Fake Love कैसे पता करे की लड़का प्यार में धोखा दे रहा है ऐसे पहचाने

Fake Love कैसे पता करे

Fake Love कैसे पता करे की लड़का प्यार में धोखा दे रहा

Fake Love कैसे पता करे की लड़का प्यार में धोका दे रहा हैं Jhute Pyar Ki Nishani, झूठा प्यार कैसे होता हैं ! आज कई सारी लड़कियाँ ऐसी हैं जो यह जानना चाहती है की जिसे वे खुद से ज्यादा प्यार करती हैं, क्या वह लड़का भी उससे उतना ही प्यार करता है या प्यार के नाम पर उसे धोका दे रहा हैं।

यह जानना आज हर लड़कियों के लिए बहुत जरुरी हैं की क्योंकि कई बार लड़के प्यार के नाम पर लड़कियों का फायदा उठाते हैं और फिर धोखा देते हैं। आज के समय में प्यार पर आँख बंद कर भरोशा करना अपने ही पैर पर हथौड़ा मारने जैसा हैं, लड़कियों को इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए।

बहुत सी लड़कियाँ भोली और सीधी होती हैं जो बुरे लड़के के नियत को समझ नहीं पाती। उस लड़की को तो सब कुछ अच्छा ही लगता हैं। पर दोस्तों आज जमाना ख़राब हो चूका हैं किसी भी लड़के को आप सिर्फ देख कर यह नहीं कह सकते की वह लड़का अच्छा है या बुरा हैं।

वैसे भी आज कल बुरे लड़के अक्सर भोली लड़कियों को ही प्यार के नाम पर फायदा उठाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लड़कियों के लिए प्यार बिल्कुल नया होता हैं, जो उनमें एक नया उमंग लाता हैं जिससे उन्हें प्यार में सब कुछ अच्छा – अच्छा ही लगने लगता हैं।

लोग अच्छे लगने लगते हैं जिससे वे प्यार करती है उसे तो वे दुनिया के सबसे अच्छा इंसान समझने लगती हैं और उसकी सारी बुराइयों पर आँख बंद कर लेती हैं। वैसे तो बुराई सब में होती हैं पर क्या वह बुराई स्वीकार्य योग्य हैं या फिर नहीं अगर नहीं तो आपको अपने रिश्तो के बारे में पुनः विचार करने की जरुरत हैं।

इसलिए आज हम आप सभी के लिए कुछ ऐसी बातें बताने वाले हैं जिससे आपको यह जानने में मदद होगी की झूठा प्यार कैसे होता हैं जिसे आप प्यार करती हैं वह लड़का आपको प्यार में धोखा तो नहीं दे रहा हैं तो जानते हैं Sings Of Fake Love in hindi, Fake Love कैसे पता करें की लड़का प्यार में धोका दे रहा हैं।

How To Know Fake Love In Hindi

#1 झूठी तारीफे करना (False Praise)

किसी भी फेक लव की शुरुवात हमेशा एक झूठी तारीफ के साथ शुरू होता है जो अंत तक चलता हैं। यह तारीफ शायद लड़कियों को कुछ समय के लिए अच्छा भी लग सकता हैं। पर आपको इन झूठी तारीफों के पीछे के नियत को समझने की कोशिश करनी चाहिए।

लड़के यह बहुत अच्छे से जानते हैं की लड़कियों को तारीफ सुनना अच्छा लगता हैं बस लड़के भी इसी का फायदा उठाने की सोचते हैं। ऐसे में लड़के झूठी तारीफे करने से नहीं चूकते, कई बार तो हद ही हो जाता हैं जब वे ऐसी तारीफ करते है जिससे उस लड़की का कोई लेना देना ही नहीं होता हैं या यह कहे बेमतलब की तारीफ करते हैं।

#2. बड़बोलापन (Babbling)

एक Fake Love or True Love इससे भी पता चलता हैं की ऐसे लोग ज्यादा बड़बोले होते हैं वे खुद की ही तारीफ करेंगे और बड़ी – बड़ी बाते करेंगे की मैं ये कर दूंगा मैं वो कर दूँगा तुम्हारे लिए। पर जब सच में कुछ करने की बात आएगा तो 10 बहाने बनाएंगे पर आपके लिए कभी कोई उपयोगी काम नहीं करेंगे।

जबकि सच्चा प्यार करने वाला आपके काम की चीज़े बिना बोले ही कर देगा यहाँ काम की चीज़ो का मतलब बेमतलब के उपहार से नहीं बल्कि useful काम से हैं।

#3. हमेशा अकेले में मिलना (Always Meet Alone)

जिस भी लड़के को प्यार से कोई लेना देना नहीं होगा वो आपको हमेशा अकेले में मिलने को कहेंगे, ऐसे लोग से सतर्क होने की जरुरत हैं। जो लड़का आपको हमेशा एकांत में मिलने की बात करते हैं जो आपसे सार्वजनिक रूप से नहीं मिलना चाहते ऐसे लोगो की ज्यादातर एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड होती हैं।

पर ऐसे लड़के कभी किसी की पता नहीं चलने देते है बल्कि ऐसे लड़को के दिमाग में कुछ और ही चलता रहता हैं ऐसे लोग कभी भी भरोसे के काबिल नहीं होते हैं। साथ ही अगर आप किसी ऑनलाइन डेटिंग साइट या सोशल मीडिया में किसी से प्यार हुआ है तो आप पहली बार कभी भी एकांत में न मिले।

#4. दबाव बनाना (Pressurize)

एक सच्चे प्यार का मतलब होता है लड़की की भावनाओ व उसके फैसले का सम्मान करना और एक दूसरे का सम्मान करना आपस में अच्छी तालमेल होना जिससे दोनों के रिश्तो में संतुलन बना रहे। पर ठीक इसके विपरीत झूठा प्यार करने वाले को आपके भावनाओं से कोई मतलब नही होगा।

ऐसे लोग आपसे वे चीज़ भी करने के लिए दबाव बनाएंगे जो आप बिल्कुल नहीं करना चाहते हो। जबकि एक सच्चे प्यार करने वाले की निशानी है की वो अपने प्यार को हमेशा Comfortable फील कराये। सच्चा प्यार करने वाला अपकी मर्जी के खिलाफ कोई भी काम आपको करने के लिए दबाव नहीं बनाएगा और आपके सभी फैसले का सम्मान करेगा।

#5. परवाह न करना 

किसी भी प्यार में परवाह करना ख्याल रखना सबसे जरुरी चीज़ होता हैं वे खुद से पहले अपने प्यार के बारे में सोचते हैं पर एक दिखावे का प्यार करने वाले में यह सब बात बहुत कम देखने को मिलता हैं।

ऐसे लोग आपके ज़िन्दगी के परेशानियों को दूर करने में कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेंगे न ही आपके समस्या को सुनना पसंद करेंगे। जबकि सच्चा प्यार करने वाला आपकी इन बातों को को गंभीरता के साथ सुनेगा और उस समस्या का समाधान भी निकलेगा।

Also Read :

#6. वक़्त के साथ प्यार कम होना 

एक Jhute Pyar Ki Nishani को इस बात से भी जान सकते हैं की ऐसे लोगो का प्यार समय के साथ काम होता जाता हैं। क्योंकि ऐसे लोग कभी भी प्यार के प्रति समर्पित नहीं होते हैं, जिसकी वजह से ही ऐसे लोग धीरे – धीरे बातें करना भी कम कर देते हैं मिलना भी कम कर देते हैं।

ऐसे लड़के प्यार का रिश्ता तोड़ने में भी देर नहीं लगाते हैं, जबकि एक सच्चा प्यार करने वाला समय के साथ प्यार भी बढ़ता जाता हैं जिसे वे उम्र भर निभाते हैं।

#7. झूट बोलना या बातें छुपाना 

True Love में कुछ भी छुपाने वाली बात नहीं होता हैं इसलिए वो आपसे कुछ भी नहीं छुपायेगा और अपने रिश्तो को सबके सामने स्वीकार्य भी करेगा। जबकि दिखावे का झूठा प्यार आपसे बहुत सी बाते छुपायेगा आपसे झूट बोलेगा, आपसे अपने ज़िन्दगी में चल रही कई बातों को आपसे कभी साँझा नहीं करेगा न ही आपको पूरी तरह स्वीकार्य करेगा।

ऐसे लड़के किसी भी दूसरी लड़की के सामने खुद को सिंगल बताएँगे ऐसे लड़के कभी किसी एक के नहीं होते है आज किसी और के कल किसी और के साथ होते हैं।

#8. खुद को असुरक्षित महसूस करना (Feeling Insecure)

कई बार ऐसा होता है की आप किसी के साथ प्यार के रिश्ते में आ तो जाते है पर वो Comfortable वो अपनापन और खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते हैं।

यह एक Sixth Sense ही हैं की आपको कुछ इशारे बताते हैं की कुछ गलत हैं जबकि सच्चे प्यार में वो अपनापन वो comfortable और खुद को सुरक्षित महसूस करोगे जिसे आप दिल से महसूस भी कर पाओगे।

#9. बार बार टच करना (Touch Again And Again)

यह भी एक जानने का तरीका हैं की जिसके साथ आप रिलेशनशिप में हो वो लड़का अगर आपको बार – बार टच करता हैं या छूने की कोशिश करता है तो यह एक अच्छी बात नहीं हैं। इससे आप खुद भी असहज महसूस करोगे और उनके बार – बार छूने से उनके पीछे की असली नियत का पता चलता हैं।

#10. सोशल मीडिया में ज्यादा ऑनलाइन रहना 

जिसे आप प्यार करते हो अगर वह दिन भर में आपसे बात न के बराबर करें और उनसे पूछने पर वह कहता हैं की काम ज्यादा हैं या पढ़ाई कर रहा हूँ। पर दूसरे सोशल मीडिया में वो ज्यादा समय सक्रिय रहता तो लड़का आपसे  झूट बोल रहा हैं और आपको धोखा दे रहा हैं ऐसे लड़को के अक्सर एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड होती हैं।

महत्वपूर्ण बातें 

1. कभी भी किसी पर आँख बंद कर भरोसा न करें चाहें वे लड़का हो या लड़की।

2. प्यार तो बस अपने आप हो जाता हैं पर रिलेशनशिप में आना आपका निजी फैसला हैं इसलिए रिलेशनशिप में आने से पहले उस लड़के के बारे में पूर्ण रूप से जान लें।

3. फैसला कभी भी भावनाओं में आकर बिलकुल भी न लें।

4. किसी अजनबी से प्यार के लिए आप अपने परिवार वालों से कभी न लड़ें।

5. हद से ज्यादा मीठा बोलने वाले से दूर ही रहें क्योंकि सामान्य व्यक्ति हद से ज्यादा मीठा तभी बोलता है जब उसे किसी से अपना मतलब निकलवाना हो।

6. सोशल मीडिया पर अनजान लोगो के प्यार पर ज्यादा भरोशा न करें।

लड़कियाँ प्यार में ज्यादा धोखा सिर्फ इसलिए खाती हैं क्योंकि वे किसी पर भी जल्दी से भरोशा कर लेती हैं। जिसे वे सही तरीके से नहीं समझ पाती हैं और न ही उन्हें प्यार की इस छोटी – छोटी मगर महत्तपूर्ण जानकरी के बारे में कोई उन्हें समझाने वाला होता हैं।

क्योंकि लड़किया अक्सर इस बारे में बात नहीं करती और जिससे सलाह लेते है उन्हें खुद भी कुछ अच्छे से नहीं पता होता है नतीजा गलत फैसला ले लेते है। इसलिए आज हम आपके लिए Fake Love कैसे पता करें, झूठा प्यार कैसे होता हैं की कुछ जरुरी बातें आपके साथ शेयर कर रहें हैं जो आपको जरूर मदद करेगा।

Also Read :

निष्कर्ष (Conclusion)

 झूठा प्यार कैसे होता हैं वैसे तो आज लड़को के मन में क्या चल रहा है इस बारे में 100 % कह पाना मुश्किल हैं। क्योकि सभी लड़के एक जैसे नहीं होते हैं और सभी को झूठा, धोकेबाज़ कहना या सबको एक नज़र से देखना भी सही नहीं हैं।

पर हम सभी लड़कियों से यह कहना चाहेंगे की प्यार बुरी चीज़ नहीं हैं सभी लड़के बुरे नहीं होते है न ही सभी प्यार में धोखा देते हैं। यहाँ कई सारे लड़के हैं जो प्यार को  समझते हैं उसे निभाते हैं और उम्रभर साथ भी निभाते हैं।

बात बस इतना सा है की सभी गर्ल्स को इन प्यार के मामलो में जल्दबाज़ी नहीं करना चाहिए। जब तक उन्हें अच्छे से जान न लो, कोई भी बड़ा फैसला हमेशा सोच समझ कर ही लें क्योकि एक गलत फैसला आपकी पूरी ज़िन्दगी पर बहुत बुरा असर डाल सकता हैं।

I Hope की आपको हमारी यह जानकरी Fake Love कैसे पता करें की लड़का प्यार में धोका दे रहा हैं, Fake Love Relationship अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे comments में जरूर बताये

अगर आपका किसी भी  तरह का कोई सवाल हैं तो comment करके पूछ सकते हैं साथ ही हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी लाइक कर सकते हैँ।

Thanks For Reading…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!