Shadi Se Pahle Ladko Ko Kin Bato Ka Vishes Dhyan Dena Chahiye

Shadi Se Pahle Ladke Kin Bato Ka Dhyan De

Shadi Se Pahle Ladko Ko Kin Bato Ka Vishes Dhyan Dena Chahiye

Shadi Se Pahle Ladko Ko Kin Bato Ka Vishes Dhyan Dena Chahiye, Shadi Kaise Kare, Shadi Ke Liye Ladki Me Kya Dekhe ! हर लड़के के ज़िन्दगी में शादी बहुत ही महत्वपूर्ण लम्हा होता है जिसको लेकर कई लड़के अपने होने वाली लाइफ पार्टनर को लेकर कई सपने देखे होते हैं।

जो उस लड़के की ज़िन्दगी में खुशियाँ लेकर आती है और साथ ही एक लड़के के जीवन को सही मायने में पूर्ण करती हैं लड़कियों के तरह ही लड़को को भी अपने लाइफ पार्टनर को लेकर कुछ इच्छाएं होती है।

लड़के चाहते हैं की उनकी जीवनसाथी भी वैसे ही हो जैसे वो चाहते हैं, अपनी पसंद की शादी करना उतना भी आसान नहीं होता हैं। क्योंकि जैसा आपने सोचा हैं जो गुण आप अपने जीवनसाथी में देखना चाहते हो वह जरुरी नहीं की वो सारी गुण उस लड़की में हो।

इसलिए आज हम आपको यह बताना चाहते है की Shadi Se Pahle Ladko Ko Kin Bato Ka Vishes Dhyan Dena Chahiye, Manpasand Shadi Karne Ke Upay जो की आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी को खुशहाल बनाने के लिए बहुत जरुरी हैं।

शादी से पहले लड़के इन बातों का ध्यान दें

1. उनकी सहमति जाने

Shadi Se Pahle Ladko को उस लड़की से सबसे पहले यह जानने की कोशिश करना चाहिए की लड़की इस शादी के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं या नहीं, ऐसा पूछना इसलिए भी जरुरी हैं क्योंकि आज का वक़्त बदल गया हैं।

कई बार लड़की प्यार तो किसी और से करती है, पर घर वाले के दबाव में या किसी दूसरे कारणों से शादी के लिए हामी भरती हैं। अगर आप उस लड़की से यह जाने बिना की वह लड़की दूसरे से प्यार करती है और घर वालो के दबाव में आपसे शादी कर रही हैं।

तो इसकी पूरी सम्भावना हैं की वह लड़की आपको उस तरह से प्यार नहीं करेंगी जो सपने आप संजोये हुए हो। जो आपके शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए अच्छी बात नहीं है, इसलिए एक बार उनसे इस बारे में जरूर पूछ ले।

क्योंकि लड़किया अपने दिल की बात पहले कभी बोल कर नहीं बताएगी, ये आपको ही जानना होगा जिससे आप दोनों सहमति से शादी करो और अपने वैवाहिक जीवन का आनंद ले सको।

2. आदत और व्यवहार

लड़को को दूसरी बात जो ध्यान देना है वो है उस लड़की की आदतें और व्यवहार के बारे पूर्ण जानकारी प्राप्त करना। ज्यादातर लड़के जो गलती करते है वो है की जिस लड़की से वो शादी करने वाले है।

उसके व्यवहार और आदतों के बारे में जानने की कोशिश भी नहीं करते है। वो तो बस लड़की की सुन्दरता और कितना पढ़ी है यह देख कर शादी के लिए हा बोल देते है।

जो की बाद में गलत फैसला साबित होता हैं, इसलिए आपको लड़की के इन बातों को ध्यान देना चाहिए जैसे की लड़की को क्या पसंद है और क्या नहीं, उस लड़की का सब के साथ मिलनसार व्यवहार हैं की नहीं।

कही वह लड़की स्मोक या ड्रिंक तो नहीं करती या कही वो लड़की झगड़ालू प्रकृति की तो नहीं हैं। अगर ऐसा है तो आपको अपने रिश्तो के बारे में पुनः विचार करने की  जरुरत है।

लड़की कितनी भी सूंदर हो या पढ़ी लिखी हो अगर आदतें और व्यवहार अच्छी नहीं है तो आपके जीवन में कभी भी खुशियाँ नहीं आएगी बल्कि आपका जीवन बर्बाद हो जायेगा। याद रखें सूंदर चेहरा कभी भी खुशहाल ज़िन्दगी की निशानी नहीं हैं बाकि आप समझ ही गए होंगे की आपको क्या करना हैं।

 3. लड़की के Past के बारे में जाने

लड़को को लड़की की Past के बारे में जानना भी जरुरी हैं, क्योंकि आप यह बिल्कुल भी नहीं जाओगे की शादी के बाद आपको अपने जीवन साथी के बारे में ऐसा कुछ पता चले जो आपको शादी से पहले पता होना चाहिए।

अगर ऐसा होता है तो आपके शादी सुदा ज़िन्दगी में झगड़े का कारण भी बन सकता है। इसलिए आपको उस लड़की से उनके Past बारे में पूछे और साथ ही अपने Past के बारे में बताये।

जैसे की क्या लड़की का कोई बॉयफ्रैंड था की नहीं और अगर था तो क्या वह आज भी उसके संपर्क में है या उससे प्यार करती हैं इन सबके बारे में जानना बहुत जरुरी है। कही ऐसा न हो की वह लड़की  शादी आपसे करें पर वह लड़की प्यार आज भी उस दूसरे लड़के से करती है।

अगर ऐसा हुआ तो आपके वैवाहिक दांपत्य जीवन के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा। यह सब पूछना इसलिए भी जरुरी है की आप एक दूसरे को अच्छी तरह समझ और जान सकोगे।

आप दोनों के बीच किसी तरह की कोई भी बात छुपी नहीं रहेगी। जिससे आप दोनों भावनात्मक रूप से एक दूसरे के साथ जुड़ पाओगे जो आपके खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए बहुत ही जरुरी हैं।

4. गृहस्त कार्य में रूचि

लड़के अक्सर इस बारे में ज्यादा सोचते नहीं जो की सबसे बड़ी गलती का कारण भी बन सकता हैं। इसलिए लड़को को इस बारे में भी जानकारी रखना चाहिए की जिस भी लड़की से आप शादी करने वाले है वो गृहस्त कार्य में रूचि लेती हैं की नहीं।

अगर लड़की गृहस्त कार्य में दक्ष न हो तो भी चलेगा पर गृहस्त कार्य में रूचि रहना जरुरी हैं। ऐसा इसलिए भी जरुरी है की कुछ लड़किया को घर का काम करना अच्छा नहीं लगता, ऐसे में लड़कियो को अक्सर घर का काम भी नहीं आता न ही खाना बनाना आता है न ही साफ़ सफाई। 

अगर ऐसी लड़की से आप शादी करते है तो इसकी पूरी सम्भावना है की आपकी माँ और आपकी पत्नि के बीच हमेशा लड़ाई चलता रहेगा और सारा काम आपकी माँ को करना पड़ेगा या फिर आपको।

अतः आप बिल्कुल भी नहीं चाहोगे की ऐसी किसी लड़की से आप शादी करो जिसे घर का काम करना नहीं आता या घर का काम करने में जी चुराये। इसलिए आपके लिए यह अच्छा होगा की आप ये जान ले की लड़की घर के काम में रूचि रखती है या नही।

5 .नौकरी 

शादी किसी की भी हो चाहे वो लड़का हो या लड़की नौकरी का महत्व बहुत ज्यादा होता हैं और अगर जिससे आप शादी करने वाले हो वह लड़की भी नौकरी वाली है तो यकीनन आप खुशनसीब हो।

आज के इस महगांई के दौर में पैसे की जरुरत सभी को है ऐसे में वह लड़की नौकरी करती है तो यह आपके और आपके परिवार के लिए बहुत अच्छा होगा। सभी लड़को को यही कहना चाहूंगा की आप अपनी पत्नी को प्रोत्साहित करें।

पुराने बुजुर्गो की तरह आप यह बिल्कुल न सोचे की मैं कमाता हूँ तो तुम्हें नौकरी करने की जरुरत नहीं, यह सोच बिल्कुल भी नहीं लाना है भविष्य में कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता।

इसलिए आज अगर पति पत्नी दोनों ही नौकरी में हैं तो आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे जिससे आप विकट परिस्थिति में भी आपको कभी दुसरो का सहारा लेना नहीं पड़ेगा।

इसलिए अगर आपकी पत्नी पढ़ी लिखी है तो उसे नौकरी के लिए प्रोत्साहित करें इससे उन्हें भी अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा इससे आपका ही मान सम्मान बढ़ेगा।

Also Read :

 6. प्यार को लेकर उनका विचार

Shadi Se Pahle Ladko को यह जानना भी उतना ही जरुरी है जितना की ऊपर दी गई दूसरी बातें। इसलिए आप अपने होने वाले जीवनसाथी से प्यार को लेकर उनका विचार जानने की कोशिश करें की वे इस विषय के बारे में क्या सोचती है।

यह जानने की कोशिश करें की वह रोमांटिक है या नहीं उन्हें रोमांस पसंद है या नहीं उनके प्यार करने का अंदाज़ कैसा है। यह सब बातें जानना इसलिए भी जरुरी हैं की कई बार यह भी देखा गया है की कुछ लड़किया प्यार को लेकर बहुत नीरस होती है।

उनमें रोमांस को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं होती न ही उन्हें इस बारे में बात करने में ज्यादा अच्छा लगता हैं। क्योंकि शादी के बाद आपकी ज़िन्दगी में प्यार का बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान होता है। 

अगर लड़की प्यार और रोमांस को लेकर नीरस रहेगी तो शादी के बाद आपकी ज़िन्दगी में वो खुशियाँ नहीं मिल पायेगा जिसकी आप कामना कर रहे हो। जिससे आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में वो उमंग वो प्यार रोमांस नहीं रहेगा।

Kam Umar Me Shadi Ke Fayde

1. एक दूसरे को समझने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता हैं जो आपसी समझ और वैवाहिक जीवन को सफल बनाने में आवश्यक होता हैं

2. माँ बाप बनने के लिए घर वालो का दबाव नहीं रहता जिससे आप दोनों मिल कर अच्छे फ्यूचर की प्लानिंग और बच्चे की प्लानिंग कर सकते हो

3. सेक्सुअल लाइफ का ज्यादा बेहतर तरीके से आनंद ले पाना और अपने वैवाहिक जीवन का पूर्ण रूप से आनंद लेना।

4. कम उम्र में शादी करने से स्वस्थ और हेल्थी बच्चे होने की संभावना ज्यादा होता हैं

5. कम उम्र में शादी करने के एक फायदा यह भी हैं की आप अपने सभी बच्चो की अच्छी परवरिश, पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी को ज्यादा बेहतर तरीके से निभा पाते हैं।

6. कम उम्र में शादी होने पर माता – पिता और बड़ो का पूरा समर्थन मिलता हैं किसी प्रकार की समस्या होने पर भी मदद मिलने की संभावना ज्यादा होता है।

7. कम उम्र में शादी करने से जिम्मेदारी का एहसास जल्दी होता हैं जिससे आप अपने परिवार और अपने माता – पिता की जिम्मेदारी को अच्छे से निभा पाते हो।

Also Read :

निष्कर्ष

सभी लड़को से यही कहना चाहूँगा की शादी करने से पहले आप खुद से पूछ ले की आपको शादी क्यों करना हैं और आपको कैसी लड़की से शादी करना चाहिए। जो आप अपने होने वाली जीवनसाथी में देखना चाहते हो।

शादी में कभी भी जल्दबाज़ी न करें या कोई भी मिल जाये शादी कर लेंगे यह सोच भी नहीं रखना हैं। याद रखें आपको शादी एक ही बार करना हैं ।

इसमें आपको पूरी आज़ादी होगी अपनी पसंद की लड़की से शादी करने का इसलिए इस मौको को जाने न दें आज वो दौर है जहाँ लड़का लड़की दोनों अपनी पसंद से शादी कर सकते तो क्यों न इसका सही इस्तेमाल करें।

साथ ही इस बात का भी ध्यान दे की जरुरी नहीं की ऊपर बताये सारे गुण एक ही लड़की में मिल जाये कुछ बातें धीरे – धीरे समय के साथ बेहतर होता जाता हैं। किसी भी शादी की सफलता का एक ही सूत्र है विश्वास, प्यार , सम्मान और धैर्य इसे अपनी शादी सुदा ज़िन्दगी जीवन में हमेशा बनाये रखें।

आशा करता हूँ की आपको हमारी यह जानकारी Shadi Se Pahle Ladko Ko Kin Bato Ka Vishes Dhyan Dena Chahiye, Shadi Ke Liye Ladki Me Kya Dekhe पसंद आया होगा अगर आपको मेरी यह जानकारी अच्छा लगा हो तो कमैंट्स में जरूर बताये।

अगर आपका किसी तरह का सवाल है तो आप कॉमेंट्स में पूछ सकते हैं साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।

Thanks For Reading…

1 thought on “Shadi Se Pahle Ladko Ko Kin Bato Ka Vishes Dhyan Dena Chahiye”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!