Best Sports For Girls In India For Olympics Games In Hindi

 Best Sports For Girls 

Best Sports For Girls In India For Olympics Games, लड़कियों के लिए सबसे अच्छे खेल ! भारत में कई ऐसी प्रतिभावान युवा लड़कियाँ हैं जिनकी दिलचस्पी खेल को लेकर बहुत ज्यादा होती हैं।

जब वे टेलीविजन पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को खेलते देखते हैं। उनकी जीत को देखते हैं उनकी कामयाबी और दुनियाँ में उनकी प्रसिद्धि को देखते हैं तो कई युवा लड़कियों में भी उनकी तरह बनने का उमंग जागने लगता हैं।

वे भी अपने आदर्श खिलाड़ी की तरह खेल में बहुत आगे जाने देश के लिए मेडल लाने का सपना देखने लगते हैं। पर कई लड़कियाँ ऐसी भी होती हैं जो यह जानना चाहती हैं वे कौन से खेल खेले जिसमें वे आगे जा सकती हैं।

लड़कियों के लिए सबसे अच्छा खेल कौन सा हैं जिसमें वे आसानी से करियर बना सके। लड़कियों के लिए स्पोर्ट्स में करियर बनाने के लिए कौन सा खेल सबसे बेस्ट हैं। क्योंकि भारत में कई सारे खेल खेले जाते हैं जो लड़कियाँ खेल सकती हैं।

पर कौन सा खेल उनके लिए बेहतर होगा जिससे वे भविष्य में ओलंपिक में शामिल हो सके इसके लिए वे थोड़ा कंफ्यूज रहती हैं। जिससे उन्हें सही खेल चुनने में थोड़ी दिक्कत आती है, तो इसलिए चलिए जानते हैं Best Sports For Girls In India For Olympics Games, Best Sports Career For Girls In India लड़कियों के बेस्ट खेल।

लड़कियों के लिए सबसे अच्छा खेल 

1. Badminton

रैकेट और शटलकॉक के साथ खेले जाने वाला खेल बैडमिंटन भारत में तेज़ी से लोगो की पसंद बनता जा रहा हैं। यह बैडमिंटन सिंगल्स और डबल्स दोनों तरह से खेला जाता हैं। यह खेल एक आयताकार बैडमिंटन कोर्ट के अंदर खेला जाता हैं।

Best Sports For Girl In India

जो दो भाग में होता हैं जिसके बीच में एक नेट (जाली) लगा दिया जाता हैं। जिसमें दो प्रतिभागी एक – दूसरे के खिलाफ खेलते है। इस खेल में रैकेट से शटल कॉक को अपने विरोधी के भाग में बैडमिंटन कोर्ट के लाइन के अंदर  गिराना होता हैं जिसमें पॉइंट मिलते हैं।

बैडमिंटन 3 गेम सेट का होता और प्रत्येक सेट में 21 पॉइंट होते हैं इनमें से जो प्रतिभागी पहले दो सेट जीतता है वह विजेता बनता हैं। बैडमिंटन की अच्छी बात है की यह एक इनडोर गेम होता हैं अर्थात बैडमिंटन की प्रतियोगिता हमेशा स्टेडियम के अंदर होता हैं।

इसकी प्रैक्टिस भी स्टेडियम के अंदर होता हैं साथ ही बैडमिटन जैसे खेलो को आप आसानी से घर के पास पर खेल सकते हैं। दूसरे खेल की तुलना में यह सस्ता होता हैं (Best Sports For Girls) जिसे सभी आसानी से खेल सकते हैं।

2. Tennis

टेनिस का खेल भी कुछ हद तक बैडमिंटन से मिलता जुलता हैं, इसमें भी एक रैकेट और एक टेनिस बॉल होता हैं। यह भी एक आयताकार टेनिस कोर्ट के अंदर खेला जाता हैं जो दो भाग में होता हैं जिसके बीच में एक नेट लगा होता हैं।

Best Sports For Girl In India

जिसमें दो प्रतिद्वंद्वी दूसरे के खिलाफ खेलते है इस खेल में रैकेट से टेनिस बॉल को अपने प्रतिद्वंद्वी की ओर हीट किया जाता हैं। अगर आपका प्रतिद्वंद्वी आपके शॉट को रिवर्स शॉट मारने या कहे शॉट लेने चूक जाता हैं तो आपको पॉइंट मिलता हैं।

टेनिस विश्व के सबसे पसंदीदा खेलो में गिने जाते हैं यह मुख्य रूप से आउटडोर गेम होता हैं। जो खुली आसमान के नीचे स्पेशल ग्राउंड में टेनिस कोर्ट में खेला जाता हैं। Types Of Tennis Courts की बात करें तो यह मुख्यता चार प्रकार का होता हैं।

  1. ग्रास कोर्ट 2. क्ले कोर्ट 3. कारपेट कोर्ट 4. इनडोर कोर्ट। टेनिस की सबसे बड़ी बात ये हैं जो इसे बहुत ज्यादा आकर्षित बनाता हैं वह है इसकी विजेता को मिलने वाली रकम (Price Money) हैं जो करोड़ो में होता हैं।

3. Cricket

क्रिकेट वैसे तो ओलंपिक इवेंट्स में शामिल नहीं हैं पर क्रिकेट भारत में एक ऐसा खेल हैं जिसमें बहुत ज्यादा स्कोप है लड़कियों के लिए (Best Sports For Girl)। क्रिकेट के बारे में देश का बच्चा – बच्चा अच्छी तरह जानता हैं। साथ ही क्रिकेट प्लेयर बनने के फायदे भी ही अच्छे से जानता हैं।

Cricket

क्रिकेट भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल हैं। इस खेल का एक फायदा यह भी हैं की अब लड़को के साथ – साथ लड़कियों की भी कॉम्पीटीशन होने लगे हैं। अब क्रिकेट प्लेयर बनने के लिए आपको ज्यादा भाग दौड़ करने की अवश्यकता नहीं होता हैं।

क्योंकि आज अधिकतम स्कूल और कॉलेजों में क्रिकेट का खेल अवश्य ही होता है। आपको बस अपने स्कूल के क्रिकेट टीम से जुड़ जाना हैं, और पहले इंटर स्कूल फिर इंटर कॉलेज कॉम्पीटीशन में भाग लेना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो अपने शहर में स्थित क्रिकेट क्लब भी जॉइन कर अपनी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस कर सकते हैं।

4. Archery

आर्चरी को हिंदी में तीरंदाजी कहा जाता हैं, तीरंदाज़ी प्राचीन काल से ही भारत की सांस्कृतिक खेलो से जुड़ा हुआ हैं। जिसका उपयोग युद्ध और तीरंदाज़ी कौशल परीक्षण के दौरान किया जाता रहा हैं। आज तीरंदाज़ी एक खेल के रूप जाना जाता हैं।

Archery

बीते एक दशक से आर्चरी भारत में पसंदीदा खेल बनता जा रहा हैं जिसमे बड़ी संख्या में लड़कियाँ खेल का हिस्सा बनने के लिए आगे आ रही हैं। जिसका सबसे ज्यादा श्रेय दुनियाँ की नंबर एक तीरंदाज़ी महिला खिलाड़ी दीपिका कुमारी को जाता हैं।

तीरंदाज़ी में धनुष और तीर की सहायता से एक निश्चित दूरी पर रखें टारगेट को निशाना लगाया जाता हैं। सामान्यता रिकर्व तीरंदाज़ी में 70 मीटर पर निशाना लगाना होता हैं। वही कंपाउंड तीरंदाज़ी में 50 मीटर की दूर रखे एक गोल आकार पर निशाना लगाना होता हैं।

जिसमें 10,  9. 8 7, 6 करके एरिया पॉइंट किया जाता हैं। आप जितने बीच में मरने की कोशिश करेंगे आपको उतना ही ज्यादा अंक मिलेंगे और अधिक अंक लेना वाला ही विजेता चुना जाता हैं।

5. Table Tennis

टेबल टेनिस का खेल भी लड़कियों के लिए एक अच्छा खेल हैं जिसमे आप अपना करियर बना सकते हैं। यह खेल दिखने में जितना आसान लगता हैं उतना होता नहीं हैं। 9 फ़ीट लंबे और 5 फ़ीट चौड़े टेबल पर गेंद से खेले जाने वाला यह खेल बहुत मुश्किल खेलो में से गिना जाता हैं।

Table Tennis

ऊपर बताए गए सभी खेलो को तो आप एक बार बिना खेले भी खेल सकते हैं। पर टेबल टेनिस को सही तरह से सीखने के लिए कई साल लग जाते हैं। यह सामान्यता बचपन से खेल जाने वाला खेल हैं जिसकी ट्रेनिंग 8 वर्ष की उम्र से ही शुरू कर दिया जाता हैं।

यह भी एक इनडोर गेम हैं जिसे रात हो या दिन किसी भी समय एक छोटे से रूम के अंदर भी खेला जा सकता हैं आप चाहें तो खुद ही घर पर एक प्रोफेशनल टेबल टेनिस सेट लगवा कर इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

6. Shooting

अगर आपकी उम्र 25 से अधिक हैं फिर भी आप स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते हैं, और ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट्स में जाकर मेडल जितना चाहते हैं, तो शूटिंग आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हैं।

Shooting

शूटिंग की अच्छी बात यह हैं की अगर आपकी उम्र 40 वर्ष हैं तो भी आप ओलंपिक में खेल सकते हैं। बंदूक से निशानेबाज़ी का यह खेल कई दशको से भारत के खेल का हिस्सा रहा हैं।

वहीं ओलंपिक जैसे बड़े इवेंट्स में भी निशानेबाज़ी सन 1900 से ही ग्रीष्म कालीन ओलंपिक खेलो का हिस्सा रही हैं। भारत ने ओलंपिक में अपना व्यक्तिगत स्वर्ण पदक 2008 बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा के द्वारा हासिल किया था।

तब से शूटिंग का  क्रेज़ भारत में और भी बढ़ता जा रहा हैं और बड़ी  संख्या लड़के और लड़कियाँ शूटिंग जैसे खेलो से जुड़ रहें हैं। इसी का परिणाम हैं की भारत 2018 के कॉमन वेल्थ गेम के शूटिंग में 7 गोल्ड मेडल सहित कुल 16 मेडल और 2018 के एसियन गेम के शूटिंग में 2 गोल्ड मेडल सहित कुल 9 मेडल जीते थे।

7. Weightlifting

वेटलिफ्टिंग को हिन्दी में भारत्तोलन कहा जाता हैं। अगर आप भी शारीरिक रूप से मजबूत है और अगर आपको वजन उठाना पसंद हैं तो आपको इस खेल में जरूर जाना चाहिए। वेटलिफ्टिंग मुख्य रूप से वजन उठाने की प्रतियोगिता होता हैं।

Weightlifting

वेटलिफ्टिंग का यह खेल अपनी लोकप्रियता के कारण कई स्कूलों और कॉलेजों में खेल का हिस्सा बन चूका हैं।  इस खेल में दो तरह से वेटलिफ्टिंग होते हैं पहला स्नैच जिसमें भार को एक बार में ही उठाना होता हैं।

दूसरा क्लीन एंड जर्क जिसमें भार को उठा कर पहले कंधे पर लाते हैं फिर जोर से ऊपर उठाना होता हैं। स्नैच में वजन कम होता हैं पर क्लीन एंड जर्क में भार आपके शरीर के वजन से दुगना होता हैं। फिर अंत में जो सही तरह से सबसे ज्यादा भार उठाता है वह विजेता घोषित होता हैं।

8. Long Jump 

लॉन्ग जंप को हिन्दी में लंबी खुद कहा जाता हैं यह एक ट्रैक एंड फिल्ड इवेंट हैं जो एथेलेटिक्स के अंतरगर्त आता हैं। अगर आप भी एक ऐसे गेम को खेलना और उसमें करियर बनाना चाहते हैं।

Long Jump

जिसमें किसी प्रकार की स्पोर्ट्स उपकरण की अवश्यकता न हो। बल्कि जिसमें सिर्फ शारीरिक मेहनत हो तो आपके लिए लॉन्ग जंप सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प हैं। क्योंकि इसमें किसी भी तरह की उपकरण की अवश्यकता नहीं होती हैं।

बस आपको शारीरिक मेहनत करने की जरुरत होती हैं। लॉन्ग जम्प या लंबी कूद उसे कहते हैं जिसमें एक निश्चित दूरी से जो सबसे लंबी छलांग लगाता हैं उसे ही विजेता घोषित किया जाता हैं।

यह खेल भी आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में कराया जाता हैं जिसमें लड़कियाँ भाग लें सकते हैं (Best Sports For Girls)। जो इस खेल में आपको आगे ले जाने की पहली शुरुवात होगी।

9. Discus Throw

डिस्कस थ्रो भी एक ट्रैक एंड फिल्ड इवेंट हैं जो एथेलेटिक्स के अंतरगर्त आता हैं। डिस्कस थ्रो भी लड़कियों लिए बहुत ही अच्छा खेल विकल्प हैं जो आज हर छोटे – बड़े स्कूल और कॉलेज में जरूर से खेल का हिस्सा होता हैं।

डिस्कस थ्रो मुख्यता डिस्क के आकार का एक प्लेट जैसा होता हैं, जिसका वजन लड़कियों के लिए 1 किलोग्राम होता हैं। जिसे एक निश्चित सर्कल के अंदर रह कर एक लंबा थ्रो करना होता हैं। जिसका थ्रो सबसे ज्यादा होता हैं वह विजेता बनता हैं।

10. Running 

दौड़ एथेलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेहनत वाला खेल हैं। वैसे तो इसमें आपको सिर्फ दौड़ना होता हैं, पर इसकी ट्रेनिंग बहुत थका देने वाला होता हैं। पर अगर आपको दौड़ना अच्छा लगता हैं और सच में आपको दौड़ में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको इस दौड़ के क्षेत्र में जरूर जाना चाहिए।

Running

दौड़ का यह खेल हर स्कूल में छोटे उम्र से ही शुरू हो जाता हैं जिसमें कई लड़कियों ने अपने स्कूल में जीता भी होगा। ऐसे में आपको इस खेल के बारे में बेसिक जानकारी और दिलचस्पी होगा ही।

इस खेल की अच्छी बात यह हैं की अगर आप स्प्रिंटर रनर बनते हैं, तो आपको एक साथ 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर तीनो इवेंट्स में शामिल होने का मौका मिलता हैं।

इसके अलावा मिडिल रनर में  800 मीटर 1500 और लॉन्ग डिस्टेंस में 3000 मीटर, 5000 मीटर और 10,000 मीटर होता हैं साथ ही पैदल चाल दौड़ भी होता हैं जो 20 किलोमीटर का होता हैं।

Also Read :

निष्कर्ष 
इस तरह आज आपने जाना की Best Sports For Girls In India For Olympics Games, लड़कियों के लिए सबसे अच्छे खेल कौन सा हैं।

 

उम्मीद करता हूँ की आप सभी को हमारी यह  Best Sports For Girls In India For Olympics Games जानकारी अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks For Reading…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!