Patwari Kaise Bane Puri Jankari Hindi Me पटवारी भर्ती परीक्षा की जानकारी 

 Patwari Kaise Bane Puri Jankari Hindi Me 

Patwari Kaise Bane Puri Jankari Hindi Me, Patwari Exam Ki Taiyari Kaise Kare ! क्या आप भी बनना चाहते हैं पटवारी और जानना चाहते हैं पटवारी कैसे बने, पटवारी परीक्षा की तैयारी कैसे करें तो यह जानकरी आपके बहुत काम आने वाला हैं।

आज के समय में एक सरकारी नौकरी पाना अधिकांश लोगो का सपना होता हैं। क्योंकि Private Job की तुलना में Government Jobs ज्यादा सुरक्षित व अच्छी सैलरी वाला जॉब होता हैं। एक बार Sarkari Naukri लग जाने के बाद हमें फिर कभी जॉब का टेंशन नहीं होता हैं।

 Patwari Kaise Bane Puri Jankari

इसके साथ ही Government की कई सारी सुवधाओं का लाभ भी मिलता हैं। वही प्राइवेट जॉब में न तो अच्छा सैलरी होता हैं न कोई फिक्स जॉब इससे जॉब कभी भी छूट जाने का टेंशन होता हैं।

इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसे ही सरकारी नौकरी के बारे में पूरी जानकारी जिसका नाम हैं पटवारी। जब बात की जाये सरकारी नौकरी की तो पटवारी बनना कई लोगो का सपना होता हैं।

क्योंकि आज पटवारी का महत्त्व बहुत बढ़ गया हैं, गांव से लेकर शहर तक इसका सबसे ज्यादा महत्व होता हैं। ऐसे में कई लोगो का पटवारी बनने का सपना होता हैं, पर सही जानकारी न होने के कारण उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाता।

ऐसे में उनके मन में भी कई सारे सवाल आते हैं जैसे Patwari Kya Hai, Patwari Kaise Bane, Patwari Ki Taiyari Kaise Kaise, Patwari Exam Syllabus, Patwari Salary इत्यादि।  

आज इन्ही सब सवालो के जवाब हम आप सबके लिए लेकर आए हैं तो चलिए जानते हैं Patwari Kaise Bane, How To Become Patwari In Hindi विस्तार से। 

पटवारी क्या हैं (What Is Patwari In Hindi) 

पटवारी राजस्व विभाग के अंतरगर्त आता हैं, जो राजस्व विभाग का एक अधिकारी होता हैं जिसे पटवारी या लेखपाल भी कहते हैं। एक पटवारी का कार्य ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में होता हैं।

पटवारी का मुख्य कार्य भूमि से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी रखना होता हैं। जैसे की भूमि का सीमांकन, जमीन की खरीद एवं  बिक्री का लेखा जोखा रहना, भूमि की विरासत का प्रमाण जारी करना, किसी प्रकार के भूमि विवाद का निपटारा करना इत्यादि।

पटवारी भूमि से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्य का निरिक्षणकर्ता या कहे जाँच अधिकारी होता हैं।

पटवारी के कार्य 

1. भूमि / जमीन के नक़्शे का रिकॉर्ड करना।

2. जमीन का नामांकन एवं हस्तांतरण कानूनी रूप से करना।

3. जमीनी विवाद की स्थिति में जमीन का पुनः सही नाप करना।

4. किसी भी प्रकार के जमीन खरीदी एवं बिक्री  का पूर्ण लेखा जोखा रहना हैं।

5. भूमि सम्बंधित विवाद की स्थिति में सरकार को जानकारी उपलब्ध कराना।

6. विकलांग पेंशन, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र बनवाने में सहायता करना।

पटवारी बनने के लिए योग्यता (Educational Qualification To Become Patwari)

Patwari Recruitment सभी प्रकार के सरकारी नौकरी में कुछ शैक्षणिक योग्यता होना जरुरी होता हैं। उसी तरह आपको पटवारी बनने के लिए भी शैक्षणिक योग्यता का होना जरुरी हैं जो कुछ इस प्रकार हैं।

1. पटवारी बनने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12th पास किया होना अनिवार्य हैं।

2. आपका किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से किसी भी विषय से ग्रेजुएट किया होना अनिवार्य हैं।

3. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या संस्था से 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा या डिग्री कोर्स का होना आवश्यक हैं।

4. उमीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

Patwari Syllabus & Pattern

Patwari Kaise Bane अगर आप भी पटवारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो तो आपके लिए यह जानना बहुत जरुरी हो जाता हैं Patwari Syllabus क्या हैं। तो जानते हैं पटवारी सिलेबस के बारे में जो कुछ इस प्रकार हैं।

  • Hindi (हिंदी )
  • English (अंग्रेजी)
  • Mathematics (गणित)
  • Computer (कंप्यूटर)
  • General Knowledge (सामान्य ज्ञान)
  • Current Affairs (सामयिक)

पटवारी बनने  लिए आयु Age Limit क्या हैं 

पटवारी बनने लिए आयु उम्र सीमा सभी राज्यों में अलग – अलग हो सकता हैं यह पूरी तरह से उस राज्य सरकार पर निर्भर करता हैं। जैसे Rajasthan Patwari Age Limit कम से कम 18 और अधिकतम 30 होता हैं।

वहीं हिमाचल प्रदेश के लिए 18 से 38 उम्र के बीच होना चाहिए। इस तरह Delhi Patwari Age Limit 18 से 27 के बीच और  MP Patwari Age Limit 21 से 33 वर्ष के बीच होना अनिवार्य होता हैं।

आरक्षित वर्ग SC/ST के लिए आयु में 5 वर्ष का छूट दिया गया हैं, वहीं OBC वर्ग के लिए आयु में 3 वर्ष एवं विकलांगो के लिए 10 वर्ष का विशेष छूट दिया गया हैं।

पटवारी कैसे बने पूरी जानकारी 

भारत में सभी राज्य समय – समय पर पटवारी भर्ती परीक्षा से सम्बंधित अधिसूचना जारी करते हैं। जिसमें उस राज्य में जारी पटवारी पदो की संख्या, Patwari Exam Date एवं Patwari Exam Syllabus के बारे पूरी जानकारी होती हैं। जिसे आप राज्य के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

अगर आप भी पटवारी बनना चाहते हैं और पटवारी एग्जाम Patwari Kaise Bane की तैयारी कर रहे हैं तो आपको निम्न बातो का फॉलो करना चाहिए।

Patwar Ki Taiyari Kaise Kare 

1. पटवारी बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से किसी भी विषय से 12th और मान्यता प्राप्त कॉलेज व विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करना होगा। उसके बाद ही आप पटवारी परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

2. पटवारी बनने के लिए आप किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज व संस्था से एक वर्ष का कंप्यूटर में डिप्लोमा DCA या डिग्री कोर्स Pgdca अवश्य करें।

3. अगर आपको पटवारी बनना हैं तो सबसे पहले पहले आप Patwari Exam Syllabus को हमेशा ध्यान में रखें।फिर उसी की अनुरूप तैयारी करें तभी आप सफल हो पाओगे।

कई स्टूडेंट्स एक गलती करते हैं की वो साल भर बिना सिलेबस चेक किये ही पढ़ते रहते हैं ऐसी गलती आप न करें। हमेशा Patwari Exam Syllabus के अनुरूप ही एग्जाम की तैयारी करें।

4. हमेशा सही बुक का चयन करें हर विषय के लिए बुक ख़रीदे और ज्यादा से ज्यादा थ्योरी पर ध्यान दें और साल भर उससे ही पढ़े। हमने देखा हैं की कई स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जिनको सही जानकारी नहीं होता और वे बाजार से जाकर कोई भी बुक खरीद लेते हैं।

जिनमें बस ऑब्जेक्टिव सवाल होते और साल भर उसे ही पढ़ते हैं आप ऐसी गलती न करें वरना आप कभी भी कोई भी एग्जाम पास नहीं कर पाएंगे।

5. इन सबके बाद जब भी पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा, राज्य सरकार द्वारा Patawari Vacancy जारी  किया जायेगा तो आप भी अप्लाई जरूर करें। इसके लिए आपको समय – समय पर चेक करते रहना होगा की Patwari Vacancy या Patwari Exam Date निकला हैं या नहीं।

6. Patwari Vacancy निकलने पर आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ही भर सकते हैं।

7. Patwari Exam Date के 10 दिन पहले Patwari Admit Card राज्य सरकार द्वारा जारी कर दिया जाता हैं। जिसे आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।

पटवारी भर्ती परीक्षा 

राज्य सरकार द्वारा आयोजित पटवारी भर्ती परीक्षा पूर्ण रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होता हैं। लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप के होते हैं जिसमें प्रत्येक सवाल के 4 जवाब होते हैं जिसमें से आपको 1 सही जवाब पर निशान लगाना होता हैं।

भारत के कुछ राज्य में जैसे UP में कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक दिए जाते हैं समय सीमा 90 मिनट का होता हैं। वही राजस्थान में 150 सवाल पूछे जाते हैं प्रत्येक एक के सही जवाब देने पर 2 अंक प्राप्त होते अर्थात कुल 300 अंक के होते हैं।

वही छत्तीशगढ़ में कुल 200 सवाल पूछे जाते हैं और 3 घंटे का एग्जाम होता हैं। विभिन्न राज्यों में पटवारी का कट ऑफ अलग – अलग  होता हैं, इसमें भी सामान्य वर्ग का और आरक्षित वर्ग का कट ऑफ अलग  – अलग होता हैं।

अधिकांशता देखा गया हैं अगर पटवारी में नंबर  80% के  90 %  के बीच आता हैं तो उसका सेलक्शन हो जाता हैं। वहीं आरक्षित वर्ग के लिए कट ऑफ 75% से 85% के बीच लाना होता है, आप जितना ज्यादा अंक लायेंगे आपके सेलेक्शन होने की संभावना उतना ही ज्यादा होगा।

Patwari Salary

अब आपके मन में यह सवाल भी आ रहा होगा की Patwari Ko Kitna Salary Milta हैं। चूकि पटवारी राज्य सरकार के अंतरगर्त आता हैं इसलिए अलग – अलग राज्य की पटवारी सैलरी भी अलग – अलग होता हैं। सामान्यता औसतन Patwari Salary 20,000 से लेकर 34,000 रुपए प्रति माह तक का हो सकता हैं।

Also Read :

निष्कर्ष 
 
इस तरह आज आपने जाना की Patwari Kaise Bane Hindi Mein, Patwari Banne Ke Liye Kya Kare हम आशा करते हैं की आप सभी को हमारी यह जानकारी Patwari Exam Preparation In Hindi अच्छा लगा होगा।
आपको यह जानकारी कैसा लगा कमेंट में जरूर बताये, साथ ही इस जानकारी Patwari Kaise Bane को सोशल मीडिया और दोस्तों में भी शेयर जरूर करें। हमसे जुड़ने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को भी Like कर सकते हैं।
Thanks For Reading…

3 thoughts on “Patwari Kaise Bane Puri Jankari Hindi Me पटवारी भर्ती परीक्षा की जानकारी ”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!