Amazing Facts About Animals In Hindi जानवरो से जुड़े रोचक तथ्य

Amazing Facts About Animals

 Amazing Facts About Animals In Hindi, Animal Fact In Hindi, Interesting Animal Facts In Hindi! आज हम आपके लिए लेकर आए हैं जानवरो से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले, जानवरों के बारे में कुछ दिलचस्प रोचक तथ्य, जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। यह जानकारी उन सभी लोगो के लिए मजेदार व दिलचस्प होगा जो जानवरो के प्रति लगाव रखते हैं उनसे प्यार करते हैं एवं सभी जानवरो के प्रति सहानभूति रखते हैं जो जानवरो के बारे में समझना व जानना चाहते हैं।

इस जानकारी से आपको बहुत कुछ जानने व सीखने का मौका मिलेगा। दुनियाँ में ऐसे कई सारे जीव जंतु रहते हैं जिनके कई सारे ऐसे रहस्य व दिलचस्प रोचक तथ्य है, जिसके बारे में अधिकांश लोगो को जानकारी ही नहीं होती हैं।

सही मायनो में देखा जाए तो इंसानो को जीव जंतु के बारे में भी जानकारी रखना आवश्यक हैं क्योंकि इनसे हमें जीवों को समझने में आसानी होता हैं। क्योंकि पृथ्वी के संतुलन को सुचारु रूप बनाए रखने के लिए यह अत्यंत आवश्यक होता हैं।

सारे जीव जंतु भी हमारे इस पृथ्वी का हिस्सा हैं और उनके जीवन से हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता हैं तो चलिए जानते हैं 100 Amazing Fact About Animal In Hindi 2023, Unknown Facts About Animals In Hindi, 50 Interesting Animal Facts In Hindi 2023, Amazing Facts About Animals  जानवरो से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में हिंदी में विस्तार से।

  जानवरो से जुड़े दिलचस्प रोचक तथ्य

#1. दुनियाँ में मकड़ियों के 45,000 से अधिक ज्ञात प्रजातियाँ पाई जाती हैं जो पूरी दुनियाँ के विभिन्न स्थानों में पाई जाती हैं, जिसमें से Funnel-web Spiders (family Dipluridae) दुनियाँ की सबसे जहरीली मकड़ी (Most Poisonous Dangerous Spider In The World) हैं।

#2. Inland Taipan Snake दुनियाँ का सबसे जहरीला साफ़ (Most Poisonous Snake In The World) हैं।  इसका एक बार का जहर 100 वयस्क इंसान को मारने में सक्षम हैं, तुरंत इलाज न मिलने पर 30 मिनट में मृत्यु निश्चित हैं यह जहरीला साफ़ मध्य पूर्व ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता हैं।

#3. ध्रुवीय भालू (Polar Bear) के सफ़ेद फर के नीचे अंदरूनी स्किन काले रंग का होता हैं जो उन्हें शरीर को गर्म रखने में मदद करता हैं।

Amazing Facts About Animals

#4. विशालकाय चींटीखोर (Anteater) एक दिन में ही 35,000 चीटियां व दीमक खा सकती हैं। इसमें दिलचस्प बात यह भी हैं की Anteater कभी भी चीटियों व दीमकों के घर को नहीं तोड़ती बल्कि चींटियों को खाने के लिए अपनी लंबी जीभ का इस्तेमाल करती हैं।

#5. पैंगोलिन (Pangolin) दुनियाँ का सबसे ज्यादा शिकार व तस्करी किया जाने वाला जानवर (Most Trafficked animal) हैं। 70 % चीनी मानते हैं की पैंगोलिन के उत्पाद का औषधीय महत्त्व हैं, जबकि वैज्ञानिक रूप से यह बात बिल्कुल गलत साबित हुआ हैं।

#6. Naked Mole Rat बिना ऑक्सीजन के भी 20 मिनट तक ज़िंदा रह सकते हैं।

#7. 30 cm Stone Fish दुनियाँ की सबसे खतरनाक मछली (most dangerous fish) हैं। कुछ लोगो का या भी मानना हैं की Puffer Fish दुनियाँ की सबसे ज़हरीली मछली (most poisonous fish) हैं।

#8. 95 प्रतिशत चीते की मृत्यु वयस्क होने से पहले ही हो जाती हैं इसका सबसे बड़ा कारण शिकार व बीमारी हैं जो  हैरान करने वाली बात हैं।

leopard

#9. सितंबर 2022 से पहले भारत में एक भी चीता नहीं था, क्योंकि भारत में चीता 70 साल पहले ही विलुप्त हो चूका था। पर हाल हीं में भारत के वर्तमान प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मध्य प्रदेश के Kuno National Park में पहला चीता नामीबिया से लाया गया।

#10. गेंडो की सींग कैरोटीन नामक प्रोटीन से बनी हुई होती हैं, यह वही प्रोटीन हैं जिससे नाख़ून व बाल बनते हैं। दुःख की बात यह की इनकी इसी सींग की वजह से इनका बड़े स्तर पर शिकार किया जाता हैं क्योंकि इस सींग की कीमत लाखों में होती हैं।

#11. ग्रीनलैंड शार्क दुनियाँ के सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले कशेरुक प्राणी हैं, जो 5 मीटर तक लंबी होती हैं और उत्तरी अटलांटिक के ठंडे गहरे पानी में रहती हैं।

#12. बॉक्स जेली फिश दुनियाँ की सबसे जहरीली समुद्री प्रजाति माना जाता हैं। इनकी लंबाई 3 मीटर तक हो सकता हैं इनका विष इनके रेशे नुमा जाले में पाया जाता हैं, इनका विष कितना खतरनाक होता हैं की कई लोग किनारे पहुँचने से पहले ही मर जाते हैं।

#13. जापानी Spider Crab अर्थोपोड श्रेणी का सबसे लंबे पैरो वाला जीव हैं, जिसकी लंबाई 4 मीटर तक हो सकती हैं। इस जापानी स्पाइडर क्रैब की 10 टांगे होती हैं यह जापान के दक्षिण महासागरों के गहराई में पाया जाता हैं।

#14. Tardigrades एक ऐसे सूक्ष्म जीव हैं जो अंतरिक्ष में भी जीवित रह सकते हैं  और बिना खाए 10 वर्ष तक ज़िंदा रह सकते हैं।

# 15. ऊदबिलाव सोते समय एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखते हैं, इसलिए वे कभी भी एक दूसरे से दूर नहीं तैरते।

Amazing Facts About Animals

#16. हमिंगबर्ड एक मात्र ऐसी पक्षी हैं जो उड़ते हुए पीछे की दिशा में भी उड़ सकती हैं।

#17. दुनियाँ का सबसे खतरनाक जीव मच्छर हैं, विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार मच्छर से फैलने वाली बीमारी की की वजह से हर साल 7 लाख से अधिक लोग मारे जाते हैं।

#18. इस पृथ्वी पर प्रत्येक इंसान के लिए 1. 4 बिलियन से अधिक कीड़े मौजूद हैं। चीटियों ने इस धरती के सभी भू भाग पर निवास किया हैं, इस पृथ्वी पर करीब 107 से 108 अरब चीटियाँ मौजूद हैं, जबकि मनुष्य की आबादी अभी केवल 7 बिलियन हैं।

#19. पेंगोलिन खुद को एक कवच प्लेटेड गेंद में रोल करने में सक्षम हैं, इसलिए कोई भी शिकारी जानवर उनका शिकार नहीं कर पाता हैं।

#20. Koala Bear 1 दिन में 22 घंटे तक सो सकते हैं।

#21. स्विफ्ट पक्षी अपना अधिकांश जीवन उड़ते हुए बिताते हैं जो लगभग 10 महीने लगातार उड़ सकते हैं बिना जमीन पर उतरे हुए।

#22. कॉकरोच का सर कटने के बाद भी कुछ हफ्ते तक कॉकरोच जीवित रह सकते हैं, यहाँ तक की कॉकरोच का सर कटने के बाद कुछ घंटे तक कॉकरोच के सर में जान होती हैं।

#23. एक गाय एक दिन में 15 बार अपशिष्ट पदार्थ का उत्सर्जन करती हैं जो एक दिन में 52 किलो खाद का उत्पादन करता हैं और एक साल में करीब 21 टन खाद का उत्पादन करता हैं जिसका उपयोग ईंधन के लिए व बायो गैस के रूप में किया जाता हैं।

#24. एक वयस्क ब्लू व्हेल के जीभ का वजन एक कार के बराबर या एक छोटे वयस्क हाथी के वजन के बराबर होती हैं जो लगभग 2. 7 टन तक हो सकती हैं।

#25. एक्सोलोटल लार्वा अपने खोये हुए अंग को दोबारा उत्पन्न करने में सक्षम होते हैं।

#26. हाउलर बन्दर ज़मीन पर पाया जाने वाला सबसे तेज़ आवाज़ करने वाला जीव हैं जिसकी आवाज़ 5 किलोमीटर तक सुनी जा सकती हैं। हाउलर बन्दर जब उच्च आवाज़ निकालती हैं तो यह करीब 140 डेसीबल तक हो जाते हैं जो एक जेट इंजन के शोर के बराबर होता हैं।

#27. जमीन पर जीवित प्राणियो में जिराफ़ दुनियाँ का सबसे लंबा प्राणी हैं जिसकी ऊंचाई लगभग 19 फ़ीट तक हो सकती हैं।

#28. जमीन पर जीवित पक्षीयो में शुतुरमुर्ग (Ostrich) दुनियाँ की सबसे लंबी पक्षी हैं जिसकी लंबाई 9 फिट तक हो सकती हैं।

#29. शुतुरमुर्ग के पैर इतने मजबूत और शक्तिशाली होते हैं की उसकी एक किक शेर को भी मार सकती हैं। यहीं वजह हैं की अन्य जानवर अक्सर शुतुरमुर्ग से दूर भागते हैं।

#30. हमारी इस पृथ्वी पर लगभग 8.7 मिलियन (लगभग 80 लाख 70 हज़ार) प्रजातियां मौजूद हैं। उनमें से लगभग 80 प्रतिशत प्रजातियां अनदेखी जिसके बारे में आज तक जानकारी प्राप्त नहीं की गई हैं खोजी नहीं गई हैं। वैज्ञानिको का मानना हैं उन सभी प्रजातियों को खोजने में इंसान को अभी और 500 वर्ष से भी अधिक का समय लग जाएगा।

Animal Fact In Hindi

#31. दुनियाँ में लगभग 80 ऐसी कशेरुकी प्रजातियां हैं जो पुरुषो के बिना प्रजनन कर सकती हैं और बच्चे को जन्म दे सकती हैं इनमें से आधे या आधे से अधिक मछली व छिपकली के प्रजातियों में पाया जाता हैं।

#32. वैज्ञानिको ने पाया हैं की इस धरती में लगभग 1,00,000 वर्ष पहले विशाल वैम्पायर चमगादड़ (Vampire Bat) पाए जाए थे, जिनके पंख की लम्बाई करीब 50 सेंटीमीटर हुआ करती थी। जो आज के वैम्पायर चमगादड़ से लगभग 30 प्रतीशत ज्यादा बड़े होते थे, हाल ही में इस प्रकार के चमगादड़ के अवशेष अर्जेंटीना के गुफा में पाया  गया हैं।

#33. मधुमक्खियों के 5 आँखे होती हैं मक्खियों की तरह 2 सामने व मकड़ियों की तरह 3 छोटी आँखे होती हैं।

#34. फलालैन मोथ कैटरपिलर को डोनाल्ड ट्रंप कैटर पिलर के नाम से भी जाना जाता हैं जो हाल हीं में 2016 से सुर्खियों में आने लगा हैं। इस कैटरपिलर का यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह कैटर पिलर डोनाल्ड ट्रंप के बालों की तरह दिखाई देता हैं, जो देखने में चमकीले नारंगी और सुंदर दिखाई देते हैं हालांकि यह विषैले होते हैं जिसे चुने से असहनीय दर्द होता हैं।

#35. 2007 में खोजा गया बन्दर लेसुला की आँखे बिल्कुल इंसानों की तरह होती हैं यह बन्दर कांगो में पाया जाता हैं।

#36. हनीपॉट चीटियां बरसात के मौसम में अपने भोजन को पेट पर इकट्ठा कर लेती हैं जिसकी वज़ह से यह चींटिया एक अंगूर के आकार तक फुल जाते हैं।

#37. अलास्कीयन वुड फ्रॉग (alaskan wood frogs) अपने जीवन का 7 माह बर्फ़ में जमे हुए बिताते हैं। सर्दियों के मौसम में इनका 2 तिहाई भाग बर्फ़ में जम जाता हैं, देखने में यह पूरी तरह मृत नज़र आते हैं इनका दिल धड़कना बंद कर देता हैं रक्त प्रवाह भी रुक जाता हैं। पर जैसे ही सर्दियाँ चली जाती हैं यह फिर से सामान्य हो जाते हैं।

#38. गिद्ध गर्मियों के दिनों में खुद को ठंडा रखने के लिए अपने ही पैरो पर पेशाब करते हैं, यह तरीका उनके शरीर को ठंडा रखने में मदद करता हैं इसे यूरोहाड्रोसिस कहते हैं।

#39. श्रीके (Shrike) पक्षी को बुचरबर्ड के नाम से भी जाना जाता हैं इसका यह नाम अपने शिकार को क्रूरता से लड़की या नुकीले चीज़ो से फाड़ कर मारने फिर उसे खाने के कारण पड़ा यह पक्षी टिड्डे, छिपकली, मछली व छोटे पक्षीयो का शिकार करते हैं।

#40. चिम्पांजी बहुत ही बुद्धिमान प्राणी हैं यह मनुष्यो की तरह विभिन्न प्रकार के औजार बनाने में सक्षम होते हैं। जिनका उपयोग चिम्पांज़ी शिकार करने व शिकारियों से अपनी आत्म रक्षा के लिए करते हैं।

#41. ऑरंगउटान पेड़ पर रहने वाला सबसे भारी जानवर होते हैं, इनमें पुरुष ऑरंगउटान का औसतन वजन 75 किलोग्राम होता हैं। वहीं महिला ऑरंगउटान का औसत वजन 37 किलोग्राम होता हैं इनकी लंबाई 5 फ़ीट तक हो सकती हैं।

#42. याक मुख्य रूप से उच्च ऊंचाई वाले स्थान में रहने के लिए अनुकूलित होते हैं जहां ऑक्सीजन की कमी होते हैं। याक के पास विशाल फेफड़ो की क्षमता व छोटी लाल रक्त कोशिकाएं होते हैं जो उन्हें हिमालय की ऊंचाई वाले स्थान पर भी आसानी से रहने में मदद करती हैं।

Emperor Penguins

#43. सम्राट पेंगुइन (Emperor Penguins) दुनियाँ के सबसे बड़े पेंगुइन हैं जिसकी लंबाई 100 सेंटीमीटर और वजन 22 से 45 किलोग्राम तक हो सकती हैं। यह पेंगुंइन प्रजनन करने के लिए अंटार्कटिक 50 से 120 किलोमीटर तक की यात्रा करते हैं।

#44. मीरकैट (Meerkat) के माता पिता अपने बच्चो को बिच्छू पकड़ने की ट्रेनिंग देते हैं, इसके लिए मीरकैट के माता पिता अपने बच्चो के सामने मरी हुई या बिना डंक वाली बिच्छू अभ्यास के लिए रखते हैं।

#45. हाथी अपने किसी के मरने पर शोक मनाते हैं और दुबारा उस स्थान पर लौट कर आते हैं सर झुकाते हैं और कुछ मिनट के लिए मौन भी रखते हैं।

#46. कोयल अपने अंडे को अन्य पक्षियों के घोंसले में रख देती हैं और वह अन्य पक्षी भी कोयले के बच्चे को अपने बच्चे की तरह ही पालती हैं। इस प्रकार कोयल पक्षी को कभी माँ के रूप में काम नहीं करना पड़ता।

#47. सींग वाली छिपकली शिकारियों को डराने के लिए अपनी आँखों से खून निकालती हैं। अगर यह खून शिकारी के आँख पर चला जाए तो उसे असहनीय दर्द होता हैं जिसकी वजह से शिकारी इस सींग वाली छिपकली से दूर भाग जाते हैं।

#48. वैम्पायर चमगादड़ (Vampire Bat) को ज़िंदा रहने के लिए कम से कम हर 48 घंटे में खून पीने की जरुरत पड़ती हैं। इसलिए एक वैम्पायर चमगादड़ जरुरत पड़ने पर अपने साथी चमगादड़ को भोजन शेयर करती हैं।

#49. येलोहेड जॉफिश अपने अंडे को मुँह के अंदर सेती हैं, एक बार जब अंडा निषेचित हो जाता हैं तो नर येलोहेड जॉफिश सभी अंडो को इकट्ठा कर मुँह के अंदर रख लेता हैं जब तक उन अंडो से बच्चे न निकल जाए।

#50. इलेक्ट्रिक ईल्स वास्तव में ईल नहीं होती हैं बल्कि यह वास्तव में Knife Fish हैं। पर इस Knife Fish को ईल इसलिए कहा जाता हैं क्योंकि यह बहुत हद तक ईल की तरह दिखाई देता हैं। यह Electric Knife Fish एक बार में इतना करंट जेनेरेट करती हैं की एक वयस्क घोड़े को मार सकती हैं।

Amazing Facts About Animals 

 #51. लंग फिश एक मात्र ऐसी मछली हैं जिसमें फेफड़े और गलफड़े दोनों होते हैं इस वजह से यह मछली पानी से बाहर भी आसानी  ज़िंदा रह लेते हैं। African Lungfish तो बिना पानी के 3 से 5 साल तक भी ज़िंदा रह सकते हैं।

#52. मारियाना स्नैलफिश सुमद्र में सबसे गहरे में पायी जाने वाली मछली हैं। यह सतह से 8000 मीटर नीचे समुद्र  की गहराई में रहती हैं।

#53. Pea Crab सबसे छोटे आकार के केकड़े होते हैं इसका यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि यह मटर के दाने के आकार का होता हैं। यह अपना पूरा जीवन क्लैम, मसल्स और शीप पर रहते हैं और भोजन के लिए भी पूरी तरह से इन पर ही निर्भर रहते हैं।

#54. चीन की यांग्त्ज़ी नदी में पाया जाने वाला विशाल यांग्त्ज़ी सॉफ्टसेल कछुआ मीठे पानी का दुनियाँ का सबसे बड़ा कछुआ हैं। इस कछुए का वजन 150 से 220 किलोग्राम तक का होता हैं और लंबाई करीब 100 सेंटीमीटर तक होती हैं।

#55. ब्लड ड्रैकुला चींटी सबसे तेज़ गति करने वाली जीव हैं इसकी गति इंसान के पालक झपकने से 5000 गुना तेज़ होता हैं।

#56. Sperm Whale दुनियाँ के सबसे बड़े शिकारी होती हैं, यह लगभग 20 मीटर तक लंबे व 80 टन तक वज़नी हो सकते हैं। यह विशाल स्पर्म व्हेल 3000 मीटर की गहराई तक नीचे जाने की क्षमता रखते हैं।

#57. बाघ के पिछले पैर बहुत शक्तिशाली होते हैं जिसकी वजह से बाघ मरने के बाद भी खड़े रहने में सक्षम होते हैं।

#58. एक सामान्य से बगीचे में पाए जाने वाल घोंघे के लगभग 14,000 सूक्ष्म दाँत पाए जाते हैं, कुछ प्रजातियों में सूक्ष्म दांतो की संख्या 20,000 से भी अधिक पायी गई हैं।

#59. सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाला प्रमाणित जानवर मेडागास्कर में पाया जाने वाला रेडिएटेड कछुआ हैं जिसकी 1965 में 188 वर्ष की आयु में मृत्यु हुई।

#60. इस धरती पर भूमि पर सबसे तेज़ दौड़ने वाला जानवर चीता हैं जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से दौड़ने में सक्षम हैं।

Peregrine Falcon

#61. पेरेग्रिन फाल्कन (Peregrine Falcon) दुनियाँ की सबसे तेज़ गति से उड़ने वाली पक्षी हैं जो 389 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ने में सक्षम हैं।

#62. ब्लैक मर्लिन फिश दुनियाँ की सबसे तेज़ गति से तैरने वाली समुद्री जीव हैं, यह मछली 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तैरने में सक्षम हैं।

#63. नील मगरमच्छ के जबड़े 2267 किलोग्राम का दबाब लगा सकते हैं, यह किसी भी जानवर के काटे जाने के सबसे ज्यादा होते हैं यह सफ़ेद शार्क (White Shark) की तुलना में 10 गुना ज्यादा होते हैं।

octopus

#64. विशाल प्रशांत ऑक्टोपस के 3 दिल और 9 दिमाग होते हैं, इसके खून का रंग भी नीला होता हैं, यह खुद को छुपाने के लिए रंग बदलने और आकार में बदलाव लाने में सक्षम होते हैं।

#65. पफर फिश (Puffer Fish) में टेट्रोडोटॉक्सिन पाया जाता हैं जो साइनाइड की तुलना में 1200 गुना अधिक घातक होता हैं। एक पफर फिश का विष 30 वयस्क इंसान को मारने में सक्षम हैं, इसके बावजूद आश्चर्य की बात यह हैं की जापान के लोग इस फिश को खाना पसंद करते हैं जो काफी महंगी होती हैं जिसे 3 साल प्रशिक्षित शेफ के द्वारा बनाने की ही अनुमति होती हैं।

#66. विशाल कोलोसेल स्क्विड्स (Colossal Squids) की आँखे बास्केट बॉल की जितनी बड़ी होती हैं।

#67. हाथी अपनी सुड में 5 लीटर तक पानी रख सकता हैं हाथी के सुड में 40,000 मांसपेशियां पाई जाती हैं पर एक भी हड्डी नहीं होती।

#68. इंसानो की तरह गोरिल्ला को भी सर्दी खाँसी जैसे बीमारी हो सकती हैं इनकी कुछ आदतें इंसानो की तरह ही होते हैं।

#69. कुत्तो की आँखे इंसानो से 5 गुना तेज़ होती हैं वहीं कुत्तो की सुनने की क्षमता इंसानो से 9 गुना तेज़ होती हैं।

#70. चाइनीज पानी का हिरन आकार में इतना छोटा होता हैं की आप उसे  हथेली पर भी रख सकते हैं।

#71. डॉल्फ़िन पानी के नीचे 24 किलोमीटर की दूरी तक सुन सकती हैं।

#72. भारत में हर साल 64,000 से 78,000 लोग सांफ के काटे जाने की वजह से मारे जाते हैं।

#73. टिड्डे का खून सफ़ेद रंग का होता हैं।

#74. उल्लू केवल नीला रंग ही देख पाता हैं और इसका दिमाग इसके आँखों के आकार का होता हैं।

#75. घोड़े के बच्चे पैदा होने के कुछ घंटे के बाद ही चलना व दौड़ना शुरू कर देते हैं।

Also Read :

निष्कर्ष

इस तरह इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना की Amazing Facts About Animals In Hindi, Animal Fact In Hindi, Interesting Animal Facts In Hindi Amazing Facts About Animals उम्मीद करता हूँ आपको यह पसंद आया होगा आपको यह कैसा लगा नीचे Comments में जरूर बताये।

साथ ही आप 100 Amazing Fact About Animal In Hindi 2023, Unknown Facts About Animals In Hindi, 50 Interesting Animal Facts In Hindi 2023, Amazing Facts About Animals जानवरो से जुड़े कुछ रोचक तथ्य के बारे में को अपने Friends और Social Media में भी Share जरूर करें। अगर आप हमसे जुड़ने और सीधे सवाल करने के लिए आप हमारे Facebook या  इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!