Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye कैसे लड़के से शादी करें

शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए

Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye, Kaise Ladke Se Shadi Kare ! आज हम बात करेंगे शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए या शादी के लिए लड़के में क्या क्या गुण होने चाहिए। जिस प्रकार शादी से पहले लड़के उत्साहित होते हैं उसी प्रकार लड़की भी अपने शादी को लेकर उत्साहित होती हैं।

पर इसके साथ ही लड़की के दिल में कुछ सवाल भी होती हैं की लड़का कैसा होगा, वह क्या करता होगा। इसके साथ ही घर वाले और बड़े बुजुर्ग भी इस बात पर चर्चा जरूर करते हैं की अपनी बेटियां रानी के लिए शादी के लिए कैसा लड़का होना चाहिए, लड़को में कौन  – कौन से गुण होने चाहिए।

अगर आपको भी शादी के लिए लड़का चाहिए या शादी के लिए लड़का ढूंढ रहें हो तो आपको भी यह सब बाते जानना बहुत जरुरी हैं। हम सब जानते हैं की जीवन में शादी एक बार ही होता हैं और हमे एक बार में ही सही फैसला लेना होता हैं की हमे किस लड़की से शादी करनी चाहिए।

क्योंकि जिससे आपकी शादी होगी आपको उन्हीं के साथ पूरी ज़िन्दगी गुजारनी होगी। अगर आपका पति अच्छा  होगा तो वह आपके जीवन को खुशियों से भर देगा और अगर आपका पति बुरे स्वाभाव वाल या नासमझ निकला तो इससे आपकी लाइफ बर्बाद होगी।

इससे आपके माता – पिता और आपके होने वाले बच्चो पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए आज का हमारा यह लेख सभी लड़कियों के लिए बहुत ही जरुरी हैं की उन्हें किस प्रकार की लड़के से शादी करनी चाहिए।

तो चलिए जानते हैं की Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye, Kaise Ladke Se Shadi Kare, शादी के लिए लड़के में क्या – क्या गुण होने चाहिए, लड़को में कौन  – कौन से गुण होने चाहिए  Shadi Ke Liye Ladka हिंदी में विस्तार से।

शादी के लिए लड़के में क्या क्या गुण होने चाहिए

#1. जो फाइनेंसियल इंडिपेंडेंट हो

शादी के लिए रिश्ता देखने जाते हैं तो बड़े बुजुर्गो द्वारा पहला सवाल यही होता हैं की लड़का क्या करता हैं क्योंकि यह सबसे महत्वपूर्ण सवाल होता हैं। इससे पता चल जाता हैं की वह लड़का कितना काबिल हैं और शादी के लिए सही लड़का हैं या नहीं।

अगर लड़का फाइनेंसियल रूप से स्वतंत्र हैं वह आर्थिक रूप से मजबूत हैं तो आप उनसे शादी के लिए सोच सकते हैं। आपको यह बिल्कुल भी यह नहीं सोचना चाहिए की लड़का सरकारी ऑफिसर Government Job ही हो। अगर लड़का कोई अच्छी प्राइवेट जॉब करता हैं, खुद का बिज़नेस हो तो भी आप शादी के लिए सोच सकते हैं।

#2. लड़का एजुकेटेड हो   

 Shadi Ke Liye Ladka चाहिए होता हैं तो दूसरा सवाल यही होता हैं की लड़का कितना पढ़ा लिखा हैं। क्योंकि लड़का का पढ़ा लिखा होना बहुत जरुरी होता हैं, खास तौर पर आज के जेनेरशन में लड़के का पढ़ा लिखा होना अति अवश्य हैं।

एक पढ़ा हुआ एडुकेटेड लड़का किसी भी कठिन परिस्थिति को बहुत अच्छी तरह सम्हाल सकता हैं। हर तरह के लोगो से बात करने व रिश्ता निभाना जानता हैं, वह जानता हैं की एक परिवार को कैसे चलाया जाता हैं।

घर परिवार के सभी लोगो के साथ सामजस्य बना कर एक साथ कैसे लेकर चलना हैं यह उन्हें अच्छे से आता हैं। अगर लड़का अच्छा पढ़ा लिखा हो तो वह अपनी पत्नी और अपने होने वाले बच्चो की भी अच्छी शिक्षा देगा एवं अच्छी तरह से बच्चो की देखभाल व परवरिश कर सकता हैं।

 #3. लड़का समझदार हो 

शादी के लिए लड़का पढ़ा लिखा होने के साथ ही समझदार होना बहुत जरुरी हैं। यह इसलिए भी जरुरी हैं कई बार लड़का पढ़ा लिखा तो होता हैं पर समझदार नहीं होता हैं उसे इतनी समझ नहीं होती की कब क्या करना हैं। उसकी घर परिवार के प्रति जिम्मेदारी क्या हैं, ऐसे लड़को को पढ़ा लिखा नासमझ कहा जाता हैं।

इसलिए आपको ऐसे लड़के को शादी के लिए पसंद करें जो समझदार हो जो अपनी जिम्मेदारी को समझें की उसे कब क्या करना हैं किससे कैसी बात करना चाहिए। लड़किया और लड़कियों के परिवार वाले इस बात पर ध्यान नहीं देते, कुछ लड़की जहां हैंडसम, क्या करता हैं और कितना पढ़े लिखें हैं तक सिमित सोच रखती हैं।

तो वही लड़की के घर वाले क्या करता हैं कितना पैसा कमाता हैं घर जायदाद कितने हैं। पर यह नहीं देखते की लड़के की सोच समझ कैसी हैं आप ऐसी गलती न करें आप लड़के को जरूर फरखे की लड़के की सोच समझ कैसी हैं लड़का समझदार हैं या नहीं।

#4. शांत और जिम्मेदार लड़का 

लड़कियों को ऐसे लड़को को शादी के लिए ज्यादा महत्त्व देना चाहिए जो शांत स्वभाव का हो और अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से समझें। शांत स्वाभाव के लड़को में यह क़ाबलियत होती हैं की वह कठिन से कठिन परिस्थियों में भी समस्या का समाधान ढूंढ लेते हैं।

Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye

जबकि ऊचे बोलने वाले या बहुत ज्यादा बात करने वाले कठिन परिस्थियों को अच्छी तरह से सम्हाल नहीं पाते हैं।  जैसे की शादी के बाद घर में कोई मतभेद हो गया या फाइनेंसियल प्रॉब्लम आ गई या आपसे किसी बात में लड़ाई हो गई या किसी तरह की घर की कोई बड़ी जिम्मेदारी लेने की बात हो।

शांत स्वाभाव के लड़के अक्सर ऐसी परिस्थिओं को अच्छी तरह सम्हाल लेते हैं। वहीं ज्यादा बोलने वाले या शो ऑफ करने वाले अक्सर ऐसी स्थिति को सम्हाल नहीं पाते और घर में झगडे होने की संभावना बनी रहती हैं।

#4. बड़ो का सम्मान करने वाला 

शादी के लिए ऐसे लड़के उत्तम माने जाते हैं जो सभी का सम्मान करें, खासतौर पर अपनो से बड़े लोगो का चाहे वह अपने माता – पिता बड़े बुजर्ग हो या आपके माता पिता और बड़े बुजुर्ग हो। इस प्रकार के लड़के अक्सर अपनों से बड़े लोगो की बात को मानते हैं उनकी बातो को सम्मान देते हैं।

वही अपने से छोटे उम्र के लोगो के साथ भी अच्छे से व्यवहार करते हैं। इस प्रकार के लड़के ज्यादा मजाकिया तो नहीं होते पर अक्सर बड़े बुजुर्गो और टीचरो या बॉस के चाहते होते हैं। आप सोच रहे हो की ऐसे लड़के की पहचान कैसे करें तो इसका सबसे आसान तरीका हैं शब्दो का चयन।

अगर लड़का अच्छे और पॉवरफुल शब्दो का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, ऐसे लड़को की भाषा बहुत ही शालीन होती हैं जो सुनने में काफी अच्छा लगता हैं। ऐसे लड़के अपशब्दो का इस्तेमाल नहीं करते एवं ये लोग एक शब्द को बार – बार रिपीट नहीं करते हैं इनके पास बोलने के लिए शब्दवाली का भंडार होता हैं।

#5. पैसो से ज्यादा रिश्तो को महत्त्व देने वाला 

लड़कियों को ऐसे लड़को से शादी करनी चाहिए जो पैसो से ज्यादा रिश्तो को महत्त्व देता हो। जो न ही पैसो का ज्यादा दिखावा करें न ही पैसो की हद से ज्यादा कंजूसी। ऐसे लड़के ज्यादा अच्छे होते हैं जो अपनों की हर जरुरत को पूरी करें और और बहुत सारा पैसा होने के बावजूद अपनों से और अपने से छोटो से अच्छे से व्यवहार करें किसी का भी पैसो को लेकर अपमान न करें

हम सब जानते हैं पैसो का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व हैं पर इतना भी ज्यादा महत्त्व नहीं की पैसो के लालच में रिश्तो को नज़रअंदाज़ कर दें उन्हें धोखा दें। पैसा कमाना अच्छी बात हैं पर पैसो के पीछे पागल होने वाला और हद से ज्यादा पैसा पैसा करने वाला चाहें या हद से ज्यादा कंजूसी करने वाला, ऐसे लड़को को अपना जीवन साथी नहीं बनाना चाहिए।

#6. केयरिंग और प्यार करने वाला 

लड़कियों को अपने होने वाले पति से इस बात की उम्मीद होती हैं उनका होने वाला पति उनका अच्छे से ख्याल रखें और उन्हें खूब सारा प्यार करें। आपकी भी कोशिश यही होनी चाहिए की आप भी ऐसे ही स्वाभाव वाले लड़के से शादी करें जो अपनी पत्नी को बहुत प्यार करें। उनका ख्याल रखें उनकी पसंद न पसंद का अच्छी तरह से ख्याल रखें।

Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye

आप सोच रहे होंगे कैसे पता लगाए की लड़का केयरिंग और प्यार करने वाला हो तो इसका भी आप पता लगा सकते हैं। अगर लड़का आपसे रेस्पेक्ट से बात करें आपको आप कहके पुकारे और आप उनके साथ बात करते हुए हुए रिलेक्स फील करें सहज फील करें।

वह लड़का आपकी बातो को ध्यान से सुने उसके बाद जवाब दें, आपकी बातो को काटे न इत्यादि इसका मतलब लड़का केयरिंग और प्यार करने वाला हैं।

#7. किसी प्रकार का नशा न करता हो 

देखा जाए तो आज ऐसे लड़के बहुत कम हैं जो स्मोकिंग, ड्रिंकिंग का गुटका का सेवन न करते हो। फिर भी आपकी कोशिश यही होनी चाहिए की आप ऐसे लड़के से शादी न करें जो स्मोकिंग, ड्रिंकिंग गुटका जैसे नशीली पदार्थ का सेवन ज्यादा करता हो। क्योकि इससे बाद में रिश्ते ख़राब होने की संभावना भी बहुत ज्यादा होती हैं।

अच्छी बात यह भी हैं आज कुछ ऐसे लड़के जो हैं जो समझदार हैं और वह इस प्रकार के नशीले पदार्थ सेवन बिल्कुल भी नहीं करते हैं। आपकी कोशिश होनी चाहिए की आप शादी से पहले ही उस लड़के से पूछ ले की वह किसी प्रकार का नशा का सेवन तो नहीं करता हैं।

अगर लड़का कहे की वह खुद को कण्ट्रोल नहीं कर पाता या शादी के बाद शराब या स्मोकिंग कम नहीं कर सकता तो आपकी भलाई यही हैं की आप भी ऐसे लड़के से शादी न करें।

#8.चतुर, बुद्धिमान या गुड लुकिंग 

देखा जाये तो इन तीनो गुणो का संगम किसी एक लड़के में पाना बहुत ही कम ही होता हैं। पर फिर भी आप अपने होने वाले हस्बैंड में इन तीनो गुणो को जरूर देखना पसंद करोगे। पर यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता हैं की आप किस प्रकार लड़के को ज्यादा पसंद करोगे गुड लुकिंग हैंडसम या चतुर या फिर बुद्धिमान।

Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye

हमारी सलाह तो यही होगी की लड़का औसत दीखता हैं तो चलेगा पर आपको बुद्धिमान और चतुर लड़के को ज्यादा महत्त्व देना चाहिए। क्योंकि स्मार्ट और इंटेलिजेंट हर कठिन परिस्थितियों को बहुत अच्छी तरह से सम्हाल लेते हैं और भावनाओ को अच्छी तरह समझते हैं। ऐसे लड़के हर समस्या का हल निकालने में माहिर होते हैं।

स्मार्ट व इंटेलीजेंट लड़के अक्सर अपने बुद्धिमानी और चतुर स्वाभाव के कारण आकर्षण का केंद्र होते हैं और लोगो के द्वारा ज्यादा सम्मान प्राप्त करते हैं। इसके विपरीत अगर आप सिर्फ गुड लुकिंग की वजह से किसी लड़के को शादी के लिए हा कहते हैं तो आपको यह भी देखना हैं की उनमें ऊपर बताए गुण हैं भी या नहीं।

अगर उस लड़के में गुड लुकिंग के अलावा कुछ भी खास नहीं हैं जो जीवन को चलाने को जरुरी होता हैं तो आपको ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहिए।

#9. ऐसा लड़का जो सच और सही का साथ दें 

लड़कियों को ऐसे लड़के को ज्यादा महत्त्व देना चाहिए जो सच बोले और सही लोगो का साथ दें। क्योंकि कोई भी रिश्ता सच और विश्वास पर टिका होता हैं, अगर लड़का सच बोलने वाला और सही लोगो का साथ देने वाला हो तो यह रिश्तो के कामयाब होने की एक निशानी होता हैं।

क्योंकि ऐसे लोग अपनी पत्नी से झूठ नहीं बोलते और बुरे लोगो से या मतलबी लोगो से दूर रहते हैं। अगर उन्होंने कभी कोई गलती की होती हैं तो माफ़ी भी मांग लेते हैं, पर झूठ बोलना या गलत इंसान का साथ नहीं देते। हम सभी जानते हैं की आज ऐसे लड़को की बिल्कुल भी कमी नहीं हैं जो बेजिझक झूठ बोलते हैं।

ऐसे लड़को के झूठ पकड़ आने के बाद भी वे नहीं सुधरते हैं एवं लगातार झूठ बोलते हैं। ऐसे लड़को से रिश्ता जोड़ना भविष्य में बहुत बड़ा सर दर्द साबित होता हैं ऐसे लड़के से दूर ही रहना चाहिए।

#10. सही और सीधी बात करने वाला 

ऐसे लड़के से शादी करना ज्यादा सही हैं जो अपनी बात को आसानी से समझा सके, अपनी बातो को घुमा फिर कर न कहें। ऐसे लड़के जो बात करते समय न अटके और  बार – बार एक शब्द न दोहराए। ऐसे लड़के अपनी बातो, अपने फैसले, अपनी भावना पर पूरा भरोसा करते इन्हें खुद पर भरोसा होता हैं, जो एक अच्छे लड़के की निशानी होती हैं।

ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहिए जो अपनी बातो को न समझा सके। जो हर बात को घुमा फिरा कर कहे और एक ही बात को बार – बार दोहराए या अटक अटक कर बोले।

Also Read :

निष्कर्ष

इस तरह इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना की Shadi Ke Liye Ladka Kaisa Hona Chahiye, Kaise Ladke Se Shadi Kare उम्मीद करता हूँ आपको यह पसंद आया होगा आपको यह कैसा लगा नीचे Comments में जरूर बताये धन्यवाद।

साथ ही आप Shadi Ke Liye Ladka शादी के लिए लड़के में क्या – क्या गुण होने चाहिए, लड़को में कौन  – कौन से गुण होने चाहिए को अपने Friends और Social Media में भी Share जरूर करें। अगर आप हमसे जुड़ने और सीधे सवाल करने के लिए आप हमारे Facebook या  इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!