Runner Kaise Bane Tez Kaise Daude Puri Jankari Hindi Me

Runner Kaise Bane 

Runner Kaise Bane Tez Kaise Daude, Running Me Career Kaise Banaye. क्या आप भी रनिंग में करियर बनाने की सोच रहें हैं या तेज़ कैसे दौड़े यह जानना चाहते हैं तो आज की हमारी यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाला हैं।

दौड़ आज के समय में एक महत्त्वपूर्ण व जरुरत बन गया हैं, खासतौर पर युवा वर्ग के लिए यह अत्यंत ही आवश्यक हो गया हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हैं की आज कई गवर्नमेंट जॉब के लिए जैसे पुलिस, आर्मी, रेल्वे, आईपीएस आदि में फिजिकल टेस्ट जरूर होता हैं।

जिसमें से दौड़ सबसे महत्वपूर्ण होता हैं जिसमें एक निश्चित समय में निश्चित दूरी तय करना होता हैं। वही दूसरी तरफ भारत में ऐसे भी कई लोग हैं जो यह जानना चाहते हैं की स्पोर्ट्स में करियर कैसे बनाये, दौड़ में करियर कैसे बनाये

Runner Kaise Bane 

इसके अलावा दौड़ने से आप हमेशा फिट भी रहते हैं। आपके लिए यह सब बातें जानना इसलिए भी जरुरी हैं क्योंकि दौड़ लगाना बहुत मेहनत वाला खेलो में से एक हैं।

यह दौड़ आसान बिल्कुल भी नहीं हैं इसमें जरा सी गलती आपको कई मुश्किलों में डाल सकता हैं। दौड़ में सिर्फ जोश नहीं बल्कि सही टेक्निक, प्रॉपर डाइट, एक्सरसाइज, स्टैमिना इन सब पर बराबर ध्यान देना अति आवश्यक हैं।

इसलिए अगर आप भी दौड़ने की सोच रहें हैं रनिंग में करियर बनाने लिए सोच रहे हैं तो इसलिए इन सब बातों को जानना अति आवश्यक हैं। तो चलिए जानते हैं Fast Runner Kaise Bane, Tez Kaise Daude, Running Me Career Kaise Banaye हिन्दी में विस्तार से।

सबसे तेज़ कैसे दौड़े, दौड़ने का सही तरीका  

आज कई लोग ऐसे हैं जो बाहर जाकर या किसी क्लब अकादमी में जाकर ट्रेनिंग नहीं लें पाते हैं। ऐसे में उनके पास घर पर खुद से ही ट्रेनिंग करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता हैं।

ऐसे लोगो को अक्सर कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता हैं। ऐसे लोगो को किसी प्रकार की समस्या न आए और सही तरीके से दौड़ की ट्रेनिंग कर सके। इसलिए ही हम आपके लिए यह जानकारी लेकर आए आप नीचे बताई गई बातो को फॉलो करें।

1. रनिंग शूज का इस्तेमाल करें 

अगर आप दौड़ने की शुरुवात करने वाले हो तो सबसे पहले आपको एक अच्छा Running Shoes का चयन करना होगा। जो आराम दायक हो हल्का हो और फिट हो यह बहुत ही जरुरी हैं।

कई बार देखा गया की कुछ लोग जोश में आकर कुछ भी पहन कर दौड़ना शुरू कर देते हैं या नंगे पैर ही दौड़ना शुरू कर देते यह दौड़ने का बिल्कुल भी सही तरीका नहीं हैं। ऐसे लोगो को जल्द ही इंजरी का सामना करना पड़ता हैं, इसलिए आप जब दौड़े एक अच्छे रनिंग शूज पहन कर ही दौड़े।

2. स्टैमिना बढ़ाए 

दौड़ में जिस चीज़ की सबसे ज्यादा जरुरत होता हैं वह हैं स्टैमिना, और स्टैमिना बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका हर दिन 5 किलोमीटर की दौड़ लगाना। पर आपको इस बात का ध्यान देना होगा की पहले 15 से 20 दिन आपको सिर्फ धीरे – धीरे दौड़ने का अभ्यास करना हैं।

पहले एक हफ्ते आपको सिर्फ 1 किलोमीटर ही दौड़ना हैं उससे ज्यादा न दौड़े। फिर अगले हफ्ते से दौड़ने की दुरी 2 से 3 किलोमीटर निर्धारित करें। कभी भी शुरुवात में जरुरत से ज्यादा जोर लगा कर न दौड़े।

फिर 30 दिन बाद दौड़ने की दूरी 5 किलोमीटर तक बड़ा दें पर ध्यान दें की आपको लम्बी दूरी की दौड़ हमेशा धीरे – धीरे ही दौड़ना हैं। क्योंकि अभी आप स्टैमिना बढ़ाने पर फोकस कर रहें हैं।

3. डाइट चार्ट फॉलो करें 

अगर आप किसी फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहें हैं या रनिंग में करियर बनाने की सोच रहे हो तो आज से ही आपको पूरी गंभीरता के के साथ एक डाइट को फॉलो करना होगा।

अक्सर नए लोग ये गलती करते हैं वे जोश में दौड़ते तो खूब हैं पर डाइट का ध्यान नहीं देते। नतीजा यह होता हैं की सही डाइट न लेने के कारण रनिंग में वो अच्छा परिणाम नहीं मिलता जिसकी वे अपेक्षा हैं।

साथ ही सही डाइट न होने के कारण इंजरी का भी सामना करना पड़ता हैं। दौड़ एक बहुत मेहनत वाला तथा ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न करने वाला खेल हैं। इसलिए दौड़ते समय आपको किसी तरह की कोई समस्या या इंजरी न आए इसलिए आप इन डाइट को फॉलो जरूर करें।

नाश्ते में ये खाये  

आप इनको अपने सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं जैसे रोटी, ब्राउन ब्रेड, एक गिलास दूध, 2 अंडे, उपमा, पोहा, अंकुरित अनाज, सलाद, ड्राई फ्रूट्स और घर पर बनाया हुआ प्रेस जूस इत्यादि।

दोपहर में ये खाएं 

वाइट राइस या ब्राउन राइस, एक कटोरी दाल, 2 रोटी, हरी सब्जियाँ, ग्रिल चिकन, फिश, टोफू, पनीर, दही, ताज़ी फल, अंडे की ऑमलेट  इत्यादि।

रात में ये खाएं 

रात में इस बात का ध्यान देना हैं की आप रात को हल्का भोजन लें। आप रात को ये खा सकते हैं थोड़ा सा राइस, रोटी, योगर्ट, पनीर, सोयाबीन, चने की सब्जी, मटर, हरी सब्जियाँ, दाल, वेजिटेबल सूप, शकरकंद इत्यादी।

ये चीज़े न खाएं 

बाजार में मिलने वाला डिब्बा बंद जूस, कूकीज, चॉकलेट, फ्राइड फ़ूड, तेलीय खाद्य पदार्थ, शराब, सिगरेट, तंबाकू, केक्स , पिज़्ज़ा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक आदि।

4. लेग और थाई एक्सरसाइज 

जब आप 20 से 25 दिन तक दौड़ने की हैबिट बना लेते हैं तो उसके बाद आता हैं आपके दौड़ का मुख्य हिस्सा जिसमें आपको तेज़ कैसे दौड़े इस पर फोकस करना होगा। इसके लिए आपको अपने पैरो और जाँघो को स्ट्रांग बनाने का एक्सरसाइज करना होगा।

आपने भी ध्यान दिया होगा की दुनिया में जितने भी तेज़ दौड़ने वाले धावक होते हैं उन सभी के जाँघे और पैर बहुत मजबूत होते हैं। जो उन्हें बिना थके तेज़ दौड़ने में मदद करता हैं इसलिए आपको भी पैर और जांघ के मसल्स को एक्सरसाइज के द्वारा स्ट्रांग बनाना होगा।

पैर और जांघ के मसल्स को मजबूत करने के लिए आप इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

आप इनमें से कोई भी 5 एक्सरसाइज अपनी पसंद से कर सकते है। ये सभी एक्सरसाइज आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आपके पैरो की ताकत को बड़ा कर तेज़ दौड़ने में मदद करता हैं।

5. पेट कम करें

कुछ लोगो की यह भी समस्या होता हैं की वे दौड़ना तो चाहते हैं पर उनका बढ़ा हुआ पेट के कारण वे चाह कर भी  ज्यादा तेज़ नहीं दौड़ पाते। ऐसे लोगो को दौड़ने के साथ पेट कम करने की एक्सरसाइज भी करना चाहिए।

इसके लिए आप पेट अर्थात एब्स की एक्सरसाइज भी जरूर करें। एब्स एक्सरसाइज आपके अपर बॉडी और लोवर बॉडी के संतुलन को बेहतर करने और ज्यादा तेज़ से दौड़ने में सहायक होता हैं। पेट कम करने के लिए आप इन एक्सरसाइज को कर सकते हैं।

Also Read : Six Pack Abs Kaise Banaye Ghar Par

  • Russian Twist
  • Flutter Kicks
  • Mountain Climber
  • Push up With Knee Drive
  • Hip Bridge
  • V- Up
  • Bicycle Crunch
  • Crunches

6. टाइमिंग पर फोकस करें 

दौड़ में समय का सबसे ज्यादा महत्त्व होता हैं एक – एक सेकंड खिलाड़ी की हार और जीत तय करता हैं। इसलिए  आपको अपने Running Time को बेहतर से बेहतर करने का अभ्यास करना होगा।

इसके लिए आप अपने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की टाइम को हर दिन नोट करते जाए। फिर उसे बेहतर करने का हर दिन अभ्यास करें। 100 मीटर रनिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइमिंग 9. 58 सेकण्ड्स का हैं जो  जमैका के धावक उसेन बोल्ट के नाम हैं।

वही महिला 100 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइमिंग 10. 49 सेकण्ड्स का हैं जो अमेरिका की धावक फ्लोरेंस ग्रिफिथ जॉयनर के नाम हैं।  आप भी कोशिश करें की आपकी Running Time 100 मीटर 10 से 12 सेकंड के बीच रहें।

7. एडवांस ट्रेनिंग 

अगर आप दौड़ के एडवांस ट्रेनिंग को फॉलो करना चाहते हो। खुद को दुसरो से एक स्टेप आगे ले जाना चाहते हैं और अपने स्पीड एवं स्ट्रैंथ को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप ये तरीका अपना सकते हैं।

इसके लिए आपको एक लंबी मोटी रस्सी लेना हैं एक मोटी टायर लेना हैं। रस्सी के एक छोर को टायर से बाँध दें और दूसरे छोर को अपने कमर में बांध लें फिर आप धीरे – धीरे दौड़ने का अभ्यास करें ये आपके स्पीड को बढ़ाने में बहुत मदद करेगा।

8. सही टेक्निक से दौड़े 

सही टेक्निक दौड़ में बहुत ही महत्वपूर्ण होता हैं, आपके दौड़ने की टेक्निक आपके स्पीड को बढ़ा सकता हैं।  अगर आपकी टेक्निक सही हैं तो आप दुसरो से ज्यादा तेज़ दौड़ पाएंगे इसके लिए आप इन चीज़ो पर ध्यान दे।

  • आप पैरों और हाथो के बीच सही सामंजस्य बना कर दौड़े।
  • तेज़ दौड़ने के लिए बड़े कदमो के साथ दौड़े, इसके लिए आप स्ट्रेंचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • तेज़ दौड़ते समय साँस नाक से ले और मुँह से छोड़े।
  • दौड़ते समय सर और पीठ हमेशा सीधा रखें और कंधे को रिलेक्स रहने दें।

और अधिक एवं सटीक जानकारी प्राप्त करने  के लिए आप किसी प्रोफेशनल कोच की मदद लें सकते हैं।

Running Tips In Hindi 

  1. रनिंग से पहले 5 से 10 मिनट वॉर्म अप जरूर करें वार्म अप से शरीर रनिंग के लिए तैयार होता हैं जिससे इंजरी होने का खतरा कम होता हैं।

  2. दौड़ने से बहुत ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता हैं इसलिए दौड़ के दौरान बीच – बीच में पानी पीते रहें। अगर आप सादा पानी नहीं पी सकते तो आप एक बॉटल में पानी में ग्लूकोस मिला कर रख लें और दौड़ने के दौरान बीच – बीच में पिए।

  3. हफ्ते में 1 से 2 दिन रेस्ट जरूर लें हर रोज न दौड़े।

  4. तेज़ दौड़ने का अभ्यास आप हफ्ते में सिर्फ 2 दिन ही करें बाकि दिन लंबी दूरी का दौड़ लगाए, रोज तेज़ दौड़ने का अभ्यास न करें।

  5. दौड़ने का सबसे अच्छा समय सुबह 5 बजे का होता हैं, अगर आपको सुबह समय नहीं मिलता तो आप शाम को भी दौड़ सकते हैं।

  6. अगर आप दौड़ में करियर बनाना चाहते हो तो आपको जंक फ़ूड, कोल्ड ड्रिंक,मीठा आदि जैसे खाद्य पदार्थो से दूरी बनाना होगा।

  7. जोश में आकर कभी भी जरुरत से ज्यादा न दौड़े।

Also Read : 

निष्कर्ष 
इस तरह आज आपने जाना की Runner Kaise Bane Tez Kaise Daude, Running Me Career Kaise Banaye. उम्मीद करती हूँ की आप सभी को हमारी यह अच्छा लगा होगा।

 

आपको यह जानकारी Fast Runner Kaise Bane Tez Kaise Daude, Running Tips in Hindi कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

 

साथ ही इस जानकारी Runner Kaise Bane को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks For Reading…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!