Smart Kaise Bane in Hindi स्मार्ट बनने का तरीका

Smart Kaise Bane

Smart Kaise Bane Hindi, Smart Meaning In Hindi, Smart Banne Ka Tarika ! आज हम बात करेंगे स्मार्ट कैसे बने और जानेंगे स्मार्ट बनने के टिप्स के बारे में। दुनियाँ में अधिकांश लोगो की इच्छा होती हैं की वे स्मार्ट बने ताकि लोग उनकी तारिक करें, उनके बारे में बात करें और उनका सम्मान करें।

आपमें में भी यह इच्छा जरूर होगी जिसे आप लोगो से कहते तो नहीं, पर अंदर ही अंदर आप चाहते हो की आप भी स्मार्ट बने, लोग आपकी भी तारीफ करें आपके बारे में करें और आपका सम्मान करें।

क्योंकि जब आप देखते हैं की आपके ही क्लास के किसी लड़के या लड़की या फिर ऑफिस में अपने किसी सहकर्मी की उनकी स्मार्टनेस की वजह से सभी लोगो से तारीफ और सम्मान मिलता तो आपके मन में भी यह सवाल उठता हैं काश मैं भी स्मार्ट होता या होती तो मेरी भी लोग सुनते तारीफ करते रेस्पेक्ट करते।

तो चलिए जानते की आप Smart Kaise Bane, How To Become Smart In Hindi, Smart Banne Ka Tarika, Smart Banne Ke Tips, Smart Kaise Bane हिंदी में विस्तार से।

स्मार्ट कैसे बने (How To Become Smart In Hindi) 

स्मार्ट का मतलब या हिंदी अर्थ चतुर या चालक होता हैं। अगर आप डिक्शनरी में देखते हैं तो वहां इसका मतलब कई सारे मिलते हैं जैसे की बुद्धिमान, तीव्रबुद्धि वाला, हाज़िर जवाबी, सुव्यवस्थित, साफ़ सुथरा, फुर्तीला इत्यादि।  इसके अलावा भी इसके कुछ अर्थ होते हैं जिसको जब आप देखते हैं तो थोड़ा कंफ्यूज करने वाले होते हैं।

स्मार्ट का सही अर्थ क्या होता हैं यह तो आप जान गए पर स्मार्ट शब्द का इस्तेमाल लोगो पर क्यों जाता हैं यह देखते हैं। साधारण बोलचाल भाषा में स्मार्ट उसे कहते हैं जिसमें कई सारे गुण मौजूद हो जैसे की वह चतुर हो, बुद्धिमान हो, जिसमें प्रेसेंस ऑफ़ माइंड अच्छी हो, जो हाज़िरजवाबी हो, जो किसी भी कार्य को दूसरे की तुलना में आसानी से कम समय में करके दिखाए।

इसके अलावा स्मार्ट वह होते हैं जिसमे प्रॉब्लम सॉल्विंग के गुण मौजूद हो, जिसका सेन्स ऑफ़ ह्यूमर अच्छा हो इत्यादि। बहुत से लोगो की यह गलतफहमी होती हैं की वह स्मार्टनेस को खूबसूरतीअच्छी बॉडी या फिगर से जोड़ कर देखने लगते हैं पर ऐसा कुछ नही होता।

हालांकि यह सच हैं की अगर आपके स्मार्टनेस के गुण हो तो यह गुण आपको इतना काबिल और आकर्षक बना देता हैं की लोग आपकी तारीफ करते हैं, आपका सम्मान करते हैं लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होते हैं।

Smart Kaise Bane Hindi

Smart Banne Ka Tarika 

अगर आप भी स्मार्ट बनने की सोच रहे हैं तो आपको नीचे दिए गए बातों को जरूर फॉलो करना चाहिए। क्योंकि यही सोच व बदलाव आपके जीवन स्तर को उठा कर नई ऊंचाईओ पर लेकर जायेगा। इसकी अच्छी बात यह भी हैं की स्मार्ट किसी भी उम्र में किसी भी उम्र के लोग कुछ जरुरी बातों को अपनाकर स्मार्ट बन सकते हैं तो चलिए जानते हैं Smart Kaise Bane. 

#1. अपने नॉलेज को बढ़ाए 

Smart Kaise Bane के लिए सबसे पहला और सबसे ज्यादा जरुरी होता हैं वह हैं नॉलेज या जानकारी प्राप्त करना। यहाँ पर नॉलेज का अभिप्राय किसी डिग्री से नहीं हैं बल्कि किसी व्यक्ति को हर तरह की विषय की गहरी जानकारी से हैं।

जैसे अपने आस पास होने वाली घटना  जानकारी, दैनिक जीवन के कार्य कुशलतापूर्वक करने की क्षमता, देश विदेश की जानकारी, टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल जानकारी, कई अन्य क्षेत्र की भी जानकारी हो जो हर प्रकार की जानकारी रखता हो।

अगर आपको स्मार्ट बनना हैं तो आपको भी हर तरह की जानकारी को प्राप्त करना होगा, उससे कुछ सीखना होगा और अपने जीवन में उसे इस्तेमाल करना होगा। एक स्मार्ट इंसान को दूसरे से जो अलग बनाती हैं वह उसकी जानकारी व ज्ञान का भंडार की वजह होता हैं।

यहीं वजह होता हैं की ज्यादातर स्मार्ट व्यक्ति बुद्धिमान भी होते हैं, तो आपको भी आज से अपनी नॉलेज को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।

#2. सोच का दायरा बढ़ाए 

एक स्मार्ट व्यक्ति कभी भी सिमित सोच नहीं रखता वह विचारो को अपनी सोच को जितना दूर तक लें जा सकते हैं  वह जाते हैं। ऐसे इंसान खुद को आकाश के असीम संभावनाो में पाते हैं, यहीं वजह है की ऐसे लोग कठिन परिस्थियों में भी कठिन समस्या का हल निकाल लेते हैं।

जो सामान्य से इंसान के लिए संभव नहीं होता हैं, ऐसे स्मार्ट लोग जल्दी हार नहीं मानते हैं। आपको भी अपने विचारों को सोच के दायरे को बढ़ाना होगा जो आपको दुसरो के मुकाबले ज्यादा कुछ हासिल करने में मदद करेगा।

#3. ध्यान व चिंतन करें

आपने कई लोगो से जरूर सुना होगा की भाई या बहन ज्यादा मत सोच सब ठीक होगा। जो इंसान ज्यादा सोचता हैं उसे ओवर थिंकिंग करना भी कहते हैं, इसकी वजह से कुछ लोग चिंतन करना ही छोड़ देते हैं जो की गलत हैं।

याद करें वो समय जब हमारे पूर्वज हमारे ऋषि मुनि एक जगह बैठ कर ध्यान व चिंतन करते हैं और उनके पास करीब – करीब सारे सवालो के जवाब होते थे। वे हर चीज़ के जानकर हुआ करते हैं कहने का तात्पर्य यह हैं की एक इंसान के अंदर खुद में असीम शक्ति निहित (समाई) हुई होती हैं।

हमें बस उस शक्ति व ज्ञान को पहचानने की जरुरत होती हैं, फिर देखिये आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो आपको दुसरो से अलग, आकर्षक और स्मार्ट बना देगा।

#4. लोगो को समझने की कोशिश करें 

अक्सर आपने देखा होगा की स्मार्ट लोगो को सभी लोग पसंद करते हैं, इसकी सबसे बड़ी वजह यह भी हैं की स्मार्ट लोगो में किसी भी इंसान को अच्छे से समझने की काबिलियत होती हैं। वे लोगो को बहुत जल्दी समझ जाते हैं की वह कैसा हैं अच्छा हैं या बुरा ऐसे में स्मार्ट लोग गलत संगती में नहीं पड़ते जिनसे उनके छवि में भी  किसी प्रकार का दाग नहीं होता।

इसके अलावा स्मार्ट लोग लोगो की भावना को समझते हैं और उनके अनुसार आचरण करते हैं। स्मार्ट लोग अपने किसी दोस्त के दुःखी या निराश होने पर उनका साथ देते हैं उनको सपोर्ट करते हैं और उनको मोटीवेट भी करते हैं। इसलिए आपको भी अपने अंदर लोगो को जानने और समझने की काबिलियत को विकसित करना होगा।

#5.   हमेशा कुछ सीखते रहे

हमेशा कुछ न कुछ सीखते रहने या जानने की इच्छा रखने की आपकी यह आदत आपको एक स्मार्ट इंसान बना सकती हैं। एक समय था जब कुछ नया सीखने या जानने के लिए बहुत ही सिमित साधन थे। पर आज इंटरनेट के दौर में घर बैठे ऑनलाइन ही बहुत कुछ सीखना और जानना संभव हो गया हैं।

जैसे की गूगल और यूट्यूब ऐसे माध्यम हैं जहां से आप दुनियाँ भर की जानकारी सीख सकते हैं जान सकते हैं।  आपको बस जिस क्षेत्र की जानकारी चाहिए या फिर कुछ सीखना हो तो गूगल या यूट्यूब पर सर्च करके सीख सकते हैं।

सीखने से इंसान को जानकारी मिलता हैं जिससे उसके आत्म विश्वास में भी बढ़ोतरी होती हैं जो की एक स्मार्ट इंसान की निशानी होती हैं। इसलिए आप भी आज से ही अपनी पसंद की कोई क्षेत्र की जानकारी या कला सीखने में ज्यादा से ज्यादा समय लगाए आप स्मार्ट जरूर बनेंगे।

#6. रचनात्मक कार्य करें

हममें से कई लोग होंगे जिसकी कोई न कोई हॉबी या कला जरूर से होगी। ऐसे में आपको भी अपने हॉबी या कला को फॉलो करना हैं इससे आपमें भी रचनात्मकता के गुण आने लगेंगे। क्रिएटिविटी एक ऐसा माध्यम होता हैं जो आपकी सोच को सकल का रूप देती हैं।

अगर आपको लिखने का शौक हैं तो आपको जरूर से लिखना शुरू कर देना चाहिए। अपने दिल की बात आपकी समझ इससे आपके नज़रिये, आपके दूरदर्शिता में एक बहुत अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा जो आपको स्मार्ट बनने में मदद करेगा।

ऐसा इसलिए क्योंकि एक लेखक चीज़ो को बहुत गहराई से समझता और जानता हैं जो उसे एक अच्छा विचारक  भी बनाता हैं।

#7. लोगो को समझाने की कला

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिसकी बात कभी समझ ही नहीं आता की वह क्या बोल रहा, क्यों बोल रहा या कहना क्या चाहता हैं। जबकि वही दूसरी तरफ कुछ लोग अपनी किसी भी बात को कम समय में कम शब्दो में ही उदाहरण के जरिये समझा देते हैं और लोग उनकी बात को समझते भी हैं।

यहीं कारण हैं जो लोग अपनी बातों को स्पष्टता के साथ आसान भाषा में लोगो को समझाने की कला रखते हैं ऐसे लोगो को पसंद किया जाता हैं उनसे सलाह लेते हैं ऐसे ही लोग स्मार्ट कहे जाते हैं।

#8. अच्छा व्यव्हार करें

स्मार्ट लोगो की पहचान होती हैं की वह सभी लोगो के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं भले ही सामने वाला कैसा भी हो। आपको भी सभी के साथ अच्छे से बात करने और अच्छा व्यवहार करना आना चाहिए। इससे होता यह हैं की आप लोगो के नज़र में एक अच्छे इंसान कहलाते हैं।

लोगो का आपके प्रति नजरिया अच्छा होता जाता हैं, जिससे आपकी किसी दुसरे के साथ कभी लड़ाई या मनमुटाव नहीं होता इससे आपके दुश्मन भी नहीं बनते और ज़िन्दगी बहुत अच्छी चलती हैं। अगर आपको कोई पसंद नहीं तो अच्छा होगा आप उन लोगो से दूर ही रहें।

#9. एक से अधिक भाषा सीखें

नई भाषा सीखना और जानना दिमागी तौर पर बहुत अच्छी आदतें हैं इससे आपका दिमाग और भी विकसित होता हैं नई चीज़ें भाषा सीखने से। इसके अतिरिक्त नई भाषा का ज्ञान आपके आत्म विश्वास को भी बढ़ाता हैं और दुसरो से आपको एक कदम आगे रखता हैं।

नई भाषा सीखने से आप नए लोगो को जान पाएंगे, नई जगह घूम पाएंगे और नई चुनौतीयो का सामना भी अच्छी तरह से कर पाएंगे।

#10. खुद से सवाल करें और जवाब ढूंढे

यह एक बिल्कुल ही नया तरीका हैं स्मार्ट बनने का जो की पर्सनली मैं इस्तेमाल करता हूँ। यह एक आपके मेन्टल स्मार्टनेस, ब्रेन व नॉलेज को इम्प्रूव करता हैं। ऐसा करने से आपको कई ऐसी चीज़ो की जानकारी मिलती हैं जो आपको स्कूल, कॉलेज या परिवार से नहीं मिल सकता हैं।

यह इस बात पर भी निर्भर करता हैं की आप कितने दूरदर्शी हो और आपकी सोच का दायरा कितना बड़ा हैं। इससे होता यह की आप ऐसे सवालो के जवाब ढूंढ लेते हो जो कई बार दूसरे नहीं दे पाते या जो आपको बुक्स में भी नहीं मिलते हैं। यह आपको हाज़िर जवाबी और ज्ञान से भर देता हैं जो एक तरह का मेन्टल स्मार्टनेस का अलग ही स्तर होता हैं।

# 11. हमेशा अपडेट रहें

स्मार्ट लोगो की पहचान होती हैं  की वह हमेशा अपडेटड रहते हैं उन्हें पता होता हैं की उनके आस – पास या देश दुनिया में क्या चल रहा हैं। कौन सी घटना चर्चा पर रही, उनके स्कूल, कॉलेज में क्या चल रहा हैं। आपको भी इस तरह की पूरी जानकारी होना चाहिए। इसके लिए आप न्यूज़ पेपर पढ़े, इंटरनेट से जानकारी प्राप्त करें, अपने स्कूल,  कॉलेज या ऑफिस में पूरी तरह एक्टिव रहें।

#12.  बॉडी लैंग्वेज को बेहतर करें   

इंसान की बॉडी लैंग्वेज उस इंसान की चरित्र या पर्सनल्टी को बया करती हैं, एक अच्छी बॉडी लैंग्वेज एक स्मार्ट और वेल एजुकेटेड पर्सनाल्टी को दर्शाती हैं। यह बहुत ही प्रभावशाली होता हैं अगर आपमें अच्छी बॉडी लैंग्वेज के गुण हैं तो यक़ीनन यह आपके व्यक्तित्व को निखार देगा, यह गुण स्मार्ट लोगो की एक विशेष निशानी में से एक होता हैं।

अगर आपको भी स्मार्ट बनना और स्मार्ट दिखना हैं तो आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को बेहतर करें। इसके लिए आप यह कर सकते हैं जैसे अपनी बातों में ठहराओ लाए, बातों को स्पष्ट तरीके से कहे ताकि लोगो को आपकी बातें आसानी से समझ में आए।

चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान रखें, हाथों को ज्यादा हिला कर बात न करें, बात करते समय सही एक्सप्रेशन दें, लोगो से आई कांटेक्ट करके बात करें और आराम से बात करें जोर से चिल्ला कर बात न करें इत्यादि।

#13. अपने लुक्स और ड्रेसिंग पर ध्यान दें  

स्मार्ट लोगो की आदत हैं की वह अपने लुक्स और ड्रेसिंग को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं ताकि वह अच्छे लगे। इनका सीधा सम्बन्ध आत्मविश्वास से होता हैं जो उनके चेहरे पर भी झलकता हैं। इसके अतिरिक्त स्मार्ट लोग अपने लुक्स, हेयर स्टाइल पर भी ध्यान देते हैं, इसलिए अगर आपको भी स्मार्ट लगना हैं तो आपको भी अपने लुक्स और ड्रेसिंग सेंस को बेहतर करना होगा और वक़्त के साथ चलना होगा।

#14. फिट रहें

वैसे तो फिट रहना जिम जाना मस्कुलर बॉडी बनाने का स्मार्टनेस से कोई लेना देना नहीं होता हैं क्योंकि स्मार्ट एक मेन्टल एबिलिटी को दर्शाने के लिए किया जाता हैं। पर फिर भी अगर आप स्मार्ट होने के साथ हैंडसम भी दिखना चाहते हैं तो आपको अपने फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए, हैंडसम + स्मार्टनेस एक अच्छा कॉम्बिनेशन होता हैं।

#15.  सकारात्मक विचारधारा अपनाये

Smart Kaise Bane के लिए आपको एक सकारात्मक विचारधारा को अपना कर चलना होगा। यह मान कर चलना होगा की ज़िन्दगी में कितनी भी परेशानी क्यों न आ जाए उस परेशानी का हल निकाला जा सकता हैं। इसके अलावा आप ज़िन्दगी में कभी हार न माने, लोगो के साथ भी एक पॉजिटिव सोच के साथ मिले।

स्मार्ट और इंटेलिजेंट में अंतर (Smart Vs Intelligent In Hindi)

कई सारे लोगो को यह कंफ्यूजन होता हैं की स्मार्ट किसे कहते हैं और इंटेलिजेंट किसे कहते हैं। क्या हर इंटेलिजेंट व्यक्ति स्मार्ट हो सकता हैं या हर स्मार्ट व्यक्ति इंटेलीजेंट होता हैं यह सवाल भी दिमाग में अक्सर आ ही जाता हैं तो चलिए इसका अंतर भी जान लेते हैं।

स्मार्ट कौन होते हैं (Smart Meaning In Hindi) 

सामान्यता स्मार्ट को हिंदी में चतुर व्यक्ति के रूप चिन्हित किया जाता हैं। एक स्मार्ट व्यक्ति भी बुद्धिमान हो सकता हैं क्योंकि एक स्मार्ट व्यक्ति अपनी बुद्धि को व्यावहारिक स्थितिओ में बहुत अच्छी तरह से इस्तेमाल करता हैं। भले ही वह ज्यादा बुद्धिमान न औसत बुद्धि वाला हो, पर उसे अच्छे से पता होता हैं किन परिस्थियों में कैसा व्यवहार करना हैं किन लोगो से कैसा बात करना हैं।

एक स्मार्ट व्यक्ति में प्रेसेंस ऑफ़ माइंड या कहे तुरंत सही निर्णय लेने की कमाल की काबिलियत होती हैं। ऐसे लोग किसी भी परिथिति में खुद को ढाल लेते हैं। ऐसे लोग खुद को साफ़ सुथरा रखना व अच्छे कपड़े पहनना पसंद करते हैं ऐसे लोग आपको हमेशा कूल अंदाज़ में दिखाई देंगे।

बुद्धिमान कौन होता हैं  (Intelligent Meaning In Hindi)

बुद्धिमान या इंटेलिजेंट उन लोगो को कहा जाता हैं जो अपने क्षेत्र में ज्ञान के मामले में सबसे आगे होते हैं। जैसे स्कूल टॉपर, कॉलेज टॉपर, लेक्चरर, साइंटिस्ट, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, IIT इंजीनियर या सीधे शब्दो में कहे तो वह जो अपने क्षेत्र में हायर पोजीशन को प्राप्त कर लेते हैं।

ऐसे लोग कोई भी नई व कठिन चीज़े आसानी से सीख लेते हैं एवं समझ सकते हैं, कोई भी कठिन प्रतियोगी परीक्षा पास कर लेते हैं। पर इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं हैं की वह स्मार्ट होते हैं क्योंकि ऐसे लोग व्यवहारिक परिथितियों में अपने ज्ञान को अच्छी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।

ऐसे लोग थोड़े अव्यवहारिक होते हैं एवं हाज़िर जवाबी भी नहीं होता हैं इसकी वजह यह की ऐसे लोग ज्यादातर किताबी ज्ञान तक ही सिमित होते हैं। दूसरा कारण यह की इनके पास इतना सारा ज्ञान आ जाता हैं की कभी – कभी ये कंफ्यूज हो जाते हैं की क्या करना हैं।

आपने भी यह महसूस किया होगा की अधिकांश बुद्धिमान लोग सोशल नहीं होते हैं। ऐसे लोग ज्यादा लोगो से नहीं मिलते अकेला रहना या अपनी ही दुनियाँ में खोये रहना पसंद करते हैं। इसके अलावा बुद्धिमान लोगो को फर्क नहीं पड़ता हैं की वह कैसे देखते हैं ऐसे लोग सिंपल ही रहना पसंद करते हैं।

स्मार्ट और इंटेलिजेंट लोगो को ऐसे समझे  

उदाहरण के रूप में आपने अपने स्कूल या कॉलेज में अक्सर ऐसे लोगो को जरूर नोटिस किया होगा। जब एग्जाम पेपर में कोई ऐसा सवाल पूछ लिया जाता हैं जो आउट ऑफ़ सिलेबस हो तो कुछ लड़के या लड़कियाँ ऐसे जरूर होते हैं जो तुरंत टीचर के पास जाकर शिकायत करना शुरू कर देते हैं।

आपने नोटिस किया होगा ऐसा सवाल ज्यादार क्लास टॉपर या पढ़ाई में हमेशा आगे रहने वाले पूछते हैं। जबकि वही दूसरी तरफ एक औसत स्टूडेंट या तो उसका भी कुछ न कुछ जवाब लिख देते हैं। क्योंकि उसे पता होता हैं की यह सवाल आउट ऑफ़ सिलेबस हैं पर वह कभी भी टीचर के पास जाकर शिकायत नहीं करता।

कहने का मतलब यह हैं एक स्मार्ट इंसान जुगाड़ू प्रवृति का होता हैं, वह हर समस्या का समाधान अपने तरीके से कर लेता हैं बिना किसी से शिकायत किये हुए।

इसी तरह जीवन में भी बुद्धिमान कहे जाने वाले लोग सिर्फ अपने फिल्ड से संबधित या बुक्स में पढ़ी बातों तक  ज्यादा सिमित रहते हैं। जबकि स्मार्ट व्यक्ति किताबो से परे सोचता हैं और सामाजिक जीवन में जो घटित होता हैं उससे ज्यादा सीखता हैं।

पर अच्छी बात यह हैं की पूरी दुनियाँ में ऐसे लोगो की संख्या ज्यादा हैं जो बुद्धिमान भी हैं और स्मार्ट भी और ऐसे लोगो की संख्या कम हैं जो या तो बुद्धिमान हैं या स्मार्ट हैं।

निष्कर्ष

इस तरह इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना की Smart Kaise Bane Hindi, Smart Meaning In Hindi, Smart Banne Ka Tarika पहली बार किस कैसे करें, Kiss Kaha Kaha Karte Hai उम्मीद करता हूँ आपको यह पसंद आया होगा आपको यह कैसा लगा नीचे Comments में जरूर बताये।

साथ ही आप mart Kaise Bane, How To Become Smart In Hindi, Smart Banne Ka Tarika, Smart Banne Ke Tips Smart Kaise Bane को अपने Friends और Social Media में भी Share जरूर करें। अगर आप हमसे जुड़ने और सीधे सवाल करने के लिए आप हमारे Facebook या  इंस्टाग्राम को लाइक या फॉलो भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!