Top 5 Chest Workout at home Chest Kaise Banaye Ghar Par

Top 5 Chest Workout at Home in Hindi

Top 5 Chest Exercise at home Chest Kaise Banaye Ghar Par

Top 5 Chest Workout at home in hindi, Chest Exercises at Home in Hindi ! Chest हमारी बॉडी का वह भाग है जो किसी भी व्यक्ति के नज़र में सबसे पहले आता हैं। एक चौड़ी और उबार लिए हुए छाती सभी को पसंद आता खासतौर पर लड़कियों को लड़को के चौड़ी चेस्ट हमेशा से ही आकर्षित करती हैं।

साथ ही इससे आप खुद भी अच्छा महसूस करोगे जो आपके लुक को शानदार और आकर्षित बना सकता हैं तो फिर देर किस बात का है हो जाये शुरू।

यकीन मानिये एक शानदार परफेक्ट चेस्ट आपके पर्सनाल्टी में चार चाँद लगा देगा और जब आप खुद को आईने में देखोगे तो आपको बहुत अच्छा और खुशी महसूस होगा। तो जानते हैं Top 5 Chest Workout at home Chest Kaise Banaye Ghar Par, Chest  Workout Plan.

चेस्ट कैसे बनाये (Best Chest Workouts)

आज हम आपको चेस्ट के साइज को बढ़ाने और उसे सही शेप में लाने के लिए Top 5 Chest Workout at home बताने वाले हैं। वैसे तो चेस्ट के कई सारे एक्सरसाइज है जिसे करके आप लाभ ले सकते है। पर हम आपके कुछ ऐसे प्रभावी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है जो  Chest Exercises for men and woman दोनों आसानी से घर पर कर सकते हैं।

Note : 

1. किसी भी एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले 7 मिनट का वॉर्मअप जरूर करें यह आपकी  बॉडी को एक्सरसाइज के लिए तैयार करते हैं जो इंजरी होने से भी बचाता हैं।

2. यहाँ जितने भी एक्सरसाइज बताये गए है वे सभी उन लोगो के लिए जो अभी शुरुवाती दौर (Begginer) पर हैं एडवांस चेस्ट वर्कआउट अगले पोस्ट में बताया जायेगा।

3. अगर आप बॉडी बनाने को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और ज्यादा अच्छी Chest Workout For Cutting और प्रोफेशनल बॉडी बनाना चाहते हो तो हमारी यही सलाह हैं की आप एक जिम सेट अवश्य लें। अगर आप ऑनलाइन लेना चाहते हैं तो यहाँ लिंक पर क्लिक कर ले सकते है जिसकी कीमत 1500 से 4000 तक में मिल जायेगा।

Chest Exercises at Home in Hindi

1. डायमंड पुशअप्स (Diamond Pushups)

डायमंड पुशअप्स  सामान्य पुशअप्स की तरह ही है बस इसमें आपको पुशअप्स लगाते समय अपने हथेलियों को जमीन पर डायमंड शेप में बना कर पुशअप्स करना होता हैं यही वजह है की इसे डायमंड पुशअप्स कहते हैं।

यह आपके चेस्ट के लिए सबसे Best Chest Exercises हैं जो आपके आउटर चेस्ट को शेप में लाकर उसमे उबार लाने का काम करता है। साथ ही यह एक्सरसाइज आपके ट्राइसेप्स के लिए भी एक बहुत ही अच्छा परिणाम देने वाला Workout हैं इसलिए इस Workout को जरूर से करें।

कैसे करें

  • सबसे पहले आप ज़मीन पर एक नार्मल पुशअप्स पोजीशन में आ जाये।
  • अपने दोनों हाथ के हथेलियों को आपस में मिलाते हुए एक डायमंड का शेप बनाये।
  • धीरे -धीरे इंटेंस के साथ साँस लेते हुए शरीर को ऊपर ले जाये फिर साँस छोड़ते हुए वापस उसी पोजीशन में आये।
  • एक बार में कम से कम 10 पुशअप्स लगाए इस प्रकार इसके 3 सेट लगाए और प्रत्येक सेट्स में 10, 7, 5 की रेप में पुशअप्स लगाए।

2. इनक्लाइन पुशअप्स (Incline Pushups)

इनक्लाइन पुशअप्स यह भी पुशअप्स का ही प्रकार हैं जिसमें खड़े होकर किसी 3 फ़ीट ऊंची जगहों पर हाथ रख कर पुशअप्स करना होता हैं। यह इनक्लाइन पुशअप्स आपके लोअर चेस्ट के लिए बहुत ही अच्छा एक्सरसाइज है जो एक Lower Chest  Workout है जो आपके लोअर चेस्ट को एक गोलाई में आकार दे कर उसमे उभार लाता हैं।

कैसे करें

  • पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाये।
  • आप किसी ठोस सरफेस जैसे बेंच, सीढ़ी, बेड या कोई भी ऐसी जगह जो फिसले न जो ज़मीन से 3 फ़ीट ऊंची हो।
  • उस पर एक बराबर दूरी पर हाथ रख कर पुशअप्स पोजीशन पर धीरे – धीरे पुरे इंटेंस के साथ साँस लेते हुए शरीर को ऊपर ले जाये फिर साँस छोड़ते हुए वापस उसी पोजीशन में आये।
  • इस प्रकार इस इनक्लाइन पुशअप्स के 3 सेट्स लगाए और प्रत्येक सेट्स में 15, 12, 9 की रेप (Rapetation) में पुशअप्स लगाए।

3. डीक्लाइन पुशअप्स (Decline Pushups)

डीक्लाइन पुशअप्स भी इनक्लाइन की तरह होता है बस इसमें इसका उल्टा करना होता हैं यह एक Upper Chest Exercises है जो आपके Upper चेस्ट के साइज को बढ़ा कर उसे सही शेप में लाने का काम करता हैं। साथ ही साथ यह आर्म्स पर भी जोर डालता है जो आर्म्स  के लिए भी अच्छा होता हैं इससे आपका स्ट्रैंथ बढ़ता हैं।

कैसे करें

  • डीक्लाइन पुशअप्स करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर पुशअप्स पोजीशन पर आ जाये।
  • आप किसी ठोस सरफेस जैसे बेंच, सीढ़ी, बेड, टेबल या कोई भी ऐसी जगह जो फिसले न जो ज़मीन से 2 फ़ीट ऊंची हो उसके ऊपर पैर को मिलते हुए रखें।
  • पुशअप्स पोजीशन पर धीरे – धीरे पुरे इंटेंस के साथ साँस लेते हुए शरीर को ऊपर ले जाये फिर साँस छोड़ते हुए वापस उसी पोजीशन में आये।
  • ध्यान रखें इसमें आपके हाथ ज़मीन पर और पैर 2 फ़ीट ऊपर होनी चाहिए।
  • इस प्रकार इसके 3 सेट लगाए और प्रत्येक सेट्स में 10, 7, 5 की रेप में पुशअप्स लगाए।

4. डंबल बेंच प्रेस (Dumbbell Bench Press)

डंबल बेंच प्रेस (Dumbbell Bench Press)

Chest Workout with Dumbbells के लिए आप डंबल बेंच प्रेस का सहारा लें सकते हैं डंबल बेंच प्रेस चेस्ट के इनर चेस्ट के लिए एक अच्छा एक्सरसाइज हैं जो साइज को बढ़ाने के साथ चेस्ट को मजबूती प्रदान करता है जो देखने में आकर्षक लगता है पर इसमें इस बात का ध्यान दे की शुरुवात में ज्यादा भारी डंबल से यह एक्सरसाइज न करें।

कैसे करें

  • जैसे की नाम से पता चल गया होगा की इसमें हम डंबल और बेंच का इस्तेमाल करेंगे।
  • इसके लिए आप 4 – 4 kg का दो डंबल लें लड़कियाँ 1 Kg के साथ करें, अगर आपके पास डंबल न हो तो आप ईट का इस्तेमाल भी कर सकते हो पर समान वजन का होना चाहिए।
  • आप बेंच पर पिट के बल लेट जाये फिर हाथो से डंबल को साँस छोड़ते हुए एक बार ऊपर लें जाना है और साँस लेते हुए वापस निचे लाना है।
  • साथ ही आप इस बात का ध्यान दे की आपकी दोनों कोहनी बाहर की ओर हो।
  • इस प्रकार इसके 3 सेट्स लगाए और प्रत्येक सेट्स में 15 , 12 , 9  की रेप में बेंच प्रेस लगाए।

5. वाइड ग्रिप पुशअप्स या नार्मल पुशअप्स (Wide Grip Pushups Or Normal Pushups)

Top 5 Chest Exercise at home Chest Kaise Banaye Ghar Par

नार्मल पुशअप्स के बारे में तो हर कोई अच्छे से जानता ही होगा वही बात करे वाइड ग्रिप पुशअप्स की तो इसमें भी कुछ ज्यादा फर्क नहीं हैं। इसमें बस आपको आपके हाथ के पोजीशन को 1 फिट बाहर की ओर रख कर पुशअप्स लगाना होता हैं।

इन दोनों में से आप कोई भी एक पुशअप्स कर सकते हैं, यह आपके चेस्ट को मजबूत करके उनमे उभार लाने में मदद करता हैं साथ ही यह आपके बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, और कंधो के लिए भी एक अच्छा एक्सरसाइज और एक Best Chest Workouts हैं।

Also Read :

कैसे करें

  • नार्मल पुशअप्स के बारे में तो हममें से बहुत से लोग अच्छे से जानते ही होंगे फिर भी एक और बार जान लेते हैं। नार्मल पुशअप्स के लिए सबसे पहले नीचे ज़मीन पर पुशअप्स पोजीशन आ जाये।
  • ध्यान दें आपके दोनों हाथ कंधो के सीध में होना चाहिए  और पैर बिल्कुल सीधा रखें।
  • अब साँस लेते हुए शरीर को ऊपर ले जाये फिर साँस छोड़ते हुए वापस उसी पोजीशन में आये।
  • वाइड ग्रिप पुशअप्स में भी आपको बिल्कुल ऐसा ही करना है बस इसमें आपके दोनों हाथ कंधो से 1 फ़ीट बाहर की तरह होना चाहिए बाकि नार्मल पुशअप्स की तरह ही लगाना हैं।
  • इस प्रकार  इसके 3 सेट्स लगाए और प्रत्येक सेट्स में 15 , 12 , 9  की रेप (Rapetation) में पुशअप्स लगाए।

महत्वपूर्ण जानकारी

एक मजबूत और परफेक्ट चेस्ट बनाने के लिए ऊपर बताये गए एक्सरसाइज के आलावा भी बहुत कुछ बातो पर ध्यान देने की जरुरत होती हैं जिसको जानना बहुत जरुरी हैं।

1. पुशअप्स एक्सरसाइज करने से पहले 5 से 10 मिनट तक वॉर्मअप जरूर करें यह आपके बॉडी को एक्सरसाइज के लिए तैयार करता है जो हमें इंजरी से भी बचाता हैं।

2. आपको इस बात का विशेष ध्यान देना हैं की कोई भी वर्कआउट हो हफ्ते में सिर्फ दो दिन ही करें तभी इसका अच्छा रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा कोई भी एक्सरसाइज रोज न करें अगर आज चेस्ट एक्सरसाइज किये हो तो अगले दिन एब्स की एक्सरसाइज करें।

3. एक दिन में सिर्फ एक ही बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करें, कभी भी मिक्स एक्सरसाइज न करें

4. Chest Badhane ki Exercise का अच्छा रिजल्ट पाना चाहते हो ज्यादा पुशअप्स लगाने से अच्छा है भले की कम पुशअप लगाये पर सही टेक्निक और इंटेंस के साथ लगाये।

5. कभी भी जोश में आकर या ज्यादा जल्दी चेस्ट बनाने के लिए हद से ज्यादा पुशअप्स न करें वरना फायदा की जगह नुकसान हो सकता हैं।

6. अगर आप शुरुवाती चरण में हैं तो 30 मिनट की Chest  Workout Plan को फॉलोकरें जिसे हफ्ते के हिसाब से 5 मिनट बढ़ाते जाये और और अधिकतम एक दिन में 1 घंटे से ज्यादा न करें।

7. जब भी एक्सरसाइज करते हैं अपने साथ पानी की एक बॉटल साथ रखें और एक्सरसाइज के बीच एक दो से तीन घुट पानी जरूर पिए यह भी जरुरी हैं।

Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Top 5 Chest Workout at home In Hindi Chest Kaise Banaye Ghar Par अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी Top 5 Chest Workout  at home, Chest Exercises in Hindi को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!