BDS Kya Hai Dentist Doctor Kaise Bane डेंटिस्ट बनने की पूरी जानकारी हिंदी में 

BDS Course Kya Hai 

BDS Course Kya Hai 

BDS Kya Hai Dentist Doctor Kaise Bane, BDS Course Details In Hindi डेंटिस्ट बनने की पूरी जानकारी हिंदी में ! क्या आप भी बनना चाहते हो एक Dentist Doctor पर आपको नहीं हैं इसके बारे में पूरी जानकारी। तो इसलिए हम आपके लिए लेकर आए BDS Kya Hai की पूरी जानकारी हिंदी में।

भारत में साइंस स्ट्रीम से 12th पास करने के बाद घर वालो की तरफ से यहीं माँग होता हैं की मेरा बेटा/बेटी बड़ी होकर डॉक्टर बनेगा/बनेगी।

पर भारत में मेडिकल कॉलेज की कमी और इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा कॉम्पीटीशन होने के कारण सब का MBBS डॉक्टर बनने का सपना पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में वे खुद और परिवार वाले भी निराश हो जाते हैं और सोचते हैं अब 12th Ke Baad Kya Kare.

पर आपको यहाँ ज्यादा निराश होने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि आज आप एक Dentist Doctor बन कर भी अपना और अपने परिवार का डॉक्टर बनने का सपना पूरा कर सकते और सफल डॉक्टर बन सकते हैं।

क्योंकि MBBS Doctor के बाद दूसरा नाम Dentist Doctor का ही आता हैं। जिसमें पैसा भी है और सम्मान भी पर बहुत से लोगो को तो इसकी सही जानकारी नहीं होता हैं। जिसके वजह से वह ध्यान नहीं दे पाते तो कुछ MBBS के मोह में इतना डूब जाते हैं की उन्हें और कुछ भी दिखाई नहीं देता।

इसलिए आज हम आपको बतायेंगे की BDS Kya Hai, Dentist Doctor Kaise Bane, Bds Kaise KareBds Course Fees. साथ में यह भी जानेंगे की BDS की तैयारी कैसे तो चलिए जानते हैं BDS Kya Hota Hai, Bds Course Details In Hindi विस्तार से हिन्दी में।

बीडीएस क्या हैं (What Is Bds Course In Hindi) 

Bds का Full Form In English “Bachelor Of Dental Surgery “ होता हैं, वही बीडीएस का फुल फॉर्म इन हिंदी “दन्त शल्य चिकित्सा में स्नातक” होता हैं। BDS 5 वर्ष का एक अंडर ग्रेजुएट कोर्स होता हैं जिसमें से 1 वर्ष इंटर्नशिप होता हैं जिसे 12th के बाद साइंस स्ट्रीम के कोई भी विद्यार्थी कर सकते हैं।

BDS कोर्स में दाँत और मुँह से जुड़े सभी प्रकार की समस्या और बीमारियों का इलाज (Dental Care) करने को पढ़ाया और सिखाया जाता हैं। बीडीएस कोर्स और इंटर्नशिप पूरा करने के बाद आप एक दाँतो के डॉक्टर के नाम से जाने पहचाने जाओगे।

जिसे मेडिकल की भाषा में डेंटिस्ट कहते हैं यह कोर्स MBBS के बाद किया जाने दूसरा सबसे पसंदीदा कोर्स हैं। अगर आप आगे और पढ़ना चाहते हैं तो आप MDS भी कर सकते हैं MDS का Full Form In English “Master Of Dental Surgery “होता हैं जो 3 वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स होता हैं।

बीडीएस कोर्स के लिए योग्यता (Eligibility For BDS Exam)

BDS Exam के लिए योग्यता भी बिल्कुल नीट एग्जाम की तरह होता हैं जो कुछ इस प्रकार हैं तो जानते हैं इस परीक्षा में कौन – कौन शामिल हो सकता हैं।

1. BDS Exam में केवल वही विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं जो 12th में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बॉयोलॉजी विषय से पास किया हो।

2. 12th में कम से कम 50 % से पास किया होना चाहिए।

3. BDS Exam दिलाने वाले इच्छुक जनरल कैटेगरी वाले विद्यार्थीओ की न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होना अनिवार्य हैं।

4. वही BDS Exam में कैटेगरी वाले विद्यार्थीओ को आयु में छूट दिया गया हैं जिसमें न्यूनतम आयु 17 और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित किया गया हैं।

5. अगर आप भारतीय हैं पर विदेश में रहते हैं जिसे हम NRI कहते हैं वह भी इस BDS Exam में शामिल हो सकते हैं।

Bds Kaise Kare (How To Get Admission In Bds)

अगर आप ने 12th विज्ञान विषय में पास किया हैं और आपकी उम्र 17 वर्ष से अधिक हैं तो Bds course के लिए होने वाले प्रवेश परीक्षा (Bds Entrance Exam) में शामिल होना होगा।

पुरे भारत में Bds के लिए NEET (National Eligibility Cum Entrance Test) के माध्यम से चुने जाते हैं। कुछ राज्य में Bds के लिए अलग से भी Bds Entrance Exam लिया जाता हैं पर अधिकांशता Bds Course के लिए नीट के द्वारा ही चयन होता हैं।

नीट एग्जाम के बाद चयन प्रक्रिया अंको और रैंकिंग के आधार पर होता हैं, अगर आपके अंक और रैंकिंग अच्छा रहा तो आप सीधे MBBS के लिए चुने जायेंगे। पर अगर अंक कम आये तो आपका Bds Course के लिए चयन हो जायेगा।

पर इसमें भी आपकी रैंकिंग बहुत महत्वपूर्ण होता हैं रैंकिंग अच्छा होने पर आपको अच्छा Best Government Dental College में सेलेक्शन हो जायेगा। जिसकी फीस भी कम होगा और पढ़ाई का स्तर भी अच्छा होगा।

बीडीएस पाठ्यक्रम Bds (Bachelor Of Dental Surgery) Syllabus   

अगर आप Bds Exam Ki Taiyari कर रहे हो तो आपको Bds Course Subject क्या हैं इसके बारे में भी पूरी  जानकारी होना जरुरी हैं। जिससे आप यह जान पायेंगे की आपको Bds में क्या पढ़ने और सीखने को मिलेगा तो  जानते हैं Bds Course syllabus Details हिन्दी में विस्तार से।

प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम 

  • जनरल एनाटॉमी, एम्ब्र्योलॉजी  एंड हिस्टोलॉजी
  • जनरल ह्यूमन फिजियोलॉजी एंड बायोकेमिस्ट्री
  • डेंटल एनाटॉमी, एम्ब्र्योलॉजी एंड ओरल हिस्टोलॉजी

द्वितीय वर्ष पाठ्यक्रम 

  • डेंटल मटेरियल
  • जनरल एंड डेंटल फार्माकोलॉजी
  • माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी

 तृतीय वर्ष पाठ्यक्रम 

  • जनरल मेडिसिन
  • जनरल सर्जरी
  • ओरल पैथोलॉजी

अंतिम वर्ष पाठ्यक्रम 

  • ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलोजी
  • ओरल एंड मैक्सिलोफेसिअल सर्जरी
  • प्रोस्थोडोंटिक्स
  • पीरिओडोन्टिक्स
  • पब्लिक हेल्थ एंड कम्युनिटी
  • कज़र्वेटिव एंड एंडोडोंटिक्स
  • पेडोडोंटिक्स
  • ऑर्थोडोंटिक्स
  • ह्यूमन फिजियोलॉजी
  • ओरल माइक्रोबायोलॉजी एंड पैथोलॉजी

Bds Course Fees

बीडीएस कोर्स फीस सभी कॉलेज का अलग – अलग हो सकता हैं सरकारी डेंटल कॉलेज की फीस जहाँ कम होता हैं, वही प्राइवेट कॉलेज की फीस सरकारी डेंटल कॉलेज की तुलना में ज्यादा होता हैं।

इस प्रकार बात की जाए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में बीडीएस कोर्स फीस (Bds Course Fees In Government College) की तो यह लगभग 50,000 से लेकर 1,00,000 रूपए प्रति वर्ष तक का हो सकता हैं।

वही प्राइवेट कॉलेजेस में (Bds Course Fees In Private College) लगभग 1 लाख से लेकर 2.5 लाख रुपए प्रति वर्ष तक हो सकता हैं। जो की पूरी तरह से मेडिकल कॉलेज शहर और कॉलेज के पढ़ाई के स्तर पर आधारित होता हैं।

Top 10 BDS Colleges In India 

1. Maulana Azad Institute Of Dental Sciences – New Delhi

2. Faculty Of Dental Sciences King George’s Medical University – Lucknow

3. Post Graduate Institute Of Dental Sciences – Rohtak

4. Nair Dental College  and Hospital – Navi Mumbai

5. Faculty Of Dental Sciences, Banaras Hindu University – Varanasi

6. Government Dental College and Reasearch Institute – Bangalore

7. Mahatma Gandhi PG Institute Of Dental Sciences – Puducherry

8. Government Dental College – Kottayam

9. Government Dental College and Hospital – Nagpur

10. Rajah Muthiah Dental College and Hospital – Tamil Nadu

Bds Ki Taiyari Kaise Kare

Bds Ki Taiyari भी बिल्कुल नीट एग्जाम की तैयारी की तरह ही करना होता हैं क्योंकि Bds कोर्स के लिए भी नीट के माध्यम से ही चुने जाते हैं। सीधे तौर पर देखे तो आप नीट एग्जाम के द्वारा आपको MBBS या  Bds दोनों में चुने जाने का मौका होता  हैं।

 

अगर आप अच्छे अंक और रैंकिंग लाते हैं तो आप MBBS के लिए चुने जायेंगे पर अगर अंक कम आया हो तो आप Bds Course लिए चुने जायँगे क्योंकि Bds Course के लिए कट ऑफ कम होता हैं।

 

इस प्रकार आप कम अंक प्राप्त करके भी Bds के लिए चुने जा सकते हैं तो जानते हैं बीडीएस Exam की तैयारी कैसे करें
1. अगर आप 11th क्लास में हैं तो आपको अभी से बेसिक पर ज्यादा ध्यान देने के जरुरत हैं खासतौर पर फिजिक्स और केमिस्ट्री विषय पर।

 

2. अगर आप पढ़ाई में थोड़ा कमजोर हैं तो आप कोचिंग भी ज्वाइन कर सकते हैं। पर जहाँ तक मेरी समझ हैं आप Bds Exam को सेल्प स्टडी से ही पास कर लेंगे बस आपको माइनस मार्किंग का ध्यान देना होगा।

 

3. अगर आप कोचिंग नहीं जाना चाहते और घर पर रह कर ही पढ़ना चाहते हैं तो मेरी यहीं सलाह है की आप कोटा Allen Study Material खरीद लें। फिर घर पर रह कर ही Bds Exam (NEET) की तैयारी करें Self Study करने वालो लिए यह एक बहुत अच्छा विकल्प हैं।

 

4. पिछले 3 वर्ष के पेपर को सॉल्व करने की प्रैक्टिस जरूर करें। सॉल्व करने के साथ ही कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा सवालो के जवाब कैसे दे इसकी भी प्रैक्टिस करें।
 
5. Bds Exam (NEET) में आप हमेशा इस बात का ध्यान दे की इसमें माइनस मार्किंग होता हैं। तो इसलिए अगर आप किसी सवाल के उत्तर में 100 प्रतिशत विश्वास हो तभी उसका जवाब दें बिना सोचे समझे सवालो के जवाब न दे इसमें आपका ही नुकसान होगा।
 
6. सभी विषयों को सामान रूप से पढ़े क्योंकि सभी विषय बहुत जरूरी और जिस विषय में आप अच्छे हैं उसमें ज़्यादा अंक लाने का प्रयास करें।

Bds के बाद करियर ऑप्शन (Jobs)

Bachelor Of Dental Surgery Jobs,  Bds Course पूरा कर लेने के बाद आपके पास करियर के रूप दाँतो के डॉक्टर (डेंटिस्ट) के अलावा भी कई और सारे करियर ऑप्शन होते हैं। जिसमें आप अपना भविष्य बना सकते हैं और एक अच्छा सैलरी प्राप्त कर सकते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

  • रिसर्च लैब
  • पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट
  • इंडियन आर्म फोर्स
  • फॉरेंसिक डिपार्टमेंट
  • ओरल सर्जरी
  • ऑर्थोडोंटिक्स
  • डेंटल सर्जरी
  • कंसल्टेंट
  • प्रोफ़ेसर
  • ओरल पैथोलॉजिस्ट
  • इंटरनेशनल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन
Bds (Bachelor Of Dental Surgery) Salary 
Bachelor Of Dental Surgery के बाद अगर आप एक डेंटिस्ट के रूप अपना करियर बनाते हैं, तो इस प्रोफेशन  में आपको 18,000 से लेकर 50,000 रूपए प्रति माह सैलरी मिल जायेगा। यह सैलरी पूरी तरह से आपके काम, अनुभव और जिस हॉस्पिटल में आप काम कर रहे हैं उस पर डिपेंड करता हैं।

 

अगर आप डेंटिस्ट का जॉब भारत से बाहर विदेशो में करते हैं तो आपकी सैलरी इससे कई गुना ज्यादा होगी। जिसे आप नीचे देख सकते हैं, इन देशो में एक डेंटिस्ट की औसतन सैलरी क्या होता हैं।
10 Countries With The Highest Dentist Salaries In The World
 
Average Annual Salaries 
 
1. Norway – $1,80,000
2. USA – $1,72,000
3. Ireland – $1,55,000
4. Switzerland – $1,25,000
5. France – $1,13,200
6. Netherlands – $1,13,200
7. United Kingdom – $1,07,000
8. Canada – $1,06,000
9. Australia – $1,02,768
10. Germany – $90,000
 Also Read :
 निष्कर्ष 
 इस तरह आज आपने जाना की BDS Kya Hai, Dentist Doctor Kaise Bane मैं आशा करता हूँ की आप सभी को हमारी यह जानकारी BDS Kya Hai, Bds Course Details In Hindi अच्छा लगा होगा।

 

इससे आपको बहुत कुछ जानने को मिला होगा जो जानकारी आप प्राप्त करना चाहते थे। आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये।

 

साथ ही इस जानकारी BDS Kya Hai बीडीएस एग्जाम की तैयारी कैसे करें को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like भी कर सकते हैं।
Thanks For Reading…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!