Top Best Honeymoon Destinations In The World In Hindi

Top Best Honeymoon Destinations

Top Best Honeymoon Destinations In The World In Hindi, Best Honeymoon Places In The World ! आज हम आप सभी लिए लेकर आये Top Best Honeymoon Destinations. हममें से कई लोगो का सपना होता हैं की वे कभी अपने सपनो के देश में घूमने जाये जहा वे बचपन से ही घूमने का सपना देखते हैं। 

 ऐसे में जब हम बड़े हो जाते हैं तो हमारा यह सपना और भी बड़ा हो जाता हैं जब हमारी शादी होने वाली होती हैं। तो यही सपने हम अपने लाइफ पार्टनर के साथ देखना शुरू कर देते है की एक दिन वे भी खूबसूरत यादगार हनीमून पर जाये जहाँ वो जाना चाहते है। 
 
क्योकि यही वो पल होता है जब पति और पत्नी का मिलन होता हैं जब आप दोनों तन मन धन से उसके हो जाते हो जिसे आप हर कीमत पर खूबसूरत यादो से भरना चाहते हो।

आज कुछ सीक्रेट बताना चाहूँगा की अगर आप शादी करने जा रहे हैं तो हनीमून की प्लानिंग जरूर से करे। क्योंकि एक परफेक्ट हनीमून ट्रिप आपके नई शादीशुदा ज़िन्दगी में एक नई उमंग और ढेर सारी यादें और खुशियाँ लेकर आएगा, जिसका सकारात्मक असर आपकी पुरे जीवन भर के लिए होगा।

 

ऐसे में अगर आप दोनों के बीच भविष्य में कभी कोई बात हो गई तो यही वो पल होंगे जब आप दोनों के चेहरे में मुस्कराहट भी लाएगी और आँखों में खुशी के आँसू भी। यकीन मानिये आपका प्यार ताउम्र के लिए गहरा हो जायेगा बस एक खूबसूरत यादगार हनीमून ट्रिप।
 
तो इसलिए हमारी यही सलाह हैं पैसो की परवाह किये बिना आप अपने प्यार के साथ एक हनीमून ट्रिप पर जरूर से जाये। यह एक ऐसी ख्वाहिशे हैं जो हर एक इंसान पूरा करना चाहता हैं ऐसे में इसकी तैयारी भी करना जरुरी होता हैं।  
 
ऐसे में सबसे पहले हनीमून के लिए जो सबसे मुश्किल काम होता हैं वह एक परफेक्ट Honeymoon Destinations ढूंढ़ना जो आपके हनीमून को यादगार बना दे, तो चलिए जानते हैं Top Best Honeymoon Destinations In The World In Hindi, सबसे अच्छे हनीमून पर्यटन स्थल।

दुनियाँ के बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन 

8. थाईलैंड (Thailand)
थाईलैंड दुनियाँ भर में अपने अपने प्राकृतिक खूबसूरत बीचेस, नाईट पार्टी और खूब सारी मस्ती के लिए जानी जाती हैं जहाँ के खूबसूरत नज़ारे सभी को दीवाना बना देती है। यह वह जगह है जहाँ युवा से लेकर बुजुर्ग भी आना पसंद करते हैं थाईलैंड की नाइटलाइफ़ पुरे दुनियाँ में मशहूर हैं।
Top Best Honeymoon Destination In The World In Hindi.
Image Source : Pexels.com

हनीमून कपल के लिए यहाँ कई सुन्दर रिसोर्ट मौजूद हैं जो प्रकृति के बेहद करीब है जिसमें आप अपने प्यार और आराम के पल को एन्जॉय कर सकते हैं। यहाँ की कोह समुई और चिआंग माई सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में गिना जाता हैं।

 

यहाँ के लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं इसलिए थाईलैंड में आपको कई सुन्दर और विशाल बौद्ध टेम्पल देखने को मिल जायेंगे यहाँ का लजीज़ स्ट्रीट फ़ूड पुरे वर्ल्ड में फेमस हैं।

 

थाईलैंड वर्ल्ड में हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रहा हैं दुनियाँ का सबसे लम्बा सांफ रेटिक्युलेटेड पाइथन भी यही पाया जाता हैं। हर साल करोड़ो की संख्या में पर्यटक यहाँ पहुंचते हैं एक सर्वे के अनुसार एशिया में थाईलैंड की यात्रा करने वालो में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा हैं।

 

क्या देखें : कोह समुई, चिआंग माई, क्राबी, फुकेट, पटाया, Koh Lipe, फी – फी आइलैंड, कोह लैंटा, बैंकॉक इत्यादि।

कब जाये : थाईलैंड की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का होता हैं।

 7. मालदीव (Maldives)
चारो ओर समुद्र से घिरा और खूबसूरत बीचेस से सुसज्जित मालदीव एशिया के सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं जहाँ पुरे वर्ष पर्यटकों की भीड़ लगी होती है। 
Top Best Honeymoon Destination In The World In Hindi.
नीले समुद्र के बीच में बसा यह एशिया का सबसे छोटा देश हैं यहाँ समुद्र किनारे बसे सुन्दर रिसोर्ट और रात को जगमगाते समुद्र की लहरे आपका मन मोह लेंगे। मालदीव दुनियाँ की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट में से एक हैं जहाँ दूसरे देशो की अपेक्षा यहाँ ठहरना सस्ता भी हैं। 

 

यही वजह हैं यहाँ देशी और विदेशी सेलेब्रटी रिलेक्स और एन्जॉय करने आते हैं, चारो ओर समुद्र से घिरे होने से यहाँ वाटरस्पोर्ट काफी प्रचलित हुआ हैं। मालदीव की स्कूबा डाइविंग वर्ल्ड फेमस हैं जहा आपको दुनियाँ की सबसे बड़ी व्हेल को समुद्र के अंदर सामने से देखने का मौका मिलेगा जो आपको एक रोमांच का एहसास कराता हैं। 
 
साथ ही आपको सुमद्र की अंदर की दुनिया और समुद्र की अनदेखी जीवो को देख कर शांति और सुकून का अनुभव होगा

क्या देखें : उथीमु, रंगाली आइलैंड, कानुहुरा आइलैंड, हलावेली, धिगु आइलैंड, व्हेल सबमरीन, मेल आइलैंड, मिहिरी आइलैंड,  बरोस आइलैंड इत्यादि।

कब जाये : मालदीव की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल और मई से अगस्त के बीच का होता हैं।

6. द वाइटसंडे ऑस्ट्रेलिया (Australia)
द वाइटसंडे ऑस्ट्रेलिया का यह एक बहुत ही खूबूसरत सदाबहार द्वीप हैं जो एक रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन के लिए बहुत ही आदर्श और अनुकूल हैं। यहाँ आने पर आप खुद को रिलेक्स और प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करेंगे, यहाँ के बीच, होटल, रिसोर्ट खाना सभी बहुत ही अच्छा होता हैं।
द वाइटसंडे ऑस्ट्रेलिया (Australia)
द वाइटसंडे आइलैंड चारो ओर समुद्र से घिरा हुआ यह द्वीव बेहद ही आकर्षक हैं जो आँखों को सुकून और मन को शांति का अनुभव कराती हैं। यह जगह उन कपल के लिए बहुत ही अच्छा है जो भीड़ भाड़ से दूर समुद्र और प्रकति के बीच रह कर अपने प्यार को महसूस करना चाहते हैं यहाँ आप जो चाहे वह कर सकते हैं।

 

साथ ही आप यहाँ सबसे अच्छे सी फ़ूड का भी आनंद लें सकते हैं जो बहुत ही टेस्टी और फ्रेश होता हैं, आप यहाँ एडवेंचर्स वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं। यहाँ का पानी इतना साफ़ होता है आप समुद्र में तैरते मछलियों और दूसरे जीवो का बाहर से ही आसानी से देख सकते हैं जो की बहुत ही रोमांचक महसूस कराता हैं।

 

क्या देखें : वाइटहैवन बीच, सैलिंग ट्रिप और क्रूज़, ग्रेट बैरियर रीफ, हैमिलटन आईलैंड, लॉन्ग आईलैंड, डेड्रीम आईलैंड,द वाइटसंडे  नेशनल पार्क, हूक आईलैंड, हेमन आईलैंड इत्यादि।

कब जाये : द वाइटसंडे द्वीप यात्रा का सबसे अच्छा समय सितम्बर को माना जाता है।

 
5. हवाई द्वीप (संयुक्त राज्य अमेरिका USA) 
Best Honeymoon Destinations in Usa संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित हवाई द्वीप एक बहुत ही खूबसूरत प्राकतिक नज़ारो से भरा आइलैंड हैं। जो चारो ओर से हरे भरे पेड़ पहाड़ो और नीले समुद्र तटों से घिरा हुआ हैं। यहाँ के खूबसूरत रिसोर्ट, होटल इसकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं।

 

यहाँ आप रात को समुद्र के किनारे खुले आसमान के निचे आग जला कर (Bonefire) के साथ सुंदर मधुर संगीत सुनते पार्टनर के हाथो में हाथ डाल कर रोमांस की चरम सुख को अनुभव कर सकते हो।
Top Best Honeymoon Destination In The World In Hindi.

जो आपके लाइफ का सबसे यादगार लम्हा होगा जिसे आप कभी नहीं भूलना चाहेंगे, साथ ही यहाँ आपको भगवान शिव की मंदिर भी देखने को मिल जायेगा क्योंकि यहाँ कुछ सँख्या में गोरे अमेरिकी हिंदू का निवास स्थान हैं।

क्या देखें : क्योकि हवाई द्वीप कई छोटे छोटे द्वीपों से मिल कर बना हैं इसलिए आपको यह कई खूबसूरत आइलैंड मिल जायेंगे जैसे हनुमा खाड़ी, वाइकिकी बीच, पर्ल हार्बर, ओहु बीच, मोलोकाई आइलैंड, होनोलुलु , हवाई वॉलकैनो नेशनल पार्क, कानापली बीच, Maui आइलैंड, द बिग आइलैंड, Kauai नेचुरल एडवेंचर द्वीप इत्यादि।

कब जाये : हवाई द्वीप ऐसा द्वीप है जहा आप साल भर यात्रा के लिए जा सकते हैं पर हवाई द्वीप यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितम्बर और अक्टूबर के बीच का माना जाता है।

 Also Read :
महान सिकंदर प्लेटो, सुकरात और अरस्तु जैसे महान लोगो का देश अपने प्राकृतिक और सांस्कृतिक दारोहर के लिए जाना जाता हैं ग्रीस का एथेन्स शहर यूरोप का सबसे पुराना शहर हैं। 
 सेंटोरिनी ग्रीस (Greece) 

वैसे तो ग्रीस में कई सारे हनीमून प्लेस हैं जो बेहद अच्छे हैं पर सेंटोरिनी और मैकोनस एक रोमांटिक हनीमून प्लान के लिए बहुत ही आदर्श जगह हैं।

यहाँ की नीला समुद्र और उसके किनारे बसे खूबसूरत रिसोर्ट आँखों को सुकन देते हैं ऐसा नज़ारा आपको सिर्फ ग्रीस सेंटोरिनी में ही देखने को मिलेगा जो बहुत ही अदबुध होता हैं।

 यहाँ पर आप एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर, शानदार फ़ूड, एक मधुर रोमांटिक सॉन्ग में खोकर अपने हनीमून को और भी यादगार बना सकते हैं। इसके साथ ही आप यहाँ के नीले समुद्र में सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग जैसे वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते हैं।

 

क्या देखें : सेंटोरिनी देखने वाली सबसे अच्छी जगह कुछ इस प्रकार है फिरा, Oia, बोट ट्रिप ऑफ़ सेंटोरिनी, अम्मौदी खाड़ी, लाल तट, कैल्डेरा, प्री हिस्टोरिक थीरा म्युसियम, पेरिस्सा तट इत्यादि।

कब जाये : सेंटोरिनी (ग्रीस) यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितम्बर से नवंबर का के बीच का माना जाता है।

 3. पेरिस फ्रांस(France)
फ्रांस दुनिया का नंबर 1 टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहाँ हर साल करीब 80 मिलियन से अधिक लोग घूमने जाते हैं फ्रांस का पेरिस शहर दुनियाँ में मोस्ट रोमांटिक शहर में गिना जाता हैं। 
 
पेरिस पूरी दुनियाँ में सिटी ऑफ़ लव के नाम से जाना जाता हैं यह सभी प्यार करने वालो का एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन भी हैं। जिनमें से पेरिस का एफिल टॉवर विश्व प्रसिद्ध हैं जो की दुनिया के सात अजूबे में से एक हैं।  
पेरिस (फ्रांस)
पेरिस की सुन्दर समुद्र तट और तटों के किनारे बसे खूबसूरत लक्ज़री रिसोर्ट मन मोह लेते हैं, पेरिस में दुनियाँ के सबसे बड़े संग्रहालय हैं जो बहुत ही खूबसूरत है और आकर्षण का मुख्य केंद्र भी है। 
 
फ्रांस का डिज़्नीलैंड पार्क पुरे यूरोप का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पसंदीदा स्थान है जहाँ की खूबसूरती, मस्ती और फ़ूड सभी को पसंद आता हैं। यहाँ की कैंडल लाइट डिनर स्पेशल रिसोर्ट एवं होटल जो खासतौर पर नए कपल के लिए ही बनाये गए है जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ और भी रोमांटिक पल को एन्जॉय कर सकते हैं।

 

क्या देखें : एफिल टॉवर, सीन नदी पर क्रूज़ जहाज, Louvre, नोट्रे डैम कैथेड्रल, चैंप्स एलिसिस एवेन्यू  डिज़्नीलैंड, लक्समबर्ग गार्डन, द्वारपाल, विलेट पार्क, पेरिस समुद्र तट, पैलेस ऑफ़ वेर्सलिस इत्यादि।

कब जाये : पेरिस यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितम्बर से नवंबर के बीच का माना जाता है।

2. इटली (Italy)
Top Best Honeymoon Destinations में इटली यूरोप का दूसरा सबसे प्राचीन और विकसित देश में गिना जाता हैं जो चारो ओर पर्वतो से घिरा हैं। इटली में दूसरे देश की तुलना में कई सारे मोस्ट यूनेस्को वर्ल्ड हैरिटेज साइट मौजूद हैं, जो अपने प्रचीनतम विरासत के लिए जाना जाता है, इटली को यूरोप का भारत भी कहते हैं।
इटली (Italy)

इटली में आपको कई ऐसी आकर्षक जगह देखने को मिलेंगे जो आपको परमानन्द की अनुभूति कराएगी जिससे आपको भी उस शहर से प्यार हो जायेगा। इटली में आपको कई ऐसे प्राकृतिक नज़ारे देखने को मिलेंगे जो आपके हनीमून को और भी रोमांटिक और यादगार बना देंगे।

जैसे खूबसूरत झील, वॉटरफॉल, नेशनल पार्क, नदिया, विशाल हरे भरे पहाड़, बर्फीले पर्वत और खूबसूरत विशाल रिसोर्ट जहा आप अपने हनीमून को और भी स्पेशल और यादगार बना सकते है। वही आप इटली के कुछ एडवेंचर्स स्पोर्ट का भी आनंद ले सकते हैं जो आपको रोमांस के साथ रोमांच का भी अनुभव कराएगा।

क्या देखें : Italy में सबसे प्रशिद्ध टूरिस्ट प्लेस कुछ इस प्रकार है जैसे कोलोसियम,  नेपल्स, इटैलियन लेक डिस्ट्रिक्ट, Sicily, अमाल्फी कोस्ट, मिलान शहर, लीनिंग टॉवर ऑफ़ पिसा, वेनिस कैनाल, वेटिकन सिटी, कैप्री, Cinque Terre रोम, पोम्पेई इत्यादि।

कब जाये : इटली यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितम्बर से अक्टूबर के बीच का माना जाता है।


1. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)
कई मध्यम वर्गीय युवाओं का यह सपना होता हैं की एक दिन वे भी स्विट्ज़रलैंड जाये ऐसे में अगर आपकी लाइफ पार्टनर भी आपके साथ हो तो फिर क्या कहने। क्योंकि स्विट्ज़रलैंड है ही इतना सूंदर की यहाँ जाना हर एक का सपना होता हैं, स्विट्ज़रलैंड को धरती का स्वर्ग भी कहते हैं। 
स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)
यही वजह हैं की यहाँ हर बड़ा से बड़ा अमीर सेलेब्रटी से लेकर आम इंसान यहाँ एक बार जरूर जाता हैं दुनिया में ऐसा कोई नहीं होगा जो स्विट्ज़रलैंड न जाना चाहें। स्विट्ज़रलैंड में जहाँ एक तरफ वर्ष के 8 माह बर्फो की खूबसूरत पहड़िया, पेड़, बर्फीली वादियां देखने को मिलेंगे।

 

वही दूसरी तरफ आपको हरी भरी ऊंची पहाड़ियाँ, मन मोह लेने वाले सुंदर पेड़, झरने, नदियाँ, नेशनल पार्क भी देखने को मिल जायँगे, यहाँ आपको कई टूरिस्ट स्पॉट मिल जायँगे जहाँ आपको जरूर जाना चाहिए।

क्या देखें : 
इंटरलेकन, जंगफ्रोज – यूरोप का शीर्ष, जेनेवा झील , मैटरहॉर्न – एक खूबसूरत गांव, ज्यूरिख एक परिवहन केंद्र, स्विट्ज़रलैंड नेशनल पार्क, सेंट मारित्ज़ – एक स्कीइंग स्पॉट, बर्न – एक खूबूसरत प्राचीन शहर, द राइन एक मनमोहक लार्जेस्ट फॉल्स, लुगानो और टिसिनो झील इत्यादि।


कब जाये : स्विट्ज़रलैंड की यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितम्बर से अक्टूबर का के बीच का माना जाता है, वैसे तो आप यहाँ विंटर को छोड़ कर कोई भी मौसम में स्विट्ज़रलैंड की यात्रा पर जा सकते हैं।
Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Top Best Honeymoon Destinations In The World In Hindi, Honeymoon Packages अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।
साथ ही इस जानकारी  Top best honeymoon destinations, Honeymoon Places Out of India को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!