Poorest country in the world In Hindi दुनियाँ का सबसे गरीब देश

Poorest Country In The World In Hindi

Poorest country in the world In Hindi, World Poorest country! क्या आप जानते हैं दुनियाँ का सबसे गरीब देश कौन सा हैं? हममें से अधिकांश लोग (Richest Countries in the world) दुनियाँ के सबसे अमीर देश का नाम तो जानते ही होंगे। पर अधिकांश लोग यह नहीं जानते हैं की दुनियाँ की सबसे Poor Countries कौन सी है।

इसलिए आज हम आपके लिए World Poorest country के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर आये हैं जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में मदद करेगा।

इससे आप उन देशो के नाम और उन देशो के बारे में भी जानकारी प्राप्त सकते हैं जीन देशो के नाम शायद आपने पहले कभी सुना भी नहीं होगा। तो जानते है Top 10 Poorest country in the world In Hindi दुनियाँ का सबसे गरीब देश कौन सा हैं।

दुनियाँ के सबसे गरीब देश (World Poorest country)

1. बुरुंडी (Republic Of Burundi)

पूर्वी अफ्रीका का यह छोटा सा देश बुरुंडी दुनियाँ का सबसे गरीब देश हैं, बुरुंडी में मूल रूप से त्वा,तुत्सी और हुतु जनजातियों का निवास स्थान हैं। बुरुंडी में सन 1993 से 2005 तक आपसी जातीय संघर्ष के कारण करीब 2 लाख से अधिक लोग मारे गए थे।

Poorest country in the world In Hindi 
Image Source : pixabay

हालांकि 2005 के बाद से राजनितिक स्थिरता के कारण लंबे समय से चल रहे संघर्ष समाप्त हुआ और प्रगति की ओर जाने को तैयार हो रहा हैं। पर आज भी इस पूर्वी अफ्रीकी देश बुरुंडी में कई मूलभूत समस्याएँ बहुत ज्यादा हैं।

जैसे की बुनियादी ढाँचे की कमी, खाद्य समाग्री, स्वच्छ पीने का पानी,बिजली, अत्यधिक भृष्टाचार, अत्यधिक गरीबी, स्थानीय सुरक्षा का न होना इत्यादि।

इन सबके कारण ही आज बुरुंडी Top 10 Poorest country in the world के साथ ही Poorest country in africa की सूची में पहले स्थान पर बना हुआ हैं।

  • देश  – बुरुंडी 
  • राजधानी  – बुजुम्बुरा 
  • भाषा – कीरुण्डी, फ्रेंच
  • जनसंख्या – 1,18,65,821
  • जीडीपी – $2.70 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद  – 783 प्रति डॉलर

2. दक्षिण सूडान (Republic Of South Sudan)

दक्षिण सूडान एक उत्तरी पूर्व अफ्रीकी देश हैं, इस देश में कई वर्षो से उत्तरी सूडान के कट्टरपंथी इस्लामी समूहों ने दक्षिण सूडान में रहने वालो ईशाई समूह के लोगो का नरसंहार किया जिसमें 20 लाख से अधिक लोग मारे गए।

Poorest country in the world In Hindi

जिससे परेशान होकर दक्षिण सूडान में रहने वाले लोगो ने  9 जुलाई 2011 को जनमत संग्रह द्वारा अफ्रीका महाद्वीप के सबसे बड़े देश सूडान से अलग होकर दक्षिण सूडान को एक स्वतंत्र राष्ट्र की घोषणा की।

आज उत्तरी सूडान एक मुस्लिम बहुल आबादी देश और और दक्षिण सूडान एक ईशाई बहुल आबादी वाला देश हैं। पर आज़ादी के कुछ समय बाद ही दक्षिण सूडान को आतंरिक राजनीतिक संघर्ष का सामना करना पड़ा, जो इस देश की अर्थव्यवस्था को कभी प्रगति करने का मौका ही नहीं दिया।

  • देश  – दक्षिण सूडान
  • राजधानी  – जुबा 
  • भाषा – अंग्रेजी
  • जनसंख्या – 1,27,78,250
  • जीडीपी –  $2 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्याति सकल घरेलु उत्पाद – 884 प्रति डॉलर

3. केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य (Central African Republic)

केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य अपने अनगिनत खनिज सम्पदा जैसे की हीरे, सोने, तेल यूरेनियम से समृद्ध होने के बावजूद भी यह देश आज सबसे गरीब देश में गिना जाता हैं। यह देश कई दशको तक फ्रांस का उपनिवेश रहा था जिसे सन 1960 में फ़्रांस से आज़ादी मिला।

पर स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद भी इस देश में राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार,आतंरिक गृह युद्ध, हिंसा ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

जिससे यह देश कभी भी उभर नहीं पाया जिस वजह से यह देश आज Top 10 Poorest country in the world की सूची में यह तीसरा सबसे गरीब देश हैं।

  • देश  –केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य
  • राजधानी  – Bangui 
  • भाषा –  सांगो, फ्रेंच
  • जनसंख्या – 46,66,368
  • जीडीपी – $2.10 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद  – 972 प्रति डॉलर

4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य(Democratic Republic of the Congo)

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य एक मध्य अफ़्रीकी देश हैं साथ ही अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा देश हैं। इस देश का नाम कांगो नदी के नाम पर पढ़ा इस देश ने सन 1960 में बेल्जियम से स्वतंत्रता प्राप्त किया।

(Congo) Poorest country in the world In Hindi

पर आज़ादी के कुछ वर्षो के बाद से ही इस देश में कई दशको तक तानाशाही, राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, हिंसा ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

जो इस देश के लोगो की भूखमरी, गरीबी, कुपोषण का कारण बना हुआ हैं जो इस देश के Top 10 Poorest country in the world में होने का मुख्य कारण भी हैं।

  • देश  – कांगो लोकतांत्रिक  गणराज्य
  • राजधानी  – किंशासा 
  • भाषा – फ्रेंच, लिंगाला, कीकोंगो, स्वाहिली, शिलूबा
  • जनसंख्या – 8,65,61,404
  • जीडीपी – 49.50 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद – 978 प्रति डॉलर

5. मलावी (Republic Of Malawi) 

मलावी दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के सबसे छोटे देशो में से एक हैं इस मलावी देश का नाम इस क्षेत्र में रहने वाले न्यांजा लोगो के पुराने नाम मरावी के नाम पर पढ़ा। मलावी की अर्थव्यवस्था पूरी तरह कृषि पर आधारित हैं, मलावी देश ने सन 1964 में ब्रिटैन से स्वतंत्रता हासिल किया।

 मलावी (Republic Of Malawi) 

यह मलावी देश विकास के लिए आज भी IMF, वर्ल्ड बैंक और बाहरी विकसित देशो पर निर्भय हैं। मलावी देश की सरकार के पास आज बुनियादी ढाँचे, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करना, पर्यावरण सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ व्यवस्था में सुधार, आर्थिक रूप से खुद को सक्षम बनाने की कई चुनौती हैं।

  • देश  – मलावी
  • राजधानी  – लिलोंग्वे 
  • भाषा – English
  • जनसंख्या – 1,91,29,152
  • जीडीपी – $6  बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद – 995 प्रति डॉलर

6. नाइजर (Republic Of The Niger)

नाइजर एक पश्चिमी अफ्रीका का सबसे बड़ा देश हैं इस देश का नाम अफ्रीका के नाइजर नदी के नाम पर पढ़ा। नाइज़र एक मुस्लिम बहुल आबादी देश हैं जहाँ कट्टर मुस्लिम संगठन बोको हरम का गढ़ हैं जो हज़ारो लोगो के मृत्यु और लोगो के विस्थापित होने का कारण हैं।

नाइजर (Republic Of The Niger)

इस पश्चिमी अफ्रीकी देश ने सन 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त किया। इस देश में व्याप्त अकुशल कृषि पद्धति, ख़राब स्वास्थ व्यवस्था, बुनियादी ढाँचे की कमी, ख़राब शिक्षा व्यवस्था, गरीबी और भुखमरी के कारण यह देश आज भी सबसे Poor Countries में गिना जाता हैं।

  • देश  – नाइजर
  • राजधानी  – नियमे
  • भाषा – फ्रेंच
  • जनसंख्या – 2,31,96,002
  • जीडीपी –  $11.50 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद – 1253 प्रति डॉलर

7. मोज़ाम्बिक (Republic of Mozambique)

मोज़ाम्बिक एक दक्षिण पूर्वी अफ्रीकी देश हैं जो पूर्व काल में सन 1505 से पुर्तगाल का उपनिवेश रहा था। करीब 400 साल से अधिक तक पुर्तगाल के शासन के बाद सन 1975 में मोज़ाम्बिक ने पुर्तगाल से स्वतंत्रता प्राप्त किया।

मोज़ाम्बिक (Republic of Mozambique)

पर आज़ादी के दो साल बाद ही इस देश में भीषण गृह युद्ध शुरू हो गया जो सन 1992 तक चला जिसमें लाखो लोग मारे गए और अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गया। लंबे समय तक चले इस राजनीतिक अस्थिरता, भ्रष्टाचार, भुखमरी की वजह से आज भी यह सबसे Poor Countries में गिना जाता हैं।

  • देश  – मोज़ाम्बिक
  • राजधानी  – मापूतो 
  • भाषा – पुर्तगाली (स्वाहिली, माखुआ, सेना )
  • जनसंख्या – 3,00,66,648
  • जीडीपी – $11.50 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद  – 1279 प्रति डॉलर

8. लाइबेरिया (Republic of Liberia) 

लाइबेरिया एक पश्चिमी अफ्रीकी देश हैं जो अफ्रीका का सबसे पुराना गणतंत्र होने के साथ ही सबसे लंबे समय तक गरीब देशो के श्रेणी में शामिल रहने वाला देश हैं। लाइबेरिया में 1980 से शुरू हुए गृह युद्ध की वजह से यहाँ लाखों लोग मारे गए।

लाइबेरिया (Republic of Liberia) 

2003 में गृह युद्ध की समाप्ति होने पर यहाँ कुछ सुधार देखने को मिली पर आन्तरिक राजनीतिक भ्रष्टाचार की वजह से सुधार के कार्य अत्यंत धीमा रहा।

2014 में Ebola Virus की महामारी और 2020 में आए Coronavirus की महामारी ने इस देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद कर दिया और लाइबेरिया देश को फिर से Poor Country में लाकर खड़ा कर दिया।

  • देश  – लाइबेरिया
  • राजधानी  – मोनरोविया 
  • भाषा – अंग्रेजी
  • जनसंख्या – 50,73,296
  • जीडीपी – $2 .70 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद  – 1536 प्रति डॉलर

9. चाड (Republic Of Chad) 

चाड उत्तरी मध्य अफ्रीका में स्थित एक देश हैं जिसका नाम वहाँ स्थित प्रशिद्ध चाड झील के नाम पर पढ़ा। यह देश मुख्य रूप से मुस्लिम और ईशाई आबादी वाला देश हैं जहाँ मुस्लिम 51 % और ईशाई 44 % जनसँख्या हैं।

चाड (Republic Of Chad) 

चाड देश ने फ्रांस्वा टोम्बलाबे के अगुवाई सन 1960 में फ्रांस से आज़ादी प्राप्त किया चाड दुनियाँ में सबसे भ्रष्ट देशो में से एक हैं। जो इस देश के विकास कार्य में बाधक और दुनियाँ में सबसे Poor Country होने मुख्य कारण हैं।

  • देश  –  चाड गणतंत्र
  • राजधानी  – अन जमेना 
  • भाषा – फ्रेंच, अरबी
  • जनसंख्या – 1,62,44,513
  • जीडीपी – 10.70 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद  – 1618 प्रति डॉलर

10. टोगो (Togolese  Republic)

टोगो देश का आधिकारिक नाम टोगोलिश रिपब्लिक हैं जो एक पश्चिमी अफ्रीकी के सबसे छोटे और संक्रिण देशो में से एक हैं। 18 वी सदी में यह देश यूरोपीय देशो द्वारा दास खरीदने के लिए जाना जाता था, इसी वजह से इसे The Slave Coast के नाम से भी जाना जाता था।

टोगो (Togolese  Republic)

इस छोटे से देश टोगो ने 1960 को फ्रांस से आज़ादी प्राप्त किया टोगो आज भी अपनी अर्थव्यवस्था के लिए पूरी तरह कृषि पर निर्भय हैं। समय के साथ यह अन्य दूसरे Poor Country के मुकाबले तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा हैं।

  • देश  –  टोगो
  • राजधानी  – लोम
  • आधिकारिक भाषा – फ्रेंच
  • जनसंख्या – 86,08,444
  • जीडीपी – 14.919 बिलियन डॉलर
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद – 1640  प्रति डॉलर

Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Top 10 Poorest country in the world In Hindi, World Poorest country अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।
अगर आपका हमसे किसी भी तरह का सवाल करना है तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं। साथ ही इस जानकारी Top 10 Poorest country in the world को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!