Six Pack Abs Kaise Banaye Ghar Par Abs Exercise At Home 

Six Pack Abs Kaise Banaye

Six Pack Abs Kaise Banaye Ghar Par Six Pack Abs Exercise At Home 

Six Pack Abs Kaise Banaye Ghar Par Six Pack Abs Exercise At Home हर इंसान चाहें वो लड़का हो या लड़की सभी की चाहत होती Perfect Fit Body की है और एक शानदार 6 पैक ऐब्स की खासतौर पर लड़को को, क्योंकि यह आपके बॉडी को एक आकर्षक रूप देता हैं।

जिससे आपका शरीर देखने में भी बहुत सुंदर लगने लगता हैं जो ऊर्जा से भरभूर और आत्मविश्वास का एहसास कराता हैं। पर परेशानी यह है की हममें से ज्यादातर लोग अपने बड़े हुए पेट से परेशान होते हैं जिससे शरीर का रूप भी आकर्षक नहीं रह पाता।

 

इस बड़े हुए पेट की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है जैसे मोटापा, आत्मविश्वास की कमी, कपड़े में अच्छे न दिखाई देना इत्यादि।

कई बार तो दूसरे लोगो द्वारा मजाक का पात्र बनना पड़ता हैं साथ ही बढ़ा हुआ पेट से हमें कई प्रकार की पेट सम्बन्धी बीमारी का भी सामना करना पड़ता हैं।

इसलिए आज हम इस पोस्ट में जानेंगे की हम घर पर ही एक शानदार परपेक्ट 6 पैक एब्स कैसे बनाये तो जानते हैं Six Pack Abs Kaise Banaye Ghar Par Six Pack Abs Exercise At Home

सिक्स पैक एब्स वर्कआउट

हम यहाँ पहले ही आप सभी को बता देना चाहते है हमारी बॉडी का पेट ही एक ऐसा भाग हैं जहाँ बहुत जल्दी फैट जमा होने लगता हैं या कहे मोटापा बढ़ने की शुरुवात पेट से ही होता हैं।

और यही वह भाग हैं जो आसानी से हमारे कण्ट्रोल में नहीं आता कहने मतलब बस इतना है एब्स वर्क आउट एक तो बहुत मुश्किल होता हैं।

खास तौर पर उन लोगो के लिए जो कुछ ज्यादा ही मोटापे का शिकार हुए है और यह मुश्किल इलसिए भी लगता है। की क्योंकि इसके नार्मल रिजल्ट दिखने में ही 2 महीने का समय लग जाता हैं यह आपके Belly fat loss पर Depends करता हैं।

अच्छा रिजल्ट देखने में ही 6 महीने का समय लग जाता हैं और इन सब में सबसे मुश्किल है सिक्स पैक एब्स को बरकारार(Maintain) रखने की जो बिलकुल भी आसान नहीं हैं।

 

पर हम यहीं कहना चाहेंगे की अगर आपको 6 पैक एब्स चाहिए तो मेहनत से ज्यादा धैर्य की जरूरत पड़ेगा। क्योकि एब्स बनाने की लिए आपको कम से कम 6 महीने का समय तो लग ही जायेगा।
चाहें आप घर पर करो या जिम पर यह थोड़ा मुश्किल जरूर है पर 100 प्रतिशत इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा।

 

Note : 
1. किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले 7 मिनट  का वॉर्मअप जरूर करें यह आपकी  बॉडी को एक्सरसाइज के लिए तैयार करते हैं जो इंजरी होने से भी बचाता हैं।

 

2. यहाँ जितने भी एक्सरसाइज बताये गए है वे सभी उन लोगो के लिए जो अभी शुरुवाती दौर (Begginer) पर हैं Advance Abs  अगले पोस्ट में बताया जायेगा।

 

3. अगर आप बॉडी बनाने को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और ज्यादा अच्छी और प्रोफेशनल बॉडी बनाना चाहते हो तो हमारी यही सलाह हैं की आप एक जिम सेट अवश्य लें। अगर आप ऑनलाइन लेना चाहते हैं तो यहाँ लिंक Gym set  पर क्लिक कर ले सकते है जिसकी कीमत 1000 से 3000 तक में मिल जायेगा।

 

Top 5 Six Pack Exercises

1. क्रंचेस (Crunches)

क्रंचेस (Crunches)

अगर आप 6 पैक एब्स की चाहत रखते हो इस एक्सरसाइज को अपने लाइफ का हिस्सा बना लो क्योंकि यह  एक्सरसाइज खासतौर पर 6 पैक एब्स के लिए ही होता हैं। यह एक्सरसाइज आपके Upper Abs पर दबाव डालता हैं।

यह आपके पेट के माँसपेसियो में खिचाव लाकर फैट को Reduce करके सिक्स पैक एब्स को बनाने में मदद करता हैं यह क्रंचेस एब्स के लिए सबसे बेस्ट होम वर्कआउट हैं।

कैसे करें

  • क्रंचेस करने के लिए सबसे पहले आप ज़मीन पर मैट बिछा ले फिर उस पर पीट के बल लेट जाये।
  • अपने दोनों हाथो के को सर के पीछे रखना हैं, फिर दोनों पैरो को घुटनो के सहारे मोड़ना हैं पैरो के तलवे ज़मीन को टच कर सकते हैं।
  • धीरे – धीरे अपने कंधे को साँस लेते हुए कुछ ऊपर उठाये, ध्यान दे जितना हो सके उतना ही ऊपर करें ज्यादा जोर नहीं लगाना हैं बस इतना करें की आपके पेट की मांसपेसियों में खिचाव आये।
  • साँस छोड़ते हुए वापस नीचे आये इस तरह आप इस वर्कआउट को शुरूवात में जितना हो सके उतनी बार दोहराये।
  • इसमें शुरुवात में थोड़ा मुश्किल होता है पर धीरे – धीरे समय के साथ इसे बढ़ाते जाये इस प्रकार आप इस वर्कआउट के 3 सेट लगाए और प्रत्येक सेट में जितना आप कर सकते हो करें जैसे 15, 12 10।

Also Read :

2. रिवर्स क्रंचेस (Reverse Crunches)

रिवर्स क्रंचेस Exercise भी क्रंचेस की तरह ही हैं इसमें फर्क बस इतना है की इसमें पैरो का उपयोग ज्यादा होता है जैसे क्रंचेस में सर और कंधे को सामने की ओर मूव किया जता था, ठीक उसी के विपरीत यह वर्कआउट हैं।

यह भी आपके एब्स के लिए अच्छे एक्सरसाइज में गिना जाता हैं रिवर्स क्रंचेस मुख्य रूप से आपके Lower Abs पर दबाव डालता हैं, जो आपके पेट के निचे के एब्स को बनाने में उन्हें सही आकार में लाने में मदद करता हैं।

कैसे करें

  • रिवर्स क्रंचेस करने के लिए भी आपको सबसे पहले ज़मीन पर पीट के बल लेट जाना हैं।
  • फिर अपने हाथो को सीधे रखते हुए ज़मीन पर रख लेना हैं फिर अपने घुटनो को मोड़ कर साँस लेते हुए घुटने को छाती के करीब लाने का प्रयास करना हैं।
  • फिर साँस छोड़ते हुए वापस अपने पहले पोजीशन पर आये इस प्रकार इस एक्सरसाइज के 3 सेट लगाए और प्रत्येक सेट में इस प्रक्रिया को 10 से 15 बार दोहराये।

3. रशिअन ट्विस्ट (Russian Twist)

रशिअन ट्विस्ट Exercise हमारे बॉडी के पेट के साइड फैट को कम करने और उसे एक परफेक्ट शेप देने में मदद करता हैं यह बहुत ही आसान और असरदार एक्सरसाइज हैं जिसे हर कोई कर सकते हैं।

रशिअन ट्विस्ट (Russian Twist) picture

यह वर्कआउट दो तरीके के किया जा सकता हैं एक तो डंबल के साथ दूसरा बिना डंबल के साथ फर्क बस इतना है की डंबल के साथ इसे ज्यादा इंटेंस के साथ किया जा सकता है, जिसके इसके रिजल्ट भी बहुत अच्छे मिलते हैं।

कैसे करें

  • रशिअन ट्विस्ट Exercise करने के लिए आपको पहले ज़मीन पर बैठ जाना हैं फिर अपने दोनों पैरो को  सीधे रखते हुए एक फिट ऊपर उठाना हैं।
  • फिर दोनों हाथो के हथेलियों को आपस में मिला लें अपने कंधे को थोड़ा सा पीछे झुकाते हुए अपने दोनों हाथो को एक बार दाये और एक बार बाये करें।
  • साँसो की गति सामान्य रखें आप अच्छा रिजल्ट पाने के लिए हाथो में डंबल का भी उपयोग कर सकते हैं अगर डंबल न हो तो आप ईट का इस्तेमाल भी कर सकते हो।
  • इस प्रकार इस एक्सरसाइज के 3 सेट लगाए और प्रत्येक सेट में इस प्रक्रिया को 20 से 25 बार दोहराये।

4. प्लैंक (Plank)

प्लैंक (Plank) picture
यह एक्सरसाइज देखने में जितना हैं आसान हैं उतना करने में नहीं इस एक्सरसाइज के कई सारे फायदे हैं इसलिए प्लैंक बड़े बड़े सेलेब्रिटी की भी पहली पसंद होता हैं।

इसे सभी उम्र के लोग कर सकते है यह हमारे बॉडी के कोर एब्स के लिए बहुत अच्छा वर्कआउट माना जाता हैं साथ ही यह थोड़ा थोड़ा पूरी बॉडी को सही शेप में लाने में मदद करता हैं।

कैसे करें

  • प्लैंक Exercise करने के लिए सबसे पहले ज़मीं पर मैट बिछा कर पुशअप्स पोजीशन में आ जाये।
  • उसके बाद अपने दोनों हाथ की कोहनियों को ज़मीन पर टच करें और अपने हाथो में मुट्ठी बना ले और पैर सीधे रखें।
  •  इसके बाद आप इसी पोजीशन में 30 सेकंड के लिए रुके बस इतना ही करना है।
  • इस प्रकार इस एक्सरसाइज के 3 से 5 सेट लगाए और प्रत्येक सेट में 30  से 40 सेकंड तक रुके जिसे समय के साथ बढ़ाते जाये।

5. हैंगिंग लेग लिफ्ट (Hanging Leg Lift)

हैंगिंग लेग Exercise लिफ्ट बहुत पावरफुल और प्रभावशाली एक्सरसाइज हैं जिसके एक नहीं कई फायदे है क्योंकि यह शरीर के कई हिस्सों पर जोर डालता हैं।

पर यह मुख्य रूप से एब्स के लिए ही एक्सरसाइज हैं जिससे आपके लोअर एब्स पर अच्छा परिणाम देखने मिलता हैं, साथ ही साथ यह थोड़ा – थोड़ा आपके कंधे, पिट के लिए भी फायदेमंद हैं।

 

कैसे करें

  • हैंगिंग लेग लिफ्ट करने के सबसे पहले आपको थोड़ा बार पर लटक कर वार्मअप जरूर करें
  • फिर पुलअप्स बार पर सामान दूरी पर हाथ रख कर लटकना है।
  • फिर इसके बाद अपने पैरो को एक साथ जोड़ कर साँस लेते हुए धीरे से 90° पर आगे की ओर ऊपर उठाना हैं।  फिर साँस छोड़ते हुए वापस अपने पोजीशन पर आना हैं इसी प्रकार इस प्रक्रिया के 3 सेट्स लगाए और प्रत्येक सेट में 15, 12, 10 बार दोहराये।

Also Read :

महत्वपूर्ण जानकारी

 

Six Pack Abs Kaise Banaye के लिए ऊपर बताये गए एक्सरसाइज के आलावा भी कुछ बातो पर ध्यान देने की जरुरत होती हैं  जिसको जानना बहुत जरुरी हैं।

1. जब आप सिक्स पैक एब्स की एक्सरसाइज करते हो तो आपको अपने डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए आपको अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा और कार्बोहाइड्रेट, वसा युक्त भोजन कम करना होगा।

2. आपको इस बात का विशेष ध्यान देना हैं की एब्स वर्कआउट हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही करें तभी इसका अच्छा रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा एब्स एक्सरसाइज डेली करने वाला एक्सरसाइज नहीं हैं।

3. एब्स की एक्सरसाइज के साथ ही आपको दूसरे एक्सरसाइज को भी करना अनिवार्य हैं तभी आपकी बॉडी एक सही शेप में और आकर्षक लगेगा।

4. एब्स वर्कआउट का अच्छा रिजल्ट पाना चाहते हो तो बाहर का तला हुआ, मीठा  या जंक फ़ूड खाना पूरी तरह छोड़ दें इससे आपको बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा।

अगर आप एक्सरसाइज भी करते हो और इस प्रकार का खाना भी खाते हो तो आप कितना भी एक्सरसाइज कर लो कोई फ़ायद नहीं होने वाला इसलिए इस  प्रकार के खाने से बचे।

5. कभी भी जोश में आकर या ज्यादा जल्दी एब्स बनाने के लिए हद से ज्यादा एक्सरसाइज न करें वरना फायदा की जगह नुकसान हो सकता हैं।

6. अगर आप शुरुवाती चरण में हैं तो 30 मिनट की एब्स वर्कआउट करें जिसे हफ्ते के हिसाब से 5 मिनट बढ़ाते जाये और और अधिकतम एक दिन में 1 घंटे से ज्यादा न करें।

7. अगर आपके शरीर में बहुत ज्यादा फैट है या कहे आप बहुत ज्यादा मोठे है तो आपको एब्स एक्सरसाइज पे ध्यान न देकर पहले वजन क़म करने की एक्सरसाइज करें वजन कम करने के लिए आप दौड़ना शुरू कर सकते हैं।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Six Pack Abs Kaise Banaye Ghar Par Six Pack Abs Exercise At Home अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी Six Pack Abs Kaise Banaye Ghar Par  को Social media और Friends में भी Share जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे Facebook page को भी लाइक कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!