Neem Ke Fayde Benefits In Hindi नीम के चमत्कारिक फायदे

Neem Ke Fayde 

Neem Ke Fayde ( Neem Benefits In Hindi) और Neem Ke Nuksan ! आज हम बात करेंगे नीम के फायदों के बारे में, नीम का पेड़ अपने औषधि गुणों के कारण यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण  गुणकारी माना जाता हैं। जिसका स्वास्थ लाभ के लिए कई तरह से उपयोग में लाया जाता हैं।

नीम का पेड़ एक महत्त्वपूर्ण और लाभकारी पेड़ है जिसके सभी भाग बहुत उपयोगी होते हैं। आपने भी इसके विभिन्न भाग जैसे पत्ते, छाल, बीज और टहनियों का उपयोग कभी न कभी किया ही होगा।

यह स्वाद में कड़वा जरूर होता हैं पर स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम औषधि में गिना जाता हैं। एक आम इंसान नीम का उपयोग मुख्य रूप से चर्म रोग, घाव के उपचार या महिलाएं चेहरे से पिम्पल को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

Neem Ke Fayde 

पर इसके अलावा भी नीम के बहुत सारे फ़ायदे हैं जिसके बारे में लोगो को जानकारी नहीं हैं। आज हम उन्हीं नीम के फायदों के बारे में जानेगे। साथ ही नीम के नुकसान के बारे में भी जानेंगे तो जानते हैं Neem Ke Fayde (Benefits Of Neem In Hindi) और Neem Ke Nuksan की पूरी जानकारी हिंदी में।

नीम के फायदे चेहरे के लिए 

भारत में रहने वाले ज्यादातर लोग नीम के पत्तियों का इस्तेमाल चेहरे के मुँहासे पिम्पल को दूर करने के लिए करते  हैं। नीम की पत्तियों में एंटी बैक्टेरियल गुण पाए जाते हैं जो चेहरे के पिम्पले को दूर करने में सबसे ज्यादा सहायक होते हैं।

  1. आप ताज़ी नीम की पत्तियों की पीस कर पेस्ट बना लें, या आप नीम पॉवडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।   फिर 1 चम्मच नीम का पेस्ट, एक चम्मच बेसन और थोड़ा दही मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर चेहरे को धोकर साफ़ करें फिर लेप चेहरे पर लगा लें, फिर 15 मिनट बाद साफ़ पानी से धो ले।

  2. इसी तरह आप 2 चम्मच नीम का पेस्ट, 3 से 4 चुटकी हल्दी और थोड़ी सी दही मिला कर गाढ़ा पेस्ट बना ले फिर चेहरे पर लगा कर 15 मिनट बाद धो लें।

नीम की पत्तियों को धोकर सूखा कर इसका पाउडर बना कर आप इसका साल भर इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीम के फायदे बालो के लिए 

अगर आपके बाल बहुत झड़ते हैं या फिर समय से पहले आपके बाल सफ़ेद होने लगा हैं तो आप नीम का  इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. इसके लिए आप नीम की कुछ ताज़ी पत्तियां और उतने ही मात्रा में बेर के पत्ते को पीस कर उसका लेप तैयार कर लें। फिर उन लेप को बालो पर लगाये फिर 1 से 2 घंटे के बाद शैम्पू से धो लें। इससे आपके बाल काले घने और लंबे होंगे ऐसा आप महीने में 1 से 2 बार कर सकते हैं।

2. इसके अलावा आप नीम के पत्तियों को पानी में उबाल आने तक गर्म करें। फिर इसे ठंडा करके उसी पानी से बालो को धो लें। ऐसा आप हफ्ते में 1 बार कर सकते हैं ऐसा करने से आपका बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आपके बाल मजबूत होंगे।

इसके अलावा अगर आपके बालो पर डैंड्रफ, जुएं , खुजली या फुंसियाँ की कोई समस्या हैं तो आप नीम तेल को सर पर लगा सकते हैं इससे अच्छा लाभ होगा।

नीम के फायदे दांतों के रोग दूर करने में 

प्राचीन काल से ही तथा आज भी कई गांव एवं शहरो में नीम की टहनियाँ का दातुन के रूप में अर्थात दांत साफ़  करने के लिए किया जाता हैं। जो दांतो की गन्दगी साफ करने और मसूड़ों को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

  1. 100 ग्राम नीम की जड़ को ले इसे अच्छी तरह साफ़ कर लें। फिर कूट कर आधा लीटर पानी में उबाल आने तक गर्म करें फिर ठंडा करके इस पानी से कुल्ला करें। ऐसा करने से मुँह और दाँत से सम्बंधित रोगो से छुटकारा मिलेगा और मुँह से दुर्गन्ध की समस्या दूर होगा।

नीम के फायदे पेट के कीड़ो को खत्म करने के लिए 

अक्सर देखते हैं की छोटे बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या हमेशा उन्हें परेशान करता हैं। इससे बचने के लिए आप सब्जी में 5 से 8 पत्तियाँ छौंक के रूप डाल दें इससे सब्जी का स्वाद भी बना रहेगा और बच्चे के पेट के कीड़े भी  ख़तम हो जायेंगे।

इसके अलावा ताज़ी नीम के पत्ते को पीस कर इसके रस को निकाल कर 2 सें 3 मिलीग्राम पीने से भी पेट के कीड़े मर जाते हैं।

Neem Ke Fayde Fungal Infection दूर करने में 

नीम के अर्क में गेडूनिन एवं निम्बीडोल नमक तत्व पाए हैं जिसमें Fungal Infection के खतम करने का गुण होता  हैं। अगर आपके हाथ या पैर पर कहीं भी फंगल इन्फेक्शन हैं तो नीम का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपको फायदा होगा।

इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें फिर उसे ठंडा करके पानी Fungal Infection वाले अंग को साफ करें ऐसा आप दिन में कई बार कर सकते हैं इससे फंगल इंफेक्शन में राहत मिलता हैं।

Neem Ke Fayde ख़ून साफ़ के लिए 

शरीर से दूषित खून को साफ़ कर शुद्ध करने के लिए नीम एक बहुत ही असरदार एवं फायदेमंद होता हैं। हमारे शरीर के ख़ून में मौजूद हानिकारक पदार्थ को दूर करने के लिए उपयोग सदियों होता आ रहा हैं। खून साफ़ करने की दवा में नीम की छाल का उपयोग किया जाता हैं।

1.  नीम का काढ़ा बना कर 3ml हफ्ते में 2 दिन पीने से ख़ून में मौजूद अशुद्धियाँ एवं रोग दूर होते हैं। अगर आपको यह बहुत कड़वा लगे कुछ बूंद शहद के भी मिला सकते हैं।

Neem Ke Fayde त्वचा रोग में 

नीम में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल के गुण पाए जाते हैं। अगर आपके शरीर में किसी प्रकार का चर्म रोग से सम्बंधित समस्या हैं तो आप नीम के पत्तो का लेप या नीम के छालो का लेप बना कर लगा सकते हैं।

इससे आपको बहुत अच्छा फायदा होगा यह नीम सभी प्रकार के चर्म रोग (Skin Disease) के लिए एक सबसे अच्छा घरेलु औषधि के रूप माना गया हैं।

नीम की पतियों को उबाल कर उस पानी से नहाने पर त्वचा से सम्बंधित सभी रोग दूर होते हैं। साथ ही बालो के  डैंड्रफ, खुजली और जुएं से भी छुटकारा मिलता हैं।

Neem Ke Fayde घाव ठीक करने में 

नीम में सभी प्रकार के घावों को ठीक करने का लाभकारी गुण होता हैं। इसके लिए आप नीम की छाल को जला कर उसके राख़ को घावों के स्थान पर लगाए इसके घाव जल्दी ठीक होंगे।

आग से जल जाने पर नीम के तेल को जले हुए स्थान पर लगा सकते हैं। इससे जलन कम होगा और जल्दी ठीक होगा इससे किसी प्रकार का इन्फेक्शन भी नहीं होगा।

नीम के फायदे नकसीर में 

अक्सर देखा जाता हैं छोटे बच्चो में नकसीर अर्थात नाक से खून बहने की समस्या होती हैं। सामान्यता यह गर्मियाँ में ज्यादा और कभी – कभी सर्दियों के मौसम में भी देखने को मिलता हैं। अचानक खून का बहना एक डरा देने वाला दृश्य होता हैं ऐसे में समझ नहीं आता क्या करें।

ऐसे में आप इन घरेलु उपचार को आजमा सकते हैं इसके लिए आप नीम की ताज़ी पत्तियों को पीस कर लेप तैयार कर लें। फिर उतने ही मात्रा में आजवायन को पीस लें फिर दोनों को मिला कर कान के नीचे कनपटी में लगाए  इससे नाक से खून निकलने की समस्या से निजात मिलेगा।

नीम के फायदे दस्त में

नीम का इस्तेमाल पेट संबधित रोग एवं दस्त के घरेलु उपचार के रूप में किया जाता हैं जो काफी असरदार  और लाभदायक होता हैं। इसके लिए आप हर रोज 3 नीम की पकी हुए बीज खाए जिसे निम्बोली कहते हैं इससे पेचिस में राहत मिलता हैं।

200 मिलीग्राम नीम के अंदर की छाल को जला लें फिट बने राख को 10 मिलीग्राम दही में मिला लें फिर इस मिश्रण को दिन 2 बार सेवन करें इससे ऑव वाले दस्त में फायदा होता हैं।

 Neem Ke Nuksan 

जब भी आप किसी भी चीज़ का सेवन करते हैं या इस्तेमाल करते हैं तो आपको उसके फायदे के साथ ही उसके नुकसान के बारे में भी अच्छे से जानकारी जरूर रखना चाहिए।

हम सभी अच्छे से जानते हैं की किसी भी चीज़ की अति हमेशा हानिकारक होता हैं। वैसे तो आयुर्वेद में नीम को सबसे उत्तम और श्रेष्ठ माना गया जिसे मॉडर्न साइंस ने भी इसे सबसे अच्छा और उत्तम माना हैं। पर इसका एक नुकसान भी हैं जिसके बारे में आपको जानना जरुरी है।

  1. अगर पुरुष प्रतिदिन 5 मिलीग्राम से ज्यादा नीम का किसी भी प्रकार से सेवन करते हैं तो शुक्राणुओं की संख्या कम होने लगेगा अर्थात मेल फर्टिलिटी घटने लगता हैं। जिससे काम शक्ति भी कम होने लगता है इससे आपके  यौन सुख तथा वैवाहिक जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

  2. अगर आप सुबह के समय नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं जैसे की शराब, सिगरेट, तंबाकू तो आपको नीम का  सेवन नहीं करना चाहिए इससे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं।

  3. नीम वैसे तो लाभदायक होते हैं पर अगर आपको इसके सेवन करने से या शरीर, चेहरे पर लगाने से किसी प्रकार का रिएक्शन हो रहा हो तो अच्छा होगा आप इसका उपयोग न करें।

पर यह बहुत कम देखने को मिलता हैं 95 प्रतिशत केस में यह नीम लाभदायक सिद्ध होते हैं। नीम के ज्यादा साइड इफेक्ट नहीं हैं पर ध्यान दें कभी इसका ज्यादा इस्तेमाल न करें।

Also Read :

निष्कर्ष 
इस तरह आज आपने जाना की Neem Ke Fayde (Neem Benefits In Hindi) और Neem Ke Nuksan. उम्मीद करता हूँ की आप सभी को हमारी यह Neem Ke Fayde जानकारी अच्छा लगा होगा। आपको यह जानकारी कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।

 

साथ ही इस जानकारी Neem Ke Fayde को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks For Reading…

1 thought on “Neem Ke Fayde Benefits In Hindi नीम के चमत्कारिक फायदे”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!