Pet Dard Ke Gharelu Upay पेट दर्द का घरेलु उपचार कैसे करें

Pet Dard Ke Gharelu Upay

Pet Dard Ke Gharelu Upchar, Home Remedies For Stomach Pain In Hindi ! आज हम जानेंगे पेट दर्द का घरेलु उपचार कैसे करें, पेट में दर्द के घरेलु उपाय। आज पेट दर्द की समस्या से हर किसी को दो चार होना ही पड़ता हैं, क्योकि पेट दर्द तो अब एक आम समस्या बन चूका हैं।

छोटे बच्चो से लेकर बड़ो बुजुर्गो तक को इस समस्या का सामना करना पड़ता हैं। हर बार डॉक्टर के पास जाना और इलाज कराना आपकी जेब खाली करा सकता हैं, क्योंकि आज बढ़ती महंगाई में डॉक्टर की फीस हम सब  जानते हैं।

इसके अलावा पेट दर्द की समस्या एक ऐसी समस्या हैं जो कभी भी आ सकता हैं, और जिसे तुरंत पेट दर्द का इलाज किया जाना बहुत जरुरी हो जाता हैं। जिसे आप कुछ दिन के लिए नज़र अंदाज़ भी नहीं कर सकते। ऐसे में पेट दर्द का घरेलु उपचार ही एक मात्रा रास्ता होता हैं जो आपको तुरंत राहत दिला सकता हैं।

Pet Dard Ke Gharelu Upay

तो चलिए जानते हैं  Pet Dard Ke Gharelu Upay, Pet Dard Ke Gharelu Upchar, पेट दर्द का आयुर्वेदिक प्राकृतिक इलाज हिंदी में विस्तार से।

पेट दर्द के कारण 

पेट दर्द के घरेलु उपचार जानने से पहले हमें पेट दर्द के असली कारण को भी जानना बहुत जरुरी हैं। ताकि भविष्य में इन बातों का विशेष ध्यान दे सके और पेट दर्द से बचा जा सके। वैसे देखा जाए तो पेट दर्द के एक नहीं बल्कि अनेक कारण होते हैं जिनमें से कुछ की लिस्ट हम आपको नीचे दें रहे।

  1. दूषित भोजन करने से

  2. दूषित पानी पीने से

  3. अधपका भोजन करने से

  4. बाहर रोड साइड मिलने वाले खाद्य पदार्थ एवं जूस से

  5. रात का बचा पुराना बासी खाना

  6. अत्यधित मात्रा ने तेल एवं मसाले दार खाना खाने से

  7. खाना खाने के तुरंत बाद खेलना या दौड़ना

  8. किसी प्रकार की बीमारी

पेट दर्द के घरेलु उपचार

1. अदरक 

अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल पेट दर्द सहित कई अन्य उपचारो में भी किया जाता हैं। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और सूजन कम करने के गुण पाए जाते हैं। यह हमारे पाचन शक्ति को मजबूत करता हैं और पेट दर्द का इलाज करने में मदद करता हैं। इसके अलावा अदरक भूख बढ़ाने एवं पेट में उपस्थित अम्ल की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में मदद करता हैं।

अदरक का सेवन कैसे करें 

एक ताज़ा छोटा अदरक लें उसे पानी में अच्छी तरह धोकर उसके ऊपरी हिस्से को छील ले, उसके बाद अदरक को बारीक़ लम्बे काट लें। फिर एक कप पानी को गर्म करें उसमे अदरक के टुकड़े डाल कर 3 मिनट तक उबाल आने तक गर्म करें।

इसके बाद इसे छान कर अलग रख लें जब यह गुनगुना गरम हो जाए तो आप इसमें 1 चम्मच शहद मिला कर चाय की तरह धीरे धीरे पीये। यह आपके पेट दर्द का इलाज करने में मदद करेगा, साथ ही यह आपके पाचन क्रिया को बेहतर करने में भी मदद करेगा।

2. हींग 

एक चुटकी हींग किसी भी खाने का जायका बदल देता हैं जिसका उपयोग हम खाने के अलावा और भी कई तरह से कर सकते हैं। हींग में एंटीस्पास्मोडिक एवं एंटीलाफुलेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो पेट दर्द और गैस की दवा के रूप में काम करता हैं। यह अपच के उपचार में भी मदद करता हैं। इसके साथ ही हींग नन्हें शिशु के पेट दर्द की समस्या को दूर करने भी सहायक होता हैं।

हींग का इस्तेमाल कैसे करें 

  1. सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें उसमें एक चुटकी हींग और एक चुटकी सेंधा नमक डाल कर उसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिक्स किये गए पानी को आप दिन भर में 2 से 3 बार पीये यह आपके पेट दर्द और गैस की समस्या से राहत दिलाएगा।

  2. अगर पेट दर्द की समस्या छोटे बच्चे को हो और वह हींग वाला पानी नहीं पी रहा हो।  तो उसके लिए आप एक कप गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच हींग डालें उसे अच्छी तरह मिला लें फिर उसमे एक कॉटन का कपडा भिगो कर रह दें। फिर कुछ देर बाद उस भीगे हुए कपड़ो को पेट के बीच में 10 से 15 मिनट के लिए रहने दें यह पेट के दर्द को कम करने में मदद करता हैं। इस प्रक्रिया को आप दिन भर में 5 से 8 बार कर सकते हैं।

 3. पुदीना 

अगर आप पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं जिसकी वजह से आपके पेट में दर्द हो रहा है तो पुदीना आपके गैस के दर्द को कम करने में फायदेमंद होगा। पुदीना में एंटीस्पास्मोडिक पाए जाते हैं जो गैस के दर्द को कम करने में मदद करता हैं। साथ ही पुदीना शरीर के पाचन क्रिया के लिए भी फायदेमंद होता हैं।

पुदीने का सेवन कैसे करें 

  1. इसके लिए सबसे एक कप पानी को गर्म करें उसमे कुछ पुदीने की सुखी या ताज़ी पत्ती डाल कर उसे 10 मिनट के  लिए धीमी आंच में उबलने दें। फिर उसे छान कर रख ले जब यह हल्का गुनगुना हो जाए तो इसमें 1 चम्मच शहद मिला कर चाय की तरह पीये।

  2. यदि गैस से पेट दर्द की समस्या ज्यादा हो तो आप पुदीने की ताज़ा पत्तियो को चबा कर भी खा सकते हैं।

4. दही 

दही पेट दर्द के घरेलु उपचार में सबसे अच्छे और टेस्टी तरीको में से एक हैं क्योंकि दही खाना सभी को पसंद हैं। ऐसे में अगर दही पेट के दर्द को भी ख़तम कर दे तो इससे अच्छी बात और क्या होगी। दही में कई सारे अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो पेट दर्द को दूर करने के साथ ही सम्पूर्ण स्वास्थ के लिए फायदेमंद होता हैं।

दही का सेवन कैसे करें 

  1. एक कप में 2 से 3 बड़े चम्मच दही लें उसमे एक चुटकी सेंधा नमक मिलाए फिर उसमें एक चम्मच धनियाँ का जूस मिलाए। फिर अंत में आधा चम्मच इलायची पॉवडर मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को आप खाना खाने के एक घंटे के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

  2. अगर आप ऊपर बताए तरीको को नहीं करना चाहते तो आप सीधे ही एक कप दही का सेवन कर सकते हैं, यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।

5. सौंफ 

यदि आपको अपच के कारण पेट में दर्द की समस्या हो रही हैं तो पेट दर्द के घरेलु उपाय में सौंफ का बीच आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। सौंफ में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें रोगाणुओं से लड़ने व दर्द को कम करने गैस एवं सूजन को कम करने के गुण पाए जाते हैं।

सौंफ का सेवन कैसे करें 

  1. इसके लिए एक कप पानी को गर्म करें उसमें 1 चम्मच पीसे हुए सौंफ के बीच डाल कर उसे मध्यम आंच में 10 मिनट के लिए उबलने दें। उबलने के बाद इसे छान कर कुछ देर ठंडा होने के रख दें, फिर इसमें एक चम्मच शहद मिला आराम से पीये।

  2. यदि आप ऊपर बताए तरीको को नहीं करना चाहते तो आप सीधे ही खाना खाने के 15 मिनट बाद सौंफ को कच्चा खा सकते हैं। आप दिन भर में 3 बार इसका सेवन कर सकते हैं यह तरीका भी पेट दर्द के लिए फायदेमंद होता हैं।

पेट दर्द होने पर क्या खाना चाहिए 

यदि आप पेट दर्द की समस्या से परेशान हैं तो आपको घरेलु उपचार के साथ अपने खान पान का भी विशेष ध्यान देना चाहिए। आप पेट दर्द के दौरान इन चीज़ो का सेवन कर सकते हैं।

  •  पेय पदार्थ जैसे जूस, सूप, नारियल पानी
  •  केला
  •  सादा सफ़ेद चावल
  •  सफ़ेद ब्रेड और टोस्ट
  • उबला हुआ आलू
  • हर्बल चाय पिए (कॉफी या दूध वाली चाय न पिए)
  • ओटमील

पेट दर्द में क्या न खाए 

  • दूध, पनीर और आइस क्रीम
  • तेल में तले हुए अधिक मसाले दार खाद्य पदार्थ न खाए
  • पेट दर्द में सोडा न पिए
  • कच्चे फल व सब्जियाँ न खाएं
  • शराब व नशीले पदार्थ सेवन न करें
  • प्रोस्टेड फ़ूड या डिब्बा बंदखाना न खाए

पेट दर्द से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  1. जब भी सुबह उठे 1 से गिलास पानी पिने की आदत बनाए यह पेट को साफ बनाए रखने में मदद करता हैं। आप सामान्य पानी पी सकते या अगर गुनगुना पानी पिए तो यह ज्यादा फायदेमंद होगा।

  2. ज्यादा मात्रा में चाय व कॉफी न पिए।

  3. बाहर रोड साइड मिलने वाले चीज़े जैसे समोसे, पकोड़े, जलेबी कभी भी ज्यादा न खाए और बरसात में तो पूरी तरह से बाहर के खाने से परहेज करें।

  4. रात को हमेशा हल्का भोजन लें रात को ज्यादा मात्रा में लिया गया भोजन ही अपच और फिर गैस की समस्या का कारण बनते हैं।

  5. रात को ज्यादा तेलीय या मिर्च मशाला खाना न खाए।

  6. साफ़ और शुद्ध पानी ही पिए बाहर का पानी बरसात में बिल्कुल भी न पीये।

Also Read :

निष्कर्ष  

इस तरह आज आपने जाना Pet Dard Ke Gharelu Upay, Pet Dard Ke Gharelu Upchar, Home Remedies For Stomach Pain In Hindi। आशा करते हैं आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही आप Pet Dard Ke Gharelu Upay, Pet Dard Ke Gharelu Upchar, Home Remedies For Stomach Pain In Hindi अपने दोस्तों और सोशल मीडिया में भी शेयर जरूर करें।

अगर आपके मन में किसी प्रकार सवाल हैं या आप हमसे जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकॉउंट Facebook या इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!