BioTechnology Kya Hai In Hindi बायोटेक्नोलॉजी कोर्स के बारे में पूरी जानकारी

BioTechnology Kya Hai In Hindi

BioTechnology Kya Hai In Hindi, Biotechnology Course Details In Hindi ! 12th के बाद विज्ञान (Biology) विषय से पास करने वालो के स्टूडेंट्स का सबसे पहला ड्रीम होता हैं की वे मेडिकल कोर्स करें जैसे MBBS या BDS। पर इन कोर्स के लिए सभी को एंट्रेंस एग्जाम दिलाना होता हैं, जिसे पास करना आसान नहीं होता हैं।

ऐसे में विज्ञान विषय से जुड़े अधिकतर छात्र प्रोफेशनल कोर्स को ज्यादा महत्त्व देते हैं। जिनमें प्रमुख हैं बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, फॉर्मेसी इत्यादि।

इनमें से आज हम बायोटेक्नोलॉजी के बारे में बात करेंगे। अगर आप भी जानना चाहते हैं की BioTechnology Kya Hai, बायोटेक्नोलॉजी कैसे करें, बायोटेक्नोलॉजी कोर्स फीस, बायोटेक्नोलॉजी करियर स्कोप, सैलरी इत्यादि।

BioTechnology Kya Hai In Hindi

तो इन सारे सवालो के जवाब आज हम आपको विस्तार से देंगे। जिससे आपको इस बायोटेक्नोलॉजी कोर्स के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो पाएगा। 

जिससे आपको क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने में आपको मदद मिलेगा। तो चलिए जानते हैं BioTechnology Kya Hota Hai In Hindi, Career In Biotechnology विस्तार से हिन्दी में।

बायोटेक्नोलॉजी क्या हैं (What Is Biotechnology In Hindi)

बायोटेक्नोलॉजी को सामान्य तौर पर बायोटेक भी कहा जाता हैं। बायोटेक्नोलॉजी या जैव प्रौद्योगिकी विज्ञान की वह शाखा हैं जिसमें जैविक पदार्थों और तकनीकी को साथ मिला कर एक ऐसा उन्नत किस्म तैयार किया जाता हैं।

जो हमारे लिए, पर्यावरण, कृषि के लिए फायदेमंद होता हैं जो जीवन को बेहतर बनाने में मदद करता हैं बायोटेक्नोलॉजी मेडिकल के क्षेत्र में एक एडवांस तकनीक हैं।

इस बायोटेक्नोलॉजी तकनीक का उपयोग आज विभिन्न क्षेत्र में किया जा रहा है जैसे मेडिकल, दवा निर्माण, कृषि, उद्योग, पर्यावरण आदि बायोटेक्नोलॉजी के माध्यम से कई रोगो के निदान में भी बायोटेक्नोलॉजी ने बहुत बड़ी सफलता हासिल किया हैं  ।

इसका चिकित्सा और नई दवाइयों का निर्माण नई चीज़ो खोज की में बहुत बड़ा योगदान हैं। बायोटेक्नोलॉजी (Biotechnology Course Duration) 4 वर्ष का अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल डिग्री कोर्स होता हैं जिसमे एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम या फिर मेरिट के आधार पर होता हैं

बायोटेक्नोलॉजी के प्रकार (Types Of Biotechnology)

1. रेड बायोटेक्नोलॉजी

Red Biotechnology एक ऐसी प्रक्रिया हैं जिसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य एवं दूसरे जीवो के स्वास्थ सुविधा को उन्नत बनाना होता हैं। जिससे वे विभिन्न प्रकार की बीमारी से बचने में सक्षम हो।

रेड बायोटेक्नोलॉजी (Medical Biotechnology) जीवन स्तर को बेहतर करने दिशा में काम करते हैं। इसके द्वारा वैक्सीन का निर्माण, नए दवाइयों का उत्पादन, जीन थैरपी, जेनेटिक इंजीनियरिंग यह सभी रेड बायोटेक्नोलॉजी के अंतरगर्त ही आता हैं।

2. व्हाइट बायोटेक्नोलॉजी 

White Biotechnology तकनीकी का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के नए रसायन, कृतिम रंग, पेट्रोलिम आधारित पदार्थ, बायो डीज़ल, सिंथेटिक पदार्थो के विकास और अनुसंधान कार्य के लिए किया जाता हैं।

3. ग्रीन बायोटेक्नोलॉजी

Green Biotechnology का सीधा संबध कृषि और पर्यावरण से हैं। जिसका उपयोग पारंपरिक कृषि, बागबानी,  पशु प्रजनन को ज्यादा उन्नत बनाना होता हैं। साथ ही अनुवांशिक इंजीनियर के माध्यम से फसलो के विकास में योगदान देने, ट्रांसजेनिक पौधों का विकास, उपजाऊ और प्रतिरोधी बीज का विकास करना होता हैं।

4. ब्लू बायोटेक्नोलॉजी 

Blue Biotechnology का उपयोग जलीय और समुद्रीय जीव जंतु और पर्यावरण के अनुसन्धान और विकास कार्य में किया जाता हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य समुद्रीय या जलीय जीव के संरक्षण, उनको बीमारी से बचाने के लिए नई दवाओं का उत्पादन, नयी जलीव जीव जंतु की खोज करना और उसपे अनुसंधान कार्य करना होता हैं।

Biotechnology Courses
  1. Diploma Course

  2. Bachelor Degree Course

  3. Post Graduate Course

  4. Phd Course

बायोटेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाए 

अगर आपने 12th बायोलॉजी विषय से पास किया हैं और आप एक ऐसे कोर्स की तलाश में हैं रिसर्च बेसेस हो जिसमें नई खोज करने का मौका मिले। साथ ही जिसमें भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में जॉब के अपार संभावना हो तो आपके लिए बायोटेक्नोलॉजी कोर्स करना सबसे अच्छे विकल्पों में से होगा।

शैक्षणिक योग्यता 

  1. किसी भी मान्यता प्राप्त School से 12th में बायोलॉजी विषय से पास किया होना चाहिए।

  2. बायोलॉजी विषय से 12th में कम से कम 50 % के साथ पास किया होना चाहिए।

  3. कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए एंट्रेंस एग्जाम दिलाना होता हैं। जिसे अच्छे अंको के साथ पास करना आवश्यक होता हैं।

  4. कुछ कॉलेजों में 12th के प्रतिशत के मेरिट लिस्ट के आधार पर ही बायोटेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश दे दिया जाता हैं।

बायोटेक्नोलॉजी कोर्स फीस 

Biotechnology Course Fees की बात करें तो अगर स्टूडेंट Government College से करते है तो इसकी फीस 50,000 से 1.5 लाख तक हो सकती है। वही अगर आप प्राइवेट कॉलेज से करते है तो इसकी फीस 1.5 लाख से 4 लाख रूपए वार्षिक तक हो सकते हैं

 Career Option or Job after Biotechnology In Hindi 

बायोटेक्नोलॉजी हमेसा से ही विभिन्न क्षेत्रों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहा हैं जैसे की मेडिकल, दवाई उद्योग, कृषि, फ़ूड उद्योग, एजुकेशन और रिसर्च आदि। वक़्त के साथ ही बायोटेक्नोलॉजी का महत्व पहले से और भी बढ़ गया हैं।

जिससे भारत में भी इसकी डिमांड तेज़ी से बढ़ रहा हैं। जिससे भारत में बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े लोगो के पास रोजगार के भी कई अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। बायोटेक्नोलॉजी करने के बाद स्टूडेंट्स निम्न क्षेत्र में अपना करियर (Biotechnology Jobs In Hindi ) बना सकते हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

  • फार्मास्यूटिकल कम्पनीज़
  • हेल्थ केयर सेंटर
  • एग्रीकल्चर सेक्टर
  • आईटी कंपनी
  • जेनेटिक इंजीनियरिंग
  • रिसर्च लैबोरेट्रीस
  • एनिमल हसबेंड्री
  • फ़ूड मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीस
  • कॉलेज  लेक्चरर

सैलरी (Salary after BioTechnology)

बायोटेक्नोलॉजी करने के बाद सैलरी आप जिस कंपनी या फर्म में काम करते हैं इस पर निर्धारित होता हैं। साथ ही आप कौन से पद में हैं और आप कितने अनुभवी हैं इस बात पर भी सैलरी डिपेंड करता हैं।

सैलरी को आप इस तरह जान सकते हैं जैसे की अगर आप फ्रेशर्स हैं तो आपको 2 से 3 लाख रूपए  प्रति वर्ष।अगर आप मिड लेवल हैं तो आपको 4 से 6 लाख रुपए वार्षिक, सीनियर लेवल होने पर 7 से 10 लाख तथा टॉप लेवल होने पर 10 लाख से ऊपर तक सैलरी मिल सकता हैं

Top Biotechnology Colleges In India 

Also Read : 

निष्कर्ष 
इस तरह आज आपने जाना की BioTechnology Kya Hai In Hindi, Biotechnology Course Details In Hindi में .

उम्मीद करता हूँ की आप सभी को हमारी यह BioTechnology Kya Hai In Hindi अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी BioTechnology Kya Hai In Hindi को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks For Reading…

2 thoughts on “BioTechnology Kya Hai In Hindi बायोटेक्नोलॉजी कोर्स के बारे में पूरी जानकारी”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!