डॉक्टर कैसे बने डॉक्टर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती हैं

डॉक्टर कैसे बने How To Become a Doctor In India

डॉक्टर कैसे बने डॉक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स करना चाहिए पूरी जानकारी

डॉक्टर कैसे बने, डॉक्टर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती हैं, How To Become a Doctor In India ! क्या आप भी चाहते हो डॉक्टर बनना और आपका भी सपना है एक सफल डॉक्टर बनने का तो यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाला हैं। डॉक्टर एक शब्द या प्रोफेशन मात्र भर नहीं हैं डॉक्टर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी हैं जो मरीज के जीवन का बचाने की जिम्मेदारी हैं।

मरीज का सही इलाज करने की जिम्मेदारी हैं और मरीज को यह आश्वत कराने की जिम्मेदारी है की आप डॉक्टर के पास आये अब आप ठीक हो जाओगे आपको कुछ नहीं होगा। अगर आप यह सारी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है तो आपको इस डॉक्टर के प्रोफेशन में जरूर आना चाहिए।

जब एक स्टूडेंट्स 11th में साइंस विषय का चयन करता है तो कही न कही उसके मन में डॉक्टर (Doctor) बनने की चाहत जरूर होती हैं। क्योंकि एक डॉक्टर का इस समाज में बहुत ज्यादा सम्मान होता है अच्छी सैलरी होती हैं और एक अच्छा जीवन स्तर होता हैं।

ऐसे में स्टूडेंट्स को यह जानने की इच्छा ज्यादा होती है की डॉक्टर (Doctor) कैसे बने (How to become a doctor in hindi) और डॉक्टर बनने के लिए कौन सा कोर्स (Mbbs Course Details) करना चाहिए।

आज हम इसी जानकारी के बारे में विस्तार से जानेगे की डॉक्टर बनने के  लिए क्या करना चाहिए (Requirments to become a doctor) किन – किन बातो का ध्यान देना चाहिए स्टेप बाय स्टेप।

एमबीबीएस क्या हैं (Mbbs Meaning In Hindi)

MBBS का Full Form In English Bachelor Of Medicine & Bachelor Of Surgery होता हैं वहीं MBBS Full Form In Hindi में इसे चिकित्सा स्नातक एवं शल्य चिकित्सा स्नातक कहते हैं। Mbbs Course के द्वारा ही कोई विद्यार्थी एक सफल डॉक्टर और सर्जन बन सकता हैं।

एक एमबीबीएस डॉक्टर मानव शरीर से जुड़ी सभी प्रकार समस्या व बीमारी का उपचार करता हैं। Mbbs Course Duration 5 वर्ष 5 माह का होता हैं, जिसमें 4 वर्ष 6 माह कोर्स होता हैं और 1 वर्ष का इंटर्नशिप होता हैं सभी स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता हैं।

जिसमें आपको एक वर्ष तक अपने सीनियर Medical Doctor के निगरानी में पेशेंट का इलाज करना होता हैं। यह एक पूर्ण डॉक्टर बनने की अंतिम ट्रेनिंग होता हैं इसके बाद ही एक मेडिकल स्टूडेंट डॉक्टर कहलाता हैं।

आप चाहें तो MBBS के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स भी कर सकते हैं जिसमें MS और  MD एक पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स होता हैं। MS का Full Form Master Of Surgery होता हैं जो की 3 वर्ष का कोर्स हैं, वही (MD After Mbbs) MD का Full Form Doctor of Medicine होता हैं यह भी 3 वर्ष का कोर्स हैं।

डॉक्टर बनने के लिए जरुरी चीज़े

1. सबसे पहले तो 12th फिजिक्स, केमिस्ट्री, और बायोलॉजी विषयो से पास होना अनिवार्य हैं।

2. डॉक्टर बनने के लिए पढ़ाई में औसत से अच्छा होना चाहिए और डॉक्टर बनने का दृण निश्चय होना चाहिए।

3. डॉक्टर बनने के लिए तेज दिमाग के साथ पैसो का होना भी जरुरी है क्योंकि इसकी फीस ज्यादा होता हैं।

4. 12th इंग्लिश मीडियम से पास होना चाहिए क्योंकि डॉक्टर की पढ़ाई पूरी तरह इंग्लिश में होता हैं वैसे आप हिंदी मीडियम से तो भी चलेगा पर आपको कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

5. डॉक्टर बनने के लिए जनरल स्टूडेंट्स की उम्र सीमा 17 वर्ष  से ऊपर और 25 वर्ष से कम होना चाहिए वही S.C और S.T लिए उम्र सीमा 30 वर्ष हैं।

डॉक्टर बनने के लिए क्या करना चाहिए

#1. पढ़ाई में तेज (Sharp in Studies)

डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले तो आपको पढाई में तेज होना जरुरी हैं क्योंकि डॉक्टर की पढ़ाई काफी कठिन माना जाता हैं जिसे सामान्य या औसत स्टूडेंट को मुश्किल होता हैं।

अगर आप भी बचपन से पढ़ाई में तेज हैं और आपको पढ़ाई में कभी भी किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आया हो तो आप एक डॉक्टर बनने के अच्छे उमीदवार है।

साथ ही आपकी याददास्त जिसे हम याद करने की क्षमता कहते हैं अच्छा होना चाहिए। क्योंकि इसमें ऐसे कठिन से कठिन शब्द होते है जिसे बोलना, लिखने और समझने में परेशानी होती है तो इसे याद रखने में आसान नहीं होता हैं।

#2. प्रवेश परीक्षा की तैयारी (Entrance Exam Preparation)

एक सफल डॉक्टर बनने के लिए सबसे पहले Entrance Exam पास करना अनिवार्य होता हैं  Entrance Exam पास किये बिना आप डॉक्टर नहीं बन सकते है। इसलिए स्टूडेंट्स को चाहिए की वह Entrance Exam तैयारी 11th क्लास से शुरू कर दे।

इसके न सिर्फ आपकी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी होगी बल्कि 11th और 12th में भी बहुत help मिलेगा, इसके लिए आप Coaching Classes join जरूर करें बिना कोचिंग आप Entrance Exam पास नहीं कर पाएंगे।

क्योंकि डॉक्टर बनने के लिए जो Entrance Exam जैसे की NEET, AIIMS आदि को एक लिमिटेड रैंक के अंदर रह कर पास करना अनिवार्य होता है जो बहुत कठिन होता हैं।

इसमें एग्जाम दिलाने वाले लाखों में होता है वही MBBS की सीट सिर्फ कुछ हजारो में ऐसे में कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा बढ़ जाता हैं जिसे आप कोचिंग ज्वाइन करने के बाद ही पास कर पाएंगे।

#3. ऑनलाइन क्लॉसेस (Online Classes)

हम सभी जानते है की सभी स्टूडेंट्स आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होते जो कोचिंग ज्वाइन कर सके क्योंकि इसकी फीस सामान्य से बहुत अधिक होती हैं ऐसे में स्टूडेंट्स के पास ऑनलाइन क्लास ज्वाइन करना एक बेहतर विकल्प होता हैं।

जिसमें स्टूडेंट्स के पैसे और टाइम दोनों बचते हैं और एक क्वालिटी स्टडी हो जाती है। ऑनलाइन क्लास Online Coaching Classes की एक अच्छी बात यह भी है की Students एक टॉपिक को अपने हिसाब से कई बार देख सकते है समझ सकते है और सवाल भी पूछ सकते हैं जो नार्मल Coaching Classes में नहीं होता हैं।

Also Read : 

#4. प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam)

सारी तैयारी के बाद आता हैं Entrance Exam में अप्लाई करके उसे पास करने की जिसके लिए सेंट्रल गवर्नमेंट और स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से हर वर्ष परीक्षा का आयोजन होता हैं।

जिसके लिए आप फॉर्म भर कर अप्लाई कर सकते हैं परीक्षा के आयोजन के कुछ महीनों के बाद इसके परिणाम घोषित कर दिए जाते है जिसमें कट ऑफ के आधार में स्टूडेंट का चयन होता हैं।

अगर आप निर्धारित कट ऑफ के अंदर अंक लाते है तो आपका MBBS के लिए चयन हो जायेगा अगर आपके अंक अच्छे है तो आपको किसी अच्छे सरकारी MBBS कॉलेज में चयन हो जायेगा।

सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस कोर्स की फीस Private Collage के अपेक्षा बहुत कम होती हैं इसलिए कोसिश करें Entrance Exam में अच्छे से अच्छे अंक ला सकें।

5. डॉक्टर बनने के लिए ये कोर्स करें (Do This Course To Become a Doctor)

कई सारे स्टूडेंट्स ऐसे भी होते है जिन्हें ज्यादा जानकारी नहीं होता हैं उनके लिए डॉक्टर का मतलब सिर्फ MBBS करना होता है पर ऐसा नहीं हैं डॉक्टर बनने के लिए MBBS जैसे कोर्स के आलावा भी और कई कोर्सेस है।

जिस कोर्स को कर आप एक सफल डॉक्टर बन सकते हैं इसलिए हम उन कोर्स के नाम बता रहे है जिसे कर आप सफल डॉक्टर बन सकते है।

List Of Medical Degrees & Course Duration 

1. MBBS (Bachelor Of Medicine & Bachelor Of Surgery) –  Duration : 5.6 years

2. BDS (Bachelor Of Dental Surgery) –  Duration : 5 years

3. B.A.M.S (Bachelor Of Ayurvedic Medicine and Surgery) – Duration : 5.6 years

4. BPT (Bachelor Of Physiotharapy) – Duration : 4 years

5. BVSC & AH (Bachelor Of Veterinary Science & Animal Husbandry) – Duration : 5.6 years

6. B.H.M.S  (Bachelor Of Homeopathic Medicine and Surgery) –  Duration : 4.5 years

7. BUMS (Bachelor Of Unani Medicine and Surgery) – Duration : 5 years

6. कोर्स फीस (Course Fees)

  • MBBS Course Fees – 20,000 से लेकर 12 लाख रुपए प्रति वर्ष  
  • B.D.S Course Fees – 15,000 से लेकर 6 लाख रुपए प्रति वर्ष
  • B.A.M.S Course Fees – 25,000 से लेकर 4 लाख रुपए प्रति वर्ष
  • B.P.T Course Fees – 1 लाख से लेकर 4 लाख रुपए प्रति वर्ष
  • B.V.SC & AH Course Fees – 3000 से लेकर 1 लाख रुपए प्रति वर्ष
  • B.H.M.S  Course Fees –  3000 से लेकर 2.5 रुपए लाख प्रति वर्ष
  • B.U.M.S Course Fees- 50000 से लेकर 5 लाख रुपए प्रति वर्ष
नोट : सभी कोर्स की फीस स्टेट, सरकारी कॉलेज, प्राइवेट कॉलेज, मेडिकल फैसिलिटीज, फैकल्टी मेंबर, पढ़ाई के स्तर के आधार में फीस तय की जाती हैं।

 

जहाँ AIIMS जैसे इंडिया के सबसे उच्च मेडिकल संस्था की फीस 1500 रूपए प्रति वर्ष है वही मेट्रो सिटी में MBBS की फीस 8 लाख से 20 लाख रूपए प्रति वर्ष भी हो सकती हैं।

 

7. इंटर्नशिप (Internship )

ऊपर बताये गए कोर्स में से अपनी पसंद का कोई भी कोर्स करते है तो पढाई पूरी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स को एक साल का इंटर्नशिप करना अनिवार्य होता हैं।

इस Internship में स्टूडेंट्स को एक साल तक सीनियर डॉक्टर के अंतरगर्त जनरल प्रैक्टिस करना होता है मरीज का ट्रीटमेंट करना होता हैं जिसे आप एक प्रकार ट्रेनिंग कह सकते हो।

जिसमे एक साल में आपको कई मरीज के अलग अलग केस को हैंडल करना होता हैं फिर इंटर्नशिप पूरा बाद  मेडिकल कॉउंसिल ऑफ़ इंडिया के तरफ से आधिकारिक डॉक्टर की डिग्री दे दी जाती हैं। जिसके बाद आप गवर्नमेंट, प्राइवेट हॉस्पिटल या खुद की क्लिनिक स्टार्ट कर सकते हैं।

Mbbs Doctor Salary In India 

एक MBBS Doctor की शुरुवाती सैलरी 4 लाख प्रति वर्ष से लेकर 16 लाख प्रति वर्ष तक हो सकता हैं। जो अनुभव और डॉक्टर की हॉस्पिटल में काम और जिम्मेदारी के आधार पर सैलरी में बढ़ोतरी होता हैं।

वही MS (Master Of Surgery) डॉक्टर को 16 लाख प्रति वर्ष से लेकर 28 लाख प्रति वर्ष तक  सैलरी हो सकता हैं और अधिकतम 1.5 करोड़ प्रति वर्ष तक की वार्षिक सैलरी भी हो सकता हैं।

Also Read : 

निष्कर्ष (Conclusion)

सभी Students से यही कहना चाहते हैं की अगर आपमें डॉक्टर बनने का जूनून (Passion) हैं आपका डॉक्टर बनना ही एक मात्रा लक्ष्य है और आप इसके प्रति पूरी तरह गंभीर हैं तभी आप इस प्रोफेशन को चुने।

आप कभी भी ये समझ कर डॉक्टर बनने की न सोचे की डॉक्टर के प्रोफेशन में बहुत पैसा हैं साथ ही अगर आप एक औसत या औसत से कमजोर स्टूडेंट्स है तो भी इस प्रोफेशन आने से पहले एक बार सोच लें। क्योंकि डॉक्टर बनना आज के समय बिल्कुल आसान नहीं है।

इसमें मानसिक दबाओ ज्यादा होता हैं क्योंकि कॉम्पीशन बहुत बढ़ गया हैं साथ ही इस कोर्स की फीस अलग – अलग कॉलेज में अलग -अलग होती हैं। जो सभी स्टूडेंट्स अफोर्ड नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से कई बार लोन भी लेना पड़ जाता हैं।

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी डॉक्टर कैसे बने, How To Become a Doctor In India अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

अगर आपको किसी भी तरह का सवाल करना है तो आप हमारे फेसबुक Page पर जुड़ कर सवाल कर सकते हैं। साथ ही इस जानकारी डॉक्टर कैसे बने डॉक्टर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती हैं को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!