12th Maths Ke Bad Kya Kare Courses After 12th Pcm in Hindi

12th Maths Ke Bad Kya Kare

12th Maths Ke Bad Kya Kare Students

12th Maths Ke Bad Kya Kare Students, Courses After 12th Pcm in Hindi ! यह तो सभी जानते है की मैथ्स सभी विषयो में से सबसे मुश्किल माना जाता हैं पर यह भी सच है की मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए Arts और Commerce की अपेक्षा ज्यादा करियर ऑप्शन होते हैं।

इस विषय को अक्सर वे Students चुनते हैं जो आमतौर पर मैथेमेटिक्स में अच्छे माने जाते है या उन्हें गणित विषय में ज्यादा रूचि होती हैं। ऐसे स्टूडेंट्स जब 11th क्लास में गणित विषय का चयन करते है तो इनका फोकस बिल्कुल क्लियर होता है की उन्हें बड़ा होकर इंजीनियर बनना हैं।

पर दिक्कत तो तब आता है जब वह 12th क्लास पास कर लेते हैं क्योंकि Maths Stream में 12th के बाद कोर्स के कई ऑप्शन होते हैं। जिसके अपने फायदे और करियर ऑप्शन होता हैं साथ ही दोस्त, फॅमिली, टीचर ने भी  अपने हिसाब से कई कोर्स के बारे में बता दिए होते है।

जिस वजह से उन्हें कोर्स के चयन को लेकर थोड़ा Confusion हो जाता है की कौन सा कोर्स करें कौन सा नहीं। इसलिए आज हम आपके लिए उन सारे सवालो का जवाब लेकर आये हैं।

जिसमें आपको कोर्स के नाम, कोर्स फीस, करियर ऑप्शन कोर्स के बाद कितनी सैलरी होती है इन सबके बारे में जानकारी देंगे तो जानते है 12th Maths Ke Bad Kya Kare, Courses After 12th Science Pcm in Hindi, Types Of Engineering Courses

12th के बाद कोर्स मैथ्स स्टूडेंट्स के लिए 

1. बी. टेक या बी. ई  (B.Tech Or B.E) 

जितने भी मैथ्स स्टूडेंट्स होते है उसमें से अधिकांश 12th Maths Ke Bad  B. Tech या B.E करना ही पसंद करते हैं जो आपके एक प्रोफेशनल इंजीनियर बनने के सपने को पूरा कर सकते हैं।

यह सामान्यता 4 वर्ष का कोर्स होता हैं जो की सेमेस्टर में होते हैं B. Tech या B.E  में भी कोर्स की कई शाखाएँ (Branch) होती हैं। जिसे स्टूडेंट्स अपनी पसंद के अनुसार कोर्स का चयन कर सकते हैं जिसे आप गवर्नमेंट कॉलेज या फिर प्राइवेट कॉलेज से कर सकते हैं।

B.Tech Or BE Course List

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • आई. टी इंजीनियरिंग
  • आई.सी इंजीनियरिंग
  • ई. सी इंजीनियरिंग
  • टेक्सटाइल इंजीनियरिंग
  • नैवेल आर्किटेक्चर
  • Metallurgy Engineering
  • पॉवर इंजीनियरिंग
  • प्रोडक्शन इंजीनियरिंग
  • इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियरिंग
  • एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग
  • एग्रीकल्चरल इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • फ़ूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • माइनिंग इंजीनियरिंग
  • मरीन इंजीनियरिंग (नेवी फोर्स)
  • इंवायरमेंटल इंजीनियरिंग
  • मोटरस्पोर्ट्स इंजीनियरिंग
  • डेरी टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग
  • प्लास्टिक इंजीनियरिंग
  • जेनेटिक इंजीनियरिंग
  • बायोटेक्नोलॉजी  इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
  • एरोस्पेस इंजीनियरिंग
  • ऐरो नॉटिकल इंजीनियरिंग
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग
2. डिप्लोमा कोर्स (Diploma Course)

अगर 12th Maths Ke Bad स्टूडेंट्स B. Tech या B.E नहीं करना चाहते या फाइनेंसियल प्रॉब्लम हैं जिसके कारण आप B. Tech या B.E नहीं कर पा रहे हैं तो आप उसकी जगह डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते है।

जिससे आप अपनी पसंद का डिप्लोमा कोर्स कर अपना करियर और फ्यूचर दोनों बना सकते हैं, 12th के बाद Diploma Course की अवधि 3 वर्ष होता हैं जो इस प्रकार हैं।

  • डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन मरीन इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन आई .सी इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन केमिकल इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन साउंड इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन ई. सी इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन माइनिंग इंजीनियरिंग
  • डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • Diploma in Metallurgy Engineering

3. बी.सी.ए (BCA)

BCA का Full Form Bachelor of Computer Application होता हैं अगर 12th Maths Ke Bad स्टूडेंट्स कंप्यूटर के फील्ड में जाना चाहते है तो BCA एक बेहतर विकल्प हैं। अगर आपको भी कंप्यटर सम्बंधित जानकारी विस्तार से जानने की इच्छा हैं।

जैसे कंप्यूटर लैंग्वेज, C, C++, विसुअल बेसिक डॉट नेट, HTML, CORE JAVA, ADVANCE JAVA, ऑपरेटिंग सिस्टम, प्रोग्राम कोडिंग, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिज़ाइन आदि तो आपको यह कोर्स करना चाहिए।

क्योंकि कंप्यूटर रिलेटेड कोर्स एक ऐसा कोर्स माना जाता है जिसका डिमांड आज पुरे विश्व में है और आने वाला हमारा भविष्य भी पूरी तरह कंप्यूटर पर आधारित हो जायेगा।

इसलिए अगर आप आज यह कोर्स करते हैं तो आपके पास जॉब और करियर के सबसे ज्यादा विकल्प होंगे। यह 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता हैं।

इसकी अच्छी बात यह है की इसमें आपको कम मेहनत में भी अच्छी सैलरी वाला जॉब आसानी से मिल सकता हैं।

BCA Course Fees :

B.C.A कोर्स की 25,000 से लेकर 1.5 लाख रुपए प्रतिवर्ष  हो सकती हैं, पर अगर आप इस कोर्स को दिल्ली, मुंबई , बैंगलोर और चेन्नई जैसे सिटी में करते हो इसकी फीस इससे भी ज्यादा हो सकता यह कॉलेज और शहर पर डिपेंड करता हैं।

Salary After BCA 

BCA के बाद सैलरी 3 लाख से लेकर 12 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो सकता जो आपके आपके काम और अनुभव पर डिपेंड करता हैं।

Also Read :

4. B.Arch (Bachelor Of Architecture) 

B.Arch का B.Arch Full Form Bachelor Of Architecture होता हैं 12th Maths Ke Bad अगर आपमें क्रिएटिव ड्राइंग स्किल है या आपको ड्राइंग और डिजाइनिंग का शौक है तो यह कोर्स आपके काम आने वाला हैं।

B.Arch में स्टूडेंट्स को मुख्य रूप से डिजाइनिंग से संबधित विषयो के बारे सिखाया जाता हैं जैसे किसी भी अपार्टमेंट बिल्डिंग, मॉल, हॉस्पिटल, घर, कॉर्पोरेट बिल्डिंग इत्यादि की रूप रेखा तैयार करना इनका मुख्य कार्य होता हैं।

दुनिया में जितने भी सुन्दर इमारतें, होटल, हॉस्पिटल या फिर किसी प्रकार का मास्टर पीस डिज़ाइन है वह सभी Architecture द्वारा तैयार किया होता हैं। यह 5 वर्ष ग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता हैं जिसे आप प्राइवेट और गवर्नमेंट किसी भी कॉलेज से कर सकते हैं।

B.Arch (Bachelor Of Architecture) Course Fees :

B.Arch कोर्स की फीस 1.5 लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक हो सकती हैं। पर अगर आप इस कोर्स को दिल्ली, मुंबई , बैंगलोर और चेन्नई जैसे सिटी में करते हो इसकी फीस इससे भी ज्यादा हो सकता हैं यह कॉलेज और शहर पर डिपेंड करता हैं।

Salary After B.Arch :

B.Arch के बाद सैलरी 3 लाख से लेकर 20 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो सकता हैं जो आपके काम और अनुभव पर डिपेंड करता हैं।

5. Bsc In Nautical Science

यह एक ऐसा कोर्स हैं जिसके बारे में अधिकांश स्टूडेंट को नहीं पता होता है पर यह कोर्स करियर के तौर पर एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं। इस कोर्स में स्टूडेंट्स को समुद्री जहाजों को नेविगेट करने जहाजों को सुरक्षित रूप से चलाने की ट्रेनिंग और इससे जुड़े सभी प्रकार के उपकरणों की के बारे में विस्तार से सिखाया जाता हैं।

Nautical Science कोर्स डॉक्टोरेट ऑफ़ जनरल शिपिंग द्वारा मान्यता प्राप्त है जो Ministry of Shipping Government of india के अंतरगर्त आता हैं। यह 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता हैं जिसे आप प्राइवेट और गवर्नमेंट किसी भी कॉलेज से कर सकते हैं।

B.sc In Nautical Science Course Fees :

Bsc In Nautical Science कोर्स की फीस 2 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रुपए प्रतिवर्ष  हो सकती हैं।

Salary After Nautical Science

Nautical Science के बाद सैलरी 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो सकता हैं जो आपके आपके काम, अनुभव और पोस्ट पर डिपेंड करता हैं।

6. Bsc Computer Science

यह कंप्यूटर के प्रति दिलचस्पी रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक सबसे बेहतर कोर्स माना जाता है जिसको करने के बाद आपके पास जॉब की कभी कमी नहीं होने वाली हैं। बशर्ते आप थिओरिटिकल जानकारी की जगह प्रैक्टिकल नॉलेज पर ज्यादा ध्यान दें।

इस Bsc Computer Science कोर्स में स्टूडेंट्स को कंप्यूटर लैंग्वेज, डाटाबेस मैनेजमेंट, वेब डिजाइनिंग, ग्राफिक डिज़ाइन, ऐप डेवलपमेंट, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, गेम डेवलपमेंट आदि के बारे में सिखने और जानने को मिलता हैं।

यह 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट डिग्री कोर्स होता हैं जिसे आप प्राइवेट और गवर्नमेंट किसी भी कॉलेज से कर सकते हैं। अगर आप  Bsc Computer Science कोर्स करते हैं हमारी यही सलाह है की आप Msc Computer Science भी जरूर करें। इससे आपको देश के साथ विदेश में भी जॉब के सुनहरे अवसर मिलने की ज्यादा संभावना होगी।

Bsc Computer Science Course Fees :

Computer Science कोर्स की फीस 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए प्रतिवर्ष तक हो सकती हैं, यह कॉलेज और शहर पर डिपेंड करता हैं।

Salary After Computer Science

3 लाख से लेकर 15 लाख रुपए तक वार्षिक आय हो सकता जो आपके काम, अनुभव और पोस्ट पर निर्धारित करता हैं।

#7. BSC (Bachelor Of Science With Pcm)

12th Maths Ke Bad स्टूडेंट्स के लिए यह एक बेसिक कोर्स माना जाता है BSC का Full Form Bachelor Of Science होता हैं। जिसमें स्टूडेंट्स को Mathematics, Physics, Chemistry,  Environmental science, Computer science,आदि जैसे विषयों के बारे पढ़ाया जाता हैं।

BSC 3 वर्ष का अंडरग्रेजुएट कोर्स हैं जिसे आप किसी भी कॉलेज से आसानी से कर सकते हैं जिसको करने के बाद स्टूडेंट्स इन्ही में से किसी एक विषय को लेकर Msc भी कर सकते हैं।

BSC (Bachelor Of Science) Course Fees

BSC की फीस सभी कॉलेज में अलग हो सकती है अगर आप सरकारी कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 6000 से 12,000 तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 15,000 से 50,000 तक हो सकता हैं।

BSC के बाद सैलरी (Salary after BSC )

B.SC करने के बाद सैलरी आपके पद के अनुसार और अनुभव के आधार पर 2.5 लाख से लेकर 7 लाख रुपए वार्षिक आय हो सकता हैं। वही अगर आप गवर्नमेंट जॉब के बात करें तो आपको कम से कम 18,000 से लेकर 60,000 रुपए तक की मासिक आय हो सकता हैं।

Also Read :

हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी 12th Maths Ke Bad Kya Kare Students, Best Engineering Courses For Future अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

अगर आपका किसी भी तरह का सवाल है तो आप हमारे फेसबुक Page पर जुड़ कर सवाल कर सकते हैं। साथ ही इस जानकारी 12th Maths Ke Bad Kya Kare को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।

Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!