कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं इससे बचने के प्राकृतिक उपाय क्या हैं 

कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं

कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं इससे बचने के प्राकृतिक उपाय

कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं इससे बचने के प्राकृतिक उपाय क्या हैं, Waqt Se Pahle Safed Balon Ka Ilaj ! आज हम ऐसे विषय में बात करेंगे जो खासतौर युवापीढ़ी के लिए मुसीबत बनता जा रहा हैं वह है बाल का समय से पहले सफ़ेद होना।

 

आज के New Generation में कब क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता, इसमें कई युवा चाहें वह Girls हो या Boys अपने समय से पहले White Hair Problem से परेशान हैं उन्हें समझ ही नहीं आता की उनके साथ क्या हो रहा हैं।

 

और इनसे कैसे बचा जाये कई बार यह सफ़ेद बाल शर्मिंदगी का कारण भी बन जाते है जो देखने पर भी बुरा लगता हैं। जिससे युवा कई बार अवसाद का शिकार हो जाते हैं पर इसका समाधान नहीं दीखता है।

पहले बाल सफ़ेद होने की यह समस्या आमतौर पर जो 33 वर्ष से ऊपर होते थे उनमे पाया जाता था पर आज तो यह समस्या टीनएजर्स से लेकर युवा तक में होने लगा हैं जो चिंता का विषय है।

साथ ही इसका समाधान करने की सख्त जरुरत है इसलिए आज हम जानेगे की कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं इससे बचने के प्राकृतिक उपाय क्या हैं। किसी टीनएजर्स और युवा  के बाल सफ़ेद होने के कई कारण हो सकते हैं जिसमें से हम कुछ कारणों के बारे में जानेंगे। तो जानते हैं How To Stop White Hair In Hindi,Can White hair Turn Black Again.

 

बाल सफ़ेद होने के कारण (White Hair Causes)

1. अनुवांशिक कारण

डॉक्टर और वैज्ञानिको के Reaserch के अनुसार कम उम्र में बाल सफ़ेद होने का मुख्य कारण अनुवांशिक हो सकता हैं जैसे अगर आपके दादा – परदादा या नाना – परनामा या ये कहे आपके पूर्वजों में कम उम्र में बाल सफ़ेद होने जैसे समस्या रही होगी।

 

तो यह स्वाभाविक होगा की आपका बाल भी समय से पहले सफ़ेद हो जायेगा। पर ऐसा हर बार हो यह जरुरी नहीं पर अगर हो गया हो तो इसका इलाज बहुत मुश्किल होता है और जो White Hair Solution होता भी हैं वह परमानेंट नहीं होता हैं। पर अच्छी बात यह है की यह अनुवांशिकी बहुत ही कम देखने को मिलता हैं।

 

2. किसी प्रकार की बीमारी

समय से पहले बाल सफ़ेद होने का कारण किसी प्रकार की बीमारी का होना भी हो सकता है जैसे थाइरॉइड की समस्या, फंगल इंफेक्शन, एनीमिया, अत्यधिक तनाव या डिप्रेशन, हार्मोन का असंतुलन होना इत्यादि। इस प्रकार में भी देखा गया हैं छोटी उम्र में ही बाल सफ़ेद होने जैसी समस्या हो जाता हैं।

3. हीमोग्लोबिन की कमी

हीमोग्लोबिन की कमी भी एक कारण होता है बाल के सफ़ेद होने का, एक सामान्य पुरष का हीमोग्लोबिन 13.8 से 17. 2  ग्राम पर डेसिलिटर होता हैं। वही महिला का हीमोग्लोबिन 12.1 से 15. 1 ग्राम पर डेसिलिटर होता है।

पर अगर किसी के शरीर में सामान्य से कम मात्रा में हीमोग्लोबिन बनता है तो इससे न सिर्फ आपके बालो पर नकारात्मक असर व  बाल सफ़ेद होने की संभावना होती हैं अपितु और भी कई सारी शारीरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता हैं।

 

4. पोषक तत्त्व की कमी

आज के New  Generation में बच्चो का खान पान पूरी तरह ख़राब हो चूका हैं, ऐसे में आज बच्चे छोटी उम्र से ही Junk Food जैसे चीज़ो को ज्यादा मात्रा में खाते है और पौष्टिक खाने से दूर होते जा रहे है Junk Food आपकी भूख तो मिटा देता है।

 

पर आपके शरीर को वह पोषक तत्व नहीं दे पाता जो बालो के पोषण के लिए जरुरी होता हैं। जिसकी वजह से Body में पोषक तत्त्व की कमी हो जाती हैं।

 

जिससे आपके शरीर में विटमिन A, विटामिन B, आयरन, ज़िंक, कॉपर, प्रोटीन, जैसे जरुरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता और बाल सफ़ेद होने लगते हैं।

 

5. रासायनिक साबुन और शैम्पू

आपने यह देखा ही होगा की पुराने ज़माने में ऐसे कम उम्र में बाल सफ़ेद होने जैसी समस्या ज्यादा नहीं देखने की मिलती थी। पर आज के आधुनिक युग में न जाने कितने ही सारे केमिकल युक्त साबुन और शैम्पू बाजार में उपलब्ध है जिसमें कई ऐसे हानिकारक रसायनो का उपयोग किया जाता है।

जिसका इस्तेमाल करने से बालो का शुष्क और बेजान होना आम हो जाता है जिसमे कई बार बाल कमजोर होकर झड़ने भी लगते हैं और साथ ही बालो का सफ़ेद होने की समस्या का सामना करना पड़ता हैं।

Also Read :

बाल सफ़ेद होने से बचने के उपाय (White Hair Solution)

1. डॉक्टर को दिखाए

अगर बच्चो में कम उम्र में बाल सफ़ेद हो रहे है तो आपको बिना देर किये हुए सबसे पहले तो डॉक्टर से जाँच (Medical Treatment For White Hair) जरूर कराये। ऐसा इसलिए क्योकि यह एक बीमारी के श्रेणी में आता है जिसका इलाज आसान नहीं होता हैं।

 

इससे जाँच से आपको यह जानने में मदद मिलेगा की आखिर बाल सफ़ेद होने का मुख्य कारण क्या हैं। इससे आपको जानकारी के अनुरूप उपचार और सावधानी रखने में मदद होगी।

 

आप कभी कोई इलाज बिना किसी डॉक्टरी सलाह के न ले आप प्राकृतिक तरीको का उपयोग जरूर कर सकते हैं पर वो भी एक सिमित मात्रा में।

 

2. पौष्टिक आहार लें

सबसे पहले आपको आज से ही अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक आहार लेना शुरू कर देना चाहिए और जंग फ़ूड का सेवन कम कर दे या पूरी तरह बंद कर देंगे यह आपका भूख तो मिटा सकता है।

पर आपके शरीर को जरुरी पोषक तत्व नहीं दे पाता है जो आपके बालो के पोषक के लिए व काले घने बालो के लिए जरुरी होता हैं। इसके लिए आप अपने आहार में हरी ताज़ी सब्जिया, मौसमी फल, दही, टमाटर, फूलगोभी, केला, चिकन, मछली, अंडे, पनीर आँवला, ड्राई फ्रूट्स जैसे पोषक से भरपूर खाद्य पदार्थो को ही अपने आहार में शामिल करें।

 

3. करी पत्ते की मालिश

करी पत्ता जो स्वाद में तो लाजवाब होता ही है साथ ही यह बालो के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता हैं। यह बालों के जड़ो को मजबूती देने के साथ ही बालो के काले घने बालों के लिए भी सहायक होता है।

आपको बस यह करना है की एक कटोरी नारियल के तेल में 4 से 5 करी पत्ता को डाल कर उसे इतना गरम करना है की करी पत्ता काली हो जाये। उसके बाद आप ठंडा करके अपने बालों पर इसे लगा सकते है या फिर मालिश भी कर सकते है।

4. प्राकृतिक शैम्पू

अगर आपको लगता है की आपके बाल शैंपू के इस्तेमाल के बाद से ऐसा हो रहा है जो की संभव हैं, या फिर ऐसे ही बाल सफ़ेद हो रहा हैं तो आपको अपने शैम्पू में बदलाव लाना होगा। क्योकि कई शैम्पू में हानिकारक रसायन होते है।

जो बालो को नुकसान पहुंचाते है इसलिए ऐसे में आपको प्राकृतिक शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए, आज आयुर्वेदिक शैंपू बाजार में आसानी से  उपलब्ध है इसके लिए आप पतंजलि के शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हो।

5. बालो को पोषण दें

जिस प्रकार हम शरीर के पोषण के लिए अपने आहार को बेहतर करते है, ठीक उसी प्रकार सर के बालों के लिए भी उसकी देख भाल करना जरुरी होता। इसके लिए आपको सफ़ेद बालों को काला करने का तेल या फिर अपने बालो पर हर रोज आँवला या नारियल के तेल को लगाना चाहिए।

 

यह बालों के सफ़ेद होने से बचाता है और मजबूत काले घने बाल प्रदान करता हैं आँवला बालो को Moisturize, करने, आँवला डेंड्रॉफ को आने से भी रोकता है। जो बालो को टूटने से भी बचाता हैं इसी कारण से आँवला को शैम्पू बनाने में उपयोग किया जाता हैं।

 

आप आंवला तेल की जगह नारियल तेल या बादाम का तेल भी अपने बालो में लगा सकते है और इन तेलों को हफ्ते में एक बार मसाज जरूर करे और अगले दिन शैंपू से बालो को धो ले इससे आपके बालों को बहुत अच्छा फायदा होगा।

6. घी व दही का उपयोग

घी का इस्तेमाल आपने हमेशा से खाने के स्वाद को बढ़ाने में किया होगा पर इसका उपयोग बालो में भी सदियों से किया जा रहा है खासतौर पर गाय के दूध से बना घी। इस घी में कई सारे एनजाइम पाए जाते हैं जो बालो के पोषण, मज़बूती और काले घने बालों में मददगार साबित होता हैं।

शुद्ध घी से आप अपने बालो पर मसाज कर सकते है इसके बाद इसे 45 से 1 घंटे तक रहने दे फिर इसके बाद अपने बालों को साफ़ पानी से धो ले। घी की तरह आप दही का भी इस्तेमाल अपने बालो के पोषण देने के लिए कर सकते हैं जो की एक अच्छा विकल्प हैं।

सफ़ेद बाल उखाड़ने से क्या होता हैं 

कई लोगो की यह जिज्ञासा होती हैं की सफ़ेद बाल उखाड़ने से क्या होता हैं ऐसा इसलिए क्योंकि आज कम उम्र में ही कई लड़के और लड़कियों के बाल सफ़ेद हो रहें हैं

जिनसे उन्हें छुटकारा चाहिए होता हैं वो भी बिना कुछ किये ही क्योंकि वे कुछ थोड़े सफ़ेद बाल के लिए बालों को डाई कराना भी सही नहीं समझते हैं दूसरी तरफ कई लोगो में यह धारणा भी हैं की एक सफ़ेद बाल उखाड़ने से कई और बाल भी सफ़ेद हो जाते हैं 

पर यह एक मिथक है एक भ्रम हैं ऐसा कुछ भी नहीं होता हैं यह पूरा सच नहीं हैं वास्तव में सफ़ेद बाल उखाड़ने से हेयर फॉलिकल को नुकसान पहुँचता हैं, जिससे यह होता हैं की बाल को उखाड़ने से जड़ो को नुकसान पहुँचता हैं जिससे पुनः बाल आने में समस्या होती हैं 

अगर आप ज्यादा मात्रा में बालो को उखाड़ते हैं तो इससे आगे भविष्य में गंजेपन की समस्या भी हो सकता हैंइसलिए आप कभी बाल न उखाड़े बल्कि नेचुरल तरीके से उसे ठीक करने की कोशिश करें। अगर बाल सफ़ेद होने की समस्या बहुत ज्यादा हैं तो डॉक्टरी इलाज कराये।

Also Read :

यह थे White Hair Ko Black Karne ke Tips In Hindi हम आशा करते है की आप सभी को हमारी यह जानकारी कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं Waqt Se Pahle Safed Balon Ka Ilaj अच्छा लगा होगा, आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये।

साथ ही इस जानकारी कम उम्र में बाल सफ़ेद क्यों हो जाते हैं How To Prevent White Hair In Hindi को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें, हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks  For  Reading …

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!