Bf Ko Apni Value Kaise Samjhaye अपनी वैल्यू कैसे बढ़ाये

 Bf Ko Apni Value Kaise Samjhaye

Bf Ko Apni Value Kaise Samjhaye, Relationship Me Apni Value Kaise Badhaye! आज हम जानेंगे की लड़कियाँ अपने बॉयफ्रेंड को अपनी वैल्यू कैसे समझाए ! कई बार ऐसा होता हैं की जब प्यार भरे रिलेशनशिप में आपका बॉयफ्रैंड आपको वैल्यू नहीं देता हैं जितना वह पहले देता था।

जिसकी वजह से आप परेशान होने लगती हो, क्योंकि आप तो उन्हें बहुत प्यार करते हो पर उनकी तरफ से वैसा प्यार नहीं मिल रहा हैं न ही वह समय और सम्मान आपको देता हैं।

कई बार यह बहुत ज्यादा हो ज्यादा हो जाता हैं जो आपको यह सोचने की लिए मजबूर कर देता हैं की आपका बॉयफ्रैंड आपको प्यार करता भी या नहीं। जिससे आपके मन में यह भी आता हैं की कही उसका किसी दूसरी लड़की के साथ अफेयर तो नहीं।

वैसे आपके बॉयफ्रेंड का आपको समय न देना या पहले जैसे प्यार न करने के पीछे कुछ कारण भी हो सकते हैं। जिसके बारे में आपको जानना बहुत जरुरी हैं ताकि आपके लव रिलेशनशिप में प्यार बना रहे हैं।

अगर आपका बॉयफ्रैंड भी आपको वैल्यू नहीं दे रहा हैं, आपको पहले की तरह प्यार नहीं करता आपको महत्त्व नहीं देता तो आप हमारा यह लेख पूरा अवश्य पढ़े।

आपको इस लेख में बहुत सारी अच्छी बात जानने और सीखने को मिलेगा, चलिए जानते हैं Bf Ko Apni Value Kaise Samjhaye, Bf Ke Samne Apni Value Kaise Badhaye, Kisi Ko Apni Value Kaise Samjhaye, अपनी कदर कैसे बढ़ाएं हिंदी में विस्तार से।

Bf Ko Apni Value Kaise Samjhaye

 बॉयफ्रेंड वैल्यू नहीं देता क्या हैं इसके पीछे का कारण 

बॉयफ्रेंड का आपको समय या महत्त्व न देने के कई कारण हो सकते हैं जिसके बारे में हम आपको संक्षिप्त में बताते हैं।

#1. व्यस्त होना 

कई बार ऐसा होता हैं की सच में लड़के बहुत व्यस्त होते हैं चाहें वो स्टडी को लेकर हो या कभी करियर पर फोकस करने को लेकर, तो कभी जॉब को लेकर इत्यादि। होता यह हैं की प्यार के शुरुवाती दिनों में तो सब ठीक होता हैं वे आपको अपना समय और प्यार दोनों देते हैं।

यह हर किसी के जीवन का प्यार का सबसे खूबसूरत पल होता हैं। पर जैसे – जैसे वक़्त बीतता हैं तो लड़के को एहसास होता हैं की प्यार तो मिल गया अब स्टडी, करियर और जॉब पर भी ध्यान देना होगा। क्योंकि प्यार के साथ यह भी बहुत जरुरी हैं जो खुशी जीवन के लिए बहुत जरुरी होता हैं।

अक्सर समझदार लड़के ऐसा ही करते हैं क्योंकि उन लोगो का प्यार स्कूल या कॉलेज में शुरू होता हैं। पर कुछ लड़किया इसे समझ नहीं पाती की यह सब वह आपके और आप दोनों के रिश्ते के लिए कर रहा हैं। इसलिए आपको भी चाहिए की उनसे बात करें, उन्हें जानने और समझने की कोशिश करें की आपको एक समझदार बॉयफ्रैंड मिला हैं।

#2. फाइनेंसियल प्रॉब्लम 

कुछ लड़को के साथ ऐसा भी देखने को मिला हैं की वे फाइनेंसियल प्रॉब्लम को फेस कर रहे होते हैं। ऐसे में वह अपनी गर्लफ्रेंड को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं जो पहले दिया करते थे। क्योंकि उन्हें लगता हैं की गर्लफ्रेंड से ज्यादा बात करूँगा या उसके साथ कही जाऊंगा तो उन्हें पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

उनके लिए गिफ्ट लेने होंगे शॉपिंग कराने होंगे पर उस वक़्त उनके पास पैसे नहीं होते हैं। इस वजह से भी लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इग्नोर करने लगते हैं और इधर लड़की को लगता हैं उसका बॉयफ्रेंड उसकी वैल्यू नहीं करता हैं।

आज तक उनको कोई गिफ्ट नहीं दिया, उसे घूमाने नहीं ले जाता, शॉपिंग नहीं कराता इत्यादि बहुत सारी चीज़े जो एक बॉयफ्रेंड को करना चाहिए वह अपने फाइनेंसियल प्रॉब्लम की वजह से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नहीं कर पाता हैं।

#3. धोकेबाज़ और अफेयर्स होना 

आज ऐसे लड़को की बिल्कुल भी कमी नहीं हैं जो प्यार के नाम पर धोखा देते हैं झूठा प्यार करते हैं। खासतौर पर वे लड़के जिसकी उम्र 20 से कम हो, ऐसे लड़के अक्सर अट्रैक्शन को प्यार समझ लेते हैं, तो कुछ सिर्फ टाइमपास के उदेश्य से गर्लफ्रेंड बनाते हैं।

ये लड़के प्यार को लेकर कभी गंभीर नहीं होते हैं ये बस अपने फायदे के लिए लड़की को गर्लफ्रेंड बनाते हैं और टाइमपास करते हैं। ऐसे लड़को की अक्सर 2 या 2 से अधिक गर्लफ्रेंड होती हैं और हर दिन सोशल मीडिया पर अंजान लड़की को पटाने की कोशिश भी करते हैं।

जिसकी वजह से वह अपनी स्कूल या कॉलेज की गर्लफ्रेंड को ठीक से समय नहीं देते उनसे बात नहीं करते। अगर लड़की शॉपिंग, रेस्टोरेंट जाने या घूमने को कहें तो वह बिजी हूँ कह कर बात टाल देते हैं।

ऐसे लोग बहुत कंजूस भी होते हैं जहा पैसो की बात आती हैं तो ये बहाने बनाने शुरू कर देते हैं। ऐसे लड़के अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा गंभीरता से महत्त्व भी नहीं देते उनकी वैल्यू नहीं देते।

बॉयफ्रेंड को अपनी वैल्यू कैसे समझाए

#1. बॉयफ्रेंड को हद से ज्यादा महत्त्व न दें  

कई बार यह देखा गया हैं की कुछ लड़कियाँ जरुरत से ज्यादा अपने बॉयफ्रेंड को महत्त्व (Bf Ko Apni Value )देने लगती हैं। उनकी हर बात मानने लगती हैं चाहें अच्छी हो या बुरी, और हद से ज्यादा अपने बॉयफ्रेंड पर निर्भर होने लगती हैं। जिससे उस लड़के को खुद पर ज्यादा घमंड होने लगता हैं की मेरी गर्लफ्रेंड मेरी हर बात मानती हैं।

वह मानते हैं की उनकी गर्लफ्रेंड पूरी तरह से उसके कण्ट्रोल में और उनके बिना वह कुछ भी नहीं कर सकती।  जिसकी वजह से वह आपको उतना महत्त्व नहीं देता, उसे लगता हैं वह कुछ भी बोलेगा आप मान लेगी। मुझे उसकी नहीं बल्कि उसे मेरी जरुरत हैं वो मुझे छोड़ ही नहीं सकती इस वजह से वह अपनी मनमानी करने लगता हैं।

Love Relationship  तभी टिकता हैं जब कण्ट्रोल लड़की के हाथ में होता हैं और लड़का लड़की की बात माने। जहा यह कण्ट्रोल लड़के के हाथ में आया तो समझ लो वह आपको उतनी वैल्यू नहीं देगा जिसकी आप हक़दार हो।

#2. खुद को काबिल बनाये 

अगर आप चाहते हो की आपका बॉयफ्रेंड आपको महत्व दे आपकी वैल्यू  समझे आपकी बात माने आपको सम्मान दें दिल से। तो सबसे पहले आपको खुद को इतना काबिल बना लेना होगा की वह आपकी रेस्पेक्ट और वैल्यू खुद से ज्यादा करने लगे।

आप चाहें पढ़ाई में उनसे आगे हो या जॉब में या किसी अन्य हुनर में आप अपनी काबिलियत को दिखाए। इससे न सिर्फ आपका बॉयफ्रेंड आपकी वैल्यू को समझेगा, बल्कि अन्य लोग भी आपकी काबिलियत की वजह से आपको महत्त्व ज्यादा देंगे आपका सम्मान करेंगे।

याद रखे दुनियाँ में महत्त्व उसका सबसे ज्यादा होता हैं जो काबिल हो चाहें वो कोई भी रिश्ता हो। इसलिए आपको भी अपने अंदर की काबिलियत को पहचान कर उसे निखारने की जरुरत हैं फिर देखियेगा आपका बॉयफ्रेंड आपको छोड़ने की सोच भी नहीं सकता।

 #3. खुद से प्यार करें 

कभी – कभी कुछ लड़कियों में यह देखा जाता हैं वह किसी लड़के से प्यार करती हैं दोनों ही Love Relationship में रहते हैं। लड़की को लगता हैं अब सब ठीक हो गया अब  मुझे कुछ नहीं करना हैं और लड़की खुद पर ध्यान देना बंद कर देती हैं।

यहाँ पर खुद से प्यार करने का मतलब हैं की आपको रिलेशनशिप में आने के बाद भी आपको अपने बॉडी फिटनेस, फेस ब्यूटी, हेल्थ, लुक्स पर ध्यान देना होगा ताकि आप खूबसूरत और फिट लगे। जिससे आपका बॉयफ्रेंड का भी आप पर प्यार बना रहे, यह बहुत जरुरी हैं इससे आप अच्छे भी लगोगे और खुद में कॉन्फिडेंस को महसूस  करोगे।

इसके अलावा आप ऐसी कोई हरकत न करें जो बचकानी लगे लव रिलेशनशिप के लिए यह बहुत जरुरी हैं।  खासतौर पर शादी होने तक तक ऐसा कुछ न जरूर करें। क्योंकि कई बार यही बचकानी और गलत हरकत लड़को को रिलेशनशिप में न रहने या शादी से माना करने का बहाना मिल जाता हैं।

इसलिए अपने आपसे प्यार करें अपना बहुत ख्याल रखें क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो होगा यह की लड़का भी लड़की से उफ़ जाएगा और दूसरी कोई खूबसूरत हॉट लड़की के पीछे आकर्षित होने लगेगा।

#4. गलत कामो के लिए कभी हां न कहें 

लड़कियाँ सबसे बड़ी गलती यह करती हैं की प्यार के रिश्ते में आने के बाद वह अपने बॉयफ्रेंड की हर बातों को मानने लगती हैं जो की बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। हमने देखा हैं की रिलेशनशिप में आने के बाद अक्सर कुछ लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से ऐसी चीज़ की मांग करते हैं जो अच्छा नहीं होता।

जैसे की उनकी न्यूड पिक्चर या किश करने के लिए दबाब डालना, फिर धीरे – धीरे फिजिकल रिलेशनशिप के लिए दबाब बनाना ज़िद करना या फिर स्मोकिंग या ड्रिंकिंग ट्राई करने को कहना आदि। अगर आप इनमें से कोई भी गलत काम करने की बात को मानते तो तो यकीन मानो आपका बॉयफ्रेंड धीरे – धीरे आपको महत्त्व देना बंद कर देगा।

क्योंकि उसका जो मक़सद था वह पूरा हो गया इसलिए आप ऐसा बिल्कुल भी न करें। अगर वह लड़का सच में आपको प्यार करता होगा तो वह आपको कभी इन सब गलत काम के लिए नहीं कहेगा और आपका सम्मान करेगा। हां अगर किश करने या हग करने को कहे तो यह पर निर्भर करता हैं की आप करना चाहते हो या नहीं।

#5. ज्यादा बात न करें 

अधिकांश लड़कियाँ यह गलती करती हैं की वह हर दिन हर वक़्त अपने बॉयफ्रैंड को मैसेज या कॉल करती हैं जो की नहीं करना चाहिए। इससे होता यह की लड़के के डेली रूटीन में समय को लेकर समस्या आने लगता हैं। उन्हें  अपने पढ़ाई पर या काम पर ठीक से समय देने परेशानी आने लगता हैं।

जिसकी वजह से वह अंदर ही अंदर चिड़चिड़े होने लगते हैं काम या पड़ाई सही तरीके से न होने के कारण। साथ ही हर दिन बात करने के कारण लड़का बोर भी होने लगता हैं। जिससे वह धीरे – धीरे लड़की को इग्नोर करने लगता हैं उसको वैल्यू देना कम कर देता हैं।

इससे बचने के लिए ही आपको अपने बॉयफ्रेंड से हफ्ते में  2 से 3 दिन ही बात करना चाहिए वो भी रात के समय या जब कभी बहुत जरुरी हो। इससे आप दोनों को भी अपना – अपना अपना काम करने का पर्याप्त वक़्त भी मिल जाएगा और आपका रिलेशनशिप भी अच्छा बना रहेगा।

#6. पिक्चर सोशल मीडिया में अपलोड करें 

अपने बॉयफ्रेंड को अपनी वैल्यू कराने के लिए आप यह काम जरूर करें। आप अपनी अच्छी – अच्छी और सुन्दर फोटो को इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जरूर अपलोड करें। ऐसा करने से आपके फोटोस को आपके फ्रेंड्स जिसमें लड़के और लड़कियाँ भी होगी वे लाइक और कमेंट भी करेंगे।

इन सारी चीज़ो को आपका बॉयफ्रेंड भी देखेगा जिससे उससे एहसास होगा की आप कितनी सुन्दर हो आपको कई लोग लाइक करते हैं। इससे आपके बॉयफ्रैंड में भी आपके प्रति प्यार और भी बढ़ेगा और वह आपकी वैल्यू को समझेगा।

#7. अपने टैलेंट को निखारे 

अपने बॉयफ्रेंड को वैल्यू समझाने के लिए आप यह भी कर सकते हो की आपके अंदर जो भी टैलेंट हैं चाहें वह सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग इत्यादि उसे और भी निखारे। यह बहुत अच्छा तरीका हैं अपने बॉयफ्रेंड को अपना दीवाना बनाने के लिए।

यकीन मानिये इसका बहुत अच्छा असर होगा आपके बॉयफ्रेंड पर। क्योंकि टैलेंट एक ऐसी चीज़ हैं जो किसी को भी आपकी तरफ आकर्षित करने का क्षमता रखता हैं। अगर आप में कोई टैलेंट हैं तो आपका बॉयफ्रेंड आपको पाकर बहुत खुशनसीब समझेगा। इससे वह आपको बहुत प्यार भी करेगा, आपके महत्त्व को समझेगा और आपका सम्मान भी करेगा।

#7. अपने ड्रीम को फॉलो करें 

आप बेशक किसी से प्यार करें रिलेशनशिप में आए बॉयफ्रेंड बनाए। पर आपका जो सपना हैं आप जो बनना चाहते हो उसे पूरा जरूर करें। याद रखें लड़के गर्लफ्रेंड तो किसी को भी बना लेते हैं पर सीरियस रिलेशनशिप और शादी वाला प्यार, सम्मान और अहमियत अक्सर ऐसी लड़की को देते हैं जो कामयाब हो जो अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए आगे बढ़ती हो जो Mature हो।

अगर आपको भी अपनी वैल्यू समझानी हैं तो सबसे पहले आपको खुद अपनी वैल्यू को बढ़ानी होगी। जिससे आपका बॉयफ्रेंड भी आपकी वैल्यू को समझेगा और बाकि लोग भी आपको वैल्यू देंगे।

#8. अपनी फीलिंग को बताए 

अगर आपको लगता हैं की आपका बॉयफ्रेंड आपको समय नहीं दे रहा हैं आपको इग्नोर कर रहा हैं आपको पहले की तरह महत्त्व नहीं दे रहा हैं तो आपको अपने बॉयफ्रेंड से बात करनी होगी। आपको उन्हें अपनी दिल की बात बतानी होगी, की आप उनकी इन हरकतों की वजह से कैसा फील कर रही हैं।

आप उनसे बात करें की आखिर ऐसा क्या हुआ हैं वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। क्या वह सच में इतना व्यस्त हैं की आपको समय नहीं दे पा रहा  हैं या कोई टेंशन हैं लाइफ में या वह आपसे बोर हो गया हैं और आपसे प्यार नहीं करता। यह सब तभी पता चलेगा जब आप उनसे बात करेंगे उन्हें अपनी फीलिंग को बताएंगे।

#9. अंतिम फैसला लें 

अगर आपको लगता हैं की आपका बॉयफ्रेंड आपको प्यार नहीं करता आपको धोखा दें रहा हैं आपके साथ सिर्फ टाइम पास कर रहा है तो उनके बारे में पुरी जानकारी प्राप्त करें। जब आपको पूरा विश्वास हो जाए की वह सच में धोकेबाज़ हैं तो अब आपको अपना अंतिम लेना होगा।

आपको उनसे ब्रेकअप करना होगा उनसे रिश्ता तोड़ना होगा क्योंकि जहाँ प्यार और विश्वास नहीं उस रिश्ते में रह कर कुछ फायदा भी नहीं, अच्छा होगा आप उनसे दूर चले जाए।

निष्कर्ष 

इस तरह इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना की  Bf Ko Apni Value Kaise Samjhaye, Relationship Me Apni Value Kaise Badhaye उम्मीद करता हूँ आपको यह पसंद आया होगा आपको यह कैसा लगा नीचे Comments में जरूर बताये धन्यवाद।

साथ ही आप Bf Ke Samne Apni Value Kaise Badhaye, Kisi Ko Apni Value Kaise Samjhaye, अपनी कदर कैसे बढ़ाएं को अपने Friends और Social Media में भी Share जरूर करें। अगर आप हमसे जुड़ने और सीधे सवाल करने के लिए आप हमारे Facebook या  इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!