Top 10 Holiday Destinations In India भारत के 10 खूबसूरत जगह

Top 10 Holiday Destinations In India

Top 10 Holiday Destinations in India, Best Places To Visit In India in hindi क्या आप भी ढूंढ रहे Best Holiday Destination in india और तैयार हो रहें हो अपने दोस्तों के साथ एक सुनहरे सफर के लिए तो यह जानकरी आपके बड़े काम आने वाली हैं। दोस्तों जिंदगी एक बार मिलता हैं इसे आप कैसे जीते हो यह पूरी तरह आपके ऊपर हैं।

या तो आप हर बार काम के चलते अपनी लाइफ को फिर कभी जायेंगे वाली ज़िन्दगी जिओ। ऐसे में आप शायद कुछ हासिल कर भी लो पर आप बहुत कुछ हासिल करने के बावजूद ज़िन्दगी का बहुत कुछ पीछे छूट जायेगा क्योंकि हर वक़्त का अपना आनंद होता है।

एक बार वक़्त बीत जाने के बाद कितना भी कुछ कर लो वह वक़्त वापस नहीं आएगा इसलिए ज़िन्दगी हमेशा ज़िंदादिली के साथ जिओ। यह दुनिया बहुत बड़ी है और घूमने के लिए कई सुन्दर जगहें है, क्योंकि आज नहीं घूमे तो कही देर न हो जाये तो इसलिए अगर आप भी चाहते हो  अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक रोमांचक यात्रा पर तो हो जाइये तैयार।

क्योंकि यह रोमांचक सफर आपकी ज़िन्दगी बदल कर रख देगा और यह अपने दोस्तों और परिवार के साथ बिताए सुनहरे खूबसूरत पल उम्र भर एक सुंदर याद बन कर आपके साथ रहेंगे। तो जानते हैं भारत के Top 10 Holiday Destinations In India, Travelling Destinations in india के बारे में जहाँ आप अपने दोस्तों के साथ जा सकते हो।

भारत के 10 हॉलीडे डेस्टिनेशन 

#10. जिम कार्बेट नेशनल पार्क 

Top 10 Holiday Destinations In India भारत के 10 खूबसूरत जगह

जिम कार्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क हैं, इस पार्क को मुख्य रूप से बाघों के सरंक्षण के लिए सन 1936 में स्थापित किया गया था। यह भारत के नैनीताल के रामनगर के पास स्थित हैं वैसे तो कार्बेट नेशनल विभिन्न प्रकार के जानवरो का बसेरा हैं।

यह मुख्य रूप से बाघों और गेंडो लिए प्रसिद्ध है यह नेशनल पार्क काफी सुविधा संपन्न हैं यहाँ  शानदार होटल  और रिसोर्ट आराम के साथ प्रकृति के करीब रहने का अनुभव कराएगा। यही कारण हैं की यहाँ न सिर्फ देश से बल्कि विदेश से भी पर्यटक घूमने आते हैं।

अगर आपको भी वाइल्ड लाइफ और फोटोग्राफी का शौक है तो यह जगह आपको बहुत पसंद आएगा। जिम कार्बेट नेशनल पार्क घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फ़रवरी के बीच माना जाता हैं।

#9. मनाली

मनाली

भारत के हिमाचल राज्य के कुल्लू जिले में स्थित यह एक खूबसूरत पर्वतीय हिल स्टेशन हैं जहाँ के कई खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य आपके मन मोह लेंगे। मनाली दोस्तों और Best Holiday Destinations For Couples के लिए भी सबसे अच्छी जगह में गिना जाता हैं यहाँ आप Skying, ट्रैकिंग, रॉफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग आदि का भी लुप्त उठा सकते हैं।

मनाली हिमाचल प्रदेश के पसन्दीदा खूबसूरत जगहों में से एक हैं यहाँ के खूबसूरत मनमोहक वादियों के बीच आपको शांति और रोमांच दोनों का अनुभव होगा। मनाली में भृगु झील, रोहतांग दर्रा, सोलांग घाटी, हिडिम्बा देवी मंदिर हिमालयन नेशनल पार्क आदि आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। मनाली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फ़रवरी के बीच माना जाता हैं।

#8. शिमला

Top 10 Holiday Destinations In India भारत के 10 खूबसूरत जगह
Image Source : Commons.wikimedia.org

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी हैं यह भारत के पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह हैं जो Summer Vacation in india के लिए भी बेस्ट विकल्प हैं शिमला को पहाड़ों की रानी भी कहाँ जाता हैं। शिमला अपने लकड़ी के खिलौने शिल्प कला के लिए भी जाना जाता हैं शिमला की बर्फीली पहाड़ियाँ आपको सुखद एहसास दिलाएगा।

शिमला की घाटियों में आपको कई रंगीन टॉय ट्रेन देखने को मिल जायेगा, जिसका सफर कर आपको रोमांच के साथ बचपन की याद दिलाएगा। यहाँ कई ब्रिटिश काल इमारतें, चर्च, वायसराय लॉज, चाडविक फाल्स, जाखू मंदिर, अन्नाडेल, माल रोड, स्कैंडल पॉइंट आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं शिमला घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच माना जाता हैं।

#7. कनाटल

कनाटल भारत के उत्तराखण्ड के टेहरी जिले में स्थित एक एडवेंचर्स प्लेस हैं, क्योंकि यहाँ आपके सारे Advantures Sports जैसे की ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैप्लिंग इत्यादि करने को मिलेगा और साथ ही खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारो का लुप्त भी उठा सकते हैं।

जो आपको और भी प्राकृतिक के करीब जाने का एहसास कराएगा जो आपको ऊर्जा और रोमांच से भर देगा कनाटल में कोडिया फारेस्ट, टिहरी झील, सुरकंडा देवी मंदिर, टिहरी बाँध आदि आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं कनाटल घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून के बीच माना जाता हैं।

#6. केरल

केरल 
Image source : wikimedia

केरल भारत के दक्षिण में स्थित है इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है जो अपने समुद्र तट, नारियल के पेड़ और खूब सारी हरियाली के लिए जाना जाता हैं। केरल अपने यहाँ पाए जाने वाले कई तरह के मसालों, चाय, कॉफी के बागानों के लिए भी जाना जाता हैं, यहाँ की दिल को छू जाने वाली हरियाली आपको परमानन्द की अनुभूति कराएगा।

इसके साथ ही केरल में आपको देखने के लिए कई तरह के जीव जंतु भी मिलेंगे। यहाँ कुछ नेशनल पार्क और अभ्यारण भी हैं जैसे अरविकुलम, पेरियार प्लस वाइनोड, कमारकोम पक्षी अभ्यारण्य आदि।

जहा की सैर आपके मन को शांति देगा केरल Travel करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से जनवरी और जून से अगस्त के बीच माना जाता हैं।

Also Read :

#5. लेह – लद्दाख

Top 10 Holiday Destinations In India भारत के 10 खूबसूरत जगह

यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश हैं जो काराकोरम पर्वत और हिमालय के बीच स्थित हैं लेह इसकी राजधानी हैं। इस खूबसूरत जगह का वार्षिक तापमान 5 डिग्री के पास होता है जिससे यहाँ का गुलाबी ठण्ड मौसम सफर को और भी खुशनुमा बना देता हैं।

यह आपको बौद्ध धर्म से जुड़े कई धार्मिक स्थल और बौद्ध सन्यासी देखने को मिल जायेंगे, यहाँ 17 शताब्दी का लेह दलाई लामा का पूर्व घर रहा हैं जो आकर्षण का केंद्र है।

साथ ही यहाँ कई खूबसूरत झील, बर्फीली पहाड़ियाँ, कई धार्मिक स्थल मिल जायेंगे यहाँ के अधिकांश जनसंख्या बहुत ही अच्छे मिलनसार और आज भी अपने पुराने ही रूप भी रहना पसंद करते हैं।

जिसकी संस्कृति तिब्बती और नेपाल से मिलती हैं यहाँ की वादियां एक ग़जब सी शांति और सुकन देती हैं, लेह – लद्दाख की यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई और सितंबर से अक्टूबर के बीच माना जाता हैं।

#4. अंडमान

Top 10 Holiday Destinations In India भारत के 10 खूबसूरत जगह

अंडमान भारत के बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं यह 572 द्वीपों का समूह हैं जो अपने शानदार खूबसूरत समुद्री तट, शानदार रिसोर्ट, समुद्री जीव, मैंग्रोव और उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों के लिए जाना जाता हैं। यहाँ पर आप डाइविंग और स्नॉर्केलिंग का भी लुप्त उठा सकते हैं।

यहाँ आकर आप अपनी सारी परेशानी भूल कर इन वादियों में बस खो जाना चाहोगे जो आपको जिंदगी जीने का नया नजरिया देगा। अगर आप भी समुद्री जीवो को अपने पास से देखने और एहसास करना चाहते है जैसे ज़िन्दगी न मिले दोबारा में देखा था तो यह आपके लिए बेस्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन साबित होगा।

यकीन मानिये आपको इस जगह से प्यार हो जायेगा, यह भारत के सबसे शांत और खूबसूरत जगहों में से एक हैं अंडमान घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मई के बीच माना जाता हैं।

#3. श्रीनगर

श्रीनगर

श्रीनगर भारत के जम्मू और कश्मीर की राजधानी हैं, साथ ही यह जम्मू कश्मीर का सबसे बड़ा शहर भी है यह भारत के सबसे मुख्य पर्यटक स्थल में गिना जाता हैं। यह शहर अपने खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे, उद्यानों, वाटरफ्रंट और हॉउसबोट के लिए प्रसिद्ध है।

यहाँ के डल झील, शालीमार बाग़, निशांत बाग़, गुलमर्ग, पहलगाम और चश्माशाही, पारी महल मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं यहाँ की खूबसूरती आपको जन्नत का एहसास कराएँगे, श्रीनगर घूमने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अक्टूबर  के बीच माना जाता हैं।

#2. मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज

मैक्लोडगंज भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कांगड़ा जिले में स्थित हैं, यह भारत के सबसे खूबसूरत पहाड़ियों में से एक है जिसकी मनोरम खूबसूरती सीधा दिल पर उतर जाती हैं। यहाँ ही पहाड़ियाँ और झरने आपको सुकून के पल देंगे जो आपको एक शानदार अनुभव कराते हैं।

मैक्लोडगंज में अपने दोस्तों के साथ घनी अँधेरी रातों में इन खुली आसमां और चमकीले तारों के नीचे बोनफायर और एक सूंदर मधुर संगीत आपको उन वादियों में खो जाने को मजबूर कर देगा। यह एहसास आप उम्र भर नहीं भूलना चाहोगे मैक्लोडगंज की यात्रा का सबसे अच्छा समय सितंबर से जून के बीच माना जाता हैं।

#1. गोवा

गोवा

भारत के युवाओ द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जगह गोवा ही है। यहाँ की प्राकृतिक सौंदर्य मनमोहक समुद्री तट और नाईट पार्टी लाइफ न सिर्फ भारत के लोगो को आकर्षित करते है बल्कि कई देशो के लोग भी यहाँ घूमने आते हैं।

यहाँ शाम होते ही सारा शहर पार्टी में झूमने को तैयार होता हैं जो यहाँ के लोगो में ऊर्जा से भर देता हैं। यहाँ की खास बात यह भी की यहाँ आपको कई Multiculture देखने को भी मिल जायेगा जो विभिन्न देशो से आए लोगो के कारण यह जगह और भी दिलचस्प हो जाता हैं।

गोवा में आपको कई विदेशो से आये लोग दिख जायेंगे जैसे रशियन, पुर्तगाली, थाईलैंड, जर्मन, ब्रिटिश, ऑस्ट्रेलियन आदि। यह गोवा में आपको विविधता में एकता देखने को मिल जायेगा, अगर आपको भी समुद्री तट और पार्टी करना पसंद है तो गोवा सिर्फ आपके लिए है।

आपको गोवा से प्यार हो जायेगा गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी के बीच माना जाता हैं। गोवा भारत के Top 10 Holiday Destinations In India में नंबर एक हैं।

Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Top 10 Best Holiday Destinations In India, Best Places To Visit In India अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये। अधिक जानकारी के लिए आप Makemytrip या yatra.com Travel Agency पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हो।

साथ ही इस जानकारी Top 10 Holiday Destinations In India को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading..

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!