Most Beautiful Honeymoon Destination In Asia In Hindi 

  Most Beautiul Honeymoon Destination 

Most Beautiful Honeymoon Destination In Asia In Hindi, Honeymoon Places Out of India क्या आप भी बना रहे हो अपने Honeymoon पर जाने का Plan और बनाना चाहते अपने हनीमून को यादगार और चाहते हो इस बार विदेश की सैर करना तो यह जानकारी सिर्फ आपके लिए है।

आज के इस आधुनिक युग में Young Generation में हमेशा कुछ नया और बड़ा करने की तमन्ना हमेशा से ही रही हैं। ऐसे में आज की Young Generation अपने हनीमून को खूबसूरत और यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ती और छोड़ना भी नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा मौका ज़िन्दगी में बार – बार नहीं आता।

यहीं वजह है की आज की युवा पीढ़ी पैसो से ज्यादा खूबसूरत लम्हे को जीने में ज्यादा भरोसा रखते है और जीवन को खुल कर जीते है और यह सही भी है की क्योंकि हनीमून किसी भी इंसान का सबसे खास पल होता है जिसे यादगार बनाना ही चाहिए।

पर हर Married Couple की तरह सबकी एक ही समस्या होती है की हनीमून जाना तो है पर जाये कहां इसलिए आज हम आपको एशिया के 7  खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन लेकर आये हैं। जो आपके हनीमून को खूबसूरत और यादगार बना देगा।

साथ ही आपको विदेशो के Culture, heritage, वहाँ के लोग, वहाँ के Traditional और वहाँ के कुछ Famous Place को पास से देखने का मौका मिलेगा तो जानते हैं Honeymoon Destination In Asia, Best Honeymoon Destinations On a Budget in Hindi.

 

एशिया के खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन

1. मालदीव (Maldives) 

मालदीव (Maldives) 

चारो ओर समुद्र से घिरा हुआ और खूबसूरत बीचेस से सुसज्जित मालदीव एशिया के सबसे अच्छे हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं जहाँ पुरे वर्ष पर्यटकों की भीड़ लगी होती है।

नीले समुद्र के बीच में बसा यह एशिया का सबसे छोटा देश हैं यहाँ समुद्र किनारे बसे सुन्दर रिसोर्ट और रात को जगमगाते समुद्र की लहरे आपका मन मोह लेंगे।

मालदीव सिर्फ एशिया में ही नहीं बल्कि दुनियाँ की सबसे खूबसूरत और पसंदीदा Tourist Places में से एक हैं जो दूसरे यूरोपियन देशो की अपेक्षा यहाँ ठहरना सस्ता भी हैं।

यही वजह हैं यहाँ आपको देशी और विदेशी सेलेब्रटी रिलेक्स और एन्जॉय करने आते हैं, चारो ओर समुद्र से घिरे होने से यहाँ Watersports काफी प्रचलित हुआ हैं। मालदीव की स्कूबा डाइविंग वर्ल्ड फेमस हैं जहा आपको दुनियाँ की सबसे बड़ी व्हेल को समुद्र के अंदर सामने से देखने का एहसास दिल को खुश कर देगा।

 

साथ ही आपको सुमद्र की अंदर की दुनिया और समुद्री की अनदेखी जीवो को देख कर शांति और ख़ुशी का अनुभव होगा Most Beautiful Honeymoon Destination की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।

क्या देखें : उथीमु, रंगाली आइलैंड, कानुहुरा आइलैंड, हलावेली, धिगु आइलैंड, व्हेल सबमरीन, मेल आइलैंड, मिहिरी आइलैंड,  बरोस आइलैंड इत्यादि।

कब जाये : मालदीव की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल और मई से अगस्त के बीच का होता हैं।

2. जापान (Japan)

जापान (Japan)

जापान कई छोटे – बड़े द्वीपों से मिल कर बना देश हैं जो चारो ओर सुमद्र से घिरा हुआ हैं इसे उगते सूरज का देश भी कहते हैं जापान एशिया के सबसे आधुनीक देश में गिना जाता हैं।

जापान में Technology काफी उन्नत हैं यहाँ आपको कई ऊंचे – ऊंचे गगनचुंभी इमारतें, Fastest Bullet Train और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले Robots आसानी से दिखाई देंगे।

वही आप अपने हनीमून को Romantic बनाने के लिए जापान में कई छोटे प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर आइलैंड मिलेंगे। जहाँ की खूबसूरत बीचेस, वॉटर फॉल, नदियाँ, ऊंचे हरी भरे पहाड़ दिल को सुकन और शांति का अनुभव कराते हैं।

साथ ही समुद्र के अंदर आपको एक नई दुनियाँ की सैर कराते हैं, जापान में मुख्यता बौद्ध धर्म को मानने वाले होते हैं, जापान के अधिकतर लोग उच्च शिक्षित होते है। जापानी लोग अपने दोस्ताना व्यव्हार के लिए जाने जाते हैं Most Beautiful Honeymoon Destination की लिस्ट में 2nd स्थान पर हैं।।

क्या देखें : हकोने कनागावा, निगाता, क्योटो, मियाजिमा आइलैंड , फुजिस फाइव लेक, टोक्यो, तोड़ाई जी टेम्पल, Oirase Gorge, शिराकवा गो, हिताची सीसाइड पार्क, Takachiho Gorge, यामाडेरा, ओसाका  इत्यादि।

कब जाये : जापान की यात्रा (Japan Honeymoon) करने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई और सितंबर से नवंबर के बीच का होता हैं।

3. थाईलैंड (Thailand)

थाईलैंड (Thailand)

Thailand दुनियाँ भर में अपने प्राकृतिक खूबसूरत बीचेस, नाईट पार्टी, और खूब सारी मस्ती के लिए जानी जाती हैं जहाँ के खूबसूरत नज़ारे सभी को दीवाना बना देती है। यह वह जगह है यहाँ युवा से लेकर बुजुर्ग भी आना पसंद करते हैं थाईलैंड की नाइटलाइफ़ पुरे दुनियाँ में मशहूर हैं।

Honeymoon Couple के लिए यहाँ कई सुन्दर रिसोर्ट मौजूद हैं जो प्रकृति के बेहद करीब है जिसमें आप अपने प्यार और आराम के पल को एन्जॉय कर सकते हैं, यहाँ की Koh Samui और चिआंग माई सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में गिना जाता हैं।

यहाँ के लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं इसलिए थाईलैंड में आपको कई सुन्दर और विशाल बौद्ध टेम्पल देखने को मिल जायेंगे यहाँ का लजीज़ Street Food पुरे वर्ल्ड में फेमस हैं। थाईलैंड न सिर्फ एशिया में बल्कि वर्ल्ड में भी आकर्षण का केंद्र रहा हैं दुनियाँ का सबसे लम्बा सांफ रेटिक्युलेटेड पाइथन भी यही पाया जाता हैं।

हर साल करोड़ो की संख्या में पर्यटक यहाँ पहुंचते हैं एक सर्वे के अनुसार एशिया में थाईलैंड की यात्रा करने वालो में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा हैं।

क्या देखें : कोह समुई, चिआंग माई, क्राबी, फुकेट, पटाया, Koh Lipe, फी – फी आइलैंड, कोह लैंटा, बैंकॉक इत्यादि।

कब जाये : थाईलैंड की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का होता हैं।

4. सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर (Singapore)

Singapore एशिया का एक छोटा सा पर बहुत ही समृद्ध देश हैं यहाँ की ऊंची – ऊंची इमारतें साफ सुथरे रोड और रात में लाइटो की चकाचौंद आपको आश्चर्य में डाल देगी। सिंगापुर की खास बात यह हैं की यहाँ के लोग भारत की तरह ही अनेकता में एकता पर विश्वास रखते हैं, यहाँ सभी धर्मो को समान अधिकार प्राप्त हैं।

यहाँ सभी धर्मो का बराबर से सम्मान किया जाता हैं सिंगापुर Technology, economy और Education के मामले में संपन्न देश में गिना जाता हैं। सिंगापुर आधुनिक युग का सबसे अच्छे देशो में गिना जाता हैं। अगर आप भी हनीमून के लिए एक ऐसे देश की तलाश कर रहे है।

जो सुरक्षित, सुविधा संपन्न, लक्ज़री लाइफ और मनोरंजक से भरपूर हो तो सिंगापुर आपके लिए एक परफेक्ट  Honeymoon Destination साबित होगा।

यहाँ आप कई नेशनल पार्क, ज़ू , गार्डन, समुद्री क्रूज़ जहाज, लेज़र लाइट शो, डिज़्नी लैंड, म्यूजिकल फाउंटेन आदि चीज़ो का लुप्त उठा सकते हो जो बेहद ही आकर्षक और दिल को छू जाने वाले होते हैं।

क्या देखें :  बुकिट बकोट टाउन पार्क, मरीना बे सेंड्स, गार्डन बाय द बे, सेंटोसा बिच, फोर्ट कैनिंग हिल,  माउंट फेबर, Clarke Quay, सिंगापूर फ्लायर, मरीन लाइफ पार्क इत्यादि।

कब जाये : सिंगापुर की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से जून के बीच का होता हैं पर अगर आप शांति से बिना किसी भीड़ के और अच्छे डिस्काउंट पाना चाहते हो तो जुलाई से नवंबर आपके लिए अच्छा समय होगा।

Also Read :
5. भारत (India)
भारत (India)
भारत एक ऐसा देश हैं जो खुद में एक सम्पूर्ण विश्व हैं इसकी वजह है यहाँ की डाइवर्सिटी, यहाँ आपको कई तरह के कल्चर देखने  को मिलता है वैसे तो  Best Honeymoon Destinations in india बहुत सारे हैं जहाँ आप जा सकते हैं।

 

पर सर्वे के अनुसार भारत में अंडमान निकोबार, केरल और गोवा एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन है। जहाँ आप प्रकति के बीच में अपने Love Partner के साथ प्यार में खो जाना चाहोगे।

 

साथ है यहाँ एडवेंचर के भी वर्ल्ड क्लास इंतेजाम किया गया हैं जो खासतौर पर New Couple और Tourist को ध्यान में रख कर किया गया हैं। अगर आपको नाईट लाइफ, खूबसूरत बीचेस, नाईट पार्टी और खूब सारी मस्ती करना है तो गोवा आपके लिए बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन रहेगा।

 

अगर आप शांत सुन्दर समुद्र की लहरों, खूबसूरत बीचेस और वहाँ की वादियों में अपने प्यार के साथ कुछ हसीन पल बिताना चाहते हो तो अंडमान निकोबार आपके लिए एक आदर्श जगह होगा।

 

और अगर आप प्रकृति के कोद में चारों ओर हरियाली और शांति के बीच अपने प्यार के साथ रोमांस के पल महसूस करना चाहते है तो केरल आपके लिए आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन साबित होगा।

6. मलेशिया (Malaysia)

Most Beautiful Honeymoon Destination In Asia

मलेशिया भी एशिया के मशहूर हनीमून डेस्टिनेशन में गिना जाता हैं जहाँ हर साल करोड़ो की तादाद में दुनियाँ भर के लोग और साथ में भारत से भी कई लोग मलेशिया हनीमून और छुट्टियाँ मनाने जाते हैं। मलेशिया के कुआलालम्पुर में स्थित पेट्रोनस ट्विन टॉवर पुरे विश्व में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा हैं।

जिसकी भव्यता देख कर आप ख़ुश हो जायेंगे मलेशिया में कई ऐसे छोटे आइलैंड स्पेशली मलेशिया का लैंगकॉवी आइलैंड है जो खासतौर पर हनीमून कपल के लिए ही हैं, जहाँ आप हनीमून के साथ वॉटरस्पोर्ट का भी आनंद ले सकते हैं।

मलेशिया का केएलसीसी एक्वेरियम विश्व प्रशिद्ध है जो करीब 5000 वर्ग फुट में फैला है जिसमें आपको दुनियाँ भर के 150 से भी अधिक मछलियाँ और जलीय जीव देखने को मिलेंगे यह नजारा सच में स्मरणीय अद्भुत और रोमांच का एहसास कराता हैं।

जहाँ आप अपने आस – पास और सर के ऊपर से विभिन्न जीवों और मछलियों को एक काँच के अंदर से देखते हो, एक पल के लिए लगता है की हम समुद्र के नीचे किसी गहराई में आ गए हैं। इसके साथ ही मलेशिया का शॉपिंग मॉल शॉपिंग लवर को खूब रास आता हैं।

यहाँ की बरजाया टाइम स्क्वायर मॉल मलेसिया का सबसे बड़ा मॉल हैं जो 3450000 वर्ग फुट में फैला हैं जहाँ आपको दुनियाँ भर की सारी जरुरत की चीज़ो और वर्ल्ड के टॉप ब्रांड यहाँ आपको आसानी से मिल जायेंगे,

क्या देखें : पलाउ लैंगकॉवी, बाटू फ्रिन्गही बिच, पनकोर आइलैंड, Tioman Island, रेडांग आइलैंड,  कैमेरॉन हाइलैंडस, कुआलालम्पुर, मलक्का, सबाह, सिपादन आइलैंड इत्यादि।

कब जाये : मलेशिया की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय दिसंबर से अप्रैल के बीच का होता हैं।

7. इंडोनेशिया बाली (Indonesia, Bali)

Most Beautiful Honeymoon Destination In Asia

इंडोनेशिया एक एक ऐसा देश है जो 17508 छोटे और बड़े आइलैंड से मिलकर बना हैं बाली इंडोनेशिया का ही एक खूबूसरत प्राकृतिक नज़ारो से भरपुर एक आइलैंड हैं। जो पर्यटन और हनीमून डेस्टिनेशन के दृस्टि से एशिया में काफी लोकप्रिय हैं।

वैसे तो इंडोनेशिया दुनियाँ का सबसे बड़ा मुस्लिम देश हैं पर बाली ही ऐसा एक आइलैंड है जिसमें निवास करने वाले 90 प्रतिशत हिन्दू धर्म को मानने वाले हैं।

यहाँ की संगीत, कला, संस्कृति सभी हिन्दू धर्म की तरह ही हैं इस तरह बाली एक भारतीय को अपने देश की तरह ही लगेगा। एक हिन्दू आइलैंड होने के कारण आपको यहाँ कई छोटे बड़े मंदिर या धार्मिक स्थल देखने को मिल जायेगा जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती हैं।

बाली के खुशनुमा मौसम मे खूबसूरत बीचेस के करीब एक रोमांटिक डेट आपके हनीमून को और भी यादगार बना देगा। बाली में आपको कई ज़ू, नेशनल पार्क, हनीमून रिसोर्ट, बर्ड पार्क, मंकी पार्क भी देखने को मिलेगा।

जो आपके के लिए एक बिल्कुल नया होगा साथ ही बाली में आप एडवेंचर्स स्पोर्ट और स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्केलिंग, सर्फिंग आदि का भी आनंद ले सकते हैं।

 

क्या देखें : ओरा बिच, Togean Island,  क्रिस्टल बे ऑन पेनिडा आइलैंड, गिट गिट वॉटरफॉल, नूसा लंबोगन, उलूवातु, न्यांग -न्यांग बिच, तीर्थ गंगा, बाली ज़ू, मेंजांगन आइलैंड, अयाना रिसोर्ट इत्यादि।

कब जाये : बाली की यात्रा (Bali Honeymoon) करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से सितंबर के बीच होता हैं, अगर आप पार्टी मनाने या सिर्फ घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो दिसंबर और जनवरी आपके लिए अच्छा होगा। पर इस वक़्त काफी भीड़ होती हैं ऐसे में बाली का सफर आपके लिए काफी खर्चीला साबित हो जायेगा।
Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Most Beautiful Honeymoon Destination In Asia In Hindi अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

Honeymoon Packages In Asia की अधिक जानकारी के लिए आप ऑनलाइन ट्रेवल साइट Makemytrip या Yatra.Com में जाकर चेक कर सकते हो और अपनी पसंद की कोई भी पैकेजेस ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हो।

 

अगर आपका किसी भी तरह का सवाल है तो आप हमारे फेसबुक Page से जुड़ कर सवाल कर सकते हैं। साथ ही इस जानकारी Most Beautiful Honeymoon Destination, Best Honeymoon Destinations 2021 को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!