Top Chinese Apps In India And Their AlterNatives In Hindi

Top Chinese Apps In India 

Top Chinese Apps In India And Their AlterNatives In Hindi

Top Chinese Apps In India And Their AlterNatives In Hindi, Chinese Apps List, Chinese App ! क्या आप भी चाहते हो भारत को एक सुपर पॉवर देश बनता हुआ और चाहते हो China App से छूटकारा तो यह जानकारी सिर्फ आपके लिए ही हैं। आज हम ऐसी बातें बताने वाले जो सभी देश भक्त भारतीय को जानना बहुत जरुरी हैं।

क्योंकि यह न सिर्फ देश के लिए बल्कि आपके लिए और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी बहुत जरुरी जिसे आप बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते। अगर आपने इसे हल्के में लेने की कोशिस किया तो इसके परिणाम बहुत ही घातक हो सकते हैं।

हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि अब तो अमेरिकन इंटेलिजेंट से लेकर यूरोपीय और यहाँ तक भारत सरकार ने भी माना है की चीन के 42 से अधिक एप्लीकेशन अपने यूजर के प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ करते हुए जासूसी के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं और यूजर की निजी जानकरी पर नज़र रखती हैं।

जिससे न सिर्फ आपके सारे जरुरी जानकारी यहां तक देश के सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है जिसे सिर्फ आप लोगो के मदद से ही दूर किया जा सकता है। और वो तरीका का चीन के एप्लीकेशन का पूर्ण रूप से बहिष्कार करके और उसके जगह दूसरे एप्लीकेशन के विकल्प ढूंढ कर, चीनी ऐप का बहिष्कार करने के और भी कई कारण जिसकी चर्चा हम आगे करेंगे।

पहले तो हम आपको भारत में पॉपुलर Top Chinese Apps In India बताने वाले हैं जिसे आपको फ्यूचर में कभी भी डाउनलोड नहीं करना हैं। अगर आप गलती से अपने फ़ोन में इनस्टॉल कर रखा हैं तो आज ही उन सभी ऐप को तुरंत अनइंस्टाल करें और देश हित में अपना योगदान दें आपका एक छोटा सा प्रयास भारत के सुरक्षा और तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दें सकता हैं।

भारत में चीनी ऐप कौन -कौन से हैं 

टिकटॉक रोमवे
 हेलो  शेन
शेयरइट टर्बो वीपीएन
लाइवमी वीमेट
बिगो लाइव गेम्स ऑफ़ सुल्तांस
वीगो वीडियो बैटल ऑफ़ एम्पायर
 Xender  लिव यू
 Kwai माफिया सिटी
लाइक वेइबो
यू सी ब्राउज़र अली पे
यू सी ब्राउज़र मिनी  पैरलल स्पेस
ब्यूटीप्लस नैनो लाइव
 कैमस्कैनर फ्लेस कीबोर्ड
 क्लेस ऑफ़ किंग किंग ऑफ़ अवलोन
 मोबाइल लेजेंड्स राइज ऑफ़ सिविलाइज़ेशन
 पबजी वीगो लाइट
 क्लब फैक्ट्री वीगो लाइव
वीचैट न्यूज़ डॉग
ऐपलॉक यू डिक्शनरी
लूडो बेडु
क्यू क्यू ब्राउज़र

चीनी ऐप के बहिष्कार का कारण

1. चीन की आर्थिक चालबाज़ी  

चीनी ऐप के बहिष्कार का मुख्य कारण आर्थिक आधार है जिसमें चीन का अधिकतर ऐप भारत में उपयोग किये जाते है, जिससे चीन को सबसे ज्यादा फायदा होता हैं। चीन इससे हर दिन अरबो डॉलर की कमाई करता हैं जो चीन के आर्थिक विकास का मुख्य कारण भी हैं।

आपको यह तो पता ही हैं चीन बड़े चालाकी से अपने देश में दूसरे किसी भी देश के सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन को पूर्ण रूप से बैन कर रखा है। यहाँ तक गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, विकिपीडिआ भी चीन में बैन है पर चीन अपने सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन को पुरे विश्व में फैला कर हर दिन अरबो डॉलर की कमाई करता हैं।

चीन का अपना खुद का सर्च इंजिन हैं जो गूगल के दर्ज पर काम करता हैं इसी तरह और भी प्लेटफॉर्म है जो पूरी तरह चीन का हैं जो चीन के विश्व आर्थिक महाशक्ति बनने के एक कारण में से एक हैं।

2. भारतीय टेक बाजार पर कब्ज़ा 

आप देख सकते है की चीन के विपरीत वही दूसरी ओर भारतीय सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन इंडस्ट्री खुद भारत में अपने वर्चस्व की लड़ाई में फेल होता दिख रहा हैं इन सबका का कारण भी चीन ही हैं। इसमें गलती हम भारतीयों की ही भी है की हम भारत में बने सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन को दोयम दर्जे का समझ कर इस्तेमाल नहीं करते हैं।

जिसका चीन फायदा उठा कर हर दिन अरबो डॉलर की कमाई करके महाशक्ति बन बैठा है और भारतीय टेक बाजार पर कब्ज़ा कर बैठा है और अब तो चीन भारत से पैसे कमा कर भारत को ही आँख दिखा रहा हैं।

अब समय आ गया है की एक आम भारतीय नागरिक क्या कर सकता हैं। हमें पता है कुछ लोगो का यह भी सवाल मन में रहा है की Indian Apps में कई कमियाँ होती है।

तो उनसे हम यहीं कहना चाहते हैं आप एक बार Indian Apps का सपोर्ट तो करें हमारे देश के डेवलपर उन कमियाँ को दूर भी करेंगे और भारतीय को ध्यान में रख कर ऐप निर्माण में पूरी जान लगा देंगे।

याद रखें कोई भी एप्लीकेशन के शुरुवात में कई कमियां होती ही हैं पर इसे और ज्यादा बेहतर तब बनाया जाता है जब उसकी माँग ज्यादा हो जैसे जैसे माँग बढ़ेगा एप्लीकेशन में नए फीचर द्वारा और बेहतर किया जाता है इससे भारत और भारतीयों को ही फायदा होगा।

3. युवाओ को गुमराह करना

चीन के ऐप का बहिष्कार का मुख्य कारण यह भी हैं की चीन भारत के युवाओं को गुमराह कर भारत के विकास में बाधा डालना चाहता हैं इसे इस प्रकार से समझ सकते है। चीनी चालबाज़ यह अच्छे से जनता है की पुरे विश्व में सबसे ज्यादा युवा वर्ग भारत में ही है और किसी भी देश की ताकत उसकी युवाओ से होती है।

बस इसी को चीन कुचलना चाहता हैं यही वजह है की चीन ने अपने कई जासूसी ऐप से देश के 12 से 25 वर्ष के युवा वर्ग के पसंद को ध्यान में रखते हुए ही ऐसे एप्लीकेशन का विकास किया हैं।

जिसमें मुख्य है Tiktok App, Like App, Helo Apps, Kwai App यह सारे शार्ट वीडियो शेयरिंग ऐप हैं जिसमें लोग वीडियो बना कर पैसे कमा सकते हैं।

यहीं वजह है की आज खासतौर पर 12 से लेकर 25 वर्ष के युवा अपनी पढ़ाई और करियर को छोड़ कर इन सब चीज़ो में ज्यादा दिलचस्पी ले रहें हैं। वजह बस यह है आज हर युवा जल्दी पैसा कामना चाहता है और पॉपुलर होना चाहता हैं पर यह भारत के लिए बहुत ही नुकसान दायक हैं।

जिससे भविष्य में बहुत गंभीर परिणाम भारत को उठाने पड़ सकते हैं। दूसरी वजह यह भी है इन सब ऐप में अश्लीलता फूहड़ता भर – भर कर परोसा जाता हैं इसमें कई गलत चीज़ो को जैसे धर्म विरोधी भारत विरोधी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जो देश को बर्बाद करने की एक सोची समझी चाल के तहत किया जा रहा हैं।

4. भारत विरोधी कार्य

वैसे तो चीन हमेशा से भारत विरोधी रहा हैं पर हाल के दिनों चीन का भारत विरोधी प्रकृति खुल कर सामने आ रहा हैं इसके कारण है चीन बिल्कुल भी नहीं चाहता है की भारत एक वैश्विक महाशक्ति बने। इसके लिए चीन भारत को कई मोर्चे में कमजोर करने का प्लान बना रखा है।

जिसमें पहले तो चीन का आतंकवाद और पाकिस्तान के मदद से भारत के एकता और अखंडता को तोड़ना, भारत में उपद्रव फैलाना साथ ही भारत के सिमा में घुसपैठ कर भारत पर के कई हिस्से पर कब्ज़ा करना हैं।

जिसके लिए चीन पाकिस्तान को सपोर्ट करके पाकिस्तान के कंधे पर रख कर भारत पर गोली चलाता हैं। दूसरा है चीन भारत के सॉफ्टवेयर, एप्लीकेशन और मोबाइल उद्योग पर पूरी तरह कब्ज़ा कर लिया हैं।

पर हाल के दोनों में जब भारतीय लोगो ने चीन के ऐप का बहिष्कार किया और भारतीय ऐप जैसे मित्रों और रिमूव चाइना ऐप को भरपूर समर्थन दिया और सारे चीनी ऐप को अनइंस्टाल कर दिया। तो चीन को यह बर्दास्त नहीं हो पाया और उसने गूगल प्ले स्टोर से इन दोनों भारतीय ऐप को हटवा दिया।

इससे आप समझ ही गए हैं की चीन भारत से पैसे भी कामना चाहता है भारतीय युवा को बर्बाद कर भारत के तरक्की में बाधा लाना चाहता है, अब आप समझ ही गए होंगे की आपको क्या करना हैं।

Also Read :

Chinese Apps In India And Their AlterNatives

Chinese Apps List

टिकटॉक – रोपोसो, डबस्मैश, फनीमेट

हेलो – डबस्मैश, फनीमेट

लाइक – डबस्मैश, फनीमेट

Kwai – डबस्मैश, फनीमेट

यू सी ब्राउज़र – फायरफॉक्स, ब्रेव, क्रोम

ब्यूटीप्लस – पिक्सआर्ट

ऐपलॉक – नॉर्टन ऐपलॉक

कैमस्कैनर – जोहो स्कैनर, एडोब स्कैन, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस लेन्स

गेमिंग ऐप 

पबजी – फोर्टनाइट

मोबाइल लेजेंड्स – मार्वल सुपर वॉर

क्लेस ऑफ़ किंग – Empires And Allies

लूडो – लूडो किंग इंडिया

ऑनलाइन शॉपिंग ऐप 

रोमवे – एजीओ

शेन – लाइमरोड

अलीबाबा – इंडिया मार्ट

अली एक्सप्रेस – टाटा CliQ, ऐमज़ॉन, फ्लिफ्कार्ट

क्लब फैक्ट्री – मिंट्रा, पेटीएम मॉल, ऐमज़ॉन, फ्लिफ्कार्ट

भारतीय होने के नाते हमें क्या करना चाहिए

1. जितने भी आईटी क्षेत्र से जुड़े लोग है अब समय आ गया है अपने देश के लिए कुछ करने के लिए अपने प्रतिभा को देश और विदेश में साबित करने की। तो अब आपके पास इससे सुनहरा मौका नहीं मिलेगा क्योंकि आज हर भारतीय एक भारतीय ऐप का उपयोग करना चाहता हैं ऐसे में समर्थन मिलने की पूरी संभावना हैं।

2. आज से ही सभी भारतीय यह प्रतिज्ञा कर ले की कुछ भी हो जाये चीनी सामान और ऐप का उपयोग नही करेंगे और उसके विकल्प तलाश करें आप किसी भी देश का ऐप और सामान इस्तेमाल कर सकते है चीन को छोड़ कर।

3. टिकटॉक, बिगो लाइव, वीमेट जैसे ऐप पर समय बिताने से अच्छा आप यूट्यूब पर अपना टैलेंट शो कर सकते हैं, जिसमें आपको अच्छा पैसा भी मिल जायेगा और पॉपुलैरिटी भी। यूट्यूब ऐसा प्लेटफॉर्म है जो लाइफटाइम के लिए रहेगा और चीनी ऐप का कोई भरोसा नहीं।

4. कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने या ऐप इंस्टाल करने से पहले इंटरनेट से उसके बारे में जानकारी रख ले की वह कहा से बना है या उसका मालिकाना हक़ किस देश को हैं। यह थोड़ा परेशान करने वाला तो है पर यह हमारे और हमारे देश हित के लिए अच्छा हैं।

5. भारत में बने सामान का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें (Local For Vocal) इससे भारतीय किसान, लघु और कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा साथ ही साथ कई लोगो को रोजगार मिलेगा उनका जीवन स्तर में अच्छा सुधार होगा।

6. आम जनता हमेशा सरकार पर दोष लगाती है की सरकार यह नहीं कर रही सरकार वह नहीं कर रही पर आप एक बार खुद से यह सवाल पूछे की आपने देश के लिए क्या किया हैं या क्या कर रहें हो।

Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी Top Chinese Apps In India And Their AlterNatives In Hindi अच्छा लगा होगा, बाकि आप समझदार हो की आपको क्या करना हैं आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी Top Chinese Apps In India And Their AlterNatives In Hindi को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!