Top Most Dangerous Snake In The World In Hindi इन सांपो से रहे सावधान

Top Most Dangerous Snake 

Top Most Dangerous Snake In The World, Most VenomousSnakes In The World सांप शब्द का नाम सुनते ही कई लोगो के मन में डर का माहौल होने लगता हैं। क्योंकि हम सभी बचपन से सुनते आ रहे है की साँप एक बहुत ही खतरनाक और जहरीला जीव है जिसने अगर किसी को काट लिया तो समझो की उसकी मौत तय हैं।

यही वजह है की आज लोगो में सांप को लेकर गलत धारणा बन गई है और नतीजा यह होता हैं की आज कुछ लोग सांफ देखते ही उसे मारने के लिए तैयार हो जाते हैं। पर अच्छी बात यह की हिन्दू धर्म में सांप एक पूजनीय जीव है जिस वजह से साँपो को नहीं मारा जाता है।

हम बताना चाहते हैं की विश्व में साँपो की करीब 3000 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं। जिसमें से सिर्फ केवल 600 प्रजातियाँ ही विषैली होती हैं जो मनुष्य को नुकसान पहुँचा सकती हैं, जिससे हमे सावधान होने की सख्त जरुरत है।

क्योंकि यह सांप मनुष्य की जान ले सकता हैं इसलिए आज हम विश्व के 10 सबसे विषैल खतरनाक साँपो Top Most Dangerous Snake In The World के बारे में जानेंगे।

 सबसे विषैल खतरनाक सांप (Most Venomous Snakes)

1. इनलैंड ताइपान (Inland Taipan)

इनलैंड ताइपान (Inland Taipan)

Inland Taipan को Top Most Dangerous Snake माना गया है जो North Australia में पाया जाता हैं जिसे सबसे पहले 1879 में मुरे और डार्लिंग नदी के बीच नार्थवेस्ट विक्टोरिया ऑस्ट्रेलिया में देखा गया था।

इसके एक डंक में 110 Mg तक घातक जहर पाया जाता हैं जो Rattle Snake के मुकाबले 10 गुना और वही King Kobra सांप के मुक़ाबले 50 गुना ज्यादा जहरीला और घातक होता हैं।

इसके एक बार के वार में इतना ज़हर छोड़ सकता है की यह 100 लोगो की जान लें सकता हैं, Inland Taipan का ज़हर Neorotoxins, Hemotoxins, Myotoxins होता हैं। जो मनुष्य के तंत्रिका तंत्र, खून के थक्का बनने, और मांसपेसियों को बहुत नुकसान पहुंचाता हैं।

जो कई बार मृत्यु का कारण बनते हैं पर इस साँप की अच्छी बात यह है की यह इंसानो से दूर एकांत जगहों में रहना पसन्द करते हैं साथ ही यह स्वभाव में शांत प्रकृति के माने जाते हैं जो मनुष्यो के लिए एक राहत की बात हैं।

2. समुद्री साँप (Sea Snake) 

समुद्री साँप (Sea Snake) 

समुद्री साँप सबसे ख़तरनाक और ज़हरीले सांपो में से एक होता हैं इस साँप का अधिकांश जीवन समुद्र में होने और अधिकांश समुद्रो में पाए जाने के कारण ही इसका नाम Sea Snake पढ़ा।

जो की हिन्द महासागर से प्रशांत महासागर के Hot Water जलीय क्षेत्र में पाए हैं, Sea Snake अन्य सांपो के तुलना में ज्यादा लम्बे होते है। इनके मुँह आकार में छोटे होते हैं और इनकी पुंछ चपटी होती हैं जो इन्हे जल में आसानी से तैरने में सहायक होते हैं।

चूँकि यह साँप समुद्र में रहना ज्यादा पसंद करते है इस वजह से इंसानो को काटने की घटना कम होती होती हैं, यह स्वभाव में शर्मिले होते हैं और इंसानो से उचित दूरी बना कर रखते हैं।

3. किंग कोबरा (King Cobra) 

किंग कोबरा (King Cobra) 

किंग कोबरा दुनियाँ का सबसे लम्बा विषैला साँप होता हैं साथ ही यह South Asia (Poisonous Snakes In India) का सबसे खतरनाक और ज़हरीला साँप होता हैं। इसकी मुख्य पहचान इसका फन और फन में बनी धारिया होती हैं, भारतीय उपमहाद्वीप और एशिया के कई देशो में धार्मिक आस्था के आधार पर इसकी पूजा की जाती हैं।

King Kobra की लम्बाई 18 Feet तक हो सकती हैं King Kobra के एक डंक में अधिकतम 1000 Mg तक का जहर पाया जाता हैं जिसके  जहर में Neorotoxins, haditoxins पाया जाता है।

जो तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं अगर आपको यह साँप काट लिया और अपने तुरंत चिकित्सीय उपचार नहीं लिया तो 45 मिनट के भीतर मौत हो सकती हैं।

4. रसेल वाईपर (Russel Viper)

रसेल वाईपर (Russel Viper)

Russel Viper पुरे एशिया में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक और जहरीले साँपो में से एक हैं। यह साँप दूसरे के मुकाबले इसलिए भी खतरनाक हैं क्योंकि यह विषैला होने के साथ ही आक्रामक भी होते है।

जिसकी लम्बाई 3 Feet से 5 Feet तक हो सकती हैं Russel Viper अपने भोजन में चूहे, मेंढक और छिपकली खाना पसंद करते हैं जो इंसानी आबादी के बीच बड़ी संख्या में पाये जाते हैं। यही वजह हैं एशिया में Russel Viper द्वारा इंसानो के काटे जाने की घटना ज्यादा पायी जाती हैं।

Also Read :

5. ब्लू करैत (Blue Krait)

ब्लू करैत (Blue Krait)
Credit : Jayendra chiplunkar

ब्लू करैत भारतीय उपमहाद्वीप और एशिया में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक और जहरीले साँपो में से एक हैं इस करैत साँप की और भी कई प्रजातियाँ पायी जाती है जैसे Many Banded Krait, Common Krait, Black Banded Sea krait, Common Yellow Lipped Sea Krait इत्यादि ये सभी साँप विषैला होता है।

इसकी लम्बाई 5 से 9 Feet तक हो सकते हैं यह अपने भोजन में छोटे साँपो, चूहे, मेंढक और कीड़े आदि खाते हैं। करैत का विष Neorotoxins होता है जो तंत्रिका तंत्र पर बहुत बुरा प्रभाव डालते हैं।

यह साँप अक्सर रात को शिकार को निकलते हैं जिससे कई बार इनका सामना इंसानो से हो जाता हैं। अगर यह साँप काट लिया और आपने तुरंत चिकित्सीय उपचार नहीं लिया तो 4 से 8 घंटे के भीतर मौत हो सकती हैं।

6. रैटल स्नेक (Rattle Snake)

रैटल स्नेक (Rattle Snake)

Rattle Snake दुनियाँ की Top 10 Deadliest Snakes In The World मे से एक हैं यह मुख्य रूप से South America में पाया जाता हैं जो अमेरिका का दूसरा सबसे विषैला साँप हैं। इस साँप की मुख्य पहचान इसके पूँछ पर पाए जाने वाले छल्लो का पाया जाना है जिसके हिलने पर 10 मीटर दूर से भी इसकी उपस्थिति का अंदाज़ा लग जाता हैं।

Rattle Snake दूसरे साँपो के मुकाबले बहुत गुस्सैल आक्रामक और तेज होते है जो इसे और भी खतरनाक बना देते हैं इसके जहर में Hemotoxins होता हैं जो रक्त में थक्का बनने को रोक देता हैं।

अगर यह साँप काट लिया और आपने तुरंत चिकित्सीय उपचार नहीं लिया तो 15 मिनट से 1 घंटे के भीतर मौत हो सकती हैं।

7. ब्लैक माम्बा (Black Mamba)

 Top Most Dangerous Snake In The World

ब्लैक माम्बा मुख्य रूप से अफ्रीका महाद्वीप में बहुतायात में पाया जाता हैं यह अफ्रीका का सबसे ख़तरनाक, विषैला और आक्रामक साँप हैं। इस साँप की मुख्य पहचान इसके मुँख के अंदर के भाग का काला होना हैं इसी गुण के आधार पर इसका नाम Black Mamba पड़ा।

यह Black Mamba 6 feet से लेकर 10 feet तक हो सकते हैं खुद के खतरा महसूस होने पर यह अपने प्रतिद्वन्दी को 10 से 12 बार लगातार काटता है। साथ ही यह दुनियाँ का सबसे गुस्सैल और तेज रफ़्तार वाला साँप हैं जो 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से अपने शिकारी का पीछा कर सकता हैं।

ब्लैक माम्बा का विष Neorotoxins होता है जो तंत्रिका तंत्र पर बहुत बुरा प्रभाव डाल कर उसे डैमेज करते हैं ब्लैक माम्बा के काटने पर और सही उपचार न मिलने पर 2 से 3 घंटे में मौत हो जाती हैं।

8. सॉ स्केल्ड वाईपर (Saw Scaled Viper) 

 Top Most Dangerous Snake In The World In
Credit : Shantanu Kuveskar

Saw Scaled Viper मुख्य रूप से Africa, मिडिल ईस्ट और एशिया के कुछ देशो पाया जाता हैं, यह एक ख़तरनाक, विषैला और आक्रामक साँप हैं। दुनियाँ में सबसे ज्यादा साँपो द्वारा काटे जाने और लोगो की मौतो का जिम्मेदार यही Saw Scaled Viper Snake हैं।

यह साँप अपने भोजन में टिड्डे, छिपकली, चूहे, मकड़ियां, कीड़े मेंढक इत्यादि खाना पसंद करते हैं। जिसकी तलाश में यह साँप अक्सर इंसानी इलाको में पहुँच जाता हैं वाईपर की अब तक 12 प्रजाति खोजी जा चुकी हैं जिनमें से सभी विषैले हैं।

इनमें से सबसे ज्यादा विषैला साँप Saw Scaled Viper Snake हैं सॉ स्केल्ड वाईपर में मुख्यता 4 तरह के जहर पाए जाते हैं जो Hemotoxins, Neurotoxins, Cardiotoxins और Cytotoxins होते हैं।

Also Read : 

आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Top Most Dangerous Snake In The World अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी Top Most Dangerous Snake In The World को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!