Civil Engineer Kaise Bane Puri Jankari Hindi Me

Civil Engineer Kaise Bane

Civil Engineer Kaise Bane, Civil Engineering Course Details In Hindi ! हर विद्यार्थी का कुछ न कुछ सपना जरूर होता हैं, जिसमें वो अपना करियर बनाना चाहते हैं। अगर आप भी 12th विज्ञान विषय से पास किया हैं तो हर छात्र की तरह आपका भी पहला रुझान इंजीनियर बनने का ही होगा।

जिसमें मकैनिकल इंजीनियर, सिविल इंजीनियर,  इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर, कंप्यूटर इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर आदि प्रमुख होता हैं। इसमें से आज हम सिविल इंजीनियर के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सिविल इंजीनियरिंग कोर्स और करियर स्कोप के दृष्टि से बहुत ही अच्छा माना जाता हैं। जिसको करने के बाद जॉब की संभावना भी ज्यादा होता हैं। भारत में जिस गति से तेज विकास व इंफ्रास्ट्रक्चर डेवेलप हो रहा हैं, उस हिसाब से भी यह कोर्स करना फायदेमंद होगा।

यही वजह हैं 12th के बाद अधिकांश छात्र सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। पर आज भी कुछ ऐसे स्टूडेंट्स हैं जिन्हें इस सिविल इंजीनियर कोर्स के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं होता हैं।

वह इस कोर्स को लेकर कुछ असमंसज में रहते हैं की यह कोर्स करें या नहीं। साथ ही उनके मन में कई सारे सवाल भी होते हैं जैसे की Civil Engineer Kya Hota Hai, सिविल इंजीनियरिंग में क्या काम होता हैं।

सिविल इंजीनियरिंग की फीस कितनी होती हैं, सिविल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती हैं, सिविल इंजीनियरिंग कितने साल का होता हैं आदि। तो चलिए जानते हैं Civil Engineer Kaise Bane, Civil Engineering Course Details In Hindi, Civil Engineering In Hindi,की पूरी जानकारी विस्तार से।

Civil Engineer Kaise Bane

सिविल इंजीनियरिंग क्या हैं (What Is Civil Engineering In Hindi)

सिविल इंजीनियरिंग एक प्रोफेशनल इंजीनियरिंग कोर्स हैं, जिसे आप दो तरह से कर सकते हैं एक हैं डिप्लोमा कोर्स जिसे हम Diploma In Civil Engineering कहते हैं जो 3 वर्ष (Civil Engineering Course Duration) होता हैं। डिप्लोमा कोर्स आप 10th के बाद या 12th के बाद कर सकते हैं।

दुसरा होता हैं Bachelor Of Civil Engineering जो की एक अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता हैं, जिसे आप 12th के बाद कर सकते हो। अगर बात की जाए सिविल इंजीनियरिंग में क्या काम होता हैं तो हम बता दे की सिविल इंजीनियर का काम  घरो, बिल्डिंग, पुल, रोड, बाँध आदि की डिज़ाइन करना, कंस्ट्रक्शन करना होता हैं।

इसे सीधे शब्दो में कहे तो कोई भी घर, बिल्डिंग, पुल, रोड, बाँध आदि का डिज़ाइन क्या होगा, इसे कैसे बनाया जाएगा। इसमें कौन – कौन सा मटेरियल इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ री कंस्ट्रक्शन और रियल स्टेट से जुड़े सभी काम की जिम्मेदारी सिविल इंजीनियर का होता हैं।

सिविल इंजीनियरिंग के लिए योग्यता (Eligibility For Civil Engineering)

  1. सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12 वीं पास किया होना जरूरी हैं।

  2. सिविल इंजीनियरिंग करने के लिए आपका विज्ञान विषय जिसमें मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और केमिस्ट्री में कम से कम 60 प्रतिशत के साथ 12th पास किया होना चाहिए।

  3. सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के लिए का आपका कम से कम 10th पास किया होना चाहिए।

  4. कुछ कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में आप सीधे ही 12th के बाद मेरिट के आधार पर सिविल इंजीनियरिंग कोर्स लिए एडमिशन ले सकते हैं। वहीं कुछ टॉप कॉलेज व यूनिवर्सिटीज में सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना होता हैं।

Top Civil Engineering Entrance Exam
  • जॉइन्ट एंट्रेंस एग्जाम (JEE MAIN)
  • जॉइन्ट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस (JEE ADVANCED)
  • वेस्ट बंगाल जॉइन्ट एंट्रेंस एग्जाम (WBJEE)
  • उत्तर प्रदेश स्टेट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPSEE)
  • बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एग्जामिनेशन (BITSAT)
  • ऑल इंडिया कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (AICET)
  • ऑल इंडिया इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम (AIEEE)
  • भारत इंस्टिट्यूट ऑफ़ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (BIHER)
  • तमिल नाडु प्रोफेशनल कोर्सेज एंट्रेंस एग्जामिनेशन (TNPCEE)

सिविल इंजीनियर कैसे बने (How to Become a Civil Engineer In Hindi)

  1. सिविल इंजीनियर बनने के लिए सबसे पहले आपको 12th गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय के साथ पास करना होगा। साथ ही आपको 12th में कम से कम 60 प्रतिशत लाना होगा।

  2. अगर आपको सिविल इंजीनियरिंग कोर्स को मेरिट के आधार बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के करना चाहते हो तो आपको 12th में 85 प्रतिशत से ज्यादा लाना होगा।

  3. अगर आपके 12th में 60 प्रतिसत के ऊपर हैं तो भारत में अलग – अलग कॉलेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन होता हैं जिसे आपको पास करना जरुरी होता हैं।

  4. हमने ऊपर कुछ एंट्रेंस एग्जाम के लिस्ट बताए पर इसके अलावा भी अलग – अलग स्टेट में अलग – अलग एंट्रेंस एग्जाम होते है जिसे आप दिला सकते हैं।

  5. हालांकि की कुछ स्टेट के कुछ कॉलेज ऐसे भी होते हैं जहां आप 12th मे कम प्रतिशत होने पर भी सीधे एडमिशन लें सकते हो और सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं। पर अक्सर देखा जाता हैं जहा सीधे एडमिशन की सुविधा होती हैं उन कॉलेज की फीस काफी अधिक होती हैं।

  6. सिविल इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम आसान नहीं होता हैं इसलिए आपको इसके लिए गंभीर होकर तैयारी करना चाहिए, आप चाहें तो कोचिंग भी जॉइन कर सकते हैं।

  7. अगर आपने एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंको से पास कर लिया तो आपको कॉल लेटर आ जाएगा। जहां आपको काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा और आगे एडमिशन की प्रक्रिया होगी।

सिविल इंजीनियरिंग कोर्स फीस 

Civil Engineering Course Fees विभिन्न कॉलेजेस में अलग – अलग हो सकता हैं जो पूर्ण रूप से कॉलेज पर निर्भर करता हैं। साथ ही डिप्लोमा कोर्स फीस और डिग्री कोर्स फीस भी अलग – अलग होता हैं।

सामान्यता Civil Engineering कोर्स की औसतन फीस Government Colleges में 60,000 से लेकर 2 लाख रूपए प्रति वर्ष तक होता हैं। वही प्राइवेट कॉलेज में Civil Engineering कोर्स की औसतन फीस 90,000 से लेकर 2 लाख  रूपए प्रति वर्ष तक होता हैं।

सिविल इंजीनियरिंग के बाद जॉब के अवसर

  • कंस्ट्रक्शन मैनेजर
  • जिओटेक्निकल इंजीनियर
  • पब्लिक हेल्थ इंजीनियर
  • पर्यावरण  इंजीनियर
  • ट्रांसपोटेशन इंजीनियर
  • सर्वेयर
  • कैड टेकनीशियन
  • बिल्डिंग इंजीनियर
  • डिज़ाइन इंजीनियर
  • स्ट्रक्चरल इंजीनियर
  • इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट मैनेजर
  • सिटी इंजीनियर
  • टीचर, प्रोफेशर

Top Civil Engineering Colleges In India  

सिविल इंजीनियर सैलरी 

सिविल इंजीनियरिंग की सैलरी कितनी सैलरी मिलता हैं। हम बता दे की यह आपके पद और अनुभव पर निर्भर करता हैं। सामान्यता सिविल इंजीनियरिंग की शुरुवाती सैलरी 18,000 से 30,000 रुपए प्रति माह तक होता हैं।

अनुभव और पद में बढ़ोतरी होने के साथ ही आपकी सैलरी 40,000 से 70,000 प्रति माह तक हो जाता हैं।

Also Read :

निष्कर्ष 

आज आपने जाना की Civil Engineer Kaise Bane, Civil Engineer in Hindi आशा करता करता हूँ की अब आपको Civil Engineer Kya Hota Hai से संबधित सभी सवालो के जवाब आपको प्राप्त हो गया होगा।

आशा करते है की आप सभी को मेरी यह जानकारी Civil Engineer Kaise Bane, How to Become Civil Engineer Tips In Hindi अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही आप हमारे साथ जुड़ने और सीधे सवाल करने के लिए आप हमारे इंस्टाग्राम को भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!