Low Budget Honeymoon Destination In Asia In Hindi 

 Low Budget Honeymoon Destination 

Low Budget Honeymoon Destination In Asia In Hindi कई शादीशुदा जोड़े की दिली ख्वाहिश होती हैं की वे देश से बाहर कम पैसो में हनीमून मनाने जाये, पर दिक्कत हमेशा यह होता है की हर कोई भारत से बाहर हनीमून मनाना अफोर्ड नहीं कर पाते।

जिससे वे जाना तो चाहते हैं पर खर्च देख कर मायूस हो जाते हैं और अपने सपने को पूरा नहीं कर पाते, इसलिए आज हम आपको कम खर्च में हनीमून मानाने विदेश जाने के लिए उन देशो के नाम बताने वाले हैं जहाँ आप आसानी से अपने कम खर्च में हनीमून मानाने विदेश जा सकते हैं।

यह सभी देश किसी भी अन्य बड़े देशो से बिल्कुल भी कम नहीं हैं साथ ही हम जिन देशो के नाम बताने वाले है वह इसलिए भी खास हैं क्योंकि यह भारत के मित्र देश है जहाँ के कल्चर भारत से मिलते हैं।

यहाँ के लोग भी भारत को काफी पसंद करते हैं और सम्मान करते हैं तो यह हर लिहाज से आपके हनीमून ट्रिप को यादगर बना देगा तो जानते है Low Budget Honeymoon Destination In Asia In Hindi.

कम पैसो में हनीमून यात्रा यहाँ जाये 

1.वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम एशिया के सबसे सुन्दर कम खर्चीला वाला हनीमून डेस्टिनेशन में से एक हैं जहाँ की प्राकृतिक खूबसूरत देखते ही बनती हैं। वियतनाम के कुछ आइलैंड किसी भी बड़े विकसित देशो के हनीमून डेस्टिनेशन को टक्कर देते है जो लक्ज़री लाइफ के साथ प्राकृतिक खूबसूरत को बहुत अच्छे से संजोया हुआ हैं।

यही वजह है की विदेशी और भारतीयो के द्वारा भी यह देश हनीमून के लिए बहुत पसंद किया जाता हैं। वियतनाम के अधिकांश जनसंख्या बौद्ध धर्म को मानने वाले है जो यहाँ के लोगो की संस्कृति में इसकी झलक दिखती हैं,  इसलिए यहाँ आपको कई पहाड़ो में बसे कई सुन्दर बौद्ध मंदिर देखने को मिल जायेंगे।

वियतनाम की करंसी भारत के 1 रुपए 309 वियतनामी डाँग के बराबर होता हैं इससे यहाँ खर्च दूसरे देश की अपेक्षा कम होता हैं। अगर आप भी अपना हनीमून शांति पूर्वक प्रकति के बीच रख कर मनाना चाहते हैं तो वियतनाम Low Budget Honeymoon Destination आपके लिए अच्छा ऑप्शन हैं।

यहाँ आप कम पैसे में खूबसूरत रिसोर्ट, झरने, झील, जंगल सफारी नदियाँ यहाँ की फ़ूड का आनंद ले सकते हो।

क्या देखें : कैन डाओ, फु क्वॉ आइलैंड, हलोंग बे, सापा, माई चाऊ, मुई ने, दनांग, हनोई इत्यादि।

कब जाये : वियतनाम की यात्रा का सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और अगस्त से अक्टूबर के बीच का माना जाता हैं।

2. श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका (Sri Lanka)

भारत का पडोसी देश श्रीलंका हनीमून के लिए हर लिहाज से बेहतर हैं क्योंकि यह भारत के बहुत पास है जो भारत के दक्षिण से मात्रा 31 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके एयर टिकट भी काफी सस्ते होते हैं श्रीलंका अपने प्राकृतिक और सांस्कृतिक सम्पन्नता के दृस्टि से भारत से काफी मिलती जुलती हैं।

जो आपको भारत के लोगो के बीच में होने का एहसास कराएँगे, यहाँ रामायण के लंका के प्रमाण यहाँ मिलते हैं जिसे देख कर काफी सुकन और अध्यात्म से जुड़े होने का एहसास होगा।

एशिया के सबसे शांत जगह में से एक श्रीलंका के सुन्दर शांत बीच में आप हनीमून का आनंद ले सकते है, साथ ही आप यहाँ वॉटर स्पोर्ट्स का भी आनंद ले सकते है जैसे सर्फिंग, स्नॉर्केलिंग, स्कूबा डाइविंग आदि।

क्या देखें : पीजन आइलैंड, कंडालमा, सेन्ट्रल हाइलैंडस, एला, हिकाकुआ, टांगले, मिरिसा, बेनटोटा, कोलंबो इत्यादि।

कब जाये : श्रीलंका की यात्रा का सबसे अच्छा समय जनवरी से अप्रैल और जुलाई से सितंबर के बीच का होता हैं।

3. रूस (मास्को, सेंट पीटरस्बर्ग) (Russia)

रूस (मास्को, सेंट पीटरस्बर्ग) (Russia)

आज के दौर में भारत का सबसे अच्छा दोस्त में जो पहले नंबर पे आता है वह रूस ही हैं रूस के लोग जितना भारत के संस्कृति और भारत से प्यार करते है उतना पश्चिमी देशो में कोई दूसरा नहीं करता हैं। रूस का भारत के प्रति लगावो इतना ज्यादा है की वहाँ के लोग बड़ी संख्या में हिन्दू धर्म को अपना रहे।

जो आपको गर्व का एहसास कराता हैं क्षेत्रफल के हिसाब से दुनियाँ का सबसे बड़ा देश दुनियाँ भर की खूबसूरती को खुद में समेटा हुआ हैं जो किसी के भी कल्पना से ऊपर है। हनीमून मनाने के लिए रूस में कई जगह हैं पर सभी घूमना मुश्किल हैं इसलिए मॉस्को एक आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन होगा।

आप यहाँ सबसे लंबी दूरी की ट्रांस साइबेरियन रेल यात्रा के सफर का भी मजा ले सकते है जो करीब 9300 किलोमीटर लंबी हैं रूस एक शक्तिशाली और सुरक्षित देश है जो आपके सुरक्षित हनीमून के लिए बहुत ही अच्छा हैं।

क्या देखें : बैकाल झील, सेंट पीटरस्बर्ग, Kislovodsk, ब्लादिवासतक, कज़ान, स्पैरो हिल, कैथेड्रल ऑफ़ द अर्चनजेल,  मॉस्कवेरियम, संत बेसिल्स कैथेड्रल, मॉस्को क्रेमेलिन, रेड स्क्वायर इत्यादि।

कब जाये : मॉस्को की यात्रा का सबसे अच्छा समय अप्रैल से अगस्त के बीच का होता हैं।

4. फिलीपीन्स (Philippines)

फिलीपीन्स (Philippines)

फिलीपीन्स एक बहुत ही खूबसूरत देश है जो कई सारे छोटे – बड़े आईलैंड से मिल कर बना हैं जो एक साथ कई खूबसूरती को समेटे हुए हैं। यहाँ आपको कई हनीमून डेस्टिनेशन मिल जायेंगे जो सुंदर समुद्री तटों के बीच में आप खुद को रिलैक्स कर प्यार को महसूस कर सकते हो।

वहीं आप यहाँ मानसिक शांति और प्रकृति के करीब रह कर अपने हनीमून का भरपूर आनंद ले सकते हैं। साथ ही आप यहाँ के कुछ खूबसूरत बीच रिसोर्ट, झीले, झरने,  फ्रेश सी फ़ूड का भी आनंद ले सकते है।

आप यहाँ स्नॉर्केलिंग, सर्फिंग, स्कूबा डाइविंग, का भी आनंद ले सकते हैं जो आपके हनीमून को रोमांटिक के साथ रोमांचक भी बना देगा। 10 करोड़ से अधिक आबादी वाला यह देश दुनियाँ का 12वॉ सबसे बड़ा आबादी वाला देश हैं जिसमें से अधिकांश बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं।

 

जिससे आपको यहाँ कई आकर्षक और खूबसूरत बौद्ध मंदिर भी देखने को मिल जायेगा इस प्रकार फिलीपीन्स कम खर्च में कम्पलीट हनीमून पैकेज का सबसे आदर्श जगह हैं।

क्या देखें : बोहोल आइलैंड, पालवन आइलैंड, सागडा, कोरोन, बोराके आइलैंड, Elefante Islan, मनिला इत्यादि।

कब जाये : फिलीपीन्स की यात्रा का सबसे अच्छा समय दिसंबर से फ़रवरी के बीच का होता हैं।

Also Read :


5. थाईलैंड (Thailand)

थाईलैंड (Thailand)

थाईलैंड दुनियाँ भर में अपने अपने प्राकृतिक खूबसूरत बीचेस, नाईट पार्टी, और खूब सारी मस्ती के लिए जानी जाती हैं जहाँ के खूबसूरत नज़ारे सभी को दीवाना बना देती है। यह वह जगह है जहाँ युवा से लेकर बुजुर्ग भी आना पसंद करते हैं थाईलैंड की नाइटलाइफ़ पुरे दुनियाँ में मशहूर हैं।

हनीमून कपल के लिए यहाँ कई सुन्दर रिसोर्ट मौजूद हैं जो प्रकृति के बेहद करीब है जिसमें आप अपने प्यार और आराम के पल को एन्जॉय कर सकते हैं, यहाँ की कोह समुई और चिआंग माई सबसे खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन में गिना जाता हैं।

यहाँ के लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं इसलिए थाईलैंड में आपको कई सुन्दर और विशाल बौद्ध टेम्पल देखने को मिल जायेंगे यहाँ का लजीज़ स्ट्रीट फ़ूड पुरे वर्ल्ड में फेमस हैं। थाईलैंड न सिर्फ एशिया में बल्कि वर्ल्ड में भी आकर्षण का केंद्र रहा हैं दुनियाँ का सबसे लम्बा सांफ रेटिक्युलेटेड पाइथन भी यही पाया जाता हैं।

हर साल करोड़ो की संख्या में पर्यटक यहाँ पहुंचते हैं एक सर्वे के अनुसार एशिया में थाईलैंड की यात्रा करने वालो में भारतीयों की संख्या सबसे ज्यादा हैं।

क्या देखें : कोह समुई, चिआंग माई, क्राबी, फुकेट, पटाया, Koh Lipe, फी – फी आइलैंड, कोह लैंटा, बैंकॉक  इत्यादि।

कब जाये : थाईलैंड की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का होता हैं।

6. लाओस (Laos)

 Low Budget Honeymoon Destination In Asia

एशिया के इस छोटे से देश को उसकी सिम्पलिसिटी प्राकतिक परिदृस्य और शांत देश के रूप में जाना जाता हैं जो एक जोड़े के लिए कम पैसे में शांति पूर्वक एक दूसरे में खोकर प्रकृति का आनंद लेने के लिए इसे बहुत ही आदर्श हनीमून डेस्टिनेशन बनाता हैं।

लाओस को लाखों हाथियों का देश भी कहा जाता है यहाँ के वॉटरफॉल बहुत मनमोहक होते है। इस देश की अच्छी बात यह है की यहाँ आप कम खर्च में ही ज्यादा से ज्यादा अच्छी जगह देख सकते हो और अच्छे फ़ूड को एन्जॉय कर सकते हैं। लाओस के अधिकांश लोग बौद्ध धर्म मानने वाले होते हैं यह देश शांति प्रिय देशो में गिना जाता हैं।

क्या देखें : कुआंग सी फॉल्स,  बेलमोंड ला रेसिडेंस फोउ वाओ,  मेकॉन्ग नदी, वाँग विइंग,  माउंट फु सी इत्यादि।

कब जाये : लाओस की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच का होता हैं।

7. नेपाल (Nepal)

 Low Budget Honeymoon Destination In Asia

भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपने माउन्ट एवेरेस्ट पर्वत के लिए विश्व विख्यात हैं इसी तरह और भी दुनियाँ के  सबसे ऊंचे पर्वत नेपाल में मौजूद हैं। इसे भारत का छोटा भाई भी कहाँ जा सकता हैं, क्योंकि भारत की तरह नेपाल भी एक हिन्दू राष्ट्र के रूप में जाना जाता हैं जिसमें 85 प्रतिशत हिन्दू है।

नेपाल मुख्य रूप से प्रकृति संपन्न देश है अगर आप भी एक प्रकृति प्रेमी हैं ऊंचे खूबसूरत हरी भरी पहाड़िया खूबसूरत नदिया झील झरने और बर्फीली हिमालय की पहाड़ियों में कुछ वक़्त अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते है तो नेपाल आपके लिए एक अच्छा हनीमून डेस्टिनेशन होगा है।

यहाँ आपको सस्ते में ही अच्छे होटल या रिसोर्ट मिल जायेंगे नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर काफी प्रचलित और पूजनीय हैं जो देखने योग्य हैं।

क्या देखें : नागरकोट, काठमांडू, पोखरा, बर्डिया, सारंगकोट, दमन, मुस्तांग, गोदावरी, बांदीपुर इत्यादि।

कब जाये : नेपाल की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून के बीच का होता हैं।

8. भूटान (Bhutan)

Low Budget Honeymoon Destination In Asia

Low Budget Honeymoon Destination में भूटान दुनिया में शांतिप्रिय देशो में गिना जाता हैं जहाँ के लोगो का जीवन बहुत ही सामान्य है जिसमे से ज्यादातर लोग गाँव में में रहते है कृषि कार्य में सलग्न होने के बावजूद यहाँ के लोग ख़ुशी से जीवन जीते हैं। भूटान अपने प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता हैं।

इसी वजह से हनीमून के लिए और टूरिस्ट के लिए भूटान एक अच्छा ऑप्शन माना जाता हैं यहाँ की खूबसूरत पहड़िया और पहाड़ो में बसा बौद्ध टेम्पल आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। साथ ही यहाँ आपको कई सुन्दर झील झरने और साफ पानी की नदियाँ देखने को को मिलेगा जो आपका मन मोह लेगी।

लोगो के द्वारा भूटान आने की सबसे बड़ी वजह यह भी है की भारत के लिए यहाँ यात्रा करना बहुत ही आसान और सस्ता है जो 20 से 30 हज़ार के खर्च तक का होता है।

भूटान में आप आसानी से बस अपना पहचान पत्र या वोटर आई डी कार्ड  दिखा कर भी यात्रा कर सकते हैं। भूटान के लोग मुख्यता बौद्ध धर्म को मानने वाले होते है साथ यहाँ बड़ी संख्या में नेपाली हिन्दू भी निवास करते हैं।

क्या देखें :  थिम्फु, ट्रोंगसा विलेज, पुनाका, वांगडुई फोड्रंग, हा वेली, गांगटे,  बुमथांग इत्यादि।

कब जाये : भूटान की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई अक्टूबर से दिसंबर के बीच का होता हैं।

Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Low Budget Honeymoon Destination In Asia in hindi अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।अगर आपको मुझसे किसी भी तरह का सवाल करना है तो आप हमारे फेसबुक पर जुड़ कर सवाल कर सकते हैं।

 

साथ ही इस जानकारी Low Budget Honeymoon Destination In Asia  को Social Media और Friends में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Facebook page को Like भी कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!