Gora Hone Ka Tarika चेहरे को गोरा करने के घरेलु उपाय

Gora Hone Ka Tarika

Gora Hone Ka Tarika, Home Remedies For Dark Skin In Hindi, चेहरे को गोरा करने के घरेलु उपाय, गोरा कैसे होते हैं! आज के दौर में खूबसूरत और सुंदर होने का पैमाना चेहरे की रंगत अर्थात गोरा रंग से मापा जाता हैं। कोई इंसान जितना गोरा दीखता हैं लोगो की नजर में वह उतना ही सुंदर माना जाता हैं, हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

पर सच हैं की ज्यादातर लोग गोरे रंग को ही पसंद करते हैं। यही वजह हैं की आज अधिंकाश लोगो को गोरे रंग की चाहत ज्यादा होती हैं, इसके लिए वे कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी उपयोग करते हैं। पर देखा गया हैं की ब्यूटी प्रोडक्ट का फायदा केवल कुछ समय के लिए ही होता हैं, कुछ समय के बाद इसके दुष्परिणाम भी देखने को मिलते हैं।

यह केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट चेहरा गोरा करने की क्रीम चेहरे को ख़राब कर देते हैं। इससे फायदा की जगह नुकसान हो जाते हैं, इसलिए हम हमेशा सभी को प्राकृतिक तरीको का उपयोग करने की सलाह देते है। इसलिए आज हम आपको प्राकृतिक रूप से गोरे होने के तरीको के बारे में बताने वाले है।

हमने पाया हैं ज्यादादर चेहरा काला, बेदाग, सावंला होने के पीछे सबसे मुख्य कारण तेज़ धुप, प्रदुषण, धुल मिट्टी और चेहरे की ठीक से सफाई न होने के कारण होता हैं। जिसे बिना कोई महंगी क्रीम यूज़ किये ही प्राकृतिक रूप से घरेलु उपाय के द्वारा ठीक किया जा सकता हैं। तो चलिए जानते हैं Gora Hone Ka Tarikaचेहरे को गोरा करने के घरेलु उपाय, गोरा कैसे होते हैं

Gora Hone Ka Tarika

चेहरे को गोरा करने के घरेलु उपाय

1. सही खान पान 

बहुत लोगो का यह भी सवाल होता हैं की गोरा होने के लिए क्या खाएं चेहरा गोरा करने के घरेलु तरीको व उपाय में सबसे पहला नाम हेल्थी खान पान का ही आता हैं। आप जितना हेल्थी और पोषक तत्व का सेवन करेंगे आपका चेहरा अंदर और बाहर से उतना ही खिला – खिला और गोरा नज़र आएगा। यह बिना कुछ किये ही गोरा रंग पाने का सबसे असरदार तरीको में एक हैं, जो की बहुत आसान भी क्योंकि खाना तो सभी को पसंद हैं।

इसके लिए आप अपने आहार में विटामिन C की मात्रा बढ़ा दें जैसे की नींबू, संतरा सभी प्रकार के खट्टे फल। इसका उपयोग आप घर पर ही जूस के रूप में कर सकते हैं जैसे की नींबू पानी, संतरे का जूस, टमाटर का सूप आदि। इसके अलावा भी आप कई सारे फलो का जूस घर पर ही बना कर सेवन कर सकते हैं।

इसके साथ ही कोशिश कीजिये की पर्याप्त मात्रा में मौसमी ताज़े फल और सब्जियाँ खाए, क्योंकि इसमें जरुरी विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो आपके खून की अशुद्धियो को दूर कर चेहरे को अंदर से निखार लाता हैं।

2. टमाटर 

टमाटर बहुत आसानी से सभी के घर में मिल जाता हैं जिसका उपयोग भी आसानी से कर सकते हैं। इसका उपयोग आपने ज्यादातर सब्ज़ी या फिर सलाद और सूप के रूप में किया जाता हैं। टमाटर में लाइकोपीन तत्व पाया जाता हैं जो चेहरे की टैन एवं डार्कनेस को दूर करने में मदद करता हैं।

इसके प्रतिदिन उपयोग करने से चेहरे की मृत कोशिकाएं और कालापन को दूर कर चेहरे को गोरा करने में मदद करता हैं।

इसके लिए आप 1 से 2 टमाटर ले उसे मिक्सी में पीस लें फिर उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिला लें। दोनों का मिश्रण तैयार करके इसे चेहरे पर लगाए और 20 मिनट तक ऐसे ही रहने, फिर 20 मिनट के बाद साफ़ पानी से धो ले। इसे आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं यह प्रक्रिया तब तक जारी रख सकते हैं जब तक इसका अच्छा परिणाम न मिल जाए।

3. शहद और नींबू 

शहद और नींबू भी ऐसे चीज़ है जो बड़े आसानी से सभी के घर में मिल जाते हैं जिसका उपयोग आप चेहरे को गोरा करने के लिए कर सकते हैं। नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन C पाया जाता हैं, वही शहद त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता हैं।

इसके लिए आप सबसे पहले 4 चम्मच शहद और 4 चम्मच नींबू का रस लें, एक कटोरी में दोनों को मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को चेहरे की त्वचा पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें 20 मिनट बाद जब यह सुख जाये तो गुनगुने पानी से चेहरे को अच्छे से धो लें।

गोरा, सुंदर और मुलायम त्वचा पाने के लिए आप इसे भी हफ़्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं। रातो रात गोरा होने के उपाय व तरीके में यह सबसे असरदार तरीका हैं।

4. गुलाब जल 

गुलाब जल एक ऐसी चीज़ हैं जिसका उपयोग हम कई प्रकार से कई चीज़ो में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा को गोरा और मुलायम बनाने में मदद करता है।

गुलाब जल चेहरे की मृत कोशिकाएं को हटाने में मदद करता हैं। गुलाब जल चेहरे की रंगत को साफ़ करने में मददगार होता हैं जो चेहरे को गोरा और चमकदार करने में मदद करता हैं।

इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच गुलाब जल लें उसमें 1 चम्मच दही मिलाए फिर दोनों को अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें। तैयार मिश्रण को एक कॉटन (थोड़ी से रुई की मदद से) पुरे चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए रहने दें, 20 मिनट बाद आप चेहरे को साफ़ पानी से धो लें।

दही चेहरे को मुलायम और साफ़ करती है, वही गुलाब जल चेहरे को रंगत की निखार कर उसे गोरा बनाने में मदद करते हैं आप इसका उपयोग प्रतिदिन भी कर सकते हैं।

5. हल्दी 

हल्दी में कई सारे औषधी गुण पाए जाते हैं आयुर्वेद में इसका महत्वपूर्ण स्थान हैं। हल्दी का उपयोग कई प्रकार के रोगो के उपचार के लिए भी किया जाता हैं। हल्दी का उपयोग चेहरे और पुरे शरीर की रंगत को साफ कर निखार लाने के लिए हज़ारो वर्षो से उपयोग किया जाता रहा हैं।

हल्दी त्वचा को चमकदार और पुरे शरीर में निखार लाने भी में मदद करता हैं चेहरे गोरा करने के घरेलु उपाय हैं। यही वजह हैं की शादी से कुछ दिन पहले भी दूल्हा और दुल्हन को हल्दी का उबटन पुरे शरीर पर लगाया जाता हैं जिससे चेहरे और शरीर में निखार आए।

इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी  लें फिर उसमे 2 से 3 चम्मच ताज़ा नींबू का रस मिलाए। दोनों को अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें, फिर तैयार मिश्रण को चेहरे की त्वचा पर लगा कर 15 मिनट के लिए ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ दें। 15 मिनट के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें, इसे भी आप हफ्ते में 2 से 3 बार दिन में कभी भी लगा सकते हैं।

6. संतरा  

संतरा खाना सभी को पसंद होता हैं क्योंकि संतरा स्वादिष्ट होता हैं संतरे में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। संतरे के सेवन से न केवल चेहरे में निखार आता हैं बल्कि यह पुरे शरीर के लिए स्वास्थवर्धक होता हैं। यह चेहरे को गोरा और चमकदार बनाने में मदद करता हैं, आज कई सारे फेयरनेस क्रीम और फेसवॉश में भी संतरे का उपयोग किया जाता हैं।

इसके लिए आपके एक कटोरी में 4 चम्मच ताज़ा संतरे का रस लेना हैं फिर उसमें 2 चम्मच हल्दी पॉवडर को मिला लेना हैं। दोनों को अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें, तैयार मिश्रण को कुछ मिनट ऐसे ही रहने दे।

फिर चेहरे की त्वचा पर लगा कर 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ दें। 30 मिनट के बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें, इसे आप हफ्ते में 3 से 4 बार दिन में कभी भी लगा सकते हैं।

7. नींबू 

नींबू में विटामिन C मुख्य रूप से पाया जाता हैं अगर आपके चेहरे में पिम्पल से बने दाग दब्बे हैं। तो यह नींबू का रस आपके चेहरे को बेदाग और गोरा करने में मदद कर सकता हैं, क्योंकि नींबू में प्राकृतिक क्लींजर के गुण पाए जाते हैं। नींबू का रस चेहरे को अंदर से निखार लाने और साफ़ करने में मदद करता हैं।

इसके लिए आपको बस इतना करना हैं आप एक ताज़ा नींबू के रस को रुई के मदद से चेहरे पर लगा लें। लगा कर इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही सुखने के लिए छोड़ दें फिर साफ़ ठन्डे पानी से धो लें। पर इस बात का ध्यान दें की नींबू में एसिटिक एसिड की ज्यादा मात्रा पाया जाता हैं।

इसलिए इसे लगाते समय इस बात का ध्यान दें आपके चेहरे पर किसी प्रकार का चोट या कटा हुआ न हो। अगर आपकी त्वचा नींबू के प्रति संदेनशील हो तो आप नींबू के रस में कुछ मात्रा में पानी या कच्चा दूध भी मिला कर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसका उपयोग आप आप हफ्ते में सिर्फ 2 बार ही करें।

8. आलू 

आलू और आलू का रस भी Gora Hone Ka Tarika  में से एक असरदार तरीका हैं जिसका उपयोग प्राचीन काल से ही होता आ रहा हैं। आलू का उपयोग आग से जल जाने पर भी किया जाता हैं। आलू का रस आयुर्वेद में चेहरा साफ़ करने के दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता हैं।

इसके लिए आप आलू के रस को रुई की मदद से अपने चेहरे की त्वचा पर लगाए, जब यह सुख जाए तो इसे ठन्डे पानी से धो लें। इसके अलावा आप आलू के छोटे टुकड़े काट कर इसे काली त्वचा पर लगाए इससे कालापन दूर होता हैं।

9. दही 

दही भी एक बहुत अच्छा तरीका हैं चेहरे की साफ़ और गोरा करने के लिए। वैसे तो आप इसका सेवन भी करते है तो भी आपको इसका अच्छा परिणाम देखने को मिल जाएगा। पर और ज्यादा अच्छा परिणाम पाने के लिए के लिए  आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी कर सकते हैं।

इसके लिए आप थोड़ा सा 4 चम्मच दही लें उसमे 2 चम्मच हल्दी मिला कर पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को आप पुरे चेहरे और गर्दन में लगा कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर उसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

इसके अलावा आप बेसन, दही, दूध इन तीनो को मिला कर एक गाड़ा पेस्ट तैयार कर ले। उस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 20 मिनट लिए छोड़ दे और फिर ठन्डे पानी से धो लें, ऐसा आप प्रतिदिन भी कर सकते हैं या 2 दिन में एक बार भी कर सकते हैं।

ध्यान रखने योग्य बातें 

  1. 6 से 7 घंटे की पर्याप्त पूरी नींद लें अगर नींद पूरी होगी तो इसका सकारात्मक असर पर भी चेहरे पर दिखाई देने लगेगा।

  2. जब भी घर से बाहर धूप में निकले तो शरीर और चेहरे को जरूर ढक कर निकले और अगर आपको धूप में काम करना पढ़ जाए तो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल चेहरे पर अवश्य करें।

  3. नियमित रूप से एक्सरसाइज, प्राणायाम या योग जरूर करें यह शरीर को संतुलित बनाए  रखने में मदद करता है।

  4. चेहरे पर अगर कभी पिंपल या दाग दब्बे हो जाए तो उसे प्राकृतिक एवं घरेलु तरीको से उसका उपचार करें। कभी भी बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल न करें, क्योंकि केमिकल युक्त क्रीम आपके चेहरे को और भी ख़राब और बेदाग कर सकते है।

  5. कभी  जीवन में ज्यादा टेंशन न लें खुश रखने का प्रयास करें।

Also Read :

निष्कर्ष 

इस तरह आज आपने जाना Gora Hone Ka Tarika, चेहरे को गोरा करने के घरेलु उपाय, गोरा कैसे होते हैं Home Remedies For Fair Skin In Hindi। आशा करते हैं आपको यह जानकारी अच्छा लगा होगा आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही आप Gora Hone Ka Tarika, चेहरे को गोरा करने के घरेलु उपाय, Home Remedies For Dark Skin In Hindi को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया में भी शेयर जरूर करें।

अगर आपके मन किसी प्रकार सवाल हैं या आप हमसे जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप हमारे सोशल मीडिया अकॉउंट Facebook या इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!