को मिल जायेंगे डलहौजी घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से अक्टूबर के बीच होता हैं।

 

9. मनाली(Manali)

 

manali Best Honeymoon Destinations In India
मनाली हिमाचल प्रदेश की एक खूबसूरत बर्फ और पहाड़ियों से सुसज्जित हिल स्टेशन हैं जो दो प्यार करने वालो का हमेसा से पहली पसंद रहा हैं और लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र रहा हैं।

अगर आप भी एक कम बजट में बर्फीले वादियों अच्छी प्राकृतिक नज़ारो के बीच रोमांस का आनंद लेना चाहते हैं तो मनाली आपके लिए परफेक्ट Best Honeymoon Destination साबित होगा।

 

आप यहाँ और भी कई चीज़ो का लुप्त उठा सकते है जैसे स्काईंग, रॉफ्टिंग, ट्रैकिंग, पैराग्लाडिंग आदि। साथ ही आप मनाली के कई  प्राकृतिक नज़ारे देखने को मिलेंगे जैसे झील, प्राचीन मंदिर, नेशनल पार्क आदि। इस जगह की अच्छी बात यह भी है यहाँ आप साल भर कभी भी घूमने जा सकते हो।

10. कूर्ग(Coorg)

 

Best Honeymoon Destinations In India कूर्ग(Coorg)
कूर्ग को भारत का स्कॉटलैंड भी कहते है यहाँ के प्राकृतिक नज़ारे देखते ही बनते है जो आपको किसी विदेश में आ जाने का एहसास दिलाते हैं। कूर्ग भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित एक प्राकृतिक हिल स्टेशन हैं यहाँ के चाय और काफी के बागान बहुत ही आकर्षक होते हैं।

 

यहाँ के खूबसूरत रिसोर्ट बेहद ही आकर्षक होते हैं जहाँ ठहर कर आप अपने हनीमून को यादगार बना सकते हो। कूर्ग में मन मोह लेने वाले वॉटरफॉल, राष्ट्रीय उद्यान और प्राचीन मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं कूर्ग घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च और जनवरी से मई के बीच होता हैं।

 

Also Read : 
निष्कर्ष 
यह थे भारत के Best Honeymoon Destinations In India यह सभी Honeymoon Places in india आपके हनीमून को और भी रोमांटिक यादगार बना देंगे। जो आपके ज़िन्दगी के सबसे खूबसूरत लम्हों में से एक होंगे।

 

तो हो जाईये तैयार एक Romantic Honeymoon Destination के सफर के लिए। Honeymoon Packages In India की अधिक जानकारी के लिए आप ऑनलाइन ट्रेवल साइट Makemytrip या Yatra.Com में जाकर चेक कर सकते हो और अपनी पसंद की कोई भी पैकेजेस ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हो।

 

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Best Honeymoon Destinations In India, Top 10 Honeymoon Places in India अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

अगर आपको हमसे किसी भी तरह का सवाल करना है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं। साथ ही इस जानकारी Best Honeymoon Destinations In India को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!