Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye

Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye

 Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye

Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye, How To Convince Parents For Love marriage in hindi, Love marriage kaise kare आज एक प्यार करने वालो के लिए जो लव मैरिज करना चाहता है उसकी मुख्य समस्या यह होती है की वे अपने परिवार वाले अपने पैरेंट्स को लव मैरिज के लिए कैसे मनाये। आज हम उसी समस्या पर विचार कर समस्या का हल ढूढ़ने का प्रयास करेंगे।

क्योंकि आज भी बहुत से पैरेंट्स Family अरेंज मैरिज को ही सही मानते हैं जो की सही भी हैं पर उनका क्या जिन्होंने प्यार कर लिया। क्या उन्हें शादी करने का अधिकार नहीं? क्या उनकी भावनाओ का मोल नहीं, बिल्कुल हक़ है शादी करने का जिसे कोई भी छीन नहीं सकता। हम सच्चे प्यार करने वालो की भावनाओ को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं।

आज दो लोगो के बीच प्यार तो आसानी से हो जाता है क्योकि प्यार पर किसी का जोर नहीं होता पर परेशानी तो तब आती है जब इस प्यार को शादी के रिश्ते में बदलने की बात आता हैं।  आज भी ऐसे कई देश है जहाँ फैमिली में लव मैरिज को खुले तौर पर नहीं अपनाते।

कहीं  – कहीं तो लव मैरिज बिना किसी रुकावट के खुशी – खुशी हो जाता है पर कहीं लव मैरिज करने  के लिए लड़के और लड़की को कई सारी Love Marriage Problem का सामना करना पड़ जाता हैं। ये मुश्किलें आपके साथ न हो और आपका लव मैरिज आसानी से जाये इसके लिए आपको इन बातों का ध्यान देना आवश्यक हैं तो जानते है Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye Love marriage kaise kare.

 Love Marriage Ke Liye पैरेंट्स को मनाने से पहले आपको यह भी जानना जरुरी है की माता- पिता लव मैरिज के लिए सहमत क्यों नहीं होते जिसके Love Marriage Problem कारण कुछ इस प्रकार हैं।

पैरेंट्स लव मैरिज के लिए सहमत क्यों नहीं होते

1. Inter Caste Marriage

लव मैरिज की मुख्य समस्या Inter Caste का होना ही हैं हमारे माता – पिता भले ही आज के ज़माने के है पर हमारी मान्यताये आज भी पुराने ज़माने की ही हैं, जिसकी वजह से caste को लेकर अक्सर मतभेद हो जाते हैं।

घर वाले राज़ी हो भी जाये तो भी बड़े बुजुर्ग और समाज के लोग के दबाव में यह लव मैरिज नहीं हो पाता। माता – पिता भी चाह कर भी बड़े बुजुर्ग और समाज के विरुद्ध नहीं जाना चाहते, क्योकि यह आप भी जानते हो किसी एक को समझना तो आसान है पर सबको नहीं।

2. आर्थिक स्थिति

लव मैरिज में दूसरी बात देखने को मिलता है वो हैं आर्थिक स्थिति जो लव मैरिज के विरुद्ध जाता हैं। क्योंकि कोई भी पैरेंट्स अपनी बेटी की शादी ऐसे लड़के से नहीं करना चाहेंगे जो आर्थिक रूप से कमजोर हो क्योंकि यह आप भी जानते है सिर्फ प्यार से घर नहीं चलता।

हर माता – पिता अपनी बेटी के लिए ऐसे लड़का को पसंद करेंगे जो आर्थिक रूप से आज़ाद हो सक्षम हो। हालांकि की लड़के के परिवार का लड़की के बारे में ऐसा विचार बहुत कम मायने रखता नहीं हैं क्योंकि उन्हें तो बस अच्छी लड़की से मतलब होता हैं।

3. रुढ़िवादी सोच

प्रेम विवाह में यह समस्या आज से नहीं बल्कि हज़ारो सालो से हैं जिसमें लोग अपने धर्म या अपने Caste को दूसरे से श्रेष्ठ मानते हैं यही मानसिकता प्रेम विवाह में मुश्किलें खड़ी करता हैं।

जिसमें लोग अपने से छोटी caste वाले को हीन भावना से देखते हैं ऐसे लोगो के लिए लव मैरिज को सीधा पाप मानते हैं, वे अपने कुल और समाज में बाहरी व्यक्ति को शामिल करना उचित नहीं मानते।

4. समाजिक दबाव और डर

पैरेंट्स की यह भी एक समस्या होती है की वह खुद को तो माना भी ले पर अपने बड़ो और समाज वालो को कैसे मनाये। क्योंकि आज भी किसी भी परिवार में शादी जैसे फैसले सिर्फ माता – पिता तक ही सिमित नहीं होते हैं, इसमें कई लोगो की सहमति होना भी जरुरी हैं जिसके कारण भी पेरेंट्स लव मैरिज के लिए तुरंत हां नहीं बोलते।

वैसे आज कई बड़े शहरो में कुछ खुला पन आया है लोग शिक्षित हो गए है जिसके कारण लोग लव मैरिज को भी खुशी से स्वीकार्य करते हैं। पर आज भी कई शहर, गाँव में यह मैरिज जल्दी से स्वीकार्य नहीं करते, अगर लव मैरिज कर लिए उनके खिलाफ जाकर किया तो समाज बिरादरी से बहिष्कार का सामना भी करना पड़ जाता है।

साथ ही पेरेंट्स को इस बात का भी डर लगता है की कही लड़का शादी के बाद उसकी बेटी का साथ छोड़ न दे बस यही कारण है की कोई भी पेरेंट्स लव मैरिज के लिए आसानी से नहीं मानते हैं।

5. फैमिली बैकग्रॉउंड

 Love Marriage Ke Liye पैरेंट्स का सहमत न होने का कारण Family Background भी होता हैं। जैसे लड़के का कोई आपराधिक मामला हो या लड़का शराब या नशा का बहुत ज्यादा सेवन करता हो, या गलत संगति की वजह से जेल जाना पड़ा हो। या उसके परिवार के लोगो का व्यवहार अच्छा न होना इत्यादि के कारण भी पेरेंट्स लव मैरिज के लिए सहमत नहीं होते हैं।

6. बचपना

 Love Marriage Ke Liye माता – पिता के द्वारा तुरंत ही न कहने का एक कारण यह भी है की अक्सर लड़का और लड़की कम उम्र में ही प्यार कर लेते हैं। उन्हें पारिवारिक जिम्मेदारी का कुछ भी समझ नहीं होता हैं और फिर माता – पिता से शादी की ज़िद करने लगते हैं।

इससे पेरेंट्स को यह समझने में ज्यादा देर नहीं लगता की यह प्यार नहीं बचपना हैं क्योकि यह सच है की कम उम्र के लड़के और लड़किया आकर्षण को प्यार समझ बैठते हैं और फिर शादी की ज़िद करते हैं।

जिसका कोई फ्यूचर नहीं जिन्हें यह भी नहीं पता की जीने के लिए सिर्फ प्यार ही मायने नहीं रखता ऐसे में पेरेंट्स भी उनकी बातों को अहमियत नहीं देते हैं।

Also  Read  :

लव मैरिज के लिए Family को कैसे मनाये और क्या करें

1. विचार करें

अगर आप लव मैरिज करने को इच्छुक है तो सबसे पहले जो आपको करना है वो है अच्छे से ठन्डे दिमाग से की क्या आप इस शादी के लिए पूरी तरह तैयार है। क्या आप सच में अपने प्यार को उम्र भर के लिए अपनाना चाहते है क्या आप आप लव मैरिज में आने वाली सारी मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

साथ ही आपको अपने पार्टनर से भी यही सवाल पूछ लेना चाहिए की क्या वह भी आपकी सारी मुश्किलों में आपके साथ देगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आये। क्योंकि बाद में आप पीछे नहीं हट सकते आपको प्यार हुआ है या आकर्षण इसे अच्छे से समझना होगा बचपना छोड़ कर परिपक़्व होना पड़ेगा।

2. माता – पिता से बात करें

अगर आप अपने प्यार को लेकर पूरी तरह आस्वस्त है और दोनों ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का फ़ैसला ले लिया है तो आपको देर नहीं करना चाहिए बल्कि हिम्मत कर अपने परिवार से बात करनी चाहिए। इसकी पहल हमेशा लड़के पहले करें पैरेंट्स से बात करे की आपके जीवन में कोई है जिसे लेकर आप गंभीर है और आप उसे रिश्ते में बदलना चाहते हैं।

हो सकता है शुरुवात में आपके पेरेंट्स को थोड़ा एतराज़ हो पर यकीन मानिये  धीरे- धीरे सब ठीक हो जाता है आपको बस एक कदम बढ़ाना होगा अपने पैरेंट्स से बात करके आज अधिकांश माता – पिता इसे समझते है इसलिए आपको ज्यादा डरने की जरुरत नहीं हैं।

3. खुद को काबिल बनाये

लव मैरिज के सफल होने के उम्मीद तब और बढ़ जाता है जब आप काबिल इंसान हो यदि आप करियर को लेकर भविष्य को लेकर और आर्थिक रूप से मजबूत हो तो आपके फैसले का सभी सम्मान करेंगे। आपके पैरेंट्स भी आपकी बातो को समझेंगे और जिससे आप प्यार करते है उनके पेरेंट्स भी आपके फैसले का सम्मान करेंगे।

यह आप भी जानते है हो की जब कोई सफल इंसान होता है तो लोगो का उस पर भरोशा भी बढ़ जाता हैं और मुश्किल काम भी आसानी से हो जाता है। इसलिए सबसे पहले आप एक सफल और काबिल इंसान बनने की कोशिश करें जिससे लोग आपको न कह न सके।

4. फ़ैमिली बैकग्राउंड को जाने

कई बार ऐसा भी होता है दो ऐसे लोगो के बीच प्यार हो जाता है जिसमे से किसी एक का परिवार बहुत ज्यादा रूढ़िवादी या कहे कुछ कट्टरवादी होते है साथ ही पैसे वाले भी, ऐसे परिवार वालो को सहमत कराना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

क्योंकि ऐसे लोगों को अपने मान – सम्मान और रुतबे का ज्यादा अभिमान होता हैं, इसलिए ऐसे लोग ज्यादातर लव मैरिज के खिलाफ होते हैं। अगर आपको भी प्यार किसी ऐसे ही परिवार के लड़के या लड़की के साथ प्यार हुआ हुआ है कुछ भी करने से पहले अच्छे से सोच समझ जरूर ले।

क्योंकि इसका सीधा असर आपके आपके परिवार आपके छोटे भाई – बहन पर भी पड़ेगा, पर अगर लड़के या  लड़की का परिवार सिंपल और एजुकेटेड है तो आपकी बात बन जायेगा।

5. परिवार से मिलाए

यह बहुत ही महत्वपूर्ण बात है की जिसे आप प्यार करते है जिसे आप अपने जीवनसाथी के रूप में देखना चाहते हो उसे कम से कम एक बार अपने परिवार से जरूर मिलाये। आप जितना ज्यादा उन्हें अपने परिवार से मिलाएंगे एक दूसरे को जानने समझने का वक़्त मिल जायेगा, जिससे आपके परिवार वालो को भी फैसले लेने में ख़ुशी होगी।

क्योंकि कई बार पैरेंट्स लड़के या लड़की को बिना देखे की उनके बारे में नकारात्मक धारणा बनाने लगते है क्योकि वे उन्हें न देखें होते है न ही उनके बारे में जानते है। पर अगर आप अपने फॅमिली से मिलाते है तो आपके परिवार को उनके बारे में जानने का मौका मिलेगा जो अच्छी बात है।

6. परिवार का भरोशा जीते

मैरिज कोई भी हो रिश्ता विश्वास और भरोसे पर टिका होता है और लव मैरिज में इसका महत्त्व और भी बढ़ जाता हैं। कोई भी माता – पिता अपने बच्चो की ख़ुशी ही चाहते है वे ऊपर से कठोर सिर्फ इसलिए बनते है ताकि आप कोई गलती न करें पर उन्हें आपसे प्यार होता है आपकी परवाह करते है आपकी भावनाओ को समझते हैं।

वे तो बस चाहते है आप ख़ुश रहे आपके साथ कोई धोखा न हो आपका दिल न टूटे। इसलिए आपको अपने पैरेंट्स और उनके पैरेंट्स का विश्वास जितना होगा आपको यह विश्वास दिलाना होगा की आप हर मुश्किल में उनका साथ देंगे उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।

7. बड़ो का समर्थन प्राप्त करें

अगर आपको लगता हैं की आपका परिवार आपकी बातो को नहीं समझेगा या आपके परिवार इन सब बातों से बहुत गुस्सा होंगे तो आप इस बारे में अपने माता – पिता से सीधे बात न करें। अपने घर के माहौल के अनुसार ही सबसे पहले अपने परिवार के किसी बड़े सदस्य से इस बारे में बात करें।

जिसके आप ज्यादा जुड़े हो जो आपकी बात को समझ सके उनसे अपने दिल की बात करे उन्हें मनाने की कोशिश करें क्योंकि बड़े आपके माता – पिता को इस बारे में ज्यादा अच्छे से समझा सकते हैं।

क्या न करे

1.  Love Marriage Ke Liye कभी भी कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें जिससे आपको और आपके परिवार को शर्मिंदा होना पड़े।

2. लव मैरिज करना बुरी बात नहीं  है पर इस बात का ध्यान दे अगर आपके माता – पिता को इस बात पर नाराज़गी हो तो उनकी नाराज़गी दूर करने की कोशिश करें उनके खिलाफ कभी न जाये।

3. कभी भी अपने पैरेंट्स को तकलीफ देकर अपनी खुशी आबाद न करें क्योंकि इस दुनियाँ में माता – पिता से बढ़ कर कोई भी नहीं हैं।

4. कभी भी प्यार को पाने के लिए हद से ज्यादा  न जाये उतना ही करे जीतना आप सम्हाल सकते हो और कोशिस करे अपने परिवार को मनाने की।

5.  Love Marriage Ke Liye कभी भी फिल्मों में दिखाए जा रहे तरीको का इस्तेमाल न करे जैसे की लड़की को भगा कर शादी करना या बिना बिताये मंदिर में शादी कर लेना। ऐसी गलती आप न करें क्योकि कई बार यह बहुत बड़ी मुश्किलें लेकर आता हैं।

6. अगर आप 21 वर्ष से कम है तो घर पर शादी या लव मैरिज के बारे में बात न ही करें क्योंकि कोई भी आपको गंभीरता से नहीं लेगा और तुरंत न बोल देंगे।

Also  Read  :

निष्कर्ष

Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye अगर आपको भी प्यार हुआ है तो अच्छी बात है पर आपको भी अपने माता – पिता की भी भावनाओ को समझना होगा की वो क्या सोचते है इस बारे में। क्योंकि यह आप भी जानते है किसी भी के माता – पिता लव मैरिज के हां तुंरत हां कभी नहीं बोलेंगे पर एक दिन जरूर हां बोलेंगे।

आप लव मैरिज को भी पुरे परिवार की सहमति से कर सकते हो  पर आपको यह मान कर चलना है की इसमें जो भी मुश्किलें आएगा आप उसे सम्हाल लेंगे।

क्योंकि हर लव मैरिज के  शुरुवात में कुछ मुश्किलें आता ही है पर धीरे- धीरे सब ठीक भी हो जाता हैं आपको खुद को मजबूती के साथ अपने फैसले पर कायम रहना होगा अपने प्यार को पाने के लिए।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye Love marriage kaise kare अच्छा लगा होगा आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बातये।

साथ ही इस जानकारी Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye  को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading …

14 thoughts on “ Love Marriage Ke Liye Parents Ko Kaise Manaye”

    • किसी भी तरह की Personal Advice के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक कर वहाँ सवाल पूछ सकते है धन्यवाद!

      Reply
  1. Mujhe aapki baate acchi lagi ….pehle hume bi lagta tha ki mere parents nhi manege lekin ye sab padhne k baad hume yakeen hua ki ye sab karne se parents ko manana asaan hoga ….thank you for your tips 😊😊

    Reply
    • Har parents ki yahi ichha hoti hai ki unki beti jaha bhi rahe khush rahe unki beti ko vo sari khusi mile jo unke parents ne unke liye socha tha. jaise apni beti ke liye ek acha padha likha ladka jo acha kama sake, use khush rakh sake uski sari jarurat puri kar sake aur ek acha pyar karne wala sasural. agar tum is jaruart ko puri kar sakte ho tum dekhoge ki kuch salo ke bad ladki ke parents apni beti ko khush dekh kar unki narazgi dhire dhire kam hone lagega.

      Reply
  2. Boyfriend Ko Shadi Ke Liye Manane Ka Upay , ” नमस्कार मेरी बहनों स्वागत है आपका हमारे वेबसाइट में अगर आपका बॉयफ्रेंड आपके लाख मनाने के बावजूद भी आपसे शादी करने के लिए राजी नहीं हो रहा है क्या वह आपको धोखा देने की कोशिश कर रहा है तो यह सब कुछ होने से पहले ही आप हमारे बताए गए इस टोटके को कर ले आपका बॉयफ्रेंड खुद ही शादी के लिए हां कर देगा टोटका इस प्रकार करना यह आप जान ले

    Reply
    • अगर पैरेंट्स फिर भी न माने तो आपको एक साहसी फैसला लेना होगा। अगर आपको लगता हैं की आपके पैरेंट्स ने पूरी ज़िन्दगी आपके अच्छे के लिए फैसले लिए हैं आपको पूरी आज़ादी और सारी खुशियाँ दी हैं जो आपको चाहिए था वो सब दिया और आपको लगता हैं की आपके पैरेंट्स आपको बहुत ज्यादा प्यार दिया है अभी तक तो आपको अपने माता पिता की बात माननी चाहिए।

      पर अगर ऊपर बताये गई बातें आपके माता पिता में नहीं हैं साथ ही आप एक पढ़ी लिखी और समझदार हो आपकी उम्र 25 से अधिक हैं और आपको लगता हैं की आप जीवन के अहम फैसले लें सकते हो तो आपको अपना फैसला खुद लेना होगा। इसके अलावा अगर और कुछ पूछना या जानना हैं तो आप हमारे इंस्टाग्राम पर जुड़ कर सवाल कर सकते हैं धन्यवाद।

      Reply

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!