Pyar Kaise Karte Hai Pyar Kaise Hota Hai  

Pyar Kaise Karte Hai 

आज हम जानेंगे Pyar Kaise Hota Hai Pyar Kaise Karte Hai, प्यार क्या होता हैं, लोग प्यार क्यों करते हैं !आज जब एक टीनएज व युवा प्यार शब्द और प्यार की भावनावों को पहली बार महसूस करता हैं तो यह फीलिंग उसके लिए बिल्कुल नया होता होता हैं। जिसे वह ठीक से समझ नहीं पाता हैं की उसके साथ यह क्या हो रहा हैं, पर यह प्यार का खूबसूरत एहसास उसे अच्छा महसूस कराता हैं।

ऐसे में वह लड़का या लड़की इस प्यार की फीलिंग को पूरी तरह और अच्छी तरह से समझ नहीं पाते हैं, फिर वे इस प्यार की इस फीलिंग के बारे में और जानने की कोशिश करते हैं। टीनएज व युवा के मन में कई सारे सवाल आते हैं जैसे की प्यार में क्या होता हैं, प्यार कैसे होता हैं, प्यार कैसे करते हैं, Pyar Ka Matlab Kya Hota Hai, लोग प्यार क्यों करते हैं प्यार होने पर हमें क्या करना चाहिए इत्यादि।

आज हम इन्हीं सब सवालों के जवाब आप सबके लिए लेकर आए तो चलिए जानते हैं Pyar Kaise Hota Hai, Pyar Kaise Karte Hai विस्तार से हिंदी में।

प्यार क्या होता हैं (What Is Love In Hindi)

जीवन में प्यार का मतलब सभी के लिए अलग – अलग हो सकता हैं, उसकी भावनाएं भी अलग – अलग हो सकती हैं, प्यार को दिखाने का अंदाज़ भी अलग अलग हो सकता हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार सभी रिश्तो में होता हैं चाहें वो एक लड़का और लड़की के बीच प्यार हो, माता पिता से प्यार हो, भाई – भाई बहन में प्यार हो, प्रकृति से प्रेम हो या किसी भी जीव जंतु से हो।

पर इन सभी में प्रेम का मूल रूप एक ही होता हैं जिसे कुछ इस प्रकार से परिभाषित किया जा सकता हैं की “प्यार वह एहसास हैं जिसमें समर्पण, सुरक्षा, और अगाध प्रेम की भावना हो” यही प्यार की परिभाषा हैं। पर आज हम यहाँ आपको एक लड़का और एक लड़की के प्यार के एहसास को Pyar Kaise Karte Hai विस्तार से बताएँगे।

प्यार कैसे होता हैं

इंसान को प्यार कई कारणो से हो सकता हैं जिनमें से कुछ निम्न हैं जिनके बारे में हम विस्तार से जानेंगे।

1. बार – बार देखना

अगर आप किसी लड़की या लड़के को बार – बार देखते हो भले ही आप उसे पसंद न करते हो, वह लड़का या लड़की दिखने में अच्छा न भी हो। पर अगर आप उस इंसान को कई महीनों से देखते हैं चाहें वह इंसान आपके पड़ोस का हो स्कूल का हो या कॉलेज का हो या कहीं का भी हो।

Pyar Kaise Karte Hai

तो एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब आपको उस इंसान को देखना अच्छा लगने लगेगा। आप उस लड़के या लड़की के प्रति अचानक से आकर्षित होने लगोगे, फिर आपके जुबां पर उसका नाम आने लगेगा। आप उसके बारे में बात करने लगोगे, आपका उस इंसान के प्रति नज़रिया बदलने लगेगा और फिर एक दिन ऐसा आएगा जब आपको वह लड़का या लड़की पसंद आने लगेगी।

फिर यहीं पसंद धीरे – धीरे प्यार में बदलने लगेगा, यह बहुत धीमा प्रोसेस होता हैं। आपको पता भी नहीं चलता की कब आपको उस लड़के या लड़की से प्यार हो गया। आपने कई बार यह सुना ही होगा की पहले वह लड़की या लड़का मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था पर आज मुझे वह अच्छा लगता हैं यह इसी प्रोसेस का नतीजा होता हैं।

2. किसी की अच्छाई पसंद आ जाना 

किसी से प्यार होने की दूसरी वजह हैं उस लड़के या लड़की की खूब सारी अच्छी आदतें का होना हैं। अगर हम देखते हैं की किसी लड़के या लड़की में कई सारे अच्छे गुण होते हैं अच्छी आदते होती हैं, जैसे की वह दिल का बहुत अच्छा हैं, अक्सर टीचर द्वारा या दूसरे के द्वारा तारीफ मिलता हैं वह लोगो की मदद करता हैं।

उसके बात करने का अंदाज़ बहुत अच्छा हैं, वह पढ़ने में होनहार हैं, उसमें किसी प्रकार की बुराई का न होना। उस इंसान का जीवन एक आदर्श जीवन हो तो यह सब चीज़े अक्सर लड़के या लड़कियों को आकर्षित करता हैं। जिससे पहले तो वह लड़का या लड़की अच्छा लगने लगता हैं जो बाद में धीरे – धीरे कई बार प्यार में बदल जाता हैं।

3. ख़ूबसूरती या भोलापन 

प्यार होने की एक वजह यह भी होता हैं की कई बार लोग किसी की ख़ूबसूरती या किसी के भोलेपन के प्रति आकर्षित होने लगते हैं। शुरुवात में तो वह इंसान सिर्फ ख़ूबसूरती देख कर ही आकर्षित हो जाता हैं।

ख़ूबसूरती या भोलापन 

पर धीरे – धीरे जब वह उस लड़की या लड़के को बार – बार देखता हैं, उसके बारे में जानता हैं उसकी अच्छी आदतों के बारे में पता चलता हैं तो वह लड़का या लड़की उसे पसंद करने लगता हैं। फिर यही आगे चल कर धीरे – धीरे प्यार में बदल जाता हैं और लोग कहते हैं उसे प्यार हो गया हैं।

प्यार कैसे करते हैं प्यार करने का तरीका 

1. ख़ुद से प्यार करें 

किसी दूसरे से प्यार करने से पहले आपको खुद से प्यार करना सीखना होगा। आपकी खूबियों को उभारना होगा ख़ुद की रेस्पेक्ट करना होगा, ख़ुद की वैल्यू को बढ़ाना होगा। जब तक आप इन सब बातों को फॉलो नहीं करेंगे तब तक आप खुद से कभी खुश नहीं रहेंगे क्योंकि आपकी नज़र में आप खुद ही कुछ नहीं हो।

अगर आप खुद से प्यार नहीं करते हैं खुद की रेस्पेक्ट नहीं करते तो इसकी पूरी संभावना हैं की दूसरे भी आपको प्यार नहीं करेंगे, आपकी रेस्पेक्ट नहीं करेंगे। इसी तरह आप भी किसी से अच्छे तरीके से प्यार नहीं कर पाएंगे न  प्यार को निभा पाएंगे। इसलिए सबसे पहले आप खुद से प्यार करें खुद की वैल्यू बढ़ाए

2. उनके प्रति समर्पण भाव रखें  

जब आप जिस किसी को प्यार करते हैं खासतौर पर लड़की या लड़के को तो आपको उनके प्रति निःस्वार्थ समर्पण भाव होना चाहिए, क्योंकि यहीं प्यार का असली रूप हैं। आप प्यार के बदले प्यार इसकी ज्यादा अपेक्षा न रखें क्योंकि अगर आप ऐसी अपेक्षा रखते हैं तो इसमें आपको निराशा हाथ लग सकता हैं।

क्योंकि हर किसी का प्यार दिखाने और जताने का तरीका अलग हो सकता हैं। इसके अलावा यह भी हो सकता हैं की जिस भाव से आप उसे प्रेम करते हैं वह आपको नहीं करती या करता।

इसलिए आप निःस्वार्थ भाव से उन्हें प्रेम करें उनकी देख भाल करें, आज नहीं तो कल उन्हें यह एहसास जरूर हो जाएगा की आप उन्हें सच में बेहद प्रेम करते और उनकी परवाह करते हैं इसके बाद वह भी आपसे उसी भाव से प्रेम, परवाह और सम्मान करेगा जिस भाव से आप करते हैं।

3. निःस्वार्थ प्रेम व अगाध स्नेह 

प्रेम का असली रूप निस्वार्थ प्रेम ही होता हैं जिसमें एक इंसान प्रेम लेने की अपेक्षा देने का भाव रखता हैं, प्यार करने का सबसे अच्छा तरीका भी यहीं होता हैं। इस प्रकार का प्रेम अक्सर माता – पिता अपने बच्चो से करते हैं, इस प्रकार का प्रेम मुख्यता शारीरिक न होकर आत्मीय प्रेम होता हैं।

यह प्रेम के उच्च स्वरूप में गिना जाता हैं आपको भी अपने पार्टनर से इसी तरह का प्रेम करना चाहिए, अगर आप भी प्रेम के असली स्वरुप को महसूस करना चाहते हैं तो। हालांकि इस दौर में इस प्रकार प्रेम करना आसान नहीं हैं क्योंकि आज शारीरिक आकर्षण और शारीरिक प्रेम इस कदर बढ़ चूका हैं की आज आत्मीय प्रेम कहीं खो सा गया हैं।

यहीं वज़ह हैं की इस शारीरिक प्रेम की वजह से कई लोग शादी के बाद भी दूसरी औरतों और पराए मर्दो से शारीरिक सम्बन्ध बनाने में संकोच नहीं करते हैं। पर अगर आप निःस्वार्थ प्रेम व अगाध स्नेह अपने गर्लफ्रेंड व बॉयफ्रेंड या पति पत्नी से करते हैं तो सामने वाला चाह कर भी आपको धोखा नहीं दें पाएगा।

क्योंकि इस प्रकार के प्रेम में एक असीम शक्ति होती हैं अगर आप भी इस तरह प्यार करते हो तो एक न एक दिन आप भी इस शक्ति को महसूस जरूर करोगे। उस दिन कई सुंदर महिला आपके आस पास होने पर भी आपके दिल में धोखा देने का ख्याल नहीं आएगा और चाह कर भी आप गलत काम नहीं कर पाओगे।

4. उन्हें स्पेशल फील कराए 

अगर आप किसी से प्यार हैं तो मुझे आपसे प्यार हैं बस इतना कह देना ही काफी नहीं हैं। आपको अपनी पार्टनर को समय – समय पर या कहे हर दिन स्पेशल फील कराना होगा। इसके लिए आप उनसे प्यार करें, उनकी देखभाल करें, उनसे प्यार से बात करें उनका सम्मान करें, उनकी बातों को ध्यान से सुने उनके फ़ैसले का सम्मान करें।

उन्हें बाहर डिनर कराने ले जाए या उनके लिए घर पर ही आप कुछ स्पेशल बनाए जो उनकी पसंदीदा डिश हो। स्पेशल फेस्टिवल व लाइफ इवेंट जैसे बर्थडे या एनिवर्सरी पर स्पेशल ट्रीट दे उपहार गिफ्ट करें या उनकी कोई जरुरत की चीज़ उन्हें गिफ्ट करें।

यह सारी चीज़े आप अपनी पार्टनर के लिए कर सकते हैं उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए, यह एक कामयाब रिश्ते के लिए बहुत जरुरी हैं।

5. अपने पार्टनर के लिए आदर्श बने 

प्यार जताने का यह भी एक तरीका हैं की आप अपने पार्टनर के नज़र में एक आदर्श इंसान बने, जिससे उन्हें आप  पर गर्व हो न की किसी प्रकार की शर्मिंदगी। आप ख़ुद को इस क़ाबिल बना लें की आपके पार्टनर को आपका नाम दुसरो के सामने लेने पर गर्व महसूस हो।

इसके लिए आपको एक कामयाब इंसान बनने के साथ ही एक अच्छा इंसान भी बनना होगा। आपको आपके व्यवहार आचरण और चरित्र को हमेशा अच्छा बनाए रखना होगा। अगर आप अच्छे चरित्रवान, कामयाब इंसान बनेंगे तो इसका सकारत्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा जो आप दोनों के लिए अच्छा होगा।

6. भरपूर प्यार करें 

यहाँ प्यार करने का मतलब सिर्फ फिजिकल रिलेशनशिप बनाना ही नहीं होता क्योंकि फिजिकल रिलेशनशिप के अलावा भी आपको बहुत कुछ करने की जरुरत होती हैं। फिजिकल रिलेशनशिप की ज्यादा जरुरत शादीशुदा लोगो को होती हैं।

अगर आप शादीशुदा नहीं है तो आपको प्यार के अन्य तरीके को अपनाना चाहिए, जैसे अपनी पार्टनर के हाथो के उंगलियों के बीच में अपनी हाथो के उंगलियों को मिला कर एक दूसरे के प्यार को महसूस करें। अपने पार्टनर को प्यार से किश करें, उन्हें प्यार से गले लगा कर I Love You कहें।

अपने पार्टनर के करीब लेट जाए उनके बालो के साथ खेले और फिर रोमांटिक सांग्स सुने कुछ रोमांटिक बातें करें आदि। ये सब चीज़े कर आप अपने प्यार को महसूस कर सकते हो, जिससे आप दोनों ही प्यार को एक आत्मीय रूप को जान पाएंगे व महसूस कर पाएंगे।

7. हंसे और हँसाये 

ज़िन्दगी में इस भाग दौड़ भरे जीवन में तनाव का आना तो स्वाभाविक हैं पर इस तनाव की वजह से कई बार रिश्तों में भी कुछ तनाव आ जाता हैं। इसलिए इन सबसे बचने के लिए आपके अंदर हंसने और हँसाने का गुण होना चाहिए। आपका हँसता और मुस्कुराता हुआ चेहरा आपके पार्टनर के जीवन पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकता हैं।

Pyar Kaise Hota Hai  

इसके अलावा आपको अपने पार्टनर को खुश रखने के लिए उसे हँसाने के लिए आपको अपने अंदर सेंस ऑफ़ हूयमर भी लाना होगा। जिससे आप जीवन के मुश्किल दौर को भी बिना किसी कठिनाई के हँसते हुए जीवन जी सके एक दूसरे से प्यार कर सको।

8. थैंक्यू और सॉरी जरूर कहें 

फिल्मों में एक डायलॉग बहुत मसहूर हुआ था दोस्ती में नो सॉरी, नो थैंक्स यह दुनियाँ का वह सबसे ख़राब डायलॉग हैं जिसे आप अगर ज़िन्दगी में अप्लाई करते हैं तो आपका जीवन बर्बाद होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। रिश्ते चाहें दोस्ती के हो या प्यार के जब जरुरत पढ़े तो थैंक्यू और सॉरी शब्द प्रयोग जरूर करें।

पहली बात तो आपको फ़िल्मी डायलॉग को रियल लाइफ में नहीं बोलना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं यह आपकी बचपनापन और नासमझीपन को दर्शाता हैं। थैंक्यू और सॉरी वह दो पॉवरफुल शब्द हैं जो जीवन को नई दिशा दे सकता हैं, इसका जीवन में बहुत ज्यादा महत्त्व हैं।

थैंक्यू शब्द अपने पार्टनर के प्रति आभार प्रकट करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। वही अगर आपसे कोई गलती हो गई हो तो रिश्तो में फिर से सुधार लाने के लिए बिना ज्यादा सोचे आपको सॉरी कह देना चाहिए। रिश्तो में आपके मन में यह भाव नहीं आना चाहिए की मैं सॉरी क्यों कहुँ।

जीवन में कई बार ऐसा भी आएगा जब आपको आपकी गलती न होने पर भी सॉरी बोलना पड़ सकता हैं अपने रिश्तो को बचाने के लिए, इसलिए थैंक्यू और सॉरी बोलने से कभी पीछे न हटे।

Also Read :

निष्कर्ष 

तो इस तरह आज आपने जाना की Pyar Kaise Hota Hai Pyar Kaise Karte Hai, प्यार क्या होता हैं, लोग प्यार क्यों करते हैं आशा करते हैं आपको यह पसंद आया होगा आपको यह कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही आप Pyar Kaise Karte Hai, Pyar Ka Matlab Kya Hota Hai, लोग प्यार क्यों करते हैं को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया में भी शेयर जरूर करें। अगर आप हमसे जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमसे जुड़ने और सीधे सवाल करने के लिए आप हमारे Facebook या  इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!